Synfig/C3/Plant-animation/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:00 Synfig का उपयोग करके “Create a Plant animation” के इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:05 इस ट्यूटोरियल में, हम Synfig में आकृतियों को एनीमेट करने के बारे में जानेंगे।
00:11 हम सीखेंगे- आकृतियाँ एवं ग्रुप लेयर बनाना
00:15 Insert item का उपयोग करके एक vertex जोड़ना
00:18 Split tangent विकल्प
00:21 active point को off option के रूप में चिन्हित करना और
00:24 आकृतियों को एनीमेट करना
00:26 यहाँ हम एक Plant animation बनायेंगे।
00:29 इस ट्यूटोरियल के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ -
00:31 Ubuntu Linux 14.04 OS
00:35 Synfig वर्जन 1.0.2
00:39 आइए synfig खोलते हैं।
00:41 Dash home पर जाएँ और Synfig टाइप करें।
00:45 आप logo पर क्लिक करके भी Synfig खोल सकते हैं। '
00:50 अब आइए Plant animation बनाना शुरू करते हैं।
00:54 हमें पहले Synfig में ग्राफिक्स बनाना होगा।
00:59 हम एक फूलदार पौधा बनायेंगे।
01:02 आइए हमारी Synfig फाइल को सेव करते हैं।
01:05 File पर जाएँ और Save पर क्लिक करें।
01:08 वह फ़ोल्डर चुनें, जिसमें सेव किया जाना है।
01:11 फ़ाइल नाम में Plant-animation टाइप करें और Save बटन पर क्लिक करें।
01:16 कोई भी अन्य आकृति बनाने से पहले एक सफेद बैकग्राउंड लेयर बनाएं।
01:21 लेयर का नाम बदलकर Background कर दें।
01:26 toolbox पर जाएँ। Spline tool चुनें।
01:30 सुनिश्चित करें कि केवल "Create Region Layer" चुनी गई हो।
01:35 toolbox में, भरे जाने वाले रंग के रूप में हरा रंग सेट करें।
01:38 अब, यहां दिखाए गए अनुसार Spline टूल की मदद से एक त्रिभुज बनाएँ।
01:43 हमें 3 शीर्ष बनाने के बाद इस आकृति को बंद कर देना चाहिए।
01:49 ऐसा करने के लिए, पहले शीर्ष पर राइट-क्लिक करें और '"Loop Spline चुनें।
01:55 इससे एक हरे रंग की त्रिभुजाकार आकृति बन जाएगी।
01:57 एक चक्रीय त्रिभुज बनाने के लिए, हमें tangent handles को थोड़ा सा ट्वीक करना होगा।
02:03 Transform tool पर क्लिक करें फिर प्रत्येक शीर्ष पर राइट-क्लिक करें
02:09 Split tangents चुनें ताकि प्रत्येक शीर्ष के tangent handles को अलग-अलग खिसकाया जा सके।
02:18 Layers पैनल देखें।
02:20 एक नई लेयर बन गई है। इसे Stem नाम देते हैं।
02:24 फ़ाइल को सेव करने के लिए Ctrl और S कुंजी दबाएँ।
02:29 अब हम स्टेम की आकृति को एनीमेट करना सीखेंगे।
02:34 Turn on animate editing mode आइकॉन पर क्लिक करें।
02:38 Stem लेयर पर क्लिक करके आकृति चुनें।
02:42 सुनिश्चित करें कि कैनवास के शीर्ष पर मौजूद Toggle tangent handles विकल्प ON हो।
02:50 फिर, Time track panel पर जाएं और Time cursor को 24वें फ्रेम पर रखें।
02:57 Transform tool चुनें।
03:00 स्टेम के सभी शीर्ष पर क्लिक करें और इसे दिखाए गए अनुसार canvas पर ऊपर की तरफ़ खींचें।
03:06 आप ज़ूम इन और ज़ूम आउट करने के लिए क्रमशः + और – चिन्ह का उपयोग कर सकते हैं।
03:13 फिर, रुलर पर जाएँ।
03:17 दिखाए गए अनुसार कैनवास पर पांच Guidelines खींचें।
03:24 फ़ाइल को सेव करने के लिए Ctrl और S कुंजी दबाएँ।
03:29 Toolbar पर, Transform tool पर क्लिक करें।
03:32 canvas पर, आकृति पर राइट-क्लिक करें।
03:36 फिर Insert item and keep shape पर क्लिक करें।
03:40 Guidelines पर 10 और शीर्ष खींचें, जैसे यहाँ किया गया है।
03:45 Insert item and keep shape पर क्लिक करके ऐसा करें।
03:49 अब, प्रत्येक शीर्ष पर राइट-क्लिक करें
03:53 Split tangents चुनें ताकि प्रत्येक शीर्ष के tangent handles को अलग-अलग खिसकाया जा सके।
04:00 फिर, Time track panel पर जाएं और Time cursor को 23वें फ्रेम पर रखें।
04:06 parameter panel पर जाएँ।
04:08 ग्रुप खोलने के लिए Vertices के त्रिभुजाकार आइकॉन पर क्लिक करें।
04:13 नए जोड़े गए Vertices देखें।
04:15 हमें 23वें फ्रेम पर उन्हें निष्क्रिय करना होगा।
04:19 नए जोड़े गए शीर्षों पर राइट-क्लिक करें।
04:22 Mark active point as off पर क्लिक करें।
04:26 सभी नए जोड़े गए शीर्षों के लिए भी ऐसा ही करें।
04:39 फ़ाइल को सेव करने के लिए Ctrl और S कुंजी दबाएं।
04:43 एक बार फिर, Time track panel पर जाएं और Time cursor को 30वें फ्रेम पर रखें।
04:49 canvas पर वापस आएं।
04:50 दिखाए गए अनुसार, पत्तियों के शुरुआती हिस्से बनाने के लिए शीर्षों को खिसकाएँ।
04:57 पुनः, Time track panel पर जाएं और Time cursor को 37वें फ्रेम पर रखें।
05:04 canvas पर वापस आते हैं।
05:06 पत्तियाँ बनाने के लिए शीर्षों को इस तरह खिसकाएँ।
05:11 केवल नए जोड़े गए शीर्षों के लिए active point as off पर निशान लगाना याद रखें।
05:18 Time track panel पर वापस जाएँ।
05:20 Time cursor को 45वें फ्रेम पर रखें और शीर्ष को यहां दिखाए गए अनुसार खिसकाएँ।
05:30 इसी तरह, हम Stem लेयर में ही दो और पत्तियाँ जोड़ेंगे।
05:35 Time track panel पर जाएं और Time cursor को 80वें फ्रेम पर रखें।
05:40 कली के चारों ओर हरे रंग की पंखुड़ियाँ बनाने के लिए, स्टेम के vertices को खिसकाएँ।
05:53 एक बार फिर, Time track panel पर जाएं और Time cursor को 90वें फ्रेम पर रखें।
05:59 फिर Keyframes पर जाएँ और एक नया keyframe जोड़ें।
06:02 अब, Spline टूल पर क्लिक करें।
06:05 सुनिश्चित करें कि केवल "Create Region Layer" चुनी गई हो।
06:11 toolbox में, भरे जाने वाले रंग के रूप में गुलाबी रंग सेट करें।
06:14 फिर दिखाए गए अनुसार Spline टूल की मदद से एक कली बनाएँ।
06:19 3 शीर्ष बनाने के बाद इस आकृति को बंद करना याद रखें।
06:25 ऐसा करने के लिए, पहले शीर्ष पर राइट-क्लिक करें और '"Loop Spline चुनें।
06:31 ध्यान दें कि फॉर्म की ट्रेसिंग अब बंद हो चुकी है।
06:36 vertices को समायोजित करें और कली की आकृति बनाएँ।
06:40 लेयर का नाम बदलकर Bud करें।
06:43 Bud लेयर को Stem लेयर के नीचे रखें।
06:47 पुनः, Time track panel पर जाएं और Time cursor को 99वें फ्रेम पर रखें।
06:54 यहां किए गए अनुसार, कली के top vertex को खिसकाएँ।
06:58 फ़ाइल को सेव करने के लिए Ctrl और S कुंजी दबाएं।
07:03 अब, Layers panel पर जाएं और Stem लेयर चुनें।
07:07 इसके बाद, canvas पर वापस आएं और स्टेम की आकृति पर राइट-क्लिक करें।
07:13 Insert item and keep shape पर क्लिक करके एक शीर्ष जोड़ें।
07:18 इसी तरह, हमें 4 शीर्ष और जोड़ने होंगे।
07:22 Time cursor को 98वें फ्रेम पर रखें और इन शीर्षों के लिए active point off पर निशान लगाएँ।
07:33 शीर्षों को दिखाए गए अनुसार खिसकाएँ, ताकि हमें इस तरह की आकृति मिल जाए।
07:41 फ़ाइल को सेव करने के लिए Ctrl और S कुंजी दबाएं।
07:45 अपने काम को बार बार सेव करते रहना अच्छी आदत है।
07:49 जैसे जैसे हम आगे बढ़ते हैं, मैं स्पष्ट रूप से इसका उल्लेख नहीं करूंगी।
07:54 कृपया नियमित समयांतराल पर ऐसा करते रहें।
07:58 Time track panel पर जाएं और Time cursor को 100वें फ्रेम पर रखें।
08:03 Layers पैनल पर जाएं और Bud लेयर चुनें।
08:06 दो बार Duplicate पर क्लिक करें।
08:10 लेयरों को petal_1 और petal_2 नाम दें।
08:19 Time cursor को 108वें फ्रेम पर रखें।
08:22 दिखाए गए अनुसार, पंखुड़ियों के नोड्स को खिसकाएँ।
08:26 Time track panel पर जाएं और Time cursor को 115वें फ्रेम पर रखें।
08:34 Layers पैनल पर जाएं और दोनों लेयर - petal_1 और petal_2 चुनें।
08:40 Duplicate पर क्लिक करें।
08:43 नई लेयरों को petal_3 और petal_4 नाम दें।
08:47 आइए Time track panel पर वापस आते हैं।
08:52 Time cursor को 120वें फ्रेम पर रखें।
08:56 दिखाए गए अनुसार, तीसरी और चौथी पंखुड़ियों के vertices को खिसकाएँ।
09:03 Layers पैनल पर जाएं और दोनों लेयर - petal_3 और petal_4 चुनें।
09:10 Duplicate पर क्लिक करें।
09:12 नई लेयरों को petal_5 और petal_6 नाम दें।
09:17 Time track panel पर वापस जाएँ और Time cursor को 140वें फ्रेम पर रखें।
09:23 दिखाए गए अनुसार, पाँचवीं और छठवीं पंखुड़ियों के vertices को खिसकाएँ।
09:33 पुनः, Time track panel पर जाएं और Time cursor को 108वें फ्रेम पर रखें।
09:42 फिर Toolbar पर जाएँ और Transform tool पर क्लिक करें।
09:46 ड्राइंग के स्टेम पार्ट को चुनें।
09:48 और कली की हरी पंखुड़ियों के शीर्षों को यहां दिखाए गए अनुसार खिसकायें।
09:55 Time track panel पर वापस जाएं और Time cursor को 128वें फ्रेम पर रखें।
10:01 और कली की हरी पंखुड़ियों के vertices को यहां दिखाए गए अनुसार खिसकायें।
10:13 कर्सर को 0वें फ्रेम पर रखें। Bud लेयर चुनें।
10:17 Parameter panel पर जाएँ। Amount को बदलकर 0 करें।
10:20 petals लेयरों के लिए भी ऐसा ही करें।
10:34 आइए 89वें फ़्रेम के लिए भी यही करते हैं।
10:46 Turn off animate editing mode आइकॉन पर क्लिक करें।
10:51 canvas के निचले हिस्से पर मौजूद Seek to begin पर क्लिक करें।
10:55 Play आइकॉन पर क्लिक करके एनीमेशन चलाएँ।
10:58 अब आइए background लेयर में एक gradient जोड़ते हैं।
11:02 Background लेयर चुनें। gradient पर क्लिक करें।
11:06 gradient को दिखाए गए अनुसार Background पर ड्रैग करें।
11:11 outline colour को भूरा और fill colour को नीला सेट करें।
11:15 आइए अब Synfig फ़ाइल को सेव करते हैं।
11:18 अब हम पूर्वावलोकन देखेंगे।
11:21 File पर जाएँ और फिर Preview पर क्लिक करें।
11:25 Quality को 0.5 और Frame per second को 24 सेट करें।
11:30 Preview बटन पर क्लिक करें और फिर Play बटन पर क्लिक करें।
11:35 हम स्क्रीन पर एनीमेशन का पूर्वावलोकन देख सकते हैं।
11:40 Preview विंडो बंद करें।
11:42 अब आइए एनीमेशन को रेंडर करते हैं।
11:46 ऐसा करने के लिए, File पर क्लिक करें और फिर Render पर क्लिक करें।
11:51 Choose पर क्लिक करें और Save render as विंडो खोलें।
11:56 उस लोकेशन पर क्लिक करें, जहां आप रेंडर की गई फ़ाइल को सहेजना चाहते हैं।
12:00 नाम बदलकर plant-animation.avi करें।
12:05 Target ड्रॉप डाउन मेन्यू पर क्लिक करें और एक्सटेंशन के रूप में ffmpeg चुनें।
12:10 फिर, Time टैब पर क्लिक करें और End time को बदलकर 150 करें।
12:16 फिर Render पर क्लिक करें।
12:21 आइए हमारे एनीमेशन को चलाकर देखते हैं।
12:24 Desktop पर जाएँ।
12:27 वह फ़ोल्डर खोलें, जिसमें हमने अपनी फाइल सेव की थी।
12:31 अब plant-animation. avi चुनें।
12:35 राइट-क्लिक करें और Firefox वेब ब्राउजर का प्रयोग करके एनीमेशन चलाएँ।
12:48 इसके साथ ही यह ट्यूटोरियल समाप्त होता है।
12:51 आइए सारांशित करते हैं।
12:53 इस ट्यूटोरियल में हमने Synfig में plant को एनीमेट करना सीखा।
12:58 हमने यह भी सीखा -
13:00 Spline टूल की मदद से आकृतियाँ बनाना
13:03 Insert item का उपयोग करके एक vertex जोड़ना
13:07 Split tangent विकल्प
13:09 active point को off option के रूप में चिन्हित करना
13:13 आकृतियों को एनीमेट करना
13:15 यहां आपके लिए एक असाइनमेंट है।
13:17 विभिन्न रंगों से भरे लंबे बालों वाला सरल कार्टून चेहरा बनाएं
13:22 और बालों को एनीमेट करें।
13:26 आपका पूर्ण असाइनमेंट इस तरह दिखना चाहिए।
13:29 एनीमेटेड लंबे बाल युक्त कार्टून चेहरा।
13:33 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
13:37 कृपया इसे देखें।
13:40 हम स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएं आयोजित करते हैं। और प्रमाण पत्र देते हैं।
13:45 कृपया हमसे संपर्क करें।
13:47 कृपया अपने समयबद्ध प्रश्न इस फ़ोरम में भेजें।
13:51 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
13:58 यह ट्यूटोरियल इं. अमित कुमार द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे की स्पोकन ट्यूटोरियल टीम से मैं ज्योति सोलंकी आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Arthi, Indiantranslators2012, Sakinashaikh