Blender/C2/Types-of-Windows-Properties-Part-5/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
'Visual Cue | Narration |
00.04 | ब्लेंडर ट्यूटोरियल्स की श्रृंखला में आपका स्वागत है। |
00.08 | यह ट्यूटोरियल ब्लेंडर 2.59 में प्रोपर्टिज विंडो के बारे में है। |
00.28 | इस ट्यूटोरियल को देखने के बाद, हम सीखेंगे कि प्रोपर्टिज विंडो क्या है। |
00.33 | प्रोपर्टीज़ विंडो में Texture पैनल क्या है; |
00.38 | प्रोपर्टीज़ विंडो के Texture पैनल में विभिन्न सेटिंग्स क्या हैं |
00.45 | Iमैं मानता हूँ कि आप ब्लेंडर इंटरफेस के बुनियादी तत्वों के बारे में जानते हैं। |
00.50 | यदि नहीं तो कृपया हमारे पिछले ट्यूटोरियल- “ब्लेंडर इंटरफेस का बुनियादी विवरण” (Basic Description of the Blender Interface) का अनुकरण करें । |
00.58 | प्रोपर्टिज विंडो हमारी स्क्रीन के दाएँ भाग पर स्थित है। |
01.04 | हम प्रोपर्टिज विंडो के कुछ पैनल्स और उनकी सेटिंग्स को पिछले ट्यूटोरियल में पहले ही देख चुके हैं। |
01.11 | प्रोपर्टिज विंडो के अगले पैनल्स को देखते हैं। |
01.14 | पहले, हमें अच्छे से दिखने और समझने के लिए अपनी प्रोपर्टिज विंडो का आकार बदलना चाहिए। |
01.21 | प्रोपर्टिज विंडो के बाएँ भाग पर बायाँ-क्लिक करें, पकड़कर रखें और बायीं ओर ड्रैग करें। |
01.29 | अब हम प्रोपर्टिज विंडो में ऑप्शन्स अधिक स्पष्टतः देख सकते हैं। |
01.34 | ब्लेंडर विंडो का आकार कैसे बदलें, यह सीखने के लिए हमारा ट्यूटोरियल –“ब्लेंडर में विंडो के प्रकार कैसे बदलें” (How to Change Window Types in Blender) देखें। |
01.45 | प्रोपर्टीज़ विंडो की सबसे ऊपरी रो पर जाएँ। |
प्रोपर्टीज़ विंडो के सबसे ऊपरी रो पर चेकर्ड-वर्ग आइकन पर बायाँ-क्लिक करें। | |
01.55 | यह Texture पैनल है। यहाँ हम सक्रिय ऑब्जेक्ट के सक्रिय मटैरियल में एक Texture जोड़ सकते हैं। |
02.04 | Texture आइकन के ठीक नीचे, हम प्रदर्शित लिंक देख सकते हैं। Cube to White to Tex. |
02.14 | इसका मतलब है कि सक्रिय ऑब्जेक्ट क्यूब है। सफेद, क्यूब का सक्रिय मटैरियल है। |
02.23 | Tex सफेद मटैरियल का सक्रिय Texture है। यहाँ तीन प्रकार के टेक्सचर्स हैं- |
02.32 | मटैरियल टेक्सचर्स (Material Textures), वर्ल्ड टेक्सचर्स (World Textures) और ब्रश टेक्सचर्स(Brush Textures). |
02.38 | इस ट्यूटोरियल में हम मटैरियल टेक्सचर्स देखेंगे। |
02.42 | वर्ल्ड टेक्सचर्स और ब्रश टेक्सचर्स आगले ट्यूटोरियल्स में देखेंगे। |
02.49 | यह Texture स्लॉट बॉक्स है। डिफ़ॉल्ट रूप से, सक्रिय मटैरियल के लिए एक Texture सक्षम है। यह नीले में चिह्नांकित है। |
03.00 | चिह्नांकित Texture के दूर दायीं तरफ चेक बॉक्स पर बायाँ-क्लिक करें। अब Texture अक्षम हो गया है। |
03.11 | चेक बॉक्स पर पुनः बायाँ-क्लिक करें। यह फिर से अक्षम हो गया है। चेक बॉक्स के आगे एक वर्टिकल स्क्रॉल बार है। |
03.25 | वर्टिकल स्क्रॉल पर बायाँ-क्लिक करें और पकड़कर रखें। अपना माउस नीचे की ओर ड्रैग करें। |
03.32 | अब वर्तमान मटैरियल के लिए आप सभी उपलब्ध Texture स्लॉट्स देख सकते हैं। |
03.38 | प्रत्येक स्लॉट एक चेकर्ड वर्ग से प्रदर्शित है। |
03.44 | सक्रिय Texture पर वापस स्क्रॉल करें। |
03.48 | Texture स्लॉट बॉक्स में टेक्सचर्स को ऊपर और नीचे खिसकाने के लिए अप और डाउन एरोस का उपयोग करें। |
03.56 | डाउन एरो पर बायाँ-क्लिक करें। सक्रिय Texture दूसरे Texture स्लॉट पर चला जाता है। |
04.06 | अप एरो पर बायाँ-क्लिक करें। सक्रिय Texture पहले स्लॉट पर वापस चला जाता है। |
04.15 | अप और डाउन एरोस के नीचे एक और काला डाउन एरो है। |
04.20 | काले डाउन एरो पर बायाँ-क्लिक करें। एक मेन्यू प्रदर्शित होता है। |
04.26 | Copy Texture slot settings पर बायाँ-क्लिक करें। |
04.31 | बॉक्स में दूसरे Texture स्लॉट पर बायाँ-क्लिक करें। यह नीले-रंग में चिह्नांकित होता है। |
04.40 | काले डाउन एरो पर फिर से बायाँ-क्लिक करें। |
04.45 | Paste Texture slot settings पर बायाँ-क्लिक करें। |
04.49 | पहले Texture सेटिंग्स के समान ही, दूसरे Texture स्लॉट में एक नया Texture प्रदर्शित होता है। |
04.57 | स्लॉट बॉक्स के नीचे Texture नेम बार के दायीं तरफ क्रॉस चिह्न पर बायाँ-क्लिक करें। |
05.07 | दूसरा Texture हट गया है। साथ ही इसकी सेटिंग्स भी चली गयी हैं। |
05.15 | प्लस चिह्न के साथ एक न्यू बटन प्रदर्शित होता है। |
05.20 | न्यू बटन पर बायाँ-क्लिक करें। दूसरे Texture स्लॉट में एक नया Texture प्रदर्शित होता है। |
05.29 | अतः एक नया Texture जोड़ने का यह एक और तरीका है। |
05.34 | ध्यान दें, कि कैसे दूसरे Texture के बायीं तरफ, चेकर्ड वर्ग दूसरे चित्र में बदल गया है। |
05.42 | नीचे एक प्रिव्यू विंडो प्रदर्शित होती है। यह सक्रिय Texture का प्रिव्यू प्रदर्शित करती है। |
05.49 | इस Texture को फिर से नाम दें। |
05.53 | स्लॉट बॉक्स के नीचे Texture नेम बार पर बायाँ-क्लिक करें। |
05.57 | अपने कीबोर्ड पर Bump टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
06.05 | नेम बार के बायीं तरफ चेकर्ड वर्ग पर बायाँ-क्लिक करें। यह Texture मेन्यू है। |
06.12 | सीन में उपयोग किये जाने वाले सभी टेक्सचर्स यहाँ सूची बद्ध हैं। |
06.18 | नेम बार के नीचे टाइप बार है। डिफ़ॉल्ट, रूप से सभी नये टेक्सचर्स क्लाउड्स टेक्सचर्स दर्शाते हैं। |
06.28 | क्लाउड्स पर बायाँ-क्लिक करें। यह टाइप मेन्यू है। |
06.35 | यहाँ ब्लेंडर द्वारा समर्थित सभी टेक्सचर्स सूची बद्ध हैं। Wood, Voxel data, voronoi, इत्यादि. |
06.48 | Texture के किसी भी प्रकार को चुनने के लिए उस पर केवल बायाँ-क्लिक करें। अभी के लिए मैं Clouds Texture रखता हूँ। |
06.58 | यह Texture प्रिव्यू विंडो है। यहाँ तीन डिस्प्ले ऑप्शन्स हैं। |
07.05 | Texture. डिफ़ॉल्ट रूप से, यह डिस्प्ले हमेशा चुनित रहता है। |
07.10 | मटैरियल पर बायाँ-क्लिक करें। यह मटैरियल पर Texture का प्रिव्यू प्रदर्शित करता है। |
07.19 | Both पर बायाँ-क्लिक करें। जैसा कि नाम से पता चलता है, दोनों Texture और मटैरियल डिस्प्ले ही अब पास-पास प्रदर्शित हैं। |
07.30 | Show Alpha पर बायाँ-क्लिक करें। अब Texture पारदर्शी हो गया है। |
07.38 | यह शीशे और पानी जैसे मैटेरियल्स के लिए इस्तेमाल होता है। अभी के लिए इसे बंद कर देते हैं। |
07.44 | Show Alpha पर फिर से बायाँ-क्लिक करें। |
07.51 | अगली सेटिंग इन्फ्लुएंस (Influence) है। |
07.53 | यहाँ विभिन्न ऑप्शन्स हैं, जो Texture को मटैरियल के चार क्षेत्रों में प्रभाव डालने में मदद करता है। |
08.01 | डिफ्यूज, शेडिंग, स्पेक्युलर और जियोमेट्री। डिफ़ॉल्ट रूप से, डिफ्यूज के अंदर Colour अक्षम है। |
08.22 | कलर बार के बायीं तरफ चेक बॉक्स पर बायाँ-क्लिक करें। Colour अब अक्षम हो गया है। |
08.30 | Texture कलर मटैरियल डिफ्यूज कलर को अब और प्रभावित नहीं कर रहा है। |
08.38 | Geometry पर जाएँ। Normal के आगे चेक बॉक्स पर बायाँ-क्लिक करें। |
08.45 | अब Texture का नॉर्मल मटैरियल की जियोमेट्री को प्रभावित करता है। |
08.50 | आप परिणाम प्रिव्यू विंडो पर देख सकते हैं। |
08.57 | प्रिव्यू गोले के ऊपर हर तरफ बादल छोटे उभार के रूप में फैल गये हैं। |
09.06 | ब्लेंड नियंत्रित करता है कि कैसे Texture मटैरियल के साथ मिलता है। डिफ़ॉल्ट रूप से, यह MIX निर्धारित है। |
09.15 | Mix पर बायाँ-क्लिक करें। यह मेन्यू ब्लेंडर द्वारा समर्थित सभी Texture ब्लेंड प्रकारों को सूचीबद्ध करता है। |
09.25 | क्या आप RGB to intensity के नीचे यह गुलाबी रंग का बार देख सकते हैं? यह डिफ़ॉल्ट Texture रंग है। |
09.33 | अभी यह मटैरियल रंग को प्रभावित नहीं कर रहा है क्योंकि, हमने इन्फ्लुएंस के नीचे colour ऑप्शन को अक्षम कर दिया है। |
09.44 | गुलाबी रंग पर बायाँ-क्लिक करें। एक कलर मेन्यू प्रदर्शित होता है। |
09.48 | यहाँ हम अपने Texture के लिए कोई भी रंग चुन सकते हैं। |
09.53 | अभी के लिए इसे गुलाबी छोड़ दें, क्योंकि हम Texture रंग इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। |
10.00 | बम्प मैपिंग निर्धारित करता है कि कैसे Texture का नॉर्मल मटैरियल की जियोमेट्री को प्रभावित करता है। |
10.09 | बम्प मैपिंग के लिए वर्तमान तरीका डिफ़ॉल्ट है। |
10.12 | Default पर बायाँ-क्लिक करें। यह मेन्यू बम्प मैपिंग के विभिन्न तरीकों को सूचीबद्ध करता है। |
10.19 | Best quality, default, compatible और original. |
10.34 | compatible पर बायाँ-क्लिक करें। बम्प इन्फ्लुएंस बढ़ता है। |
10.46 | अगली सेटिंग क्लाउड्स है। यहाँ क्लाउड्स Texture के लिए विभिन्न ऑप्शन्स हैं। |
10.54 | Greyscale टेक्सचर्स को ग्रेस्केल मोड में दर्शाता है। |
10.59 | colour पर बायाँ-क्लिक करें। |
11.12 | अब प्रिव्यू विंडो में Texture रंगों के मिश्रण में प्रदर्शित होता है। |
11.09 | किन्तु रंग मटैरियल पर कोई प्रभाव नहीं डालता। |
11.16 | Noise क्लाउड्स Texture की विकृति को निर्धारित करता है। |
11.21 | Soft noise डिफ़ॉल्ट विकृति है। |
11.25 | Hard पर बायाँ-क्लिक करें। अब प्रिव्यू विंडो क्लाउड्स Texture में गाढ़े काले घेरे प्रदर्शित करता है। |
11.36 | उसी समय, मटैरियल के ऊपर उभार गहरे हो जाते हैं। यह हार्ड noise है। |
11.47 | बेसिस क्लाउड्स Texture में नॉइज़ का आधार या श्रोत है। |
11.53 | Blender original पर बायाँ-क्लिक करें। यहाँ नॉइज़ बेसिस मेन्यू है। |
12.00 | यह ब्लेंडर में सभी समर्थित नॉइज़ बेसेस की एक सूची प्रदर्शित करता है। |
12.05 | Voronoi crackle पर बायाँ-क्लिक करें। आप प्रिव्यू विंडो में बदलाव देख सकते हैं। |
12.14 | अतः नॉइज़ बेसिस क्लाउड्स Texture को ऐसे प्रभावित करता है। |
12.21 | क्लाउड्स Texture में Size, Nabla और depth नियंत्रण नॉइज़ की विशेषताएँ हैं। |
12.33 | प्रोपर्टिज़ पैनल के सबसे ऊपरी रो के आखिरी दो आइकन Particles और Physics हैं। |
12.42 | इन्हें अधिक एडवांस्ड ट्यूटोरियल्स में देखेंगे, जब हम अपने एनिमेशन में पार्टिकल्स और फिज़िक्स का इस्तेमाल करेंगे। |
12.50 | 3D व्यू पर जाएँ। |
12.53 | लैम्प चुनने के लिए दायाँ क्लिक करें। |
12.59 | ध्यान दें, कि कैसे प्रोपर्टीज़ पैनल के उपरी रो के आइकन्स अब परिवर्तित हो गये हैं। |
13.05 | कुछ आइकन्स बदल गये हैं, जबकि कुछ हट गये हैं। |
13.10 | 3D व्यू में कैमरा पर दायाँ क्लिक करें। |
13.13 | फिर से, आप देख सकते हैं, कि कैसे प्रोपर्टिज़ पैनल के सबसे ऊपरी रो के आइकन्स परिवर्तित हो गये हैं। |
13.19 | इसका मतलब है, कि प्रोपर्टिज़ विंडो के टूल्स गतिशील हैं और 3D व्यू में सक्रिय ऑब्जेक्ट के प्रकार पर निर्भर रहते हैं। |
13.29 | अतः, इसी के साथ प्रोपर्टिज़ विंडो पर हमारा ट्यूटोरियल समाप्त होता है। |
13.34 | अब आप आगे जा सकते हैं और एक नई फाइल बना सकते हैं; |
13.39 | क्यूब में क्लाउड्स Texture जोड़ें और क्लाउड्स नॉइज़ के Size, Nabla और Depth के साथ प्रयोग करें। |
13.49 | यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
13.58 | इस पर अधिक जानकारी इन वेबसाइट्स पर उबलब्ध है। oscar.iitb.ac.in और spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro. |
14.19 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट – |
14.21 | स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाता है। |
14. 25 | जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं, उनको प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
14.31 | अधिक जानकारी के लिए कृपया इस ई-मेल पर संपर्क करें- contact@spoken-tutorial.org. |
14.36 | आई.आई.टी मुंबई की ओर से मैं रवि कुमार अब आपसे विदा लेता हूँ। |
14.38 | हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |