BASH/C3/Here-document-and-Here-string/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 08:25, 19 February 2015 by Prabhakarpandey (Talk | contribs)
| Time | Narration |
| 00:01 | नमस्कार दोस्तों, HERE document और strings पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:08 | इस ट्यूटोरियल में हम |
| 00:11 | कुछ उदाहरण की सहायता से विशिष्ट उद्देश्य पुनर्निर्देशन जिसे Here documents और Here strings |
| 00:17 | कहा जाता है के बारे में सीखेंगे। |
| 00:20 | इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए आपको BASH में Shell Scripting का ज्ञान होना चाहिए। |
| 00:26 | यदि नहीं, तो कृपया संबंधित ट्यूटोरियल्स के लिए दिखाई गई हमारी वेबसाइट पर जाएँ। |
| 00:32 | इस ट्यूटोरियल के लिए मैं उपयोग कर रहा हूँ |
| 00:34 | ऊबंटु लिनक्स 12.04 ऑपरेटिंग सिस्टम |
| 00:39 | GNU BASH वर्जन 4.2 |
| 00:42 | कृपया ध्यान दें, GNU Bash वर्जन 4 या उपरोक्त अभ्यास के लिए अनुशंसित है। |
| 00:49 | Here document के बारे में सीखते हैं। |
| 00:52 | यह टेक्स्ट या कोड का विशिष्ट उद्देश्य ब्लॉक है। |
| 00:56 | यह I/O redirect का फॉर्म है। |
| 01:00 | यह एक इंटरैक्टिव प्रोग्राम या कमांड लाइन के लिए एक कमांड सूची का प्रबंध करता है। |
| 01:06 | इसे अलग फाइल के रूप में माना जा सकता है। |
| 01:10 | इसे शेल स्क्रिप्ट के लिए मल्टिपल लाइन इनपुट के रूप में भी माना जा सकता है। |
| 01:17 | सिंटेक्स है |
| 01:18 | command space less than less than space HERE. |
| 01:24 | इसके बाद अगली लाइन पर, हम टेक्स्ट इनपुट दे सकते हैं। |
| 01:29 | इसे लाइन्स के किसी भी संख्या से निहित किया जा सकता है। |
| 01:33 | यहाँ text1, text2, textN टेक्स्ट इनपुट्स हैं। |
| 01:40 | टेक्स्ट इनपुट के बाद, अगली लाइन पर, हम फिर से कीवर्ड HERE टाइप करते हैं। |
| 01:46 | यह HERE डॉक्यूमेंट की समाप्ति को दर्शाता है। |
| 01:50 | अब इसे एक उदाहरण के साथ समझते हैं। |
| 01:53 | मैं here dot sh नामक एक फाइल खोलूँगा। |
| 01:59 | कोड की पहली लाइन shebang लाइन है। |
| 02:04 | मैं इस लाइन के बाद कोड का एक ब्लॉक रखता हूँ। |
| 02:09 | wc word count का निरूपण करता है। |
| 02:12 | wc hyphen w HERE डॉक्यूमेंट में शब्दों की संख्या की गिनती करता है। |
| 02:20 | कोड का ब्लॉक या टेक्स्ट HERE के दूसरी घटना तक फाइल के रूप में जाना जायेगा। |
| 02:28 | HERE डॉक्यूमेंट में उपस्थित कंटेंट कमांड wc hyphen w के लिए एक इनपुट है। |
| 02:36 | HERE wc hyphen w के लिए डेलिमीटर के रूप में कार्य करता है जब मल्टि-लाइन इनपुट रीढ करता है। |
| 02:47 | यदि हम इसी कमांड को टर्मिनल में निष्पादित करने की कोशिश करते हैं, हमें आउटपुट के रूप में 4 मिलना चाहिए। |
| 02:55 | यह इसलिए क्योंकि, हमने कमांड wc hyphen w' के लिए चार शब्द पास किये हैं। |
| 03:03 | अब फाइल को सेव करने के लिए Save पर क्लिक करें। |
| 03:06 | अपने कीबोर्ड पर एक साथ Ctrl, Alt' और T कीज का उपयोग करके टर्मिनल पर जाएँ। |
| 03:15 | टाइप करें chmod space plus x space here dot sh |
| 03:22 | Enter. दबाएँ। |
| 03:24 | टाइप करें dot slash here dot sh |
| 03:27 | Enter. दबाएँ। |
| 03:30 | हम 4 के रूप में आउटपुट देख सकते हैं। |
| 03:33 | अर्थात 'Here डॉक्यूमेंट में शब्दों की संख्या 4 है। |
| 03:38 | प्रोग्राम पर वापस आएँ। |
| 03:41 | यहाँ टेक्स्ट के शुरूआत में दो अतिरिक्त शब्द जोडते हैं। |
| 03:47 | Hello and welcome to Bash learning |
| 03:52 | Save. पर क्लिक करें। |
| 03:54 | फिर से प्रोग्राम को निष्पादित करते हैं। |
| 03:57 | टर्मिनल पर टाइप करें dot slash here dot sh |
| 04:04 | Enter. दबाएँ। |
| 04:06 | अब आउटपुट 6 है क्योंकि हमने अपने टेक्स्ट में दो अतिरिक्त शब्द जोड़े । |
| 04:13 | हम Here डॉक्यूमेंट में भी एक आर्गुमेंट पास कर सकते हैं। |
| 04:18 | देखते हैं कि एक उदाहरण के साथ यह कैसे करें। |
| 04:22 | मैं एक फाइल hereoutput dot sh खोलता हूँ। |
| 04:28 | cat कमांड फाइल्स को जोडेगा औऱ standard आउटपुट प्रिंट होगा। |
| 04:35 | ध्यान दें कि हमने HERE के बजाय this स्ट्रिंग का उपयोग किया है। |
| 04:41 | यह आवश्यक नहीं है कि आप हमेशा डेलिमीटर HERE का उपयोग करें। |
| 04:47 | आप किसी भी अन्य डेलिमीटर का उपयोग कर सकते हैं। |
| 04:51 | यह लाइन 0th (zeroeth) argument प्रदर्शित करेगी। |
| 04:55 | डिफॉल्ट रूप से 0th (zeroeth) argument फाइल का नाम है। |
| 05:00 | यह लाइन प्रोग्राम में पास किया 1st argument प्रदर्शित करेगा। |
| 05:05 | यह लाइन प्रोग्राम में पास किया 2nd argument प्रदर्शित करेगा। |
| 05:09 | यहाँ हम उसी डेलिमीटर this का उपयोग करके डॉक्यूमेंट को बंद करते हैं। |
| 05:17 | फाइल को सेव करें। |
| 05:18 | अब प्रोग्राम को निष्पादित करें। |
| 05:21 | टर्मिनल पर टाइप करें chmod space plus x space hereoutput dot sh |
| 05:29 | Enter दबाएँ। |
| 05:32 | टाइप करें dot slash hereoutput dot sh space Sunday space Monday |
| 05:40 | आउटपुट प्रदर्शित होता हैः |
| 05:43 | 0'th argument is: dot salsh hereoutput dot sh जो कि एक फाइल का नाम है। |
| 05:49 | 1st argument is: Sunday |
| 05:51 | 2nd argument is: Monday |
| 05:55 | अब Here स्ट्रिंग के बारे में सीखते हैं। |
| 05:59 | 'Here स्ट्रिंग का उपयोग टेक्स्ट या वेरिएबल से इनपुट पुनर्निर्देशन के लिए किया जाता है। |
| 06:06 | इनपुट उसी लाइन में सिंगल कोट्स के अंदर उल्लेखित है। |
| 06:12 | सिंटेक्स हैः command space three less than symbols space सिंगल कोट्स के अंदर string लिखें। |
| 06:22 | अब इसे एक उदाहऱण के साथ समझते हैं। |
| 06:25 | मैं समान फाइल here dot sh खोलूँगा। |
| 06:30 | यहाँ अंत में, मैं टाइप करूँगा wc space hyphen w three less than symbols space सिंगल कोट्स में Welcome to Bash learning' |
| 06:44 | यह कमांड wc hyphen w. में कोट्स में स्ट्रिंग को रिडाइरेक्ट यानि अनुप्रेषित करेगा। |
| 06:52 | अब परिवर्तनों को सेव करने के लिए Save पर क्लिक करें। |
| 06:55 | हम टर्मिनल पर जाएँगे। |
| 06:58 | अब टाइप करें: dot slash here dot sh |
| 07:03 | हम आउटपुट 6 और 4 देख सकते हैं। |
| 07:08 | here डॉक्यूमेंट में शब्दों की संख्या 6 है और here स्ट्रिग में शब्दों की संख्या 4 है। |
| 07:15 | इसी तरह आप अपना Here स्ट्रिग्स लिख सकते हैं। |
| 07:20 | यह हमें ट्यूटोरियल के अंत में पहुँचाता है। |
| 07:23 | संक्षेप में, |
| 07:25 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा |
| 07:27 | * HERE डॉक्यूमेंट |
| 07:29 | * HERE स्ट्रिंग |
| 07:31 | नियत-कार्य के रूप में, स्ट्रिंग को |
| 07:36 | * Here डॉक्यूमेंट |
| 07:37 | * Here स्ट्रिंग का उपयोग करके अपरकेस में बदलें।
|
| 07:39 | Hint: tr space a hyphen z space capital A hyphen capital Z. |
| 07:47 | यह कैरेक्टर को लोवर से अपर केस में बदलने के लिए कमांड है। |
| 07:54 | निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें।
|
| 07:57 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल को सारांशित करता है। |
| 08:01 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसको डाउनलोड करने और देख सकते हैं।
|
| 08:06 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
| 08:12 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 08:17 | अधिक जानकारी के लिए contact@ spoken HYPHEN tutorial DOT org पर लिखें। |
| 08:25 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 08:29 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 08:38 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है |
| 08:44 | यह स्क्रिप्ट FOSSEE और स्पोकन ट्यूटोरियल टीमों द्वारा तैयार की गयी है। |
| 08:50 | यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं......अब आपसे विदा लेता हूँ। |
| 08:54 | धन्यवाद |