Thunderbird/C2/How-to-Use-Thunderbird/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:00 | Thunderbird का उपयोग कैसे करें, इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:05 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि: |
| 00:07 | launcher में Thunderbird शॉर्टकट कैसे जोड़ें। |
| 00:10 | Messages को टैग कैसे करें, तीव्र बटलाव कैसे करें, और मैसेजेस को श्रेणीबद्ध और क्रमबद्ध कैसे करें। |
| 00:17 | हम यह भी सीखेंगे : Save As और Print Messages |
| 00:21 | फाइल अटैच करना। अकाईव मैसेजेस(Archive Messages) |
| 00:24 | Activity Manager देखना। |
| 00:27 | यहाँ हम उबंटू 12.04 में मौजिला थंडरबर्ड 13.0.1 का उपयोग कर रहे हैं। |
| 00:36 | जैसा कि हम Thunderbird का अक्सर उपयोग करते हैं, इसके लिए शॉर्टकट आइकन बनाएँ। |
| 00:43 | अब Thunderbird शॉर्टकट आइकन को Launcher पर ड्रैग और ड्रॉप करें। |
| 00:49 | पहले, Dash Home पर क्लिक करें। |
| 00:52 | सर्च फील्ड में, Thunderbird टाइप करें। |
| 00:57 | सर्च फील्ड के नीचे Thunderbird आइकन दिखाई देता है। |
| 01:01 | इसे चुनें, और बायें माउस बटन को न छोड़ें। |
| 01:06 | अब, आइकन को Launcher पर ड्रैग और ड्रॉप करें। |
| 01:09 | और बायें माउस बटन को छोड़ दें। |
| 01:12 | इसे बंद करने के लिए Dash home पर क्लिक करें। |
| 01:14 | Launcher में Thunderbird आइकन पर क्लिक करें। |
| 01:19 | Thunderbird विंडो खुलती है। |
| 01:23 | gmail dot com आईडी पर STUSERONE नीचे Inbox पर क्लिक करें। |
| 01:29 | ध्यान दें कि कुछ मैसेजेस बोल्ड हैं। |
| 01:32 | ये अपठित मैसेजेस हैं। |
| 01:35 | Get Mail आइकन पर क्लिक करें और Get All New Messages चुनें। |
| 01:41 | हमें जी-मेल अकाउंट से मैसेसेज प्राप्त हुए हैं। |
| 01:45 | मानिए कि, हम इन मैसेजेस को Sender द्वारा श्रेणीबद्ध करते हैं। |
| 01:49 | कॉलम हैडिंग From पर क्लिक करें। |
| 01:52 | मैसेजेस अब एक वर्णानुक्रमी क्रम में श्रेणीबद्ध हो गये हैं। |
| 01:57 | From पर फिर से क्लिक करें। |
| 02:01 | अब मैसेजेस विपरीत वर्णानुक्रमी क्रम में श्रेणीबद्ध हो गये हैं। |
| 02:06 | अब,Subject द्वारा श्रेणीबद्ध करें। |
| 02:09 | Subject पर क्लिक करें। |
| 02:12 | अब मैसेजेस Subject द्वारा श्रेणीबद्ध हो गये हैं। |
| 02:16 | इस ट्यूटोरियल को रोकें और इस नियत-कार्य को करने की कोशिश करें। |
| 02:20 | Date received द्वारा मैसेसेज को श्रेणीबद्ध करें। |
| 02:24 | आप मैसेजेस को टैग भी कर सकते हैं। |
| 02:26 | इस तरह से आप आसानी से पता कर सकते हैं, जिन मैसेजेस को आप फिर से खोलना चाहते हैं। |
| 02:32 | आप समान मैसेजेस को एक साथ इकट्ठा करने के लिए भी टैग्स का उपयोग कर सकते हैं। |
| 02:37 | अब मानते हैं, कि आप एक मेल को महत्वपूर्ण के रूप में टैग करना चाहते हैं। |
| 02:40 | Inbox पर क्लिक करें, पहले मेल को चुनें। |
| 02:44 | टूलबार से Tag आइकन पर क्लिक करें और Important चुनें। |
| 02:51 | ध्यान दें, कि वह मेल लाल-रंग में प्रदर्शित होता है। |
| 02:54 | निचले पैनल पर देखें। |
| 02:57 | मेल महत्वपूर्ण के रूप में टैग हो गया है। |
| 03:00 | टैग को हटाने के लिए, पहले mail चुनें। |
| 03:04 | टूलबार में, Tag आइकन पर क्लिक करें और फिर से Important पर क्लिक करें। |
| 03:09 | इनबॉक्स में पहले मेल को Important के रूप में और दूसरे मेल को Work के रूप में टैग करें। |
| 03:17 | यदि हम केवल उन मेल्स को देखना चाहते हैं जो कि राइट पैनल में टैग किये गये हैं। |
| 03:22 | क्या यह करना संभव होगा? |
| 03:25 | आप तीव्र बदलाव और मैसेसेज को देखने के लिए Quick Filter टूलबार का उपयोग कर सकते हैं। |
| 03:31 | टैग किये गये मैसेसेज को देखने के लिए Quick Filter टूलबार में Tagged आइकन पर क्लिक करें। |
| 03:37 | केवल हमारे द्वारा टैग किये मैसेजेस प्रदर्शित होते हैं। |
| 03:42 | अब Tagged आइकन पर फिर से क्लिक करें। |
| 03:45 | अब हम सभी मेल्स देख सकते हैं। |
| 03:49 | अब मैसेज Threads के बारे में सीखते हैं। |
| 03:52 | मैसेज Threads क्या हैं? संबंधित मैसेज, जो क्रम या वार्तालाप के रूप में प्रदर्शित होते हैं। |
| 03:57 | मैसेज Threads कहलाते हैं। |
| 04:02 | हम मैसेज threads का उपयोग एक सतत प्रवाह में एक पूरी वार्तालाप के रूप में संबंधित मैसेसेज को देखने के लिए करते हैं। |
| 04:10 | अब सीखते हैं कि यह कैसे करें। |
| 04:14 | message threads आइकन को प्रदर्शित करने के लिए इनबॉक्स के बायें कोने में क्लिक करें। |
| 04:21 | मेल्स वार्तालाप के रूप में प्रदर्शित होते हैं। |
| 04:24 | पूर्ण वार्तालाप देखने के लिए corresponding thread के आगे Threading symbol पर क्लिक करें। |
| 04:33 | पूर्ण वार्तालाप मैसेज प्रि-व्यू पैनल में दिखाई देता है। |
| 04:38 | Thread व्यू से बाहर आने के लिए, केवल Thread आइकन पर फिर से क्लिक करें। |
| 04:45 | अब सीखते हैं कि मेल को फोल्डर में सेव और फिर प्रिंट कैसे करें। |
| 04:50 | इस ट्यूटोरियल के प्रयोजन के लिए: |
| 04:53 | हमने डेस्क्टॉप पर एक नया फोल्डर बनाया है। |
| 04:56 | और इसे Saved Mails नाम दिया है। |
| 05:00 | पहला मेल चुनें और सेव करें। |
| 05:04 | मेल पर डबल-क्लिक करें। |
| 05:06 | यह अलग टैब में खुलता है। |
| 05:09 | toolbar से, File, Save As और File पर क्लिक करें। |
| 05:15 | Save Message As डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। |
| 05:19 | डेस्क्टॉप के लिए ब्राउज करें और फोल्डर Saved Mails चुनें। Save पर क्लिक करें। |
| 05:26 | मैसेज फोल्डर में सेव हो गया है। |
| 05:29 | Saved Mails फोल्डर पर जाएँ। |
| 05:33 | इस पर डबल-क्लिक करें और इसे खोलें। |
| 05:35 | मेल Gedit में टेक्स्ट फाइल के रूप में खुलता है। |
| 05:40 | बंद करें और इस फाइल से बाहर निकलें। |
| 05:42 | आप template के रूप में भी मैसेज सेव कर सकते हैं। |
| 05:46 | टूलबार से file, save as और templates पर क्लिक करें। |
| 05:52 | मैसेज थंडरबर्ड में Templates फोल्डर में सेव होता है। |
| 05:56 | Thunderbird दायें पैनल में Templates फोल्डर पर क्लिक करें। |
| 06:01 | मेल चुनें और डबल-क्लिक करें। |
| 06:04 | यह मूल मेल में सूचीबद्ध, संपर्क से पूरित To एड्रैस फील्ड के साथ अलग टैब में खुलता है। |
| 06:13 | आप अब इस मेल में कंटेंट में बदलाव कर सकते हैं, संपर्क जोड़ें या डिलीट करें और इसे भेजें। |
| 06:20 | सब्जेक्ट में 1 जोड़ें। |
| 06:23 | template को बंद करने के लिए, टैब के ऊपर बायें कोने पर X आइकन पर क्लिक करें। |
| 06:29 | Save Message डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। Don’t Save पर क्लिक करें। |
| 06:36 | अब मैसेज को प्रिन्ट करें। |
| 06:39 | Inbox पर क्लिक करें और दायें पैनल से दूसरा मेल चुनें और इस पर डबल-क्लिक करें। |
| 06:46 | यह नये टैब में खुलता है। |
| 06:50 | मुख्य मेन्यू में File पर जाएँ और फिर Print चुनें। |
| 06:55 | Print डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। |
| 06:58 | हम इस मेल को छायाचित्र के रूप में Orientation के साथ एक A4 शीट पर प्रिन्ट करेंगे और इस मेल की दो कॉपी बनायेंगे। |
| 07:08 | Page Setup टैब पर क्लिक करें। |
| 07:11 | Paper Size फील्ड में, ड्रॉप-डाउन सूची पर क्लिक करें और A4 चुनें। |
| 07:16 | Orientation फील्ड में, ड्रॉप-डाउन सूची पर क्लिक करें और Portrait चुनें। |
| 07:22 | अब, General टैब पर क्लिक करें। |
| 07:25 | Copies फील्ड में, 2 प्रविष्ट करें। Print पर क्लिक करें। |
| 07:31 | यदि आपका प्रिंटर सही कंफिगर है, तो मेल अब प्रिंट करना शुरू करना चाहिए। |
| 07:38 | Print डायलॉग बॉक्स से बाहर आने के लिए Cancel पर क्लिक करें। Mail टैब को भी बंद करें। |
| 07:46 | अब याहू अकाऊंट पर संलग्न(attachment) के रूप में विडियो भेजें। |
| 07:51 | एक नया मैसेज लिखें। |
| 07:54 | मेन्यू बार में, Write पर क्लिक करें। New Message विडों प्रदर्शित होती है। |
| 08:00 | To फील्ड में, याहू आईडी का पहला अक्षर टाइप करें, जो कि S है। |
| 08:06 | ध्यान दें, कि याहू मेल आईडी स्वतः ही प्रविष्ट हो जाता है। |
| 08:11 | Subject फील्ड में, Video Attachment टाइप करें। |
| 08:16 | टूलबार में, Attach पर क्लिक करें। Attach Files डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। |
| 08:23 | डेस्क्टॉप से, What is a Spoken Tutorial.rar फाइल चुनें। Open पर क्लिक करें। |
| 08:34 | फाइल संलग्न हो गई है और अटैच्मेंट ऊपर दायें कोने पर प्रदर्शित होता है। Send पर क्लिक करें। |
| 08:44 | अपने याहू अकाऊंट पर लॉगिन करें। |
| 08:56 | हमें अटैच्मेंट के साथ मैसेज प्राप्त हुआ है। |
| 08:59 | अब याहू अकाऊंट को बंद करें। |
| 09:03 | हमें एक महत्वपूर्ण मैसेज प्राप्त हो सकता है। जिसका हम उल्लेख कर सकते हैं। |
| 09:07 | लेकिन यहाँ इनबॉक्स में बहुत सारे मेल हो सकते हैं, जिस कारण यह अव्यवस्थित हो सकता है। |
| 09:12 | थंडरबर्ड आपको ऐसे मैसेजेस को संग्रह करने की सुविधा देता है। |
| 09:16 | पहले हमें archive सेटिंग जाँचनी होगी। |
| 09:20 | बायें पैनल में, STUSERONE जीमेल अकाऊंट पर क्लिक करें। |
| 09:25 | दायें पैनल में, Accounts के नीचे, View Settings for this account पर क्लिक करें। |
| 09:31 | Accounts Settings डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। |
| 09:35 | बायें पैनल में, STUSERONE जीमेल अकाऊंट पर क्लिक करें, Copies और Folders पर क्लिक करें। |
| 09:43 | Message Archives ऑप्शन्स सक्षम हो गये हैं। |
| 09:48 | ये ऑप्शन्स फोल्डर निर्धारित करते हैं, जिसमें मैसेजेस संग्रहीत हैं। |
| 09:53 | यदि ये आप्शन्स सक्षम नहीं हैं, तो: |
| 09:57 | Keep message archives in बॉक्स को चेक करें। |
| 10:01 | ऑप्शन “Archives” Folder on STUSERONE at gmail.com चुनें। OK पर क्लिक करें। |
| 10:10 | अब, STUSERONE Gmail account के नीचे Inbox पर क्लिक करें। |
| 10:15 | तीसरे मैसेज का संग्रह करें। |
| 10:19 | दायें पैनल से इसे चुनें। |
| 10:21 | कॉन्टेक्स्ट मेन्यू के लिए राइट-क्लिक करें और Archive चुनें। |
| 10:27 | मैसेज STUSERONE Gmail account के नाचे Archives फोल्डर में स्थानांतरित हो गया है। |
| 10:36 | यह अब इनबॉक्स में प्रदर्शित नहीं होता है। |
| 10:39 | और क्या, यदि हम एक्शन्स देखना चाहते हैं, जो हमने थंडरबर्ड का उपयोग करके किये हैं? |
| 10:44 | यह आसान है! Activity Manager थंडरबर्ड में किये गये एक्शन्स की सूची प्रदर्शित करता है। |
| 10:52 | मुख्य मेन्यू में, Tools और Activity Manager पर क्लिक करें। |
| 10:57 | Activity Manager डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है।
|
| 11:01 | आप अब सभी ईमेल गतिविधि को चेक करने के लिए सूची देख सकते हैं। |
| 11:05 | Activity Manager डायलॉग बॉक्स को बंद करें। |
| 11:09 | थंडरबर्ड विंडो के बायें कोने में रेड क्रास पर क्लिक करके थंडरबर्ड से बाहर आएँ। |
| 11:16 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा कि: |
| 11:20 | launcher में Thunderbird शॉर्टकट कैसे जोड़ें।, |
| 11:23 | Messages को टैग कैसे करें, तीव्र बटलाव कैसे करें, और मैसेजेस को श्रेणीबद्ध और क्रमबद्ध कैसे करें। |
| 11:28 | हमने यह भी सीखा कि: |
| 11:30 | Messages, Save As और Print कैसे करें, फाइल Attach कैसे करें। |
| 11:34 | मैसेज Archive कैसे करें, Activity Manager कैसे देखें। |
| 11:38 | यहाँ आपके लिए एक नियत-कार्य है। |
| 11:41 | थंडरबर्ड लॉगिन करें। |
| 11:44 | message thread देखें। मैसेज सेव और प्रिंट करें। |
| 11:48 | एक ई-मेल चुनें, कॉन्टेक्स्ट मेन्यू के लिए राइट-क्लिक करें। |
| 11:53 | इसमें सभी ऑप्शन्स जाँचें। |
| 11:56 | Activity Manager डायलॉग बॉक्स देखें। |
| 12:00 | थंडरबर्ड को लॉग-आउट करें। |
| 12:03 | Activity Manager डायलॉग बॉक्स को फिर से चेक करें, जब आप लॉगिन करते हैं। |
| 12:07 | निम्न लिंक पर उपलब्ध विडियो देखें। |
| 12:10 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल को सारांशित करता है। |
| 12:13 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है तो आप इसे डाउनलोड करके भी देख सकते हैं। |
| 12:18 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम: |
| 12:20 | स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
| 12:23 | जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं उनको प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 12:27 | अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें। |
| 12:33 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ-टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 12:37 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 12:45 | इस मिशन पर अधिक जानकारी spoken hyphen tutorial dot org slash NMEICT hyphen Intro लिंक पर उपलब्ध है। |
| 12:56 | यह स्क्रिप्ट देवेन्द्र कैरवान द्वारा अनुवादित है। आई.आई.टी बॉम्बे की ओर से मैं रवि कुमार अब आप से विदा लेता हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |