PhET/C3/Rutherford-Scattering/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Rutherford Scattering simulation पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम प्रदर्शित करेंगे Rutherford Scattering, PhET simulation.
00:13 यहां मैं उपयोग कर रही हूँ-

Ubuntu Linux OS वर्जन 14.04,

00:20 Java वर्जन 1.7.0,
00:25 Firefox Web Browser वर्जन 53.02.2
00:31 इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, शिक्षार्थी को हाई स्कूल के विज्ञान के विषयों से परिचित होना चाहिए।
00:39 इस सिमुलेशन का उपयोग करके, हम सीखेंगे: Plum pudding और Rutherford परमाणु मॉडल के बारे में,
00:48 Rutherford gold foil प्रयोग की कल्पना करना,
00:52 alpha कणों के व्यवहार के बारे में,
00:56 उन कारकों की पहचान करना, जो alpha कणों के विक्षेपण को प्रभावित करते हैं।
01:02 अब हम प्रदर्शन शुरू करते हैं।
01:06 सिमुलेशन डाउनलोड करने के लिए दिए गए link का उपयोग करें।
01:11 मैंने पहले ही अपने Downloads फोल्डर में Rutherford Scattering simulation डाउनलोड कर लिया है।
01:18 simulation खोलने के लिए, Rutherford Scattering html फाइल पर राइट क्लिक करें।
01:26 Open with Firefox Web Browser ऑप्शन चुनें।
01:30 फाइल ब्राउजर में खुलती है।
01:33 यह Rutherford Scattering simulation का इंटरफेस है।
01:38 इंटरफेस में 2 screen हैं- Rutherford Atom, Plum Pudding Atom.
01:45 Plum Pudding Atom स्क्रीन के साथ शुरू करते हैं।
01:49 Plum Pudding परमाणु मॉडल जे. जे. थॉमसन ने प्रस्तावित किया।
01:53 इस मॉडल को Rutherford's परमाणु मॉडल से पहले प्रस्तावित किया गया था।
01:58 इसे खोलने के लिए Plum Pudding Atom स्क्रीन पर क्लिक करें।
02:02 स्क्रीन के बाईं ओर Plum Pudding परमाणु मॉडल के लिए प्रयोगात्मक सेट अप है।
02:09 इसमें Alpha Particles सोर्स के ऊपर एक धातु की पतली शीट होती है।
02:15 स्क्रीन के केंद्र में view box है।
02:19 यह 3 into 10 to the power of -10 meter atomic scale' के साथ एक एकल परमाणु दर्शाता है।
02:26 परमाणु में, लाल भाग धनात्मक charge निरूपित करता है, जो समान रूप से वितरित किया जाता है।
02:33 छोटे नीले गोले इलेक्ट्रॉन निरूपित करते हैं, जो परमाणु में एम्बेडेड होते हैं।
02:39 परमाणु में धनात्मक आवेश और इलेक्ट्रॉनों के बीच कोई अलगाव नहीं है।
02:44 'दाईं ओर पर स्क्रीन 2 बॉक्स दर्शाती है, Legend और Alpha particle.
02:53 Legend बॉक्स परमाणु के प्रमुख घटकों की पहचान करने में मदद करता है।
02:58 Alpha Particle बॉक्स में शामिल हैं- आने वाले अल्फा कणों की ऊर्जा को बदलने के लिए एक Energy स्लाइडर,
03:06 अल्फा कण के प्रक्षेपवक्र को दिखाने के लिए Traces चेक बॉक्स।
03:11 Traces चेक बॉक्स को चेक करें।
03:14 स्क्रीन के नीचे हमारे पास Play/Pause बटन,
03:19 Step बटन और Reset बटन है।
03:23 Alpha Particles सोर्स को चालू करने के लिए, नीले बटन पर क्लिक करें।
03:28 ध्यान दें कि alpha कण किरण पतली धातु के फॉइल से टकराती है।
03:33 परमाणु के अंदर alpha कणों के मार्ग पर ध्यान दें।
03:37 सभी alpha' कण परमाणु से विक्षेपित होकर गुजरते हैं।
03:42 ऐसा इसलिए है क्योंकि इलेक्ट्रॉनों को पूरे परमाणु में समान रूप से वितरित किया गया है।
03:47 परमाणु के अंदर ऋणात्मक और धनात्मक charge का परिमाण बराबर है।
03:53 यह सबसे स्थिर electrostatic व्यवस्था देता है।
03:57 इसलिए यह एक परमाणु को विद्युत रूप से तटस्थ बनाता है।
04:01 Plum Pudding मॉडल परमाणु की समग्र तटस्थता को समझाने में सक्षम था।
04:07 परमाणु का Plum Pudding मॉडल निम्न समझाने में विफल रहा:

एक परमाणु की स्थिरता,

04:15 परमाणु में नाभिक की स्थिति।
04:19 Plum Pudding मॉडल परमाणु संरचना के लिए जिम्मेदार नहीं हो सकता है।
04:24 लेकिन इसने अन्य परमाणु संरचना मॉडल के विकास के लिए आधार प्रदान किया है।
04:31 Rutherford Atom स्क्रीन पर चलते हैं।
04:35 इसे खोलने के लिए Rutherford Atom स्क्रीन पर क्लिक करें।
04:39 Rutherford Atom स्क्रीन रदरफोर्ड के गोल्ड फ़ॉइल प्रयोग को दृष्टिगोचर करने में मदद करता है।
04:45 Rutherford Atom स्क्रीन में Plum Pudding परमाणु स्क्रीन के समान ही टूल हैं।
04:51 इसके अतिरिक्त, यहां Alpha Particle बॉक्स के नीचे एक Atom बॉक्स है।
04:56 Atom बॉक्स में नाभिक की संरचना को बदलने के लिए Protons और Neutrons स्लाइडर होते हैं।
05:04 यहां, protons और neutrons की संख्या सोने के परमाणु के बराबर है।
05:09 स्क्रीन के केंद्र में, आपको एक बॉक्स दिखाई देगा।
05:13 यह स्वर्णपत्र में विभिन्न परमाणुओं के zoom in दृश्य को दर्शाता है।
05:19 स्क्रीन के बाईं ओर 2 मॉडल दृश्य हैं।
05:23 वे atomic view और nuclear view हैं।
05:27 डिफॉल्ट रूप से atomic view चयनित है।
05:31 Atomic view' alpha कणों के व्यवहार के बारे में एक मत प्रदान करता है, क्योंकि वे परमाणु के माध्यम से यात्रा करते हैं।
05:38 Alpha particles' सोर्स को चालू करने के लिए नीले बटन पर क्लिक करें।
05:43 ध्यान दें कि alpha कण किरण पतले स्वर्णपत्र से टकराती है।
05:48 alpha कणों के प्रक्षेपवक्रों की जांच करने के लिए Traces चेक बॉक्स को चेक करें।
05:54 परमाणुओं के नाभिक के पास पहुंचने पर alpha कणों के ट्रैस को देखें।
06:00 अब, सिमुलेशन को रोकें और Step बटन पर क्लिक करें।
06:06 यहां, अधिकांश alpha कण विक्षेपित नहीं हैं।
06:11 कुछ alpha कण थोड़ा विक्षेपित हैं।
06:15 बहुत कम alpha कण उछाल पर होते हैं, यानी लगभग 180 ° से विक्षेपित होते हैं।
06:22 nuclear view में alpha कणों का व्यवहार देखते हैं।
06:27 nuclear view पर क्लिक करें।
06:29 ध्यान दें कि zoom in view में, परमाणुओं को एक एकल नाभिक द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है।
06:35 simulation प्ले करें।
06:38 जैसे ही वे नाभिक के पास आते हैं, alpha कणों के विक्षेपणों का निरीक्षण करें।
06:44 यहां सोने के परमाणु के लिए n/p अनुपात 1.5 है। इसलिए alpha कणों एक बड़ा विक्षेपण दर्शाते हैं।
06:53 उन कारकों का अध्ययन करें, जो alpha कणों के प्रकीर्णन को प्रभावित करते हैं।
06:59 Energy स्लाइडर को minimum की ओर ड्रैग करें।
07:03 ध्यान रखें कि ऊर्जा में कमी के साथ विक्षेपण के कोण बढ़ जाते हैं।
07:09 आगे हम देखेंगे, नाभिक की संरचना में परिवर्तन alpha कणों के बिखरने को कैसे प्रभावित करता है।
07:16 कुछ संख्या में protons और neutrons के साथ छोटे नाभिक से शुरू करते हैं।
07:22 Energy स्लाइडर को अपनी डिफ़ॉल्ट स्थिति पर वापस ड्रैग करें।
07:27 फिर 'Protons और Neutrons स्लाइडर को 20 की ओर ड्रैग करें।
07:32 नाभिक का आकार छोटा हो जाता है।
07:35 alpha कणों के विक्षेपण के कोणों का निरीक्षण करें।
07:39 प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या में कमी के साथ विक्षेपण का कोण कम हो जाता है।
07:45 यहां परमाणु स्थिर है क्योंकि n /p अनुपात 1 है।
07:50 ध्यान दें कि नाभिक से दूर के alpha कणों में लगभग कोई पता लगाने योग्य विक्षेप नहीं होता है।
07:57 जबकि alpha कण जो नाभिक के करीब होते हैं, विक्षेपित होते हैं।
08:02 नियतकार्य के रूप में, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के विभिन्न संयोजनों का उपयोग करें और विक्षेपण की जांच करें।
08:10 alpha कणों के व्यवहार में परिवर्तन के लिए एक स्पष्टीकरण दें।
08:16 संक्षेप में…......
08:19 इस ट्यूटोरियल में, हमने Rutherford Scattering, PhET simulation.का उपयोग करने का तरीका प्रदर्शित किया है।
08:28 इस सिमुलेशन का उपयोग करके, हमने सीखा है: Plum pudding और Rutherford परमाणु मॉडल के बारे में,
08:37 रदरफोर्ड गोल्ड फ़ॉइल प्रयोग को दृष्टिगोचर करना
08:41 alpha कणों के व्यवहार के बारे में,
08:45 उन कारकों की पहचान करना जो alpha कणों के विक्षेपण को प्रभावित करते हैं।
08:51 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
09:00 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके वर्कशॉप आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है।
09:09 अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
09:13 कृपया इस फोरम में अपना समयबद्ध प्रश्न पोस्ट करें।
09:17 यह प्रोजेक्ट आंशिक रूप से शिक्षक और शिक्षण पर पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन द्वारा वित्त पोषित है।
09:25 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
09:38 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh