C-and-C++/C4/File-Handling-In-C/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 C में फाइल्स पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:05 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि,
00:08 फाइल कैसे खोलें ?
00:10 फाइल में डेटा कैसे पढें ?
00:12 फाइल में डेटा कैसे लिखें ?
00:15 कुछ उदाहरण
00:17 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रहा हूँ,
00:20 उबंटु ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन 11.10,
00:24 gcc कंपाइलर वर्जन 4.6.1.
00:28 फाइल के परिचय के साथ शुरू करें।
00:31 फाइल डेटा का संग्रहण है।
00:34 यह डेटाबेस, प्रोग्राम, लेटर या अन्य कुछ हो सकता है।
00:39 हम एक फाइल बना सकते है और C का उपयोग करके इसे एक्सेस कर सकते हैं।
00:44 C में फाइल हैंडलिंग पर एक उदाहरण देखें।
00:48 मेरे पास लिखा हुआ प्रोग्राम है।
00:50 चलिए देखें।
00:51 ध्यान दें कि हमारी फाइल का नाम file.c है।
00:55 इस प्रोग्राम में हम एक फाइल बनायेंगे और इसमें डेटा लिखेंगे।
01:01 अब मैं कोड समझाता हूँ।
01:03 यह हमारी हेडर फाइल है।
01:05 यह हमारा मेन फंक्शन हैं।
01:07 फाइल वेरिएबल को परिभाषित करने के लिए हम FILE टाइप का उपयोग करते हैं।
01:12 FILE वेरिएबल header stdio.h के अंदर परिभाषित होता है।
01:19 *fp, के लिए FILE वेरिएबल के लिए प्वाइंटर है।
01:22 यह फाइल से संबंधित सभी जानकारी संचित करेगा।
01:26 जैसे इसका नाम, स्थिति और वर्तमान जानकारी।
01:31 अपनी स्लाइड्स पर वापस जाएँ।
01:33 अब हम फाइल को खोलने के लिए सिंटैक्स देखेंगे।
01:37 यहाँ fopen फंक्शन स्ट्रीम को खोलता है।
01:42 फिर यह फाइल को स्ट्रीम के साथ लिंक करता है।
01:44 फाइलनेम, उस फाइल का नाम है जिसे हम खोलना या बनाना चाहते हैं।
01:49 हम फाइलनेम के साथ पाथ दे सकते है।
01:53 और हम एक्सटेंसन भी दे सकते है।
01:56 यहाँ हम फाइल का मोड दे सकते हैं।
01:59 मोड्स के प्रकार देखें।
02:02 w –फाइल को पढ़ने और लिखने के लिए तैयार करता है।
02:06 r – फाइल को पढ़ने के लिए खोलता है।
02:09 a –फाइल के अंत में लिखता है।
02:12 अब अपने प्रोग्राम पर वापस आएँ।
02:15 यहाँ हम write मोड में Sample.txt file बनाते हैं।
02:20 हम देख सकते हैं कि पाथ दिया गया है।
02:23 हमारी फाइल डेस्कटॉप पर बनेगी।
02:27 फिर हम फाइल में स्टेटमेंट्स लिखेंगे।
02:30 "Welcome to the spoken-tutorial" और
02:32 "This is an test example"
02:34 fprintf दिए गए आउटपुट स्ट्रीम में आउटपुट लिखता है।
02:39 fclose स्ट्रीम के साथ सहयोगी फाइल को बंद करता है।
02:43 और यह हमारा रिटर्न स्टेटमेंट है।
02:46 अब सेव पर क्लिक करें।
02:48 प्रोग्राम को निष्पादित करें।
02:50 अपने कीबोर्ड पर Ctrl, Alt और T कीज एक साथ दबाकर टर्मिनल विंडो खोलें।
02:59 कंपाइल करने के लिए टाइप करें।
03:00 gcc space file dot c space hyphen o space file
03:06 एंटर दबाएँ।
03:07 निष्पादित करने के लिए टाइप करें dot slash'file (./file)
03:11 एंटर दबाएँ।
03:13 हम देख सकते हैं कि फाइल निष्पादित हो गई है।
03:15 अब हम इसकी जाँच करेंगे।
03:17 होम फोल्डर खोलें।
03:20 home folder ऑप्शन पर क्लिक करें।
03:22 अब Desktop ऑप्शन पर क्लिक करें।


03:25 यहाँ हमारी sample.txt फाइल है।
03:29 यह दर्शाता है, कि हमारी फाइल सफलतापूर्वक बन गई है।
03:32 अब खोलें।
03:34 फाइल पर डबल क्लिक करें।
03:36 यहाँ हम मैसेज देख सकते है।
03:39 Welcome to the Spoken Tutorial
03:41 This is an test example
03:44 इस तरह से हम फाइल बना सकते हैं और इसमे डेटा लिख सकते हैं।
03:48 अब हम देखेंगे, कि फाइल से डेटा कैसे पढ़ें।
03:52 मैने प्रोग्राम पहले से ही लिख दिया है।
03:54 मैं इसे खोलूँगा।
03:56 इस प्रोग्राम में हम अपनी sample.txt फाइल से डेटा पढेंगे और कंसोल पर डेटा प्रिंट करेंगे।
04:03 अब मैं कोड समझाता हूँ।
04:05 यह हमारी हेडर फाइल है।
04:08 यह हमारा मेन फंक्शन है।
04:10 यहाँ फाइल वेरिएबल के लिए एक फाइल वेरिएबल और एक प्वॉइंटर परिभाषित किया है।
04:15 फिर हमने एक कैरेक्टर वेरिएबल c घोषित किया।
04:19 यहाँ हम फाइल Sample.txt को read मोड में खोलते हैं।
04:24 आउटपुट fp में संचित होता है।
04:27 फिर हम कंडिशन को चेक करते हैं।
04:29 यदि fp , NULL के बराबर है।
04:32 यदि कंडिशन true है, तो हम मैसेज प्रिंट करते हैं।
04:36 "File doesn't exist."
04:38 अन्यथा यह दूसरी कंडिशन के लिए चेक करेगा।
04:41 जबकि c, EOF के बराबर नहीं है।
04:46 यहाँ EOF फाइल का अंत है।
04:49 यह इनपुट का अंत बताता है।
04:52 यह वह कंडिशन है, जहाँ डेटा सोर्स से और अधिक डेटा नही पढ़ा जा सकता है।
04:57 यदि कंडिशन true है, तो यह Sample.txt फाइल से कंसोल पर कैरेक्टर्स प्रदर्शित करेगा।
05:06 यहाँ getc विशिष्ट फाइल या स्ट्रीम से कैरेक्टर वापस करता है।
05:12 अब यह हमारी Sample.txt फाइल से कैरेक्टर वापस करेगा।
05:17 putchar, कंसोल पर कैरेक्टर प्रदर्शित करने के लिए उपयोगित है ।
05:22 फिर यह कैरेक्टर्स को वेरिएबल c में संचित करेगा।
05:25 यहाँ हम फाइल को बंद करते हैं।
05:28 और यह हमारा रिटर्न स्टेटमेंट है।
05:30 अब सेव पर क्लिक करें।
05:32 प्रोग्राम को निष्पादित करें।
05:35 टर्मिनल पर वापस आएँ।
05:37 कंपाइल करने के लिए टाइप करें।gcc space readfile dot c space hyphen o space read
05:45 अब एंटर दबाएँ।
05:47 निष्पादित करने के लिए टाइप करें ./read
05:52 आउटपुट प्रदर्शित होता है।
05:54 Welcome to the Spoken-Tutorial.


05:56 This is an test example.
05:59 इसी के साथ अब हम इस ट्यूटोरियल की समाप्ति पर आ गए हैं।
06:01 अपनी स्लाइड्स पर वापस जाएँ।
06:03 संक्षेप में इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा।
06:06 फाइल हैंडलिंग
06:08 फाइल में डेटा लिखना
06:10 उदाहरण fp = fopen(“Sample.txt”, “w”);
06:17 फाइल से डेटा पढ़ना। उदाहरण fp = fopen(“Sample.txt”, “r”);
06:25 नियत-कार्य के रूप में TEST फाइल बनाने के लिए एक प्रोग्राम लिखें।
06:30 TEST फाइल में अपना नाम और पता लिखें।
06:33 फिर C प्रोग्राम का उपयोग करके कंसोल पर प्रदर्शित करें।
06:37 निम्न लिंक पर उपलब्ध विडियो देखें।
06:40 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
06:43 यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
06:47 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम...
06:50 स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है।
06:53 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं।
06:57 अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें।
07:03 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
07:07 यह भारत सरकार के, एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है।
07:14 इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है।
07:18 यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ।
07:22 धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Devraj, PoojaMoolya, Pratik kamble