Git/C3/Hosting-Git-Repositories/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 11:23, 15 July 2016 by Shruti arya (Talk | contribs)
|
|
00:01 | 'Hosting Git Repositories' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
00:06 | इस ट्यूटोरियल में हम निम्न के बारे में सीखेंगे: * 'Git repository hosting services' |
00:11 | * 'GitHub account' बनाना |
00:14 | * 'GitHub' में एक 'रेपॉसिटरी' बनाना और * रेपॉसिटरी में एक 'tag' बनाना। |
00:20 | इस ट्यूटोरियल को रेकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ 'Ubuntu Linux 14.04' और 'Firefox web browser' |
00:29 | आप अपनी पसंद का कोई भी ब्राउज़र उपयोग कर सकते हैं। |
00:32 | इस ट्यूटोरियल के लिए आपको एक कार्यकारी इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत होगी। |
00:37 | आपको 'Git' कमांड्स की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए। |
00:42 | यदि नहीं तो सम्बन्धित 'Git' ट्यूटोरियल्स के लिए कृपया प्रदर्शित 'लिंक' पर जाएँ। |
00:47 | पहले 'Git repository hosting services' के बारे में सीखते हैं। |
00:52 | बहुत सी वेब आधारित होस्टिंग सर्विसेस उपलब्ध हैं जैसे 'Bitbucket, CloudForge' और 'GitHub' |
01:00 | यहाँ आप अपनी 'Git repositories' मुफ़्त इम्पोर्ट कर सकते हैं। |
01:05 | ये आपकी 'रेपॉसिटरी' शेअर करने के लिए एक केंद्रीकृत स्थान देते हैं, ताकि बहुत से लोग एक प्रोजेक्ट में आसानी से सहयोग कर सकें। |
01:14 | ये आपको अन्य प्रोजेक्टस को मुफ़्त डाउनलोड और अध्ययन करने की अनुमति देते हैं। |
01:19 | आगे देखेंगे की 'GitHub' का उपयोग हम क्यूँ करेंगे। |
01:23 | ' 'GitHub' 'ओपन सोर्स सॉफ्टवेअर' रखने के लिए बहुत लोकप्रिय वेबसाइट बन गया है। |
01:28 | 'GitHub' में आप प्रभावी रूप से अपनी टीम के साथ बदलावों को देखना उनकी चर्चा और रिव्यु कर सकते हैं। |
01:35 | 'GitHub' में उपयोग हुई प्रक्रिया अन्य मुफ़्त 'Git hosting' वेबसइट्स के समान होगी। |
01:42 | आप उनका बाद में अपने आप अन्वेषण कर सकते हैं। |
01:45 | आगे हम सीखेंगे कि 'GitHub' में एक अकाउंट कैसे बनाते हैं। |
01:49 | अपना वेब ब्राउज़र खोलें और 'www.github.com' पर जाएँ। |
01:56 | यहाँ होमपेज में आपको रजिस्ट्रेशन के लिए अपना विवरण देना है। |
02:01 | यूज़रनेम में मैं टाइप करुँगी: 'priya-spoken' और |
02:07 | ईमेल id में 'priyaspoken@gmail.com' |
02:11 | कृपया अपनी पसंद का यूज़रनेम और वैलिड ईमेल id टाइप करें। |
02:16 | फिर मैं अपना पासवर्ड टाइप करुँगी। |
02:19 | आप अपनी पसंद का कोई भी पासवर्ड दे सकते हैं। |
02:23 | अब नीचे दायीं तरफ 'Sign up for GitHub' बटन पर क्लिक करें। |
02:28 | आगे 'Step 2' में हमें अपना प्लान चुनना है। |
02:32 | मैं 'Free' प्लान चुनूँगी क्योंकि मैं मुफ़्त सर्विस उपयोग करना चाहती हूँ। |
02:37 | अब 'Finish sign up' बटन पर क्लिक करें। |
02:40 | आगे हम 'GitHub' में एक रेपॉसिटरी बनायेंगे। |
02:44 | आप दायीं तरफ के बॉक्स में 'New repository' बटन देख सकते हैं; इस पर क्लिक करें। |
02:51 | यह एक मैसेज 'Please verify your email address' दिखाता है। |
02:55 | 'GitHub' आपकी रजिस्टर्ड ईमेल id पर एक प्रमाणीकरण मेल भेजेगा। |
02:59 | अतः हमें अपना जीमेल अकाउंट खोलना है और इस ईमेल पर क्लिक करें जो 'GitHub' द्वारा भेजा गया। |
03:06 | मैंने अपनी ईमेल-id में पहले ही साइन-इन कर लिया है जो 'GitHub' में रजिस्टर्ड है। |
03:11 | अब मैं इसे खोलती हूँ। |
03:13 | मेरे पास 'GitHub' का एक मेल है। |
03:16 | मैं इस पर क्लिक करती हूँ। |
03:18 | सब्जेक्ट लाइन बताती है “Please verify your email address” |
03:23 | अगर वो मेल आपके 'Inbox' में नहीं मिलता है तो कृपया अपने 'Spam' या 'Junk' फोल्डर्स चेक करें। |
03:29 | अब 'Verify email address' बटन पर क्लिक करें। |
03:32 | हम 'GitHub Homepage' पर ले जाए जायेंगे। |
03:36 | यह दिखाता है कि हमने 'GitHub' में सफलतापूर्वक अपना अकाउंट बना लिया है। |
03:42 | हम 'GitHub' में एक रेपॉसिटरी बनाने की कोशिश करेंगे। |
03:45 | अब दायीं तरफ के बॉक्स में 'New repository' बटन पर क्लिक करें। |
03:50 | आप देख सकते हैं कि अब हम 'रेपॉसिटरी' बनाने में सक्षम हैं। |
03:54 | अब टाइप करें: 'Repository Name' में “stories” |
03:58 | अगर आप 'रेपॉसिटरी' के बारे में कोई विवरण देना चाहते हैं तो हम ऐसा यहाँ कर सकते हैं। |
04:04 | आगे मैं 'Public' विकल्प चुनूँगी, जो मुफ्त है। |
04:09 | अगर हम 'Private' विकल्प चुनते हैं तो हमें अपनी 'रेपॉज़िटरी' को प्राइवेट रखने के लिए कुछ फीस देनी पड़ती है। |
04:16 | जिसका मतलब कि अन्य यूज़र्स हमारी 'रेपॉज़िटरी' को प्राप्त और डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। |
04:21 | मैं दोबारा 'Public' पर क्लिक करती हूँ। |
04:24 | 'Initialize this repository with a README' चेकबॉक्स पर क्लिक करें। |
04:28 | यह एक 'readme' फ़ाइल बनाएगा। |
04:31 | इस फ़ाइल में आप कोड या संस्थापन (इंस्टॉलेशन) निर्देशों के उपयोग के बारे में जानकारी लिख सकते हैं। |
04:37 | यह सभी सहयोगियों के लिए उपयोगी होगा। |
04:42 | यद्यपि अगर हम मौजूदा 'रेपॉज़िटरी' इम्पोर्ट कर रहे हैं तो यह बॉक्स अनचेक होना चाहिए। |
04:48 | अब 'Create repository' बटन पर क्लिक करें। |
04:52 | आप देख सकते हैं कि यूज़रनेम के साथ 'repository' नाम सफलतापूर्वक बन गया है। |
04:58 | एक बार जब 'रेपॉज़िटरी' बन जाती है तो आप बायीं तरफ नीचे 'readme' फ़ाइल लेबल देख सकते हैं। |
05:05 | हम बाद में इस फ़ाइल में कुछ जानकारी लिखेंगे। |
05:09 | डिफ़ॉल्ट रूप से हम एक 'commit' जोकि 'Initial commit' है, एक 'branch' जोकि 'master' ब्रांच है और एक 'contributor' देख सकते हैं। |
05:18 | आप प्रत्येक लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और अपनी सहूलियत के अनुसार उनका अन्वेषण कर सकते हैं। |
05:23 | अब इस 'रिपॉज़िटरी' में कार्य करना शुरू करते हैं। |
05:27 | हम अपनी रेपॉज़िटरी पर एक फ़ाइल जोड़ना शुरू करेंगे। |
05:31 | मध्य पैनल पर 'New file' बटन पर क्लिक करें। |
05:34 | फ़ाइल बनाने के लिए एक नया 'form' खुलता है। |
05:38 | यहाँ मैं फ़ाइल का नाम 'kids-story.html' टाइप करुँगी। |
05:44 | मैं अपने पहले सेव किए हुए राइटर डॉक्युमेंट से इस फ़ाइल में कुछ कोड कॉपी और पेस्ट करुँगी। |
05:51 | उसी प्रकार आप अपनी फ़ाइल में कुछ विषय वस्तु लिख सकते हैं। |
05:55 | अब इस नई फ़ाइल को 'कमिट' करते हैं। |
05:58 | कमिट मैसेज देने के लिए पेज पर नीचे जाएँ। |
06:01 | यहाँ 'commit message' क्षेत्र में आप डिफ़ॉल्ट मैसेज 'Create kids-story.html' देख सकते हैं। |
06:09 | आप डिफ़ॉल्ट मैसेज रख सकते हैं या एक नया मैसेज टाइप कर सकते हैं। |
06:13 | मैं डिफ़ॉल्ट मैसेज रखूँगी। |
06:16 | यहाँ अगले क्षेत्र में आप 'कमिट' का विस्तारित विवरण भी दे सकते हैं। |
06:22 | अतः यहाँ मैं टाइप करुँगी: 'Added first file of the repository' |
06:27 | डिफ़ॉल्ट रूप से हम 'master branch' में 'कमिट' करते हैं। |
06:31 | अब 'Commit new file' बटन पर क्लिक करते हैं। |
06:34 | हमारी नई फ़ाइल 'kids-story.html' रेपॉज़िटरी में जोड़ी गई है। |
06:39 | ध्यान दें कि अब 'commit number' बढ़ कर 2 हो गया है। |
06:43 | अब इस पर क्लिक करते हैं। |
06:45 | यहाँ आप 'commit message' के आगे तीन डॉट्स देख सकते हैं। |
06:49 | मैं इस पर क्लिक करती हूँ। |
06:51 | यह 'कमिट' का विवरण दिखाता है। |
06:54 | हमने 'कमिट' में क्या किया है यह जानने के लिए उस विशेष 'commit message' पर क्लिक करें। |
07:00 | अब आप 'कमिट' का विवरण देख सकते हैं। |
07:03 | अब 'कमिट सूची' पर वापस जाते हैं। |
07:06 | इसके लिए ब्राउज़र के ऊपरी बाएं कोने पर बाएं एरो बटन पर क्लिक करें। |
07:11 | दायीं तरफ़ आप 'कमिट' की 'हैश वेल्यू' देख सकते हैं। |
07:15 | 'रेपॉज़िटरी' पर वापस जाने लिए ऊपरी बायीं तरफ 'Code' टैब पर क्लिक करें। |
07:21 | आगे मैं दिखाती हूँ कि 'GitHub' में एक नई 'ब्रांच' कैसे बनाते हैं। |
07:26 | बायीं तरफ आप 'Branch' नामक ड्रॉप डाउन सूची देख सकते हैं। |
07:31 | नई 'branch' बनाने के लिए इस पर क्लिक करें। |
07:34 | आप देख सकते हैं कि एक पॉप-अप विंडो खुलती है। |
07:38 | पॉप-अप विंडो में आप 'Find or create a branch' क्षेत्र देख सकते हैं। |
07:43 | नई 'ब्रांच' के नाम में मैं टाइप करुँगी 'new-chapter' और एंटर दबाउंगी। |
07:49 | आप देख सकते हैं 'new-chapter branch' बन गई है और यह हमारी वर्तमान ब्रांच है। |
07:55 | आगे 'ब्रन्चिंग प्रक्रिया' को बेहतर समझने के लिए हम 'new-chapter branch' में एक 'कमिट' बनाएंगे। |
08:02 | अब प्रदर्शन के लिए 'kids-story.html' फ़ाइल में कुछ बदलाव करते हैं। |
08:09 | रेपॉज़िटरी में 'kids-story.html' फ़ाइल पर क्लिक करके इसे खोलें। |
08:14 | एडिटर पैनल के ऊपरी दाएं कोने पर आप एक 'edit icon' देख सकते हैं। |
08:19 | इस फ़ाइल को 'एडिट' करने के लिए इस पर क्लिक करें। |
08:22 | मैं यहाँ कुछ लाइनें जोडूँगी जो मैंने अपने 'Writer' डॉक्युमेंट से कॉपी की हैं। |
08:27 | आप इसी तरफ कर सकते हैं। |
08:30 | अब हम इस बदलाव को 'कमिट' करेंगे। |
08:33 | मैं 'डिफ़ॉल्ट कमिट मैसेज' को ऐसे ही रखूँगी। |
08:37 | यहाँ आप ब्रांच का नाम 'new-chapter' देख सकते हैं जहाँ यह 'कमिट' बनाया गया था। |
08:43 | 'कमिट' करने के लिए 'Commit changes' बटन पर क्लिक करें। |
08:46 | अपनी रेपॉज़िटरी पर वापस जाने के लिए 'Code' टैब पर क्लिक करें। |
08:50 | आगे 'master' और 'new-chapter branches' के 'कमिट्स' को जाँचते हैं। |
08:56 | 'commits' लिंक पर क्लिक करें। |
08:59 | यहाँ 'Branch' ड्रॉप डाउन में हम उस 'ब्रांच' का नाम चुन सकते हैं जो हम देखना चाहते हैं। |
09:04 | मैं सूची में 'master' ब्रांच चुनूँगी। |
09:08 | एक बार जब यह चयनित हो जाता है तो 'master' ब्रांच के 'कमिट्स' सूचीबद्ध किए जायेंगे। |
09:13 | 'new-chapter branch' के 'कमिट्स' को देखने के लिए हम 'Branch' ड्रॉप डाउन में 'new-chapter' चुनेंगे। |
09:19 | अब आप 'new-chapter branch' के 'commits' देख सकते हैं। |
09:24 | अब अपनी रेपॉज़िटरी पर वापस जाने के लिए 'Code' टैब पर क्लिक करें। |
09:28 | आगे देखते हैं 'GitHub' में एक 'tag' कैसे बनाते हैं। |
09:32 | हमें पहले से ही पता है कि 'tagging', 'commit stage' को इम्पॉर्टेन्ट (महत्वपूर्ण) मार्क करने में उपयोग किया जाता है। |
09:38 | उदाहरण के लिए मानिए मैं 'kids-story.html' फ़ाइल जोड़ने के बाद 'master' ब्रांच में एक 'tag' बनाना चाहती हूँ। |
09:46 | 'tag' बनाने के लिए पहले 'releases' लिंक पर क्लिक करें। |
09:50 | 'Create a new release' बटन पर क्लिक करें। |
09:54 | एक नया 'form' खुलता है। |
09:56 | 'Tag Version' बॉक्स में टाइप करें 'V1.0' |
10:01 | 'Release title' बॉक्स में टाइप करें 'Version one' |
10:05 | 'Write' बॉक्स में हम अपने 'tag' का विवरण दे सकते हैं। |
10:10 | मैं टाइप करुँगी: “This is the version one” |
10:13 | अब 'Publish release' बटन पर क्लिक करें। |
10:18 | यहाँ बायीं तरफ आप नवीनतम 'कमिट' की 'हैश' वैल्यू' देख सकते हैं। |
10:24 | हमें पहले से ही पता है कि 'tag' नवीनतम 'कमिट' में बनाया जाएगा। |
10:30 | इसके साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। |
10:33 | इसे सारांशित करते हैं। |
10:35 | इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न के बारे में सीखा |
10:38 | * ऑनलइन 'Git hosting services' का महत्व |
10:42 | * एक 'GitHub account' बनाना |
10:44 | * 'GitHub' में एक 'रेपॉज़िटरी' बनाना और * रेपॉज़िटरी में एक 'tag' बनाना। |
10:50 | एक नियत कार्य में- |
10:52 | 'GitHub' में एक 'रेपॉज़िटरी' बनाएं। |
10:54 | 'रेपॉज़िटरी' में कुछ फाइल्स जोडें। |
10:57 | फाइल्स को एडिट करें और कुछ 'कमिट्स' करें और रेपॉज़िटरी में 'ब्रांचेस' और 'टैग्स' बनाने की कोशिश करें। |
11:05 | निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडिओ स्पोकन ट्यूटोरियल प्रॉजेक्ट को सारांशित करता है। |
11:10 | कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
11:12 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रॉजेक्ट टीम कार्यशालाएं चलाती है और ऑनलइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देती है। |
11:20 | अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें लिखें। |
11:23 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रॉजेक्ट भारत सरकार के एम एच आर डी के NMEICT द्वारा निधिबद्ध है। |
11:29 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। |
11:34 | आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने धन्यवाद। |