Firefox/C3/Themes-Popup-blocking/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:00 | मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स (Mozilla Firefox) में “थीम्स” पर इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:05 | इस ट्यूटोरियल में हम इनके बारे में सीखेंगेः मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स में थीम्स, पर्सोनास, एड(विज्ञापन) ब्लॉकिंग | |
| 00:13 | मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स यूजर की रूचि या प्रेफरेंसेस के अनुकूल कस्टमाइजेशन प्रदान करता है| |
| 00:20 | थीम्स इन में से एक कस्टमाइजेशन है| |
| 00:23 | एक थीम के बदलने से फ़ायरफ़ॉक्स, |
| 00:27 | बैकग्राउंड रंग, बटन का लुक और लेआउट बदल सकता है| |
| 00:32 | इस ट्यूटोरियल में हम उबंटू 10.04 पर फ़ायरफ़ॉक्स वर्ज़न 7.0 का इस्तेमाल कर रहे हैं। |
| 00:40 | अब फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउजर खोलते हैं। |
| 00:43 | हम पहले सीखते हैं कि मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स में थीम कैसे बदलें। |
| 00:48 | पहले, Load images automaticallyऑप्शन सक्षम करें, ताकि हम ब्राउज़र में प्रदर्शित इमेज देख सकें। |
| 00:58 | Menu Bar से Edit और फिर Preferences पर क्लिक करें। |
| 01:03 | Preferences डायलॉग बॉक्स में, Content टैब चुनें | |
| 01:08 | Load images automatically बॉक्स चेक करें | |
| 01:12 | Close पर क्लिक करें | |
| 01:14 | अब यूआरएल बार पर क्लिक करें और टाइप करें addons.mozilla.org/firefox/themes. |
| 01:25 | ENTER दबाएँ। |
| 01:27 | यह हमें "Mozilla Firefox Add-ons" के लिए "Tmeses" पेज पर ले जाता है। |
| 01:32 | हम यहाँ बड़ी संख्या में थीम्स को थंबनेल्स के रूप में देखते हैं। |
| 01:37 | थंबनेल आपको दिखाता है कि थीम्स कैसे प्रदर्शित होंगी| |
| 01:41 | यहाँ आप थीम को प्रिव्यू कर सकते हैं। |
| 01:43 | उपलब्ध थीम्स की श्रेणियां देखें और |
| 01:46 | अन्य यूजर्स द्वारा दिये गये रेटिंग देखें, जिन्होंने थीम का इस्तेमाल किया है। |
| 01:52 | अपने माउस सूचक को कुछ थीम्स पर धुमाएँ | |
| 01:57 | अब ”Shine Bright Skin” थीम पर क्लिक करें | |
| 02:01 | इस पेज पर उपलब्ध थीम्स में से यह एक है | |
| 02:05 | ”Shine Bright Skin” थीम पेज प्रदर्शित होता है| |
| 02:09 | “Continue to Download” बटन पर क्लिक करें | |
| 02:12 | यह आपको थीम के बारे में अतिरिक्त जानकारी देनेवाले पेज पर ले जाता है | |
| 02:17 | थीम को संस्थापित करने के लिए “”Add to Firefox” बटन पर क्लिक करें | |
| 02:22 | “Add-on downloading” प्रगति बार प्रदर्शित होता है| |
| 02:27 | आगे "Software Installation" पुष्टिकरण संदेश दिखाई देता है| |
| 02:32 | ”Install Now” पर क्लिक करें | |
| 02:34 | एक संदेश प्रदर्शित होता है, कि थीम संस्थापित होगी, जैसे ही आप फ़ायरफ़ॉक्स रिस्टार्ट करेंगे। |
| 02:40 | ”Restart Now” पर क्लिक करें | |
| 02:43 | मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स बंद हो जाता है| |
| 02:46 | जब यह रिस्टार्ट होता है, नई थीम्स लागू होती हैं| |
| 02:51 | अपने "थीम्स" पेज पर वापस जाएँ| |
| 02:54 | अब दूसरी थीम चुनें| |
| 02:57 | यह थीम “Add to Firefox” बटन प्रदर्शित करती है| |
| 03:01 | यह चुनी गई थीम को डाउनलोड करेगा| |
| 03:05 | डाउनलोड पूरा हो जाने पर, एक चेतावनी संदेश की विंडो प्रदर्शित होती है | |
| 03:10 | “Install Now” बटन पर क्लिक करें | |
| 03:13 | आपको फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउज़र रिस्टार्ट करने के लिए प्रोम्प्ट किया जाएगा | |
| 03:16 | ”Restart Now” बटन पर क्लिक करें | |
| 03:19 | मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स बंद हो जाता है | |
| 03:22 | जब यह रिस्टार्ट होता है, नई थीम्स लागू होती हैं| |
| 03:27 | तो हम देखते हैं कि ब्राउज़र की आकृति में सुधार लाने में "थीम्स" मदद करता है| |
| 03:31 | यह आपकी अद्वितीय रूचि के हिसाब से फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउज़र को कस्टमाइज करता है | |
| 03:36 | यदि किसी कारण से आप डिफ़ॉल्ट थीम पर वापस जाना चाहते हैं, |
| 03:40 | तो, Tools” और “Add-ons” पर क्लिक करें। |
| 03:44 | बाएँ पैनल पर “Appearance” टैब पर क्लिक करें| |
| 03:48 | यहाँ डाउनलोड की गई सभी थीम्स दिखाई देती हैं| |
| 03:53 | यहाँ "डिफ़ॉल्ट थीम" देखें| |
| 03:56 | "Enable" बटन पर क्लिक करें| |
| 03:59 | “Restart Now” बटन पर क्लिक करें| |
| 04:02 | मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स बंद होकर रिस्टार्ट होगा| |
| 04:06 | जब रिस्टार्ट होता है, तो डिफ़ॉल्ट थीम एक बार फिर दिखाई देती है| |
| 04:12 | "Add-ons" टैब बंद करें| |
| 04:16 | पर्सोनास(Personas) फ़ायरफ़ॉक्स के लिए मुफ्त और संस्थापित करने में आसान "skins" हैं | |
| 04:22 | पर्सोनास प्लस, अधिक नियंत्रण देने के लिए, |
| 04:26 | नये, लोकप्रिय और यहां तक कि आपके पसंदीदा पर्सोनास, |
| 04:28 | के लिए आसान एक्सेस के लिए इस अन्तर्निहित कार्यक्षमता को बढ़ाता है| |
| 04:34 | यूआरएल बार पर क्लिक करें और टाइप करें addons.mozilla.org/firefox/personas | |
| 04:44 | Enter दबाएँ| |
| 04:47 | यह हमें Mozilla Firefox Add-ons के Personas पेज पर ले जाता है| |
| 04:52 | हम एक बड़ी संख्या में पर्सोनास देखते हैं | |
| 04:56 | अपनी पसंद के किसी भी "परसोना" पर क्लिक करें | |
| 05:01 | यह आपको उस पेज पर ले जायेगा, जो चुने हुए परसोना का विवरण देता है| |
| 05:06 | “Add to Firefox” बटन पर क्लिक करें | |
| 05:09 | आपको सतर्क करने के लिए ऊपर एक Notification (नोटिफिकेशन) बार दिखाई देता है, कि नई थीम संस्थापित हो गई है| |
| 05:16 | Notification (नोटिफिकेशन) बार के दाएँ तरफ, छोटे 'x' चिह्न पर क्लिक करें| |
| 05:21 | फ़ायरफ़ॉक्स” इस परसोना को स्वतः संस्थापित करता है| |
| 05:28 | अक्सर विज्ञापन हमारे इंटरनेट अनुभव के साथ हस्तक्षेप करते हैं| |
| 05:32 | लेकिन यहाँ विशेष सॉफ्टवेयर हैं जो विज्ञापनों को ब्लॉक करने के लिए में मदद करते हैं| |
| 05:36 | Adblock ऐसा ही एक ऐड-ओन है | |
| 05:39 | ”Tools” और “फिर Add-ons” पर क्लिक करें | |
| 05:43 | ऊपर दाएँ कोने के सर्च टैब में "Adblock" खोजें | Enter दबाएँ | |
| 05:51 | विज्ञापन ब्लॉकिंग सॉफ्टवेयर की एक सूची प्रदर्शित होती है| |
| 05:55 | Adblock Plus के लिए 'Install बटन पर क्लिक करें | |
| 05:59 | Adblock डाउनलोड होना शुरू होता है | |
| 06:02 | बस इतना ही। एड-ब्लॉकर अब संस्थापित हो गया है| |
| 06:06 | एक सूचना संदेश प्रदर्शित होगा, जो दर्शाता है “Adblock will be installed after you restart Firefox” | |
| 06:14 | “Restart now” लिंक पर क्लिक करें | |
| 06:17 | मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स” बंद होकर रिस्टार्ट होगा | |
| 06:21 | जब रिस्टार्ट होता है, एड-ब्लॉकर प्रभावी होगा | |
| 06:25 | हालांकि, एड-ब्लॉकर्स का उपयोग करने से नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं| |
| 06:30 | कुछ साइट्स आपको प्रवेश करने की अनुमति नहीं देती, जब एड-ब्लॉकर ऑन रहता है। |
| 06:35 | यह इसलिए क्योंकि, कई मुफ्त साइट्स उनकी आय विज्ञापनों से अर्जित करती हैं| |
| 06:41 | एड-ब्लॉकर आपके ब्राउज़र पर प्रदर्शित होने से कुछ साइट्स को रोक सकता है| |
| 06:46 | इस पहलू को ध्यान में रखना चाहिए, जब एड-ब्लॉक कर रहे हों। |
| 06:51 | अब हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ चुके हैं। |
| 06:54 | इस ट्यूटोरियल में हमने थीम्स, पर्सोनास और एड-ब्लॉकिंग के बारे में सीखा| |
| 07:00 | इस नियत-कार्य को करने की कोशिश करें| |
| 07:03 | ”NASA night launch” थीम संस्थापित करें| |
| 07:06 | फिर डिफ़ॉल्ट थीम पर वापस जाएँ| |
| 07:10 | उनको छोड़कर, जो yahoo.com से हैं, सभी पॉपअप्स ब्लॉक करें | |
| 07:15 | निम्न लिंक पर उपलब्ध विडियो देखें | |
| 07:18 | यह स्पोकन ट्यटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 07:21 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं । |
| 07:25 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, |
| 07:28 | स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है । |
| 07:31 | उनको प्रमाण-पत्र भी देते हैं जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं। |
| 07:35 | अधिक जानकारी के लिए कृपया contact@spoken-tutorial.org पर लिखें । |
| 07:41 | स्पोकन ट्यूटोरियल टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है । |
| 07:45 | जिसे भारत सरकार के एमएचआरडी के राष्ट्रीय साक्षरता मिशन ने आई सी.टी (ICT) के माध्यम से समर्थित किया है। |
| 07:53 | इस मिशन पर अधिक जानकारी दिए गए लिंक पर उपलब्ध है |
| 07:56 | http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro
|
| 08:04 | यह स्क्रिप्ट सिद्धेश द्वारा अनुवादित है, आई.आई.टी मुम्बई की ओर से मैं रवि कुमार अब आपसे विदा लेता हूँ। |
| 08:08 | हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद | |