Moodle-Learning-Management-System/C2/Getting-Ready-for-Moodle-Installation/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 19:55, 8 March 2019 by Sakinashaikh (Talk | contribs)
Time | Narration |
00:01 | Getting ready for Moodle installation पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम, मूडल को संस्थापित करने के लिए पूर्वपेक्षाओं के बारे में सीखेंगे। |
00:14 | हम लोकलहोस्ट पर पैकेजेस चेक करना और डेटाबेस सेटअप करना भी सीखेंगे। |
00:22 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ,
Ubuntu Linux OS 16.04 |
00:30 | Apache, MariaDB और XAMPP 5.6.30 से प्राप्त PHP और Firefox वेब ब्राउजर। |
00:42 | आप अपनी पसंद का कोई भी वेब ब्राउजर चुन सकते हैं। |
00:46 | To install अपने सिस्टम में Moodle 3.3 संस्थापित करने के लिए, आपके पास वह मशीन होनी चाहिए जो सपोर्ट करे: |
00:52 | Apache 2.x ( या उच्चतर वर्जन )
MariaDB 5.5.30 (या कोई उच्चतर वर्जन) और PHP 5.4.4 +( या कोई उच्चतर वर्जन) |
01:08 | यदि उपर्युक्त का आपके पास पुराना वर्जन है तो आगे बढ़ने से पहले इनका संस्थापन रद्द कर दें। |
01:16 | MariaDB तेजी से उभरने वाला ओपन सोर्स डेटाबेस है। |
01:21 | यह MySQL डेटाबेस का एक विकल्प है। |
01:26 | वेब सर्वर डिस्ट्रिब्यून्स आपको Apache, MariaDB और PHP को एक ही बंडल में देता है। |
01:34 | आप या तो इनको अलग-अलग संस्थापित कर सकते हैं या वेब सर्वर डिस्ट्रिब्यून्स जैसे XAMPP, WAMPP या LAMPP का उपयोग कर सकते हैं' |
01:44 | मैंने मेरी मशीन पर XAMPP पहले से ही संस्थापित किया हुआ है। |
01:49 | सबसे पहले, हमें जाँचना चाहिए कि XAMPP हमारी मशीन पर चल रहा है। |
01:54 | वेब ब्राउजर में http colon double slash 127 dot 0 dot 0 dot 1 टाइप करें और एंटर दबाएं। |
02:08 | यह एक मैसेज Unable to connect दर्शाता है। |
02:12 | अर्थात XAMPP सर्वर नहीं चल रहा है। |
02:16 | अतः हमें XAMPP service शुरू करना होगा। |
02:20 | Ctrl + Alt + T कीज एक साथ दबाकर टर्मिनल खोलें। |
02:26 | sudo space slash opt slash lampp slash lampp space start
टाइप करके XAMPP शुरू करें। |
02:38 | प्रोम्प्ट होने पर administrative पासवर्ड प्रविष्ट करें, और एंटर दवाएं। |
02:44 | यदि आपको यह मैसेज दिखता है
Starting XAMPP for Linux …. XAMPP: Starting Apache...ok. XAMPP: Starting MySQL...ok. XAMPP: Starting ProFTPD...ok. |
02:59 | तो इसका अर्थ है कि XAMPP आपको सिस्टम पर संस्थापित हो गया है।आप सर्वर शुरू कर सकते हैं। |
03:05 | कृपया ध्यान दें XAMPP 5.6.30 MySQL के बजाय MariaDB का उपयोग करता है। |
03:13 | कमांड्स और टूल दोनों के लिए समान हैं। |
03:17 | ब्राउजर पर वापस जाएँ और पेज को रिफ्रेश करें। |
03:21 | अब हम XAMPP स्क्रीन देख सकते हैं। |
03:25 | आपको टर्मिनल में Command not found एक मैसेज दिख सकता है। |
03:30 | जिसका अर्थ है कि XAMPP आपकी मशीन पर संस्थापित नहीं हुआ है। |
03:34 | यदि ऐसा है तो इस वेबसाइट पर PHP and MySQL Series में XAMPP Installation ट्यूटोरियल देखें। |
03:42 | उपर्युक्त ट्यूटोरियल में दिए गए निर्देशों का अनुकरण करें और XAMPP का नवीनतम वर्जन संस्थापित करें। |
03:49 | टर्मिनल पर वापस जाएँ। |
03:52 | अब XAMPP service को शुरू करने के लिए ऊपर दिखाए गए स्टेप्स का अनुकरण करें। |
03:57 | अपने सिस्टम पर PHP के वर्जन की जाँच करें। |
04:02 | टर्मिनल पर टाइप करें sudo space slash opt slash lampp slash bin slash php space hyphen v और एंटर दबाएं। |
04:17 | administrative पासवर्ड प्रविष्ट करें, यदि प्रोम्प्ट होता है और एंटर दबाएं। |
04:23 | PHP का मेरा वर्जन 5.6.30 है। |
04:29 | यह मैसेज दर्शाता है कि PHP सफलतापूर्वर संस्थापित हो गया है। |
04:34 | यदि 5.4.4 से कम का वर्जन है, तो आपको XAMPP का नवीनतम वर्जन संस्थापित करना चाहिए। |
04:42 | अब अपने सिस्टम पर MariaDB के वर्जन की जाँच करें। |
04:48 | टर्मिनल पर टाइप करें sudo space slash opt slash lampp slash bin slash mysql space hyphen v और एंटर दबाएं। |
05:03 | administrative पासवर्ड प्रविष्ट करें, यदि प्रोम्प्ट होता है और एंटर दबाएं। |
05:08 | MariaDB का मेरा वर्जन 10.1.21 है। |
05:14 | यदि आपको 5.5.30 से कम का वर्जन प्राप्त होता है, तो आपको XAMPP का नवीनतम वर्जन संस्थापित करना चाहिए। |
05:23 | कृपया ध्यान दें, PHP और डेटाबेस के वर्जन्स को जाँचने के लिए XAMPP रन होना चाहिए। |
05:29 | यह भी ध्यान रखें कि command prompt अब बदल गया है। |
05:34 | टाइप करें backslash q और MariaDB से बाहर आने के लिए एंटर दबाएं। |
05:40 | यहाँ दिखाए गए अनुसार आपको दूसरी एरर मिल सकती है। |
05:44 | आपको यह मैसेज मिल सकता है “An apache daemon is already running”. |
05:50 | इसका अर्थ है कि स्टार्टअप स्क्रिप्ट ने XAMPP-Apache शुरू नहीं किया है। |
05:55 | यह दर्शाता है कि वहाँ कोई अन्य Apache instance पहले से ही चल रहा है। |
06:01 | XAMPP को सही तरह से शुरू करने के लिए, आपको पहले इस daemon को रोकना होगा। |
06:06 | Apache को रोकने के लिए कमांड है
sudo /etc/init.d/apache2 space stop |
06:19 | आपको एक मैसेज मिल सकता है MySQL daemon failed to start. |
06:25 | इसका अर्थ है कि स्टार्टअप स्क्रिप्ट ने 'MySQL' शुरू नहीं किया। |
06:30 | यह दर्शाता है कि वहाँ कोई अन्य Apache instance पहले से ही चल रहा है। |
06:36 | XAMPP को सही तरह से शुरू करने के लिए, आपको पहले इस daemon को रोकना होगा। |
06:41 | MySQL को रोकने के लिए कमांड है: sudo space /etc/init.d/mysql space stop |
06:54 | सभी एरर सही होती है और XAMPP सफलतापूर्वक रन होता है। |
06:59 | फिर अपने वेब ब्राउजर जाएं और पेज को रिफ्रेश करें। |
07:03 | यदि भाषा चयन के लिए प्रोम्प्ट होता है, तो Englishचुनें। |
07:08 | अब हमें यूजर जोड़ने हैं और मूडल के लिए डेटाबेस बनाना है। |
07:14 | हम इसे phpmyadmin में करेंगे, जो MariaDB के लिए ग्राफिकल यूजर इंटरफेस है। |
07:21 | यह XAMPP संस्थापन के साथ आता है। |
07:25 | ब्राउजर पर वापस जाएं। |
07:28 | XAMPP पेज पर, ऊपर मेन्यू में phpMyadmin पर क्लिक करें। |
07:34 | ऊपरी मेन्यू में User Accounts पर क्लिक करें और फिर Add User Account पर क्लिक करें। |
07:42 | जो नई विंडो खुलती है उसमें अपनी पसंद का यूजरनेम प्रविष्ट करें। |
07:48 | मैं मेरे यूजरनेम के रूप में moodle hyphen st प्रविष्ट करूँगा। |
07:53 | Host ड्रॉप-डाउन से Local चुनें। |
07:57 | Password टेक्स्ट बॉक्स में अपने पसंद का पासवर्ड प्रविष्ट करें। |
08:02 | मैं मेरे पासवर्ड के रूप में moodle hyphen st प्रविष्ट करूँगा। |
08:07 | Re-type टेक्स्ट बॉक्स में समान पासवर्ड टाइप करें। |
08:12 | Authentication Plugin ऑप्शन ऐसे ही रहने दें। |
08:17 | कृपया अभी के लिए Generate Password प्रोम्प्ट पर क्लिक न करें। |
08:22 | Database for user account में, हम ऑप्शन देख सकते हैं- |
08:26 | Create database with same name and grant all privileges. |
08:31 | हम उस ऑप्शन को चेक करेंगे और इस पेज के नीचे दाएं पर Go बटन पर क्लिक करें। |
08:38 | आप विंडो के ऊपरी भाग पर “You have added a new user” मैसेज देख सकते हैं। |
08:44 | इसका अर्थ है कि moodle-st नाम के साथ और moodle-st यूजर के साथ एक नया डेटाबेस बनता है। |
08:54 | username, password और database नाम नोट कर दें। |
08:59 | इनकी आवश्यकता मूडल संस्थापन पूर्ण के लिए बाद में होगी। |
09:04 | कृपया ध्यान दें 'Database नाम और username नाम समान होने की आवश्यकता नहीं है। |
09:10 | भिन्न नाम के लिए, पहले डेटाबेस बनाएं और फिर डेटाबेस के लिए यूजर बनाएं। |
09:18 | साथ ही, नेमिंग कन्वेशन्स के आधार पर यूजरनेम में कोई भी स्पेस नहीं होना चाहिए। |
09:25 | अब हमारे पास XAMPP कार्यरत और database तैयार है। |
09:29 | अब हम मूडल संस्थापित करने के लिए तैयार हैं। |
09:32 | हम मूडल का संस्थापन अगले ट्यूटोरियल में जारी रखेंगे। |
09:37 | इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। |
09:41 | संक्षेप में |
09:43 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा: |
09:45 | मूडल संस्थापित करने के लिए पूर्वापेक्षाओं के बारे में। |
09:49 | पूर्वापेक्षाओं के लिए कैसे चेक करें,
डेटाबेस कैसे सेटअप करें और यूजर कैसे जोड़े। |
09:57 | निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
10:03 | कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
10:06 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएँ आयोजित करती है और प्रमाणपत्र देती है। |
10:11 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
10:15 | क्या आपके पास इस स्पोकन ट्यूटोरियल में प्रश्न हैं? |
10:18 | कृपया इस साइट पर जाएँ। http://forums.spoken-tutorial.org |
10:27 | मिनट और सेकंड चुनें, जहां आपके पास प्रश्न है। |
10:30 | अपने प्रश्न को संक्षेप में बताएं। हमारी टीम में से कोई उनका जवाब देगा। |
10:36 | स्पोकन ट्यूटोरियल फ़ोरम इस ट्यूटोरियल के विशिष्ट प्रश्नों के लिए है। |
10:41 | कृपया उन पर असंबंधित और सामान्य प्रश्न पोस्ट न करें। |
10:46 | यह अव्यवस्था को कम करने में मदद करेगा। |
10:48 | कम अव्यवस्था के साथ, हम इन चर्चाओं को निर्देशात्मक सामग्री के रूप में उपयोग कर सकते हैं। |
10:54 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। |
11:01 | इस मिशन पर अधिक जानकारी दिखाई गई लिंक पर उपलब्ध है। |
11:06 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है।
|
11:10 | मैं जया स्पोकन ट्यूटोरियल टीम के साथ अब आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |