QGIS/C2/Creating-a-Map/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Creating a Map in QGIS पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे, Print Composer का उपयोग करके मानचित्र बनाना।
00:14 Print composer में मानचित्र के एलिमेंट्स जोड़ना।
00:18 मानचित्र को एक्स्पोर्ट करना
00:20 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ

Ubuntu Linux OS वर्जन 16.04.

00:28 QGIS वर्जन 2.18
00:32 इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए आपको QGIS इंटरफेस के साथ परिचित होना चाहिए।
00:39 पूर्वपेक्षित ट्यूटोरियल्स के लिए कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएं।
00:44 प्लेयर के नीचे स्थित Code files लिंक में दिए गए फोल्डर को डाउनलोड़ करें।
00:50 डाउनलोड़ की गई zip फाइल के कंटेंट्स को एक्स्ट्रैक्ट करें और इसे फोल्डर में सेव करें।
00:57 यहां मेरा Code files folder है।
01:00 फोल्डर को खोलने के लिए डबल-क्लिक करें।
01:03 इस फोल्डर में आप भारत और विश्व मानचित्र के लिए शैप फाइल्स पायेंगे।
01:09 indiaboundary.shp फाइल पर जाएं।
01:14 इस फाइल को QGIS में खोलने के लिए फाइल पर राइट-क्लिक करें।
01:19 context menu खुलता है।
01:22 Open with QGIS Desktop ऑप्शन चुनें।
01:27 मानचित्र सीधे QGIS इंटरफेस में खुलता है।
01:32 यदि आप Open with QGIS Desktop ऑप्शन नहीं देखते हैं, तो पहले QGIS इंटरफेस खोलें।
01:41 यहां मैंने QGIS इंटरफेस खोला है।
01:45 बाएं टूल बार पर Add Vector Layer टूल पर क्लिक करें।
01:50 Add Vector Layer डायलॉग बॉक्स खुलता है।
01:54 बॉक्स में, Dataset टेक्स्ट बॉक्स के आगे Browse बटन पर क्लिक करें।
02:00 एक डायलॉग बॉक्स खुलता है।
02:03 Desktop में Code files फोल्डर पर जाएं।
02:07 indiaboundary.shp फाइल चुनें। Open बटन पर क्लिक करें।
02:15 Add Vector Layer डायलॉग बॉक्स में, Open बटन पर क्लिक करें।
02:20 भारत का सीमांत मानचित्र कैनवास पर प्रदर्शित होता है।
02:24 अब हम भारत के कुछ शहरों का प्रतिनिधित्व करते हुए शैप फ़ाइल जोड़ते हैं।
02:30 फिर से, टूलबार में Add Vector Layer टूल पर क्लिक करें।
02:36 Add Vector Layer डायलॉग बॉक्स खुलता है।
02:40 बॉक्स में Browse बटन पर क्लिक करें।
02:44 एक डायलॉग बॉक्स खुलता है।
02:47 Desktop में Code files फोल्डर पर जाएं।
02:51 places.shp फाइल चुनें। Open बटन पर क्लिक करें।
02:58 Add Vector Layer डायलॉग बॉक्स में, Open बटन पर क्लिक करें।
03:03 शहर, मानचित्र पर प्वाइंट फीचर्स के रूप में दर्शाई गई हैं।
03:07 इन शहरों को लेबल करें।
03:10 Layers पैनल में Places लेयर पर राइट-क्लिक करें।
03:15 context menu में, Properties ऑप्शन पर क्लिक करें।
03:20 Layer Properties डायलॉग बॉक्स में labels टैब चुनें।
03:25 मानचित्र पर स्थित ड्राप-डाउन में, Show labels for this layer ऑप्शन चुनें।
03:32 Label with' ड्राप-डाउन में, दिए गए ऑप्शन्स से name चुनें।
03:38 Text टैब में, हमारे पास चुनने के लिए निम्न ऑप्शन्स हैं।

fonts

03:46 style
03:49 size
03:51 color आदि।
03:57 Apply बटन और OK बटन पर क्लिक करें।
04:02 कैनवास पर, कुछ शहरों के साथ भारत का मानचित्र और लेबल्स प्रदर्शित होते हैं।
04:08 इस मानचित्र फ़ाइल को मुद्रण या प्रकाशन के उद्देश्य से इमेज फॉर्मेट में एक्स्पोर्ट किया जा सकता है।
04:15 QGIS में Print Composer नामक टूल है।
04:19 यह आपको उस फॉर्मेट में मानचित्र बनाने की अनुमति देता है जो पढ़ने में आसान है।
04:24 मैन्यू बार में Project मैन्यू पर क्लिक करें और New Print Composer चुनें।
04:31 Composer title डायलॉग बॉक्स खुलता है।
04:35 आपको composer के लिए एक शीर्षक दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
04:40 टाइटल के रूप में India-Map टाइप करें।
04:44 OK बटन पर क्लिक करें।
04:47 Print composer विंडो खुलती है।
04:50 Print Composer आपको खाली कैनवास प्रदान करता है।
04:54 कैनवास के बगल में दाईं ओर, आपको दो पैनल मिलेंगे।
04:59 अपर पैनल और लोवर पैनल।
05:03 पैनल को सक्षम करने के लिए View मैन्यू पर क्लिक करें।
05:08 मैन्यू में नीचे स्क्रोल करें और Panels चुनें।
05:13 सब-मैन्यू पैनल की सूची दर्शाता है। यहां कुछ पैनल्स पहले से ही चयनित हैं।
05:21 चुनने के लिए पैनल के नाम पर क्लिक करें।
05:24 पैनल कैनवास के दाईं ओर प्रदर्शित होता है।
05:28 सभी Print Composer टूल्स मैन्यू में और आइकन्स टूलबार्स में उपलब्ध हैं।
05:37 टूलबार्स बाईं ओर साथ ही Composer विंडो के शीर्ष पर मौजूद हैं।
05:45 अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस ट्यूटोरियल के साथ प्रदान की गई अतिरिक्त सामग्री देखें।
05:52 अब अपने मानचित्र को एकत्र करना शुरू करें।
05:56 Print Composer window में, टूल बार में Zoom full बटन पर क्लिक करें।
06:03 यह लेआउट को अपनी पूर्ण सीमा तक प्रदर्शित करेगा।
06:07 अब हमें Composer पर मानचित्र व्यू लाना है, जिसे हमने QGIS Canvas में देखा ।
06:14 टूल बार में Add new map टूल पर क्लिक करें।
06:19 composer विंडो पर कर्सर ले जाएं।
06:23 अब कर्सर plus (+) सिंबल के रूप में दिखता है।
06:27 यह दर्शाता है कि Add Map बटन सक्रिय है।
06:31 Composer विंडो पर आयत बनाने के लिए दाएं-माउस बटन को क्लिक करें और खींचें।
06:37 छोरों के साथ मार्जिन छोड़ें।
06:40 आप देखेंगे कि आयत विंडो मुख्य QGIS कैनवास से मानचित्र के साथ प्रस्तुत होगी।
06:48 प्रस्तुत मानचित्र पूर्ण विंडो को कवर नहीं कर सकता है।
06:43 बाएं टूल बार में Move item content टूल पर क्लिक करें।
06:59 बाएं माउस बटन का उपयोग करके, मानचित्र को विंडो पर ले जाएं और इसे केंद्र में रखें।
07:05 टाइटल के लिए शीर्ष पर स्पेस छोडें।
07:09 अब हम मुख्य मानचित्र में grid और zebra बॉर्डर जोड़ेंगे।
07:14 Item Properties Panel में, Grids सेक्शन पर नीचे स्क्रोल करें।
07:19 विस्तारित मैन्यू को देखने के लिए Grids के आगे छोटे काले-त्रिकोण पर क्लिक करें।
07:25 हरे प्लस (+), Add a new grid बटन पर क्लिक करें।
07:30 अब ग्रिड सेक्शन में सभी फीचर्स सक्षम हैं।
07:35 यदि आवश्यक है, तो यहां CRS बदलने के लिए ऑप्शन है। मैं इसे ऐसे ही छोड़ दूँगी।
07:43 ड्राप-डाउन ऐरोज़ का उपयोग करके X और Y दोनों दिशा में Interval मान 10 डिग्री चुनें।
07:51 Grid frame सेक्शन पर नीचे स्क्रोल करें और Frame style चुनें। मैं Zebra चुनूंगी।
07:59 यहां फ्रेम साइज, मोटाई, रंग आदि बदलने के लिए ऑप्शन्स हैं।
08:07 ऑप्शन्स चुनें जो आपकी आवश्यकता के अनुरूप हैं।
08:12 नीचे स्क्रोल करें और Draw Coordinates चेकबॉक्स चेक करें।
08:17 Distance to map frame को निर्देशांक सुपाठ्य होने तक समायोजित करें।
08:23 लेबल्स को स्थानांतरित करने के लिए उपवर्ड या डाउनवर्ड ऐरो पर क्लिक करें।
08:30 Coordinate precision में 1 चुनें।
08:34 यह पहले दशमलव तक निर्देशांक प्रदर्शित करेगा।
08:38 आगे, हम मानचित्र में नार्थ ऐरो जोड़ेंगे।
08:43 Print Composer मानचित्र से संबंधित इमेजेस के अच्छे संग्रह को दर्शाता है।
08:49 टूल बार में Add image icon पर क्लिक करें।
08:54 कर्सर को map composer विंडो पर लाएं।
08:58 अपने बाएं माउस बटन को दबाकर रखें, मैप कैनवास के ऊपरी-दाएं कोने पर क्लिक करें और एक छोटा आयत बनाएं।
09:07 दाएं पैनल में Item Properties टैब में, Search directories सेक्शन का विस्तार करें।
09:14 अपनी पसंद के नार्थ ऐरो इमेज पर क्लिक करके चुनें।
09:20 इमेज मानचित्र Composer विंडो के बॉक्स में प्रदर्शित होती है।
09:25 मानचित्र Composer विंडो पर क्लिक करें।
09:28 आप मानचित्र के ऊपरी-दाएँ कोने पर नार्थ ऐरो इमेज देखेंगे।
09:34 अब हम मानचित्र में स्केल बार जोड़ेंगे।
09:38 टूलबार में Add new scalebar tool पर क्लिक करें।
09:43 मानचित्र पर वहाँ क्लिक करें, जहाँ आप स्केलबार दिखाना चाहते हैं।
09:47 मैं निचले-बाएं कोने में स्केल बार जोडूंगी।
09:52 Segments सेक्शन में राइट पैनल में, आप कई सेगमेंट्स और उनके आकार को समायोजित कर सकते हैं।
10:00 अब हम अपने मानचित्र के लिए टाइटल जोड़ेंगे।
10:04 बाएं टूलबार से Add new Label टूल पर क्लिक करें।
10:09 कर्सर को मानचित्र composer विंडो पर लाएं।
10:13 अपने बाएं माउस बटन को पकडकर, मानचित्र के शीर्ष-केंद्र पर एक बॉक्स बनाएं।
10:19 दाएं पैनल पर आप Label के लिए Item Properties टैब देखेंगे।
10:24 Main Properties में, टेक्स्ट बॉक्स में, Map of India टाइप करें।
10:31 Appearance सेक्शन में,Font टैब पर क्लिक करें।
10:36 Select Font डायलॉग बॉक्स खुलता है, उपयुक्त Font, Font style और Size चुनें।
10:49 OK बटन पर क्लिक करें।
10:52 अपनी पसंद के अनुसार रंग, मार्जिन और एलाइनमेंट बदलें।
11:03 बदलाव पूर्ण करने के बाद, बदलावों को देखने के लिए composer विंडो में क्लिक करें।
11:10 चयनित फॉन्ट और साइज के साथ लेबल composer विंडो में मानचित्र पर प्रदर्शित होता है।
11:17 अब एक Inset map जोड़ें।
11:21 मुख्य QGIS विंडो पर जाएं।
11:24 टूलबार में Zoom In बटन पर क्लिक करें।
111:28 कर्सर को मानचित्र पर लाएं, मुंबई के चारों ओर के क्षेत्र को जूम करें।
11:34 क्षेत्र को जूम करने के लिए मुंबई के चारों ओर एक आयत बनाएं।
11:39 अब हम map inset को जोड़ने के लिए तैयार हैं।
11:43 Print Composer विंडो पर जाएं।
11:46 टूल बार में Add new map टूल पर क्लिक करें।
11:51 Composer विंडो के ऊपरी बाएं कोने में एक आयत बनाएं।
11:57 टूल बार से Move item Content टूल चुनें।
12:02 कर्सर को inset map पर रखें।
12:05 अपनी पसंदीदा लोकेशन पर inset में मानचित्र स्थानांतरित करें।
12:10 आपके पास Print Composer में 2 मानचित्र ऑब्जेक्ट, Main map और inset map होंगे।
12:17 Item Properties' पैनल में, Frame सेक्शन पर नीचे स्क्रोल करें और इसके आगे बॉक्स को चेक करें।
12:26 inset map के लिए फ्रेम बॉर्डर का रंग और मोटाई बदलें।
12:36 inset map का बैकग्राउंड रंग बदलें, ताकि इसे मैप बैकग्राउंड से अलग पहचानने में आसानी हो।
12:45 अन्य मानचित्र एलिमेंट्स जैसे Legends, shapes, arrows आदि को समझें।
12:53 आपके द्वारा किए गए आवश्यक बदलावों के बाद, आप मानचित्र को सेव और एक्स्पोर्ट कर सकते हैं।
12:59 मैन्यू बार में Composer मैन्यू पर क्लिक करें।
13:03 यहां हमारे पास Image, PDF या SVG के रूप में मानचित्र को एक्स्पोर्ट करने के लिए ऑप्शन्स हैं।
13:12 एक इमेज के रूप में मानचित्र एक्स्पोर्ट करें। Export as Image ऑप्शन चुनें।
13:20 Save composition as डायलॉग बॉक्स खुलता है। उपयुक्त फाइलनाम, लोकेशन और फॉर्मेट दें।
13:29 मैं PNG फॉर्मेट चुनूंगी। Save बटन पर क्लिक करें।
13:35 Image export options डायलॉग बॉक्स खुलता है।
13:39 उपयुक्त resolution, page-width और height चुनें।
13:44 मैं page width में 800 pixels चुनूंगी।
13:49 Save बटन पर क्लिक करें।
13:52 यहां मानचित्र इमेज फाइल के रूप में सेव हो गया है।
13:56 अब यह मानचित्र मुद्रित या प्रकाशित हो सकता है।
14:01 संक्षंप में, इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा,
14:06 Print Composer का उपयोग करके मानचित्र बनाना, Composer में मानचित्र के एलिमेंट्स जोड़ना, मानचित्र एक्स्पोर्ट करना।
14:16 नियतकार्य,

Code files लिंक में दिए गए विश्व dataset का उपयोग करके एशिया महाद्वीप का मानचित्र बनाएं।

14:25 भारत का एक inset map बनाएं। map legend जोड़ें।
14:31 आपका पूर्ण नियतकार्य यहां दिखाए गए अनुसार दिखना चाहिए।
14:36 निम्न लिंक पर मौजूद विडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
14:44 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, कार्यशालाएं आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
14:54 कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी इस फोरम पर पोस्ट करें।
14:58 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है। इस मिशन से संबंधित अधिक जानकारी दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।
15:09 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh