C-and-C++/C4/File-Handling-In-C/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00.01 | C में फाइल्स पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00.05 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि, |
| 00.08 | फाइल कैसे खोलें ? |
| 00.10 | फाइल में डेटा कैसे पढें ? |
| 00.12 | फाइल में डेटा कैसे लिखें ? |
| 00.15 | कुछ उदाहरण |
| 00.17 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रहा हूँ, |
| 00.20 | उबंटु ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन 11.10, |
| 00.24 | gcc कंपाइल वर्जन 4.6.1. |
| 00.28 | फाइल के परिचय के साथ शुरू करें। |
| 00.31 | फाइल डेटा का संग्रहण है। |
| 00.34 | यह डेटाबेस, प्रोग्राम, लेटर या अन्य कुछ हो सकता है। |
| 00.39 | हम एक फाइल बना सकते है और C का उपयोग करके इसे एक्सेस कर सकते हैं। |
| 00.44 | C में फाइल हैंडलिंग पर एक उदाहरण देखें। |
| 00.48 | मेरे पास लिखा हुआ प्रोग्राम है। |
| 00.50 | चलिए देखें। |
| 00.51 | ध्यान दें कि हमारी फाइल का नाम file.c है। |
| 00.55 | इस प्रोग्राम में हम एक फाइल बनायेंगे और इसमें डेटा लिखेंगे। |
| 01.01 | अब मैं कोड समझाता हूँ। |
| 01.03 | यह हमारी हेडर फाइल है। |
| 01.05 | यह हमारा मेन फंक्शन हैं। |
| 01.07 | फाइल वेरिएबल को परिभाषित करने के लिए हम FILE टाइप का उपयोग करते हैं। |
| 01.12 | FILE वेरिएबल header stdio.h के अंदर परिभाषित होता है। |
| 01.19 | *fp, के लिए FILE वेरिएबल के लिए प्वाइंटर है। |
| 01.22 | यह फाइल से संबंधित सभी जानकारी संचित करेगा। |
| 01.26 | जैसे इसका नाम, स्थिति और वर्तमान जानकारी। |
| 01.31 | अपनी स्लाइड्स पर वापस जाएँ। |
| 01.33 | अब हम फाइल को खोलने के लिए सिंटैक्स देखेंगे। |
| 01.37 | यहाँ fopen फंक्शन स्ट्रीम को खोलता है। |
| 01.42 | फिर यह फाइल को स्ट्रीम के साथ लिंक करता है। |
| 01.44 | फाइलनेम, उस फाइल का नाम है जिसे हम खोलना या बनाना चाहते हैं। |
| 01.49 | हम फाइलनेम के साथ पाथ दे सकते है। |
| 01.53 | और हम एक्सटेंसन भी दे सकते है। |
| 01.56 | यहाँ हम फाइल का मोड दे सकते हैं। |
| 01.59 | मोड्स के प्रकार देखें। |
| 02.02 | w –फाइल को पढ़ने और लिखने के लिए तैयार करता है।
|
| 02.06 | r – फाइल को पढ़ने के लिए खोलता है।
|
| 02.09 | a –फाइल के अंत में लिखता है। |
| 02.12 | अब अपने प्रोग्राम पर वापस आएँ। |
| 02.15 | यहाँ हम write मोड में Sample.txt file बनाते हैं।
|
| 02.20 | हम देख सकते हैं कि पाथ दिया गया है। |
| 02.23 | हमारी फाइल डेस्कटॉप पर बनेगी। |
| 02.27 | फिर हम फाइल में स्टेटमेंट्स लिखेंगे। |
| 02.30 | "Welcome to the spoken-tutorial" और |
| 02.32 | "This is an test example" |
| 02.34 | fprintf दिए गए आउटपुट स्ट्रीम में आउटपुट लिखता है।
|
| 02.39 | fclose स्ट्रीम के साथ सहयोगी फाइल को बंद करता है। |
| 02.43 | और यह हमारा रिटर्न स्टेटमेंट है। |
| 02.46 | अब सेव पर क्लिक करें। |
| 02.48 | प्रोग्राम को निष्पादित करें। |
| 02.50 | अपने कीबोर्ड पर Ctrl, Alt और T कीज एक साथ दबाकर टर्मिनल विंडो खोलें। |
| 02.59 | कंपाइल करने के लिए टाइप करें। |
| 03.00 | gcc space file dot c space hyphen o space file |
| 03.06 | एंटर दबाएँ। |
| 03.07 | निष्पादित करने के लिए टाइप करें dot slash'file (./file) |
| 03.11 | एंटर दबाएँ। |
| 03.13 | हम देख सकते हैं कि फाइल निष्पादित हो गई है। |
| 03.15 | अब हम इसकी जाँच करेंगे। |
| 03.17 | होम फोल्डर खोलें। |
| 03.20 | home folder ऑप्शन पर क्लिक करें। |
| 03.22 | अब Desktop ऑप्शन पर क्लिक करें।
|
| 03.25 | यहाँ हमारी sample.txt फाइल है। |
| 03.29 | यह दर्शाता है, कि हमारी फाइल सफलतापूर्वक बन गई है। |
| 03.32 | अब खोलें। |
| 03.34 | फाइल पर डबल क्लिक करें। |
| 03.36 | यहाँ हम मैसेज देख सकते है।
|
| 03.39 | Welcome to the Spoken Tutorial
|
| 03.41 | This is an test example
|
| 03.44 | इस तरह से हम फाइल बना सकते हैं और इसमे डेटा लिख सकते हैं। |
| 03.48 | अब हम देखेंगे, कि फाइल से डेटा कैसे पढ़ें। |
| 03.52 | मैने प्रोग्राम पहले से ही लिख दिया है। |
| 03.54 | मैं इसे खोलूँगा। |
| 03.56 | इस प्रोग्राम में हम अपनी sample.txt फाइल से डेटा पढेंगे और कंसोल पर डेटा प्रिंट करेंगे। |
| 04.03 | अब मैं कोड समझाता हूँ। |
| 04.05 | यह हमारी हेडर फाइल है। |
| 04.08 | यह हमारा मेन फंक्शन है। |
| 04.10 | यहाँ फाइल वेरिएबल के लिए एक फाइल वेरिएबल और एक प्वॉइंटर परिभाषित किया है। |
| 04.15 | फिर हमने एक कैरेक्टर वेरिएबल c घोषित किया। |
| 04.19 | यहाँ हम फाइल Sample.txt को read मोड में खोलते हैं। |
| 04.24 | आउटपुट fp में संचित होता है। |
| 04.27 | फिर हम कंडिशन को चेक करते हैं। |
| 04.29 | यदि fp , NULL के बराबर है। |
| 04.32 | यदि कंडिशन true है, तो हम मैसेज प्रिंट करते हैं। |
| 04.36 | "File doesn't exist."
|
| 04.38 | अन्यथा यह दूसरी कंडिशन के लिए चेक करेगा। |
| 04.41 | जबकि c, EOF के बराबर नहीं है। |
| 04.46 | यहाँ EOF फाइल का अंत है। |
| 04.49 | यह इनपुट का अंत बताता है। |
| 04.52 | यह वह कंडिशन है, जहाँ डेटा सोर्स से और अधिक डेटा नही पढ़ा जा सकता है। |
| 04.57 | यदि कंडिशन true है, तो यह Sample.txt फाइल से कंसोल पर कैरेक्टर्स प्रदर्शित करेगा। |
| 05.06 | यहाँ getc विशिष्ट फाइल या स्ट्रीम से कैरेक्टर वापस करता है। |
| 05.12 | अब यह हमारी Sample.txt फाइल से कैरेक्टर वापस करेगा।
|
| 05.17 | putchar, कंसोल पर कैरेक्टर प्रदर्शित करने के लिए उपयोगित है । |
| 05.22 | फिर यह कैरेक्टर्स को वेरिएबल c में संचित करेगा। |
| 05.25 | यहाँ हम फाइल को बंद करते हैं। |
| 05.28 | और यह हमारा रिटर्न स्टेटमेंट है। |
| 05.30 | अब सेव पर क्लिक करें। |
| 05.32 | प्रोग्राम को निष्पादित करें। |
| 05.35 | टर्मिनल पर वापस आएँ। |
| 05.37 | कंपाइल करने के लिए टाइप करें। |
| 05.38 | gcc space readfile dot c space hyphen o space read
|
| 05.45 | अब एंटर दबाएँ। |
| 05.47 | निष्पादित करने के लिए टाइप करें ./read |
| 05.52 | आउटपुट प्रदर्शित होता है। |
| 05.54 | Welcome to the Spoken-Tutorial.
|
| 05.56 | This is an test example.
|
| 05.59 | इसी के साथ अब हम इस ट्यूटोरियल की समाप्ति पर आ गए हैं। |
| 06.01 | अपनी स्लाइड्स पर वापस जाएँ। |
| 06.03 | संक्षेप में |
| 06.04 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा। |
| 06.06 | फाइल हैंडलिंग |
| 06.08 | फाइल में डेटा लिखना |
| 06.10 | उदाहरण fp = fopen(“Sample.txt”, “w”);
|
| 06.17 | फाइल से डेटा पढ़ना। |
| 06.18 | उदाहरण fp = fopen(“Sample.txt”, “r”); |
| 06.25 | नियत-कार्य के रूप में |
| 06.26 | TEST फाइल बनाने के लिए एक प्रोग्राम लिखें। |
| 06.30 | TEST फाइल में अपना नाम और पता लिखें। |
| 06.33 | फिर C प्रोग्राम का उपयोग करके कंसोल पर प्रदर्शित करें। |
| 06.37 | निम्न लिंक पर उपलब्ध विडियो देखें। |
| 06.40 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 06.43 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 06.47 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम... |
| 06.50 | स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
| 06.53 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 06.57 | अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें। |
| 07.03 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 07.07 | यह भारत सरकार के, एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 07.14 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। |
| 07.18 | यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ। |
| 07.22 | धन्यवाद। |