Firefox/C3/Themes-Popup-blocking/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 15:51, 23 January 2013 by Devraj (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time Narration
0:00 मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स (Mozilla Firefox) में “थीम्स” पर इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
0:05 इस ट्यूटोरियल में हम इनके बारे में सीखेंगेः मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स में थीम्स, पर्सोनास, एड(विज्ञापन) ब्लॉकिंग |
0:13 मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स यूजर की रूचि या प्रेफरेंसेस के अनुकूल कस्टमाइजेशन प्रदान करता है|
0:20 थीम्स इन में से एक कस्टमाइजेशन है|
0:23 एक थीम के बदलने से फ़ायरफ़ॉक्स,
0:27 बैकग्राउंड रंग, बटन का लुक और लेआउट बदल सकता है|
0:32 इस ट्यूटोरियल में हम उबंटू 10.04 पर फ़ायरफ़ॉक्स वर्ज़न 7.0 का इस्तेमाल कर रहे हैं।
0:40 अब फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउजर खोलते हैं।
0:43 हम पहले सीखते हैं कि मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स में थीम कैसे बदलें।
0:48 पहले, Load images automaticallyऑप्शन सक्षम करें, ताकि हम ब्राउज़र में प्रदर्शित इमेज देख सकें।
0:58 Menu Bar से Edit और फिर Preferences पर क्लिक करें।
1:03 Preferences डायलॉग बॉक्स में, Content टैब चुनें |
1:08 Load images automatically बॉक्स चेक करें |
1:12 Close पर क्लिक करें |
1:14 अब यूआरएल बार पर क्लिक करें और टाइप करें addons.mozilla.org/firefox/themes.
1:25 ENTER दबाएँ।
1:27 यह हमें "Mozilla Firefox Add-ons" के लिए "Tmeses" पेज पर ले जाता है।
1:32 हम यहाँ बड़ी संख्या में थीम्स को थंबनेल्स के रूप में देखते हैं।
1:37 थंबनेल आपको दिखाता है कि थीम्स कैसे प्रदर्शित होंगी|
1:41 यहाँ आप थीम को प्रिव्यू कर सकते हैं।
1:43 उपलब्ध थीम्स की श्रेणियां देखें और
1:46 अन्य यूजर्स द्वारा दिये गये रेटिंग देखें, जिन्होंने थीम का इस्तेमाल किया है।
1:52 अपने माउस सूचक को कुछ थीम्स पर धुमाएँ |
1:57 अब ”Shine Bright Skin” थीम पर क्लिक करें |
2:01 इस पेज पर उपलब्ध थीम्स में से यह एक है |
2:05 ”Shine Bright Skin” थीम पेज प्रदर्शित होता है|
2:09 “Continue to Download” बटन पर क्लिक करें |
2:12 यह आपको थीम के बारे में अतिरिक्त जानकारी देनेवाले पेज पर ले जाता है |
2:17 थीम को संस्थापित करने के लिए “”Add to Firefox” बटन पर क्लिक करें |
2:22 “Add-on downloading” प्रगति बार प्रदर्शित होता है|
2:27 आगे "Software Installation" पुष्टिकरण संदेश दिखाई देता है|
2:32 ”Install Now” पर क्लिक करें |
2:34 एक संदेश प्रदर्शित होता है, कि थीम संस्थापित होगी, जैसे ही आप फ़ायरफ़ॉक्स रिस्टार्ट करेंगे।
2:40 ”Restart Now” पर क्लिक करें |
2:43 मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स बंद हो जाता है|
2:46 जब यह रिस्टार्ट होता है, नई थीम्स लागू होती हैं|
2:51 अपने "थीम्स" पेज पर वापस जाएँ|
2:54 अब दूसरी थीम चुनें|
2:57 यह थीम “Add to Firefox” बटन प्रदर्शित करती है|
3:01 यह चुनी गई थीम को डाउनलोड करेगा|
3:05 डाउनलोड पूरा हो जाने पर, एक चेतावनी संदेश की विंडो प्रदर्शित होती है |
3:10 “Install Now” बटन पर क्लिक करें |
3:13 आपको फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउज़र रिस्टार्ट करने के लिए प्रोम्प्ट किया जाएगा |
3:16 ”Restart Now” बटन पर क्लिक करें |
3:19 मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स बंद हो जाता है |
3:22 जब यह रिस्टार्ट होता है, नई थीम्स लागू होती हैं|
3:27 तो हम देखते हैं कि ब्राउज़र की आकृति में सुधार लाने में "थीम्स" मदद करता है|
3:31 यह आपकी अद्वितीय रूचि के हिसाब से फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउज़र को कस्टमाइज करता है |
3:36 यदि किसी कारण से आप डिफ़ॉल्ट थीम पर वापस जाना चाहते हैं,
3:40 तो, Tools” और “Add-ons” पर क्लिक करें।
3:44 बाएँ पैनल पर “Appearance” टैब पर क्लिक करें|
3:48 यहाँ डाउनलोड की गई सभी थीम्स दिखाई देती हैं|
3:53 यहाँ "डिफ़ॉल्ट थीम" देखें|
3:56 "Enable" बटन पर क्लिक करें|
3:59 “Restart Now” बटन पर क्लिक करें|
4:02 मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स बंद होकर रिस्टार्ट होगा|
4:06 जब रिस्टार्ट होता है, तो डिफ़ॉल्ट थीम एक बार फिर दिखाई देती है|
4:12 "Add-ons" टैब बंद करें|
4:16 पर्सोनास(Personas) फ़ायरफ़ॉक्स के लिए मुफ्त और संस्थापित करने में आसान "skins" हैं |
4:22 पर्सोनास प्लस, अधिक नियंत्रण देने के लिए,
4:26 नये, लोकप्रिय और यहां तक कि आपके पसंदीदा पर्सोनास,
4:28 के लिए आसान एक्सेस के लिए इस अन्तर्निहित कार्यक्षमता को बढ़ाता है|
4:34 यूआरएल बार पर क्लिक करें और टाइप करें addons.mozilla.org/firefox/personas |
4:44 Enter दबाएँ|
4:47 यह हमें Mozilla Firefox Add-ons के Personas पेज पर ले जाता है|
4:52 हम एक बड़ी संख्या में पर्सोनास देखते हैं |
4:56 अपनी पसंद के किसी भी "परसोना" पर क्लिक करें |
5:01 यह आपको उस पेज पर ले जायेगा, जो चुने हुए परसोना का विवरण देता है|
5:06 “Add to Firefox” बटन पर क्लिक करें |
5:09 आपको सतर्क करने के लिए ऊपर एक Notification (नोटिफिकेशन) बार दिखाई देता है, कि नई थीम संस्थापित हो गई है|
5:16 Notification (नोटिफिकेशन) बार के दाएँ तरफ, छोटे 'x' चिह्न पर क्लिक करें|
5:21 फ़ायरफ़ॉक्स” इस परसोना को स्वतः संस्थापित करता है|
5:28 अक्सर विज्ञापन हमारे इंटरनेट अनुभव के साथ हस्तक्षेप करते हैं|
5:32 लेकिन यहाँ विशेष सॉफ्टवेयर हैं जो विज्ञापनों को ब्लॉक करने के लिए में मदद करते हैं|
5:36 Adblock ऐसा ही एक ऐड-ओन है |
5:39 ”Tools” और “फिर Add-ons” पर क्लिक करें |
5:43 ऊपर दाएँ कोने के सर्च टैब में "Adblock" खोजें | Enter दबाएँ |
5:51 विज्ञापन ब्लॉकिंग सॉफ्टवेयर की एक सूची प्रदर्शित होती है|
5:55 Adblock Plus के लिए 'Install बटन पर क्लिक करें |
5:59 Adblock डाउनलोड होना शुरू होता है |
6:02 बस इतना ही। एड-ब्लॉकर अब संस्थापित हो गया है|
6:06 एक सूचना संदेश प्रदर्शित होगा, जो दर्शाता है “Adblock will be installed after you restart Firefox” |
6:14 “Restart now” लिंक पर क्लिक करें |
6:17 मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स” बंद होकर रिस्टार्ट होगा |
6:21 जब रिस्टार्ट होता है, एड-ब्लॉकर प्रभावी होगा |
6:25 हालांकि, एड-ब्लॉकर्स का उपयोग करने से नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं|
6:30 कुछ साइट्स आपको प्रवेश करने की अनुमति नहीं देती, जब एड-ब्लॉकर ऑन रहता है।
6:35 यह इसलिए क्योंकि, कई मुफ्त साइट्स उनकी आय विज्ञापनों से अर्जित करती हैं|
6:41 एड-ब्लॉकर आपके ब्राउज़र पर प्रदर्शित होने से कुछ साइट्स को रोक सकता है|
6:46 इस पहलू को ध्यान में रखना चाहिए, जब एड-ब्लॉक कर रहे हों।
6:51 अब हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ चुके हैं।
:54 इस ट्यूटोरियल में हमने थीम्स, पर्सोनास और एड-ब्लॉकिंग के बारे में सीखा|
7:00 इस नियत-कार्य को करने की कोशिश करें|
7:03 ”NASA night launch” थीम संस्थापित करें|
7:06 फिर डिफ़ॉल्ट थीम पर वापस जाएँ|
7:10 उनको छोड़कर, जो yahoo.com से हैं, सभी पॉपअप्स ब्लॉक करें |
7:15 निम्न लिंक पर उपलब्ध विडियो देखें |
7:18 यह स्पोकन ट्यटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
7:21 यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं ।
7:25 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम,
7:28 स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है ।
7:31 उनको प्रमाण-पत्र भी देते हैं जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं।
7:35 अधिक जानकारी के लिए कृपया contact@spoken-tutorial.org पर लिखें ।
7:41 स्पोकन ट्यूटोरियल टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है ।
7:45 जिसे भारत सरकार के एमएचआरडी मंत्रालय के राष्ट्रीय साक्षरता मिशन ने आई सी.टी (ICT) के माध्यम से समर्थित किया है।
7:53 इस मिशन पर अधिक जानकारी दिए गए लिंक पर उपलब्ध है
7:56 http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro


8:04 यह स्क्रिप्ट सिद्धेश द्वारा अनुवादित है, आई.आई.टी मुम्बई की ओर से मैं रवि कुमार अब आपसे विदा लेता हूँ।
8:08 हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद |

Contributors and Content Editors

Devraj, PoojaMoolya