BASH/C2/Globbing-and-Export-statement/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
|---|---|
| 00:01 | 'Globbing और Export कमांड' के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:06 | इस ट्यूटोरियल में हम निम्न के बारे में सीखेंगे |
| 00:08 | * 'Globbing' (ग्लोब्बिंग) |
| 00:09 | * 'export command' (एक्सपोर्ट कमांड) |
| 00:11 | इस ट्यूटोरियल के अनुसरण के लिए, आपको 'लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम' के साथ परिचित होना चाहिए। |
| 00:18 | यदि नहीं, तो सम्बंधित ट्यूटोरियल्स के लिए कृपया हमारी दर्शायी वेबसाइट पर जाएँ। |
| 00:24 | इस ट्यूटोरियल के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ |
| 00:27 | * 'उबन्टु लिनक्स 12.04' ऑपरेटिंग सिस्टम और |
| 00:31 | * 'GNU बैश' वर्जन '4.1.10' |
| 00:35 | कृपया ध्यान दें कि इस ट्यूटोरियल के अभ्यास के लिए 'GNU बैश' वर्जन 4 या उससे नए की सलाह दी जाती है। |
| 00:43 | अब 'ग्लोबिंग' के परिचय के साथ शुरू करते हैं। |
| 00:46 | * 'बैश' द्वारा 'फाइलनेम' या 'पाथनेम' का विस्तार रखने यानी कैरी करने को 'ग्लोबिंग' कहते हैं। |
| 00:52 | * 'ग्लोबिंग' 'वाइल्ड कार्ड्स' को पहचानता और विस्तारित करता है। |
| 00:57 | * यह कुछ मानक 'वाइल्ड कार्ड्स' कैरेक्टर्स जैसे |
| 01:02 | # '* (ऐस्टरिक)' और |
| 01:04 | # '? (क्वेश्चन मार्क)' की व्याख्या भी करता है। |
| 01:05 | अब इसको एक उदाहरण की मदद से समझाते हैं। |
| 01:09 | अपने कीबोर्ड पर एकसाथ 'Ctrl+Alt' और 'T' कीज़ दबाकर टर्मिनल विंडो खोलें। |
| 01:18 | 'टर्मिनल' पर टाइप करें, 'ls स्पेस ऐस्टरिक डॉट sh' एंटर दबाएं। |
| 01:27 | यह मौजूदा डिरेक्टरी में सारी '.sh एक्सटेंशन' वाली फाइलों का मिलान करता है। |
| 01:34 | यहाँ हम देख सकते हैं कि सारी 'sh' फाइलें सूचीबद्ध हुई हैं। |
| 01:40 | अब मैं प्रॉम्प्ट क्लियर करती हूँ, अब टाइप करें, 'ls स्पेस s ऐस्टरिक डॉट sh' एंटर दबाएं। |
| 01:51 | हम देख सकते हैं कि 's ऐस्टरिक डॉट sh' उन सारी फाइलों का मिलान करता है जो कैरेक्टर 's' से शुरू होती हैं और 'sh' एक्सटेंशन रखती हैं। |
| 02:02 | अब आगे बढ़ते हैं, |
| 02:04 | अब टाइप करें, 'ls स्पेस स्क्वायर ब्रैकेट खोलें a हाइफन c स्क्वायर ब्रैकेट बंद करें ऐस्टरिक डॉट sh' एंटर दबाएं। |
| 02:19 | यह उन फाइलों का मिलान करेगा और प्रदर्शित करेगा जिनका शुरूआती अक्षर ' a' या 'b' या 'c' है। |
| 02:26 | आउटपुट देखते हैं। |
| 02:28 | हम कैरेक्टर 'a' या 'b' या 'c' से शुरू होने वाली सारी फाइलों की सूची देखते हैं। |
| 02:35 | और ये फ़ाइलें sh एक्सटेंशन रखती हैं। |
| 02:39 | अब आगे बढ़ते हैं और टाइप करें 'ls स्पेस स्क्वायर ब्रैकेट खोलें caret (कैरेट) साइन a हाइफन c स्क्वायर ब्रैकेट बंद करें ऐस्टरिक डॉट sh' एंटर दबाएं। |
| 02:55 | यह 'sh' एक्सटेंशन के साथ सारी फाइलों के नामों का मिलान करेगा। |
| 03:00 | लेकिन उनको छोड़ देगा जो कैरेक्टर 'a' या 'b' या 'c' से शुरू होते हैं। |
| 03:07 | आउटपुट देखते हैं। आप देखेंगे कि फाइलों के नाम कैरेक्टर 'a' या 'b' या 'c' से शुरू नहीं हो रहे हैं। |
| 03:16 | अब मैं प्रॉम्प्ट को क्लियर करती हूँ। |
| 03:19 | अब टाइप करें, 'ls स्पेस स्क्वायर ब्रैकेट खोलें कैपिटल 'A' स्मॉल 'a' स्क्वायर ब्रैकेट बंद करें ऐस्टरिक साइन डॉट sh', एंटर दबाएं। |
| 03:34 | यह अपरकेस और लोअरकेस 'A' से शुरू होने वाली फाइलों के नाम का मिलान करेगा। |
| 03:40 | आउटपुट देखें। अपरकेस और लोअरकेस 'A' से शुरू होने वाले और एक्सटेंशन 'sh' के साथ वाली सारे फाइलों के नाम सूचीबद्ध हुए हैं। |
| 03:49 | अब 'बैश' में 'एक्सपोर्ट कमांड' देखते हैं। |
| 03:53 | स्लाइड्स पर आते हैं। |
| 03:55 | 'बैश' में, अपनी खुद की 'शैल' के लिए वेरिएबल्स 'लोकल' हैं। |
| 04:00 | * 'लोकल वेरिएबल्स' उसी 'शैल' या मौजूदा 'शैल' के द्वारा प्रयोग किये जा सकते हैं। |
| 04:06 | 'एक्सपोर्ट कमांड' 'वेरिएबल' या 'फंक्शन' को सारे 'चाइल्ड प्रोसेसेस' के 'एन्वाइरन्मन्ट यानी वातावरण' को एक्सपोर्ट करता है। |
| 04:15 | * यह एक 'लोकल वेरिएबल' को एक 'ग्लोबल वेरिएबल' में भी बदल सकता है। |
| 04:20 | अब हम एक उदाहरण से समझने की कोशिश करेंगे। |
| 04:24 | 'टर्मिनल' पर जाएँ, टाइप करें, 'myvar इक्वल्स टू साइन lion' एंटर दबाएं। |
| 04:34 | अब टाइप करें, 'echo स्पेस डॉलर साइन myvar' एंटर दबाएं। |
| 04:41 | 'lion' प्रिंट होता है। |
| 04:44 | यह वो वैल्यू है जो 'वेरिएबल myvar' को नियुक्त की गयी है। |
| 04:48 | अब, एक नए 'शैल' पर जाते हैं। |
| 04:51 | नए 'शैल' पर जाने के लिए, हम या तो एक नया 'टर्मिनल' खोल सकते हैं या टाइप कर सकते हैं 'स्लैश बिन स्लैश बैश' एंटर दबाएं। |
| 05:03 | अब वेरिएबल 'myvar' में वैल्यू जाँचते हैं। |
| 05:07 | टाइप करें, 'echo स्पेस डॉलर साइन myvar' एंटर दबाएं। |
| 05:15 | एक खाली लाइन प्रिंट की गयी है। |
| 05:17 | इसका मतलब है कि वेरिएबल 'myvar' को नियुक्त की गयी वैल्यू इस 'शैल' को स्थानांतरित नहीं हुई थी। |
| 05:24 | केवल पिछले शैल के लिए वेरिएबल 'myvar' 'लोकल' है और वर्तमान 'शैल' के लिए नहीं। |
| 05:32 | अपने पिछले 'शैल' पर वापस आने के लिए हम 'exit' टाइप करेंगे। |
| 05:36 | अतः, वेरिएबल्स को 'ग्लोबली' घोषित करने के लिए, हमें 'एक्सपोर्ट कमांड' प्रयोग करनी है। |
| 05:43 | सीखते हैं कैसे |
| 05:46 | टाइप करें, 'export स्पेस myvar इक्वल टू साइन lion' एंटर दबाएं। |
| 05:55 | अब टाइप करें, 'echo स्पेस डॉलर साइन myvar' एंटर दबाएं। |
| 06:02 | 'lion' प्रदर्शित हुआ है। |
| 06:05 | अब दूसरे 'शैल' पर जाते हैं, टाइप करें, 'स्लैश bin स्लैश bash' एंटर दबाएं। |
| 06:13 | अब मैं प्रॉम्ट क्लियर करती हूँ। |
| 06:15 | अब टाइप करें, 'echo स्पेस डॉलर साइन myvar'. |
| 06:22 | 'lion' प्रदर्शित हुआ है। |
| 06:25 | ऐसा इसलिए क्योंकि हमने एक्सपोर्ट कमांड प्रयोग करके वेरिएबल 'myvar' को ग्लोबली घोषित किया है। |
| 06:33 | यह हमे इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है। |
| 06:36 | इसे सारांशित करते हैं। अपनी स्लाइड्स पर वापस आते हैं। |
| 06:39 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा, |
| 06:41 | * 'Globbing' (ग्लोब्बिंग) |
| 06:42 | * 'Export command' (एक्सपोर्ट कमांड) |
| 06:44 | नियत कार्य में |
| 06:45 | 'ग्लोब्बिंग' के अन्तर्गत चर्चित सारे ऑपरेशंस को करने के लिए एक 'बैश स्क्रिप्ट' लिखें। |
| 06:51 | निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडिओ देखें। |
| 06:54 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल को सारांशित करता है। |
| 06:57 | अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 07:02 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम |
| 07:05 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है। |
| 07:08 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं। |
| 07:12 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया contact@spoken-tutorial.org पर लिखें। |
| 07:20 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 07:24 | यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है। |
| 07:31 | इस मिशन पर अधिक जानकारी नीचे दर्शाये लिंक पर उपलब्ध है। |
| 07:42 | यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है। आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य अब आपसे विदा लेती हूँ। |
| 07:47 | हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। |