QGIS/C2/Creating-a-Map/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 15:15, 7 December 2020 by Sakinashaikh (Talk | contribs)
| Time | Narration |
| 00:01 | Creating a Map in QGIS पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे, Print Composer का उपयोग करके मानचित्र बनाना। |
| 00:14 | Print composer में मानचित्र के एलिमेंट्स जोड़ना। |
| 00:18 | मानचित्र को एक्स्पोर्ट करना |
| 00:20 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ
Ubuntu Linux OS वर्जन 16.04. |
| 00:28 | QGIS वर्जन 2.18 |
| 00:32 | इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए आपको QGIS इंटरफेस के साथ परिचित होना चाहिए। |
| 00:39 | पूर्वपेक्षित ट्यूटोरियल्स के लिए कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएं। |
| 00:44 | प्लेयर के नीचे स्थित Code files लिंक में दिए गए फोल्डर को डाउनलोड़ करें। |
| 00:50 | डाउनलोड़ की गई zip फाइल के कंटेंट्स को एक्स्ट्रैक्ट करें और इसे फोल्डर में सेव करें। |
| 00:57 | यहां मेरा Code files folder है। |
| 01:00 | फोल्डर को खोलने के लिए डबल-क्लिक करें। |
| 01:03 | इस फोल्डर में आप भारत और विश्व मानचित्र के लिए शैप फाइल्स पायेंगे। |
| 01:09 | indiaboundary.shp फाइल पर जाएं। |
| 01:14 | इस फाइल को QGIS में खोलने के लिए फाइल पर राइट-क्लिक करें। |
| 01:19 | context menu खुलता है। |
| 01:22 | Open with QGIS Desktop ऑप्शन चुनें। |
| 01:27 | मानचित्र सीधे QGIS इंटरफेस में खुलता है। |
| 01:32 | यदि आप Open with QGIS Desktop ऑप्शन नहीं देखते हैं, तो पहले QGIS इंटरफेस खोलें। |
| 01:41 | यहां मैंने QGIS इंटरफेस खोला है। |
| 01:45 | बाएं टूल बार पर Add Vector Layer टूल पर क्लिक करें। |
| 01:50 | Add Vector Layer डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 01:54 | बॉक्स में, Dataset टेक्स्ट बॉक्स के आगे Browse बटन पर क्लिक करें। |
| 02:00 | एक डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 02:03 | Desktop में Code files फोल्डर पर जाएं। |
| 02:07 | indiaboundary.shp फाइल चुनें। Open बटन पर क्लिक करें। |
| 02:15 | Add Vector Layer डायलॉग बॉक्स में, Open बटन पर क्लिक करें। |
| 02:20 | भारत का सीमांत मानचित्र कैनवास पर प्रदर्शित होता है। |
| 02:24 | अब हम भारत के कुछ शहरों का प्रतिनिधित्व करते हुए शैप फ़ाइल जोड़ते हैं। |
| 02:30 | फिर से, टूलबार में Add Vector Layer टूल पर क्लिक करें। |
| 02:36 | Add Vector Layer डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 02:40 | बॉक्स में Browse बटन पर क्लिक करें। |
| 02:44 | एक डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 02:47 | Desktop में Code files फोल्डर पर जाएं। |
| 02:51 | places.shp फाइल चुनें। Open बटन पर क्लिक करें। |
| 02:58 | Add Vector Layer डायलॉग बॉक्स में, Open बटन पर क्लिक करें। |
| 03:03 | शहर, मानचित्र पर प्वाइंट फीचर्स के रूप में दर्शाई गई हैं। |
| 03:07 | इन शहरों को लेबल करें। |
| 03:10 | Layers पैनल में Places लेयर पर राइट-क्लिक करें। |
| 03:15 | context menu में, Properties ऑप्शन पर क्लिक करें। |
| 03:20 | Layer Properties डायलॉग बॉक्स में labels टैब चुनें। |
| 03:25 | मानचित्र पर स्थित ड्राप-डाउन में, Show labels for this layer ऑप्शन चुनें। |
| 03:32 | Label with' ड्राप-डाउन में, दिए गए ऑप्शन्स से name चुनें। |
| 03:38 | Text टैब में, हमारे पास चुनने के लिए निम्न ऑप्शन्स हैं।
fonts |
| 03:46 | style |
| 03:49 | size |
| 03:51 | color आदि। |
| 03:57 | Apply बटन और OK बटन पर क्लिक करें। |
| 04:02 | कैनवास पर, कुछ शहरों के साथ भारत का मानचित्र और लेबल्स प्रदर्शित होते हैं। |
| 04:08 | इस मानचित्र फ़ाइल को मुद्रण या प्रकाशन के उद्देश्य से इमेज फॉर्मेट में एक्स्पोर्ट किया जा सकता है। |
| 04:15 | QGIS में Print Composer नामक टूल है। |
| 04:19 | यह आपको उस फॉर्मेट में मानचित्र बनाने की अनुमति देता है जो पढ़ने में आसान है। |
| 04:24 | मैन्यू बार में Project मैन्यू पर क्लिक करें और New Print Composer चुनें। |
| 04:31 | Composer title डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 04:35 | आपको composer के लिए एक शीर्षक दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। |
| 04:40 | टाइटल के रूप में India-Map टाइप करें। |
| 04:44 | OK बटन पर क्लिक करें। |
| 04:47 | Print composer विंडो खुलती है। |
| 04:50 | Print Composer आपको खाली कैनवास प्रदान करता है। |
| 04:54 | कैनवास के बगल में दाईं ओर, आपको दो पैनल मिलेंगे। |
| 04:59 | अपर पैनल और लोवर पैनल। |
| 05:03 | पैनल को सक्षम करने के लिए View मैन्यू पर क्लिक करें। |
| 05:08 | मैन्यू में नीचे स्क्रोल करें और Panels चुनें। |
| 05:13 | सब-मैन्यू पैनल की सूची दर्शाता है। यहां कुछ पैनल्स पहले से ही चयनित हैं। |
| 05:21 | चुनने के लिए पैनल के नाम पर क्लिक करें। |
| 05:24 | पैनल कैनवास के दाईं ओर प्रदर्शित होता है। |
| 05:28 | सभी Print Composer टूल्स मैन्यू में और आइकन्स टूलबार्स में उपलब्ध हैं। |
| 05:37 | टूलबार्स बाईं ओर साथ ही Composer विंडो के शीर्ष पर मौजूद हैं। |
| 05:45 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस ट्यूटोरियल के साथ प्रदान की गई अतिरिक्त सामग्री देखें। |
| 05:52 | अब अपने मानचित्र को एकत्र करना शुरू करें। |
| 05:56 | Print Composer window में, टूल बार में Zoom full बटन पर क्लिक करें। |
| 06:03 | यह लेआउट को अपनी पूर्ण सीमा तक प्रदर्शित करेगा। |
| 06:07 | अब हमें Composer पर मानचित्र व्यू लाना है, जिसे हमने QGIS Canvas में देखा । |
| 06:14 | टूल बार में Add new map टूल पर क्लिक करें। |
| 06:19 | composer विंडो पर कर्सर ले जाएं। |
| 06:23 | अब कर्सर plus (+) सिंबल के रूप में दिखता है। |
| 06:27 | यह दर्शाता है कि Add Map बटन सक्रिय है। |
| 06:31 | Composer विंडो पर आयत बनाने के लिए दाएं-माउस बटन को क्लिक करें और खींचें। |
| 06:37 | छोरों के साथ मार्जिन छोड़ें। |
| 06:40 | आप देखेंगे कि आयत विंडो मुख्य QGIS कैनवास से मानचित्र के साथ प्रस्तुत होगी। |
| 06:48 | प्रस्तुत मानचित्र पूर्ण विंडो को कवर नहीं कर सकता है। |
| 06:43 | बाएं टूल बार में Move item content टूल पर क्लिक करें। |
| 06:59 | बाएं माउस बटन का उपयोग करके, मानचित्र को विंडो पर ले जाएं और इसे केंद्र में रखें। |
| 07:05 | टाइटल के लिए शीर्ष पर स्पेस छोडें। |
| 07:09 | अब हम मुख्य मानचित्र में grid और zebra बॉर्डर जोड़ेंगे। |
| 07:14 | Item Properties Panel में, Grids सेक्शन पर नीचे स्क्रोल करें। |
| 07:19 | विस्तारित मैन्यू को देखने के लिए Grids के आगे छोटे काले-त्रिकोण पर क्लिक करें। |
| 07:25 | हरे प्लस (+), Add a new grid बटन पर क्लिक करें। |
| 07:30 | अब ग्रिड सेक्शन में सभी फीचर्स सक्षम हैं। |
| 07:35 | यदि आवश्यक है, तो यहां CRS बदलने के लिए ऑप्शन है। मैं इसे ऐसे ही छोड़ दूँगी। |
| 07:43 | ड्राप-डाउन ऐरोज़ का उपयोग करके X और Y दोनों दिशा में Interval मान 10 डिग्री चुनें। |
| 07:51 | Grid frame सेक्शन पर नीचे स्क्रोल करें और Frame style चुनें। मैं Zebra चुनूंगी। |
| 07:59 | यहां फ्रेम साइज, मोटाई, रंग आदि बदलने के लिए ऑप्शन्स हैं। |
| 08:07 | ऑप्शन्स चुनें जो आपकी आवश्यकता के अनुरूप हैं। |
| 08:12 | नीचे स्क्रोल करें और Draw Coordinates चेकबॉक्स चेक करें। |
| 08:17 | Distance to map frame को निर्देशांक सुपाठ्य होने तक समायोजित करें। |
| 08:23 | लेबल्स को स्थानांतरित करने के लिए उपवर्ड या डाउनवर्ड ऐरो पर क्लिक करें। |
| 08:30 | Coordinate precision में 1 चुनें। |
| 08:34 | यह पहले दशमलव तक निर्देशांक प्रदर्शित करेगा। |
| 08:38 | आगे, हम मानचित्र में नार्थ ऐरो जोड़ेंगे। |
| 08:43 | Print Composer मानचित्र से संबंधित इमेजेस के अच्छे संग्रह को दर्शाता है। |
| 08:49 | टूल बार में Add image icon पर क्लिक करें। |
| 08:54 | कर्सर को map composer विंडो पर लाएं। |
| 08:58 | अपने बाएं माउस बटन को दबाकर रखें, मैप कैनवास के ऊपरी-दाएं कोने पर क्लिक करें और एक छोटा आयत बनाएं। |
| 09:07 | दाएं पैनल में Item Properties टैब में, Search directories सेक्शन का विस्तार करें। |
| 09:14 | अपनी पसंद के नार्थ ऐरो इमेज पर क्लिक करके चुनें। |
| 09:20 | इमेज मानचित्र Composer विंडो के बॉक्स में प्रदर्शित होती है। |
| 09:25 | मानचित्र Composer विंडो पर क्लिक करें। |
| 09:28 | आप मानचित्र के ऊपरी-दाएँ कोने पर नार्थ ऐरो इमेज देखेंगे। |
| 09:34 | अब हम मानचित्र में स्केल बार जोड़ेंगे। |
| 09:38 | टूलबार में Add new scalebar tool पर क्लिक करें। |
| 09:43 | मानचित्र पर वहाँ क्लिक करें, जहाँ आप स्केलबार दिखाना चाहते हैं। |
| 09:47 | मैं निचले-बाएं कोने में स्केल बार जोडूंगी। |
| 09:52 | Segments सेक्शन में राइट पैनल में, आप कई सेगमेंट्स और उनके आकार को समायोजित कर सकते हैं। |
| 10:00 | अब हम अपने मानचित्र के लिए टाइटल जोड़ेंगे। |
| 10:04 | बाएं टूलबार से Add new Label टूल पर क्लिक करें। |
| 10:09 | कर्सर को मानचित्र composer विंडो पर लाएं। |
| 10:13 | अपने बाएं माउस बटन को पकडकर, मानचित्र के शीर्ष-केंद्र पर एक बॉक्स बनाएं। |
| 10:19 | दाएं पैनल पर आप Label के लिए Item Properties टैब देखेंगे। |
| 10:24 | Main Properties में, टेक्स्ट बॉक्स में, Map of India टाइप करें। |
| 10:31 | Appearance सेक्शन में,Font टैब पर क्लिक करें। |
| 10:36 | Select Font डायलॉग बॉक्स खुलता है, उपयुक्त Font, Font style और Size चुनें। |
| 10:49 | OK बटन पर क्लिक करें। |
| 10:52 | अपनी पसंद के अनुसार रंग, मार्जिन और एलाइनमेंट बदलें। |
| 11:03 | बदलाव पूर्ण करने के बाद, बदलावों को देखने के लिए composer विंडो में क्लिक करें। |
| 11:10 | चयनित फॉन्ट और साइज के साथ लेबल composer विंडो में मानचित्र पर प्रदर्शित होता है। |
| 11:17 | अब एक Inset map जोड़ें। |
| 11:21 | मुख्य QGIS विंडो पर जाएं। |
| 11:24 | टूलबार में Zoom In बटन पर क्लिक करें। |
| 111:28 | कर्सर को मानचित्र पर लाएं, मुंबई के चारों ओर के क्षेत्र को जूम करें। |
| 11:34 | क्षेत्र को जूम करने के लिए मुंबई के चारों ओर एक आयत बनाएं। |
| 11:39 | अब हम map inset को जोड़ने के लिए तैयार हैं। |
| 11:43 | Print Composer विंडो पर जाएं। |
| 11:46 | टूल बार में Add new map टूल पर क्लिक करें। |
| 11:51 | Composer विंडो के ऊपरी बाएं कोने में एक आयत बनाएं। |
| 11:57 | टूल बार से Move item Content टूल चुनें। |
| 12:02 | कर्सर को inset map पर रखें। |
| 12:05 | अपनी पसंदीदा लोकेशन पर inset में मानचित्र स्थानांतरित करें। |
| 12:10 | आपके पास Print Composer में 2 मानचित्र ऑब्जेक्ट, Main map और inset map होंगे। |
| 12:17 | Item Properties' पैनल में, Frame सेक्शन पर नीचे स्क्रोल करें और इसके आगे बॉक्स को चेक करें। |
| 12:26 | inset map के लिए फ्रेम बॉर्डर का रंग और मोटाई बदलें। |
| 12:36 | inset map का बैकग्राउंड रंग बदलें, ताकि इसे मैप बैकग्राउंड से अलग पहचानने में आसानी हो। |
| 12:45 | अन्य मानचित्र एलिमेंट्स जैसे Legends, shapes, arrows आदि को समझें। |
| 12:53 | आपके द्वारा किए गए आवश्यक बदलावों के बाद, आप मानचित्र को सेव और एक्स्पोर्ट कर सकते हैं। |
| 12:59 | मैन्यू बार में Composer मैन्यू पर क्लिक करें। |
| 13:03 | यहां हमारे पास Image, PDF या SVG के रूप में मानचित्र को एक्स्पोर्ट करने के लिए ऑप्शन्स हैं। |
| 13:12 | एक इमेज के रूप में मानचित्र एक्स्पोर्ट करें। Export as Image ऑप्शन चुनें। |
| 13:20 | Save composition as डायलॉग बॉक्स खुलता है। उपयुक्त फाइलनाम, लोकेशन और फॉर्मेट दें। |
| 13:29 | मैं PNG फॉर्मेट चुनूंगी। Save बटन पर क्लिक करें। |
| 13:35 | Image export options डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 13:39 | उपयुक्त resolution, page-width और height चुनें। |
| 13:44 | मैं page width में 800 pixels चुनूंगी। |
| 13:49 | Save बटन पर क्लिक करें। |
| 13:52 | यहां मानचित्र इमेज फाइल के रूप में सेव हो गया है। |
| 13:56 | अब यह मानचित्र मुद्रित या प्रकाशित हो सकता है। |
| 14:01 | संक्षंप में, इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा, |
| 14:06 | Print Composer का उपयोग करके मानचित्र बनाना, Composer में मानचित्र के एलिमेंट्स जोड़ना, मानचित्र एक्स्पोर्ट करना। |
| 14:16 | नियतकार्य,
Code files लिंक में दिए गए विश्व dataset का उपयोग करके एशिया महाद्वीप का मानचित्र बनाएं। |
| 14:25 | भारत का एक inset map बनाएं। map legend जोड़ें। |
| 14:31 | आपका पूर्ण नियतकार्य यहां दिखाए गए अनुसार दिखना चाहिए। |
| 14:36 | निम्न लिंक पर मौजूद विडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 14:44 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, कार्यशालाएं आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 14:54 | कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी इस फोरम पर पोस्ट करें। |
| 14:58 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है। इस मिशन से संबंधित अधिक जानकारी दिए गए लिंक पर उपलब्ध है। |
| 15:09 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद। |