Difference between revisions of "Blender/C2/Types-of-Windows-Properties-Part-4/Hindi"
From Script | Spoken-Tutorial
Line 15: | Line 15: | ||
|यह ट्यूटोरियल ब्लेंडर 2.59 में प्रोपर्टिज विंडो के बारे में है। | |यह ट्यूटोरियल ब्लेंडर 2.59 में प्रोपर्टिज विंडो के बारे में है। | ||
+ | |- | ||
+ | |||
+ | | 00.15 | ||
+ | |||
+ | |यह स्क्रिप्ट रवि द्वारा अनुवादित है और आवाज...द्वारा दी गई है। | ||
|- | |- | ||
Line 614: | Line 619: | ||
| 11.25 | | 11.25 | ||
− | | | + | |हमसे जुड़ने के लिए... |
|- | |- | ||
Line 620: | Line 625: | ||
| 11.27 | | 11.27 | ||
− | | | + | | धन्यवाद। |
|} | |} |
Revision as of 15:34, 25 November 2013
Visual Cue | Narration |
00.04 | ब्लेंडर ट्यूटोरियल्स की श्रृंखला में आपका स्वागत है। |
00.07 | यह ट्यूटोरियल ब्लेंडर 2.59 में प्रोपर्टिज विंडो के बारे में है। |
00.15 | यह स्क्रिप्ट रवि द्वारा अनुवादित है और आवाज...द्वारा दी गई है। |
00.28 | इस ट्यूटोरियल को देखने के बाद, हम सीखेंगे कि प्रोपर्टिज विंडो क्या है। |
00.33 | प्रोपर्टीज़ विंडो में Material पैनल क्या है। |
00.37 | प्रोपर्टीज़ विंडो के Material पैनल में विभिन्न सेटिंग्स क्या हैं। |
00.44 | मैं मानता हूँ, कि आप ब्लेंडर इंटरफेस के बुनियादी तत्वों के बारे में जानते हैं। |
00.49 | यदि नहीं तो कृपया हमारे पिछले ट्यूटोरियल- “ब्लेंडर इंटरफेस का बुनियादी विवरण” (Basic Description of the Blender Interface) का अनुकरण करें। |
00.57 | प्रोपर्टिज विंडो हमारी स्क्रीन के दाएँ भाग पर स्थित है। |
01.03 | हम प्रोपर्टिज विंडो के पहले पैनल्स और सेटिंग्स को पिछले ट्यूटोरियल में पहले ही देख चुके हैं। |
01.10 | प्रोपर्टिज विंडो में अगले पैनल्स को देखते हैं। |
01.14 | पहले, हमें अच्छे से दिखने और समझने के लिए अपनी प्रोपर्टिज विंडो का आकार बदलना चाहिए। |
01.20 | प्रोपर्टिज विंडो के बाएँ भाग पर बायाँ-क्लिक करें, पकड़कर रखें और बायीं ओर ड्रैग करें। |
01.28 | अब हम प्रोपर्टिज विंडो में ऑप्शन्स अधिक स्पष्टतः देख सकते हैं। |
01.33 | ब्लेंडर विंडो का आकार कैसे बदलें, यह सीखने के लिए हमारा ट्यूटोरियल –“ब्लेंडर में विंडो के प्रकार कैसे बदलें” (How to Change Window Types in Blender) देखें। |
01.43 | प्रोपर्टीज़ विंडो के सबसे ऊपरी रो पर जाएँ। |
01.51 | प्रोपर्टीज़ विंडो के सबसे ऊपरी रो में sphereपर बायाँ-क्लिक करें। |
01.58 | यह Material पैनल है। यहाँ हम सक्रीय ऑब्जेक्ट में एक मटैरियल जोड़ सकते हैं। |
02.05 | डिफ़ॉल्ट रूप से, क्यूब में एक स्टैंडर्ड मटैरियल जुड़ गया है। |
02.10 | यह मटैरियल नीले-रंग से चिह्नांकित मटैरियल स्लॉट का हिस्सा है। |
02.15 | एक नया मटैरियल स्लॉट जोड़ने के लिए ऊपरी दायें कोने पर plus sign पर बायाँ-क्लिक करें। |
02.24 | एक नया मटैरियल जोड़ने के लिए new पर बायाँ-क्लिक करें। डिफ़ॉल्ट रूप से, सभी नये मटैरियल्स बुनियादी सेटिंग्स के साथ जुड़ गये हैं। |
02.34 | नये मटैरियल स्लॉट को डिलीट करने के लिए plus sign के नीचे minus sign पर बायाँ-क्लिक करें। |
02.41 | हम अपने असली मटैरियल पर वापस आ गये हैं। इसे नया नाम White दें। |
02.46 | मटैरियल स्लॉट बॉक्स और प्रीव्यू विंडो के बीच में ID नेम बार में Material पर बायाँ-क्लिक करें। |
02.55 | अपने कीबोर्ड पर White टाइप करें और एंटर बटन दबाएँ। |
03.01 | मटैरियल और मटैरियल स्लॉट दोनों ही सफेद में बदल गये हैं। |
03.06 | हम बिना नया मटैरियल स्लॉट जोड़े, एक नया मटैरियल जोड़ सकते हैं। |
03.12 | मटैरियल आईडी नेम बार के दाईं ओर plus sign पर बायाँ-क्लिक करें। |
03.18 | मटैरियल स्लॉट में एक नया मटैरियल जुड़ गया है। इसे नया नाम red दें। |
03.27 | हम इस मटैरियल का रंग सफेद से लाल में बदलने जा रहे हैं। |
03.31 | किन्तु, सबसे पहले मटैरियल आईडी नेम बार के नीचे बटन्स के रो पर एक नजर डालें। |
03.37 | Surface सक्रीय ऑब्जेक्ट के मटैरियल को उसकी सतह के रूप में प्रस्तुत करता है। |
03.44 | ब्लेंडर में यह डिफ़ॉल्ट रेंडर मटैरियल है। |
03.48 | Wire मटैरियल को एक wired mesh में प्रस्तुत करता है, जो ऑब्जेक्ट के बहुभुज के केवल किनारे प्रदर्शित करता है। |
03.55 | यह एक लाभदायक टूल है, जो मॉडलिंग और रेंडरिंग पर समय बचाता है। |
04.00 | हम ब्लेंडर में “मॉडलिंग के बारे में अधिक एडवान्स्ड ट्यूटोरियल्स” में, wired mesh , edges और polygons के बारे में विस्तार से सीखेंगे। |
04.09 | Volume मटैरियल को सक्रीय ऑब्जेक्ट के पूरे घन के रूप में प्रदर्शित करता है। |
04.15 | surface और wire के लिए मटैरियल सेटिंग्स अलग हैं। |
04.20 | हम इन सेटिंग्स को विस्तार में देखेंगे, जब हम आगे के ट्यूटोरियल्स में Volume Material इस्तेमाल करेंगे। |
04.26 | Halo मटैरियल को सक्रीय ऑब्जेक्ट के चारों तरफ हैलो कणों के रूप में प्रदर्शित करता है। |
04.32 | फिर से, मटैरियल सेटिंग्स बदल गयी हैं। |
04.36 | जब हम आगे के ट्यूटोरियल्स में हेलो मटैरियल इस्तेमाल करेंगे, तब हम इन सेटिंग्स को विस्तार से देखेंगे। |
04.42 | ध्यान दें, कि इनमें से कोई भी ऑप्शन्स 3D व्यू में प्रदर्शित नहीं हैं। |
04.47 | ऐसा इसलिए, क्योंकि इन्हें केवल रेंडर डिस्प्ले में देख सकते हैं। |
04.52 | रेंडर डिस्प्ले के बारे में सीखने के लिए, टयूटोरियल प्रोपर्टिज़ विन्डोज़ के प्रकार भाग 1 देखें। |
05.02 | Surface पर वापस जाएँ। हम सर्फेस मटैरियल की सेटिंग्स को देखेंगे। |
05.05 | नीचे प्रिव्यू विंडो है, जो रेंडर्ड मटैरियल का प्रिव्यू दर्शाती है। |
05.17 | दायीं तरफ विभिन्न प्रिव्यू ऑप्शन्स के लिए बटन्स का कॉलम है। |
05.22 | Plane |
05.24 | Sphere |
05.26 | Cube |
05.29 | Monkey |
05.32 | Hair |
05.34 | और Sky . अब अपने मटैरियल का रंग सफेद से लाल में बदलते हैं। |
05.42 | Diffuse पर जाएँ। diffuse के नीचे white bar पर बायाँ-क्लिक करें। |
05.49 | एक कलर मेन्यू प्रदर्शित होता है। हम इस मेन्यू से अपनी इच्छानुसार कोई भी रंग चुन सकते हैं। मैं लाल चुन रहा हूँ। |
05.59 | बायाँ-क्लिक करें और सफेद डॉट को रंग वृत्त के केंद्र में नियंत्रित करें। |
06.05 | अपने माउस को वृत्त के लाल क्षेत्र की तरफ ड्रैग करें। |
06.11 | मटैरियल पैनल में 3D व्यू और प्रिव्यू विंडो में क्यूब का रंग सफेद से लाल में बदलता है। |
06.22 | दूसरा तरीका है- diffuse के नीचे फिर से red bar पर बायाँ-क्लिक करें। |
06.28 | क्या आप रंग-वृत्त के नीचे R G और B नामक तीन बार्स देखते हैं? |
06.35 | R पर बायाँ-क्लिक करें। अपने कीबोर्ड पर 1 टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
06.43 | G पर बायाँ-क्लिक करें। अपने कीबोर्ड पर 0 दबाएँ और एंटर दबाएँ। |
06.52 | B पर बायाँ-क्लिक करें। अपने कीबोर्ड पर 0 टाइप करें और एंटर दबाएँ। अब क्यूब का रंग पूरा लाल है। |
07.05 | उसी प्रकार से, specular के नीचे white bar पर बायाँ-क्लिक करें। colour मेन्यू में कोई भी रंग चुनें। |
07.14 | मैं हरा चुन रहा हूँ। |
07.17 | अतः देखें, क्यूब की चमक सफेद से हल्के हरे में बदल गयी है। |
07.22 | अब क्या? यदि मैं फिर से सफेद मटैरियल इस्तेमाल करना चाहूँ? मैं यह वापस कैसे पाऊँगा? |
07.29 | Material ID name bar पर जाएँ। यहाँ नेम बार की बायीं तरफ एक और गोल आइकन है। |
07.37 | sphere आइकन पर बायाँ-क्लिक करें। यह Material मेन्यू है। |
07.43 | सभी मटैरियल्स जो सीन में इस्तेमाल किये गये हैं वह सब यहाँ सूचीबद्ध हैं। अभी यहाँ केवल दो मटैरियल्स प्रदर्शित हैं- Red and White. |
07.53 | White पर बायाँ-क्लिक करें। एक बार फिर से, क्यूब लाल से सफेद में बदल गया है। |
08.00 | Diffuse और specular दोनों के नीचे Intensity बार्स हैं। |
08.05 | डिफ़ॉल्ट रूप से, डिफ्यूज के लिए इंटेंसिटी 0.8 और स्पेक्युलर के लिए 0.5 है। |
08.15 | यह मटैरियल फिनिश के प्रकार की आवश्यकता के अनुसार बदला जा सकता है। |
08.21 | मैट फिनिश का मतलब डिफ्यूज और स्पेक्युलर दोनों के लिए कम इंटेंसिटी। |
08.27 | उदाहरणस्वरुप, प्राकृतिक लकड़ी के मटैरियल में मैट फिनिश होगा। |
08.33 | ग्लॉसी फिनिश मतलब डिफ्यूज और स्पेक्युलर के लिए अधिक इंटेंसिटी। |
08.39 | उदहारणस्वरुप, एक कार पेंट मटैरियल में ग्लॉसी फिनिश होगा। |
08.46 | ब्लेंडर में डिफ्यूज के लिए Lambert डिफॉल्ट शेडर है। |
08.52 | Lambert पर बायाँ-क्लिक करें। यह डिफ्यूज शेडर मेन्यू है। |
08.57 | यहाँ हम अपनी ज़रूरत का शेडर जैसे Fresnel, Minnaert, Toon, Oren-Nayar और Lambert चुन सकते हैं। |
09.08 | इंटेंसिटी की तरह, विभिन्न मटैरियल्स के लिए शेडर्स भी अलग होते हैं। उदाहरणस्वरुप, एक ग्लास मटैरियल Fresnel शेडर इस्तेमाल करेगा। |
09.19 | उसी प्रकार से, ब्लेंडर में स्पेक्युलर के लिए, Cooktorr डिफ़ॉल्ट शेडर है। |
09.25 | Cooktorr पर बायाँ-क्लिक करें। यह Specular Shader मेन्यू है। |
09.32 | Blinn और phong सबसे ज्यादा साधारण शेडर्स हैं जोकि 90% मटैरियल्स के लिए इस्तेमाल होते हैं। |
09.40 | Hardness ऑब्जेक्ट की स्पेक्युलरिटी या चमक की तीव्रता को निर्धारित करता है। |
09.48 | Hardness 50 पर बायाँ-क्लिक करें। अपने कीबोर्ड पर 100 टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
09.57 | प्रिव्यू स्फेयर पर स्पेक्युलर क्षेत्र एक छोटे वृत्त में सिकुड़ गया है। |
10.04 | फिर से Hardness 100 पर बायाँ-क्लिक करें। अपने कीबोर्ड पर 10 टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
10.13 | अब स्पेक्युलर क्षेत्र बढ़ गया है और प्रिव्यू स्फेयर पर फैल गया है। |
10.20 | अतः यह मटैरियल पैनल की बुनयादी सेटिंग्स हैं। |
10.25 | बाकी सेटिंग्स आगे के ट्यूटोरियल्स में देखेंगे। |
10.29 | अब आप आगे जा सकते हैं और एक नई फाइल बना सकते हैं। |
10.33 | क्यूब में एक नया मटैरियल जोड़ सकते हैं, और इसका रंग बदल सकते हैं और Blue नाम दे सकते हैं। |
10.39 | यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
10.48 | इस पर अधिक जानकारी इन वेबसाइट्स पर उबलब्ध है। oscar.iitb.ac.in और spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro. |
11.08 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट – |
10.11 | स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाता है। |
11.14 | जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं उनको प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
11.19 | अधिक जानकारी के लिए कृपया इस पर संपर्क करें contact@spoken-tutorial.org. |
11.25 | हमसे जुड़ने के लिए... |
11.27 | धन्यवाद। |