Koha-Library-Management-System/C2/Koha-installation-on-Linux-16.04/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 17:30, 27 September 2018 by Sakinashaikh (Talk | contribs)

Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Installation of Koha on Ubuntu Linux OS पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:09 इस ट्यूटोरियल में हम Ubuntu Linux OS 16.04 पर Koha Library Management System संस्थापित करना सीखेंगे और संस्थापन को दोबारा जाँचेंगे।
00:24 यह ट्यूटोरियल Ubuntu Linux OS 16.04 और Koha version 16.05
00:35 gedit text editor और Firefox web browser का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है।
00:42 शुरू करने से पहले, कृपया सुनिश्चित करें कि आपकी मशीन में Ubuntu Linux OS 16.04
00:50 कोई भी text editor

Firefox या Google Chrome web browser है।

00:57 न्यूनतम हार्डवेयर आवश्यकताएं- i3 प्रोसेसर या उससे ऊपर हैं
01:05 500 GB हार्ड डिस्क या अधिक
01:09 न्यूनतम 4 GB रैम और नेटवर्क सुविधा
01:15 शुरू करते हैं।
01:17 कीबोर्ड पर एक साथ Ctrl+Alt+T कीज दबाकर terminal खोलें।
01:26 हमें सबसे पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारा Ubuntu Linux संस्थापन अप-टू-डेट है।
01:34 उसके लिए sudo apt-get update टाइप करें और Enter दबाएँ।
01:44 संकेत मिलने पर एडमिन पासवर्ड टाइप करें और फिर Enter दबाएँ।
01:52 अब इस कमांड को ध्यान से टाइप करें।
01:57 कृपया ध्यान दें: इस ट्यूटोरियल को बनाते समय Koha 16.05 स्टेबल वर्जन था।
02:06 यह कमांड koha.list नामक एक फाइल बनाएगा और package repository अपडेट करेगा। Enter दबाएँ।
02:18 फिर टर्मिनल पर दिखाए गए अनुसार इस कमांड को टाइप करें।
02:23 यह gpg.asc फाइल डाउनलोड करेगा और signature key अपडेट करेगा। Enter दबाएँ।
02:35 अब, टर्मिनल पर इस कमांड को दोबारा करने के लिए अप की दबाएं। और Enter दबाएँ।
02:45 यह नए repositories को अपडेट करेगा।
02:50 अब sudo apt-get install koha-common टाइप करें और Enter दबाएँ।
03:01 जब आप जारी रखना चाहते हैं तो Y दबाएं और Enter दबाएं।
03:09 यह आपके सिस्टम पर Koha संस्थापित करेगा।
03:13 संस्थापन को पूरा करने के लिए प्रतीक्षा करें। इसमें कुछ समय लगेगा।
03:19 अब हमें Koha के लिए port number बदलने के लिए text editor में conf file खोलना होगा।
03:28 मैं gedit text editor का प्रयोग करूंगी। आप अपनी पसंद के किसी भी text editor का उपयोग कर सकते हैं।
03:35 अत:, terminal पर, मैं sudo gedit /etc/koha/koha-sites.conf टाइप करूंगी और Enter दबाएँ।
03:51 फाइल text editor में खुलेगी।
03:55 INTRAPORT = 80 लाइन पर जाएँ।
04:01 80 को 8080 में परिवर्तित करें। यह port number को 8080 में परिवर्तित करेगा।
04:11 फिर फाइल को सेव और बंद करें।
04:15 Terminal पर वापस आएँ।
04:18 अब हमें database सेट अप करना होगा।
04:22 अत: sudo apt-get install mariadb-server टाइप करें और Enter दबाएँ।
04:32 फिर, sudo mysqladmin -u root password admin123 टाइप करें और Enter दबाएँ।
04:46 यह database में, root user के लिए पासवर्ड admin123 सेट करेगा। यदि आप चाहें, तो आप अलग पासवर्ड दे सकते हैं।
04:58 फिर, sudo a2enmod rewrite टाइप करें और Enter दबाएँ।
05:08 फिर, sudo a2enmod cgi टाइप करें और Enter दबाएँ।
05:18 यह Koha के modules को इनेबल करेगा।
05:22 फिर sudo service apache2 restart टाइप करें और Enter दबाएँ।
05:31 यह apache services को रिस्टार्ट करेगा।
05:35 library नाम का Koha instance बनाने के लिए, निम्न कमांड टाइप करें और Enter दबाएँ।
05:46 इसके बाद हमें Apache server को बताना है कि जिसे हम उपयोग कर रहे हैं वह port 8080 है।
05:54 उसके लिए, हमें text editor में ports.conf फाइल खोलनी है। एक बार फिर से मैं gedit text editor का उपयोग करूंगी।
06:06 अत: sudo gedit /etc/apache2/ports.conf टाइप करें और Enter दबाएँ।
06:20 ports.conf फाइल में, Listen 80 लाइन सर्च करें।
06:27 उसी लाइन के आगे, Listen 8080 जोड़ें।
06:33 फिर फाइल को सेव और बंद करें।
06:37 फिर sudo service apache2 restart टाइप करें और Enter दबाएँ।
06:46 फिर, sudo a2dissite 000-default टाइप करें और Enter दबाएँ।
06:58 यह 000-default साइट को डिसेबल करना है।
07:05 मैसेज कंफर्म करता है कि यह पहले से ही डिसेबल है।
07:10 आगे बढते हैं।
07:12 sudo a2enmod deflate टाइप करें औऱ Enter दबाएँ।
07:21 फिर, sudo a2ensite library टाइप करें और Enter दबाएँ।
07:31 terminal पर मैसेज कंफर्म करता है कि site library इनेबल है।
07:37 अप-ऐरो का उपयोग करके, स्क्रीन पर दिखाए गए कमांड को दोहराएँ और Enter दबाएँ।
07:46 फिर sudo su टाइप करें और Enter दबाएँ।
07:52 अब हम superuser में है जो कि root user मोड है।
07:58 Prompt पर, mysql -u root -p टाइप करें और Enter दबाएँ।
08:08 प्रोम्प्ट करते समय admin123 पासवर्ड टाइप करें और Enter दबाएँ।
08:16 हम अब अपने MariaDB prompt में है।
08:21 MariaDB prompt पर, use mysql semicolon टाइप करें।
08:29 यह MariaDB में mysql database उपयोग करने के लिए है। Enter दबाएँ।
08:37 टर्मिनल पर Database changed मैसेज प्रदर्शित होता है।
08:43 ध्यान दें कि MariaDB mysql प्रोम्प्ट करता है।
08:49 अब दिखाए गए अनुसार निम्न कमांड सावधानीपूर्वक टाइप करें और Enter दबाएं।
08:56 यह user koha_library के लिए koha123 पासवर्ड सेट करेगा।
09:05 हम टर्मिनल पर Query OK मैसेज देखते हैं।
09:11 फिर flush privileges semicolon टाइप करें और Enter दबाएँ। यह नवीनतम परिवर्तन अपडेट करेगा।
09:23 एक बार फिर से हम टर्मिनल पर Query OK मैसेज देखते हैं।
09:29 अंत में quit semicolon टाइप करें और Mariadb से बाहर निकलने के लिए Enter दबाएँ।
09:38 अब हम root user prompt में वापस आ गए हैं।
09:42 exit semicolon टाइप करें और Enter दबाएँ।
09:46 इससे हम root user login से बाहर निकल जाएँगे। और वापस हमारे सामान्य user prompt पर लायेगा।
09:55 अब हम text editor में koha-conf.xml फाइल खोलेंगे। मैं gedit text editor का उपयोग करके ऐसा करूंगी।
10:07 अत: मैं sudo gedit /etc/koha/sites/library/koha-conf.xml टाइप करूंगी और Enter दबाएँ।
10:26 इस फाइल में, keyword koha_library खोजें और Enter दबाएँ।
10:34 नीचे स्क्रोल करें और इस लाइन को देखें। फिर इस लाइन को देखें।
10:41 Alphanumeric की जगह पर koha123 टाइप करें।
10:47 याद रखें कि यह password है, जिसे हमने पहले टर्मिनल के माध्यम से हमारे' 'database' 'के लिए सेट किया था।
10:55 फाइल को सेव करें औरeditor विंडो बंद करें।
10:59 अब कोई भी web browser खोलें।
11:02 मैं Firefox web browser खोल रही हूँ।
11:07 address bar में, 127.0.1.1:8080 टाइप करें और Enter दबाएँ।
11:21 Koha web installer पेज ब्राउजर पर प्रदर्शित होता है।
11:26 Login करने के लिए, पहले सेट किए credentials का उपयोग करें।
11:31 मैं username में koha_library और password में koha123 टाइप करूंगी।
11:41 यदि आपने एक अलग username और password दिया था, तो उसे टाइप करें।
11:47 अब नीचे दाईं ओर Login बटन पर क्लिक करें।
11:52 हम Koha web installer के Step 1 में है।
11:57 Language ड्रॉप-डाउन में, English के लिए en चुनें, यदि यह डिफ़ॉल्ट रूप से पहले से नहीं चुना गया है।
12:05 फिर नीचे दाईं ओर Next बटन पर क्लिक करें।
12:09 विंडो अब 2 मैसेज प्रदर्शित करता है।
12:13 मैसेज पुष्टि करता है कि Perl modules और सभी dependencies संस्थापित हैं।
12:20 फिर नीचे दाईं ओर Next बटन पर क्लिक करें।
12:24 अब हम Step 2 – Database settings में है।
12:29 यहां ध्यान दें कि सभी वैल्यू हैं जो हमने पहले दिए थे।
12:35 फिर नीचे दाईं ओर Next बटन पर क्लिक करें।
12:39 ऐसा करने पर, हम Connection established मैसेज देखते हैं।
12:45 2 और कंफर्मेशन मैसेज होते हैं।
12:50 नीचे दाईं ओर Next बटन पर क्लिक करें।
12:53 हम Step 3 में आते हैं।
12:56 स्क्रीन पर क्या प्रदर्शित होता है पढ़ें और फिर Next बटन पर क्लिक करें।
13:02 जल्द ही हम अपनी स्क्रीन पर एक Success मैसेज देखेंगे।
13:06 यह पुष्टि करेगा कि database tables बन गया है।
03:12 जारी रखने के लिए नीचे दिए गए Next बटन पर क्लिक करें।
13:17 तुरंत, हम इस स्क्रीन पर आते हैं।
13:21 प्रदर्शित टेक्स्ट पढ़ें और फिर install basic configuration settings लिंक पर क्लिक करें।
13:29 ऐसा करने पर, हमें हमारे MARC flavor का चयन करने के लिए कहा जाता है।

मैं MARC21 चुन रही हूँ।

13:37 फिर, नीचे Next बटन पर क्लिक करें।
13:41 Mandatory में नीचे स्क्रोल करें।
13:45 यहां, हम देखते हैं कि Default MARC21 चैकबॉक्स चयनित है।
13:52 Optional सेक्शन में, प्रदर्शित सभी ऑप्शन्स को चुनें।
14:01 जैसे ही हम नीचे स्क्रॉल करते हैं, हम देखते हैं कि Other data में, सभी चेकबॉक्स पहले से ही चुने गए हैं।
14:10 पेज के नीचे स्क्रॉल करते रहें।
14:14 नीचे एक और Optional सेक्शन है, जो बहुत लंबा है।
14:19 यहाँ, Some basic currencies ऑप्शन पर जाएँ और इसे चुनें।
14:25 इसके बाद, Useful patron attribute types ऑप्शन चुनें।
14:31 अब पेज के निचले भाग पर जाएँ और Import बटन पर क्लिक करें।
14:37 यह 'Koha' 'में सभी चयनित फंक्शन्स को इनेबल करेगा।
14:42 अब हम एक नए पेज पर आते हैं।
14:46 इस पेज को नीचे स्क्रॉल करें और स्क्रीन पर प्रदर्शित सभी टेक्स्ट पढ़ें।
14:53 हम एक सफल मैसेज All done देख सकते हैं।
14:57 अब, Finish बटन पर क्लिक करें।
15:00 यह 'Koha Staff Interface' 'को पूरा और लोड करेगा।
15:06 हम अपनी स्क्रीन पर अंतिम मैसेज देखते हैं, जो पुष्टि करता है कि हमारा संस्थापन पूरा हो गया है।
15:13 अब हम Koha interface पर जाएँगे।
15:18 username koha_library और password koha123 टाइप करें।
15:26 ड्रॉप-डाउन से My Library चुनें।
15:30 फिर, Login बटन पर क्लिक करें।
15:33 हम Koha Administration पेज पर आते हैं।
15:37 हम इस पेज पर विभिन्न टैब्स देख सकते हैं।
15:41 हम बाद की श्रृंखला में सीखेंगे कि इनका उपयोग कैसे करना है।
15:47 अब, No Library Set पर क्लिक करें और Logout ऑप्शन चुनें।
15:53 इसी के साथ हम ट्यूटोरियल के अंत में पहुँचते हैं।

संक्षेप में।

15:58 इस ट्यूटोरियल में हमने Ubuntu Linux OS 16.04 पर Koha Library Management System संस्थापित करना और संस्थापन को दोबारा जाँचना सीखा।
16:12 निम्नलिखित लिंक पर वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।

कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।

16:21 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाओं का आयोजन करती है और प्रमाण पत्र देती है।

अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।

16:31 क्या आपके पास इस स्पोकन ट्यूटोरियल में कोई प्रश्न हैं? कृपया इस वेबपेज पर जाएं।
16:38 मिनट और सेंकड चुनें जहां आपका प्रश्न है। संक्षेप में अपने प्रश्न की व्याख्या करें।
16:45 हमारी टीम में से कोई उसका जवाब देगा।
16:49 स्पोकन ट्यूटोरियल परियोजना को एनएमईआईसीटी, एमएचआरडी, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।

इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।

17:02 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। आई आई टी बॉम्बे से मैं ज्योति सोलंकी आपसे विदा लेती हूँ । हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Jyotisolanki, PoojaMoolya, Sakinashaikh