Difference between revisions of "PhET/C3/Rutherford-Scattering/Hindi"
From Script | Spoken-Tutorial
Sakinashaikh (Talk | contribs) (Created page with "{|border=1 ||'''Time''' ||'''Narration''' |- || 00:01 || '''Rutherford Scattering simulation''' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपक...") |
Sakinashaikh (Talk | contribs) |
||
| Line 55: | Line 55: | ||
|- | |- | ||
|| 01:18 | || 01:18 | ||
| − | || | + | || '''simulation''' खोलने के लिए, '''Rutherford Scattering''' html फाइल पर राइट क्लिक करें। |
|- | |- | ||
Latest revision as of 17:56, 10 August 2020
| Time | Narration |
| 00:01 | Rutherford Scattering simulation पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:06 | इस ट्यूटोरियल में हम प्रदर्शित करेंगे Rutherford Scattering, PhET simulation. |
| 00:13 | यहां मैं उपयोग कर रही हूँ-
Ubuntu Linux OS वर्जन 14.04, |
| 00:20 | Java वर्जन 1.7.0, |
| 00:25 | Firefox Web Browser वर्जन 53.02.2 |
| 00:31 | इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, शिक्षार्थी को हाई स्कूल के विज्ञान के विषयों से परिचित होना चाहिए। |
| 00:39 | इस सिमुलेशन का उपयोग करके, हम सीखेंगे: Plum pudding और Rutherford परमाणु मॉडल के बारे में, |
| 00:48 | Rutherford gold foil प्रयोग की कल्पना करना, |
| 00:52 | alpha कणों के व्यवहार के बारे में, |
| 00:56 | उन कारकों की पहचान करना, जो alpha कणों के विक्षेपण को प्रभावित करते हैं। |
| 01:02 | अब हम प्रदर्शन शुरू करते हैं। |
| 01:06 | सिमुलेशन डाउनलोड करने के लिए दिए गए link का उपयोग करें। |
| 01:11 | मैंने पहले ही अपने Downloads फोल्डर में Rutherford Scattering simulation डाउनलोड कर लिया है। |
| 01:18 | simulation खोलने के लिए, Rutherford Scattering html फाइल पर राइट क्लिक करें। |
| 01:26 | Open with Firefox Web Browser ऑप्शन चुनें। |
| 01:30 | फाइल ब्राउजर में खुलती है। |
| 01:33 | यह Rutherford Scattering simulation का इंटरफेस है। |
| 01:38 | इंटरफेस में 2 screen हैं- Rutherford Atom, Plum Pudding Atom. |
| 01:45 | Plum Pudding Atom स्क्रीन के साथ शुरू करते हैं। |
| 01:49 | Plum Pudding परमाणु मॉडल जे. जे. थॉमसन ने प्रस्तावित किया। |
| 01:53 | इस मॉडल को Rutherford's परमाणु मॉडल से पहले प्रस्तावित किया गया था। |
| 01:58 | इसे खोलने के लिए Plum Pudding Atom स्क्रीन पर क्लिक करें। |
| 02:02 | स्क्रीन के बाईं ओर Plum Pudding परमाणु मॉडल के लिए प्रयोगात्मक सेट अप है। |
| 02:09 | इसमें Alpha Particles सोर्स के ऊपर एक धातु की पतली शीट होती है। |
| 02:15 | स्क्रीन के केंद्र में view box है। |
| 02:19 | यह 3 into 10 to the power of -10 meter atomic scale' के साथ एक एकल परमाणु दर्शाता है। |
| 02:26 | परमाणु में, लाल भाग धनात्मक charge निरूपित करता है, जो समान रूप से वितरित किया जाता है। |
| 02:33 | छोटे नीले गोले इलेक्ट्रॉन निरूपित करते हैं, जो परमाणु में एम्बेडेड होते हैं। |
| 02:39 | परमाणु में धनात्मक आवेश और इलेक्ट्रॉनों के बीच कोई अलगाव नहीं है। |
| 02:44 | 'दाईं ओर पर स्क्रीन 2 बॉक्स दर्शाती है, Legend और Alpha particle. |
| 02:53 | Legend बॉक्स परमाणु के प्रमुख घटकों की पहचान करने में मदद करता है। |
| 02:58 | Alpha Particle बॉक्स में शामिल हैं- आने वाले अल्फा कणों की ऊर्जा को बदलने के लिए एक Energy स्लाइडर, |
| 03:06 | अल्फा कण के प्रक्षेपवक्र को दिखाने के लिए Traces चेक बॉक्स। |
| 03:11 | Traces चेक बॉक्स को चेक करें। |
| 03:14 | स्क्रीन के नीचे हमारे पास Play/Pause बटन, |
| 03:19 | Step बटन और Reset बटन है। |
| 03:23 | Alpha Particles सोर्स को चालू करने के लिए, नीले बटन पर क्लिक करें। |
| 03:28 | ध्यान दें कि alpha कण किरण पतली धातु के फॉइल से टकराती है। |
| 03:33 | परमाणु के अंदर alpha कणों के मार्ग पर ध्यान दें। |
| 03:37 | सभी alpha' कण परमाणु से विक्षेपित होकर गुजरते हैं। |
| 03:42 | ऐसा इसलिए है क्योंकि इलेक्ट्रॉनों को पूरे परमाणु में समान रूप से वितरित किया गया है। |
| 03:47 | परमाणु के अंदर ऋणात्मक और धनात्मक charge का परिमाण बराबर है। |
| 03:53 | यह सबसे स्थिर electrostatic व्यवस्था देता है। |
| 03:57 | इसलिए यह एक परमाणु को विद्युत रूप से तटस्थ बनाता है। |
| 04:01 | Plum Pudding मॉडल परमाणु की समग्र तटस्थता को समझाने में सक्षम था। |
| 04:07 | परमाणु का Plum Pudding मॉडल निम्न समझाने में विफल रहा:
एक परमाणु की स्थिरता, |
| 04:15 | परमाणु में नाभिक की स्थिति। |
| 04:19 | Plum Pudding मॉडल परमाणु संरचना के लिए जिम्मेदार नहीं हो सकता है। |
| 04:24 | लेकिन इसने अन्य परमाणु संरचना मॉडल के विकास के लिए आधार प्रदान किया है। |
| 04:31 | Rutherford Atom स्क्रीन पर चलते हैं। |
| 04:35 | इसे खोलने के लिए Rutherford Atom स्क्रीन पर क्लिक करें। |
| 04:39 | Rutherford Atom स्क्रीन रदरफोर्ड के गोल्ड फ़ॉइल प्रयोग को दृष्टिगोचर करने में मदद करता है। |
| 04:45 | Rutherford Atom स्क्रीन में Plum Pudding परमाणु स्क्रीन के समान ही टूल हैं। |
| 04:51 | इसके अतिरिक्त, यहां Alpha Particle बॉक्स के नीचे एक Atom बॉक्स है। |
| 04:56 | Atom बॉक्स में नाभिक की संरचना को बदलने के लिए Protons और Neutrons स्लाइडर होते हैं। |
| 05:04 | यहां, protons और neutrons की संख्या सोने के परमाणु के बराबर है। |
| 05:09 | स्क्रीन के केंद्र में, आपको एक बॉक्स दिखाई देगा। |
| 05:13 | यह स्वर्णपत्र में विभिन्न परमाणुओं के zoom in दृश्य को दर्शाता है। |
| 05:19 | स्क्रीन के बाईं ओर 2 मॉडल दृश्य हैं। |
| 05:23 | वे atomic view और nuclear view हैं। |
| 05:27 | डिफॉल्ट रूप से atomic view चयनित है। |
| 05:31 | Atomic view' alpha कणों के व्यवहार के बारे में एक मत प्रदान करता है, क्योंकि वे परमाणु के माध्यम से यात्रा करते हैं। |
| 05:38 | Alpha particles' सोर्स को चालू करने के लिए नीले बटन पर क्लिक करें। |
| 05:43 | ध्यान दें कि alpha कण किरण पतले स्वर्णपत्र से टकराती है। |
| 05:48 | alpha कणों के प्रक्षेपवक्रों की जांच करने के लिए Traces चेक बॉक्स को चेक करें। |
| 05:54 | परमाणुओं के नाभिक के पास पहुंचने पर alpha कणों के ट्रैस को देखें। |
| 06:00 | अब, सिमुलेशन को रोकें और Step बटन पर क्लिक करें। |
| 06:06 | यहां, अधिकांश alpha कण विक्षेपित नहीं हैं। |
| 06:11 | कुछ alpha कण थोड़ा विक्षेपित हैं। |
| 06:15 | बहुत कम alpha कण उछाल पर होते हैं, यानी लगभग 180 ° से विक्षेपित होते हैं। |
| 06:22 | nuclear view में alpha कणों का व्यवहार देखते हैं। |
| 06:27 | nuclear view पर क्लिक करें। |
| 06:29 | ध्यान दें कि zoom in view में, परमाणुओं को एक एकल नाभिक द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है। |
| 06:35 | simulation प्ले करें। |
| 06:38 | जैसे ही वे नाभिक के पास आते हैं, alpha कणों के विक्षेपणों का निरीक्षण करें। |
| 06:44 | यहां सोने के परमाणु के लिए n/p अनुपात 1.5 है। इसलिए alpha कणों एक बड़ा विक्षेपण दर्शाते हैं। |
| 06:53 | उन कारकों का अध्ययन करें, जो alpha कणों के प्रकीर्णन को प्रभावित करते हैं। |
| 06:59 | Energy स्लाइडर को minimum की ओर ड्रैग करें। |
| 07:03 | ध्यान रखें कि ऊर्जा में कमी के साथ विक्षेपण के कोण बढ़ जाते हैं। |
| 07:09 | आगे हम देखेंगे, नाभिक की संरचना में परिवर्तन alpha कणों के बिखरने को कैसे प्रभावित करता है। |
| 07:16 | कुछ संख्या में protons और neutrons के साथ छोटे नाभिक से शुरू करते हैं। |
| 07:22 | Energy स्लाइडर को अपनी डिफ़ॉल्ट स्थिति पर वापस ड्रैग करें। |
| 07:27 | फिर 'Protons और Neutrons स्लाइडर को 20 की ओर ड्रैग करें। |
| 07:32 | नाभिक का आकार छोटा हो जाता है। |
| 07:35 | alpha कणों के विक्षेपण के कोणों का निरीक्षण करें। |
| 07:39 | प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या में कमी के साथ विक्षेपण का कोण कम हो जाता है। |
| 07:45 | यहां परमाणु स्थिर है क्योंकि n /p अनुपात 1 है। |
| 07:50 | ध्यान दें कि नाभिक से दूर के alpha कणों में लगभग कोई पता लगाने योग्य विक्षेप नहीं होता है। |
| 07:57 | जबकि alpha कण जो नाभिक के करीब होते हैं, विक्षेपित होते हैं। |
| 08:02 | नियतकार्य के रूप में, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के विभिन्न संयोजनों का उपयोग करें और विक्षेपण की जांच करें। |
| 08:10 | alpha कणों के व्यवहार में परिवर्तन के लिए एक स्पष्टीकरण दें। |
| 08:16 | संक्षेप में…...... |
| 08:19 | इस ट्यूटोरियल में, हमने Rutherford Scattering, PhET simulation.का उपयोग करने का तरीका प्रदर्शित किया है। |
| 08:28 | इस सिमुलेशन का उपयोग करके, हमने सीखा है: Plum pudding और Rutherford परमाणु मॉडल के बारे में, |
| 08:37 | रदरफोर्ड गोल्ड फ़ॉइल प्रयोग को दृष्टिगोचर करना |
| 08:41 | alpha कणों के व्यवहार के बारे में, |
| 08:45 | उन कारकों की पहचान करना जो alpha कणों के विक्षेपण को प्रभावित करते हैं। |
| 08:51 | निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 09:00 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके वर्कशॉप आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है। |
| 09:09 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 09:13 | कृपया इस फोरम में अपना समयबद्ध प्रश्न पोस्ट करें। |
| 09:17 | यह प्रोजेक्ट आंशिक रूप से शिक्षक और शिक्षण पर पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन द्वारा वित्त पोषित है। |
| 09:25 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है। |
| 09:38 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |