Synfig/C3/Cutout-animation/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time
Narration
00:01 Synfig का उपयोग करके “Cutout animation” के इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:05 इस ट्यूटोरियल में हम एक इमेज को Import करना सीखेंगे
00:10 उस इमेज पर Cutout tool का उपयोग करना और कटआउट आकारों को एनीमेट करना
00:15 इस ट्यूटोरियल के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ - Ubuntu Linux 14.04 OS, Synfig वर्जन 1.0.2
00:26 हम Synfig interface में हैं।
00:29 आइए सबसे पहले हमारी Synfig फाइल को सेव करते हैं।
00:34 File पर जाएँ और Save पर क्लिक करें।
00:37 मैं लोकेशन के रूप में Desktop चुनूँगी।
00:41 फिर Name पर क्लिक करें और इसे बदलकर Cutout-animation कर दें।
00:46 अब आइए कटआउट एनीमेशन बनाना शुरू करते हैं।
00:50 हमें Synfig में इमेज इम्पोर्ट करने की आवश्यकता होती है।
00:53 इसके लिए, File पर जाएँ और Import पर क्लिक करें।
00:53 Please select a file window खोलें।
01:01 और Painting.png चुनें, फिर Import पर क्लिक करें।
01:08 हमें canvas पर इमेज मिल जाती है।
01:11 इसी तरह, Paint.png फ़ाइल को भी इम्पोर्ट करें।
01:16 हमें Paint और Painting नामक दो लेयर मिल जाती हैं।
01:21 इमेज को दिखाए गए अनुसार स्केल एवं समायोजित करें।
01:26 हमें इस एनीमेशन के लिए painting लेयर की पांच प्रतियों की आवश्यकता है।
01:30 अतः layer चुनें और Duplicate layer आइकॉन पर क्लिक करें।
01:35 इसे 4 बार और दोहराएँ।
01:39 अब हमारे पास पहली Painting layer और इसकी चार प्रतियां हैं।
01:45 layers के नाम बदलकर

Girl's head,

01:49 Girl's upper body and bucket,

Girl’s legs,

01:53 Boy’s hand,

Boy’s body करें।

01:57 Show/Hide बॉक्स पर लगा निशान हटाकर layers off करें।
02:02 Girl's upper body and bucket layer चुनें और उस layer को on करें।
02:07 Toolbox पर जाएँ। Cutout tool पर क्लिक करें और दिखाए गए अनुसार एक आउटलाइन खींचकर इस layer को mask करें।
02:17 हम mask के नोड्स को खिसकाकर mask को समायोजित कर सकते हैं।
02:23 एक-एक-करके layers on करें और इसी तरह अन्य layers को मास्क करने के किए Cutout tool का उपयोग करें।
02:32 Cutout tool की मदद से, हम इम्पोर्ट की गई इमेज पर mask करने के लिए फ्रीहैंड चयन कर सकते हैं।
02:40 इसी तरह paint.png layer को भी mask करें।
02:46 अब फ़ाइल को सेव करने के लिए Ctrl और S कुंजी दबाएं।
02:52 Layers panel पर जाएँ और layer- Boy's hand पर क्लिक करें।
02:57 इस layer की Mask layer पर राइट क्लिक करें।
03:01 New layer पर जाएँ और फिर Transform पर जाएँ।
03:04 अब Rotate पर क्लिक करें।
03:07 rotate हैंडल को दिखाए गए अनुसार समायोजित करें।
03:11 Turn on animate editing mode आइकॉन पर क्लिक करें।
03:16 कर्सर को 30वें फ्रेम पर ले जाएं।
03:21 Parameters panel पर जाएँ और Amount पर क्लिक करें।
03:25 इसका मान 0 से बदलकर -25 करें।
03:30 फिर, Layers panel पर जाएँ और Girl's upper body and bucket layer पर क्लिक करें।
03:37 Girl's upper body and bucket layer की Mask layer पर राइट-क्लिक करें।
03:42 New layer पर और फिर Transform पर जाएँ।
03:47 Rotate चुनें और rotate हैंडल को दिखाए गए अनुसार समायोजित करें।
03:53 Cursor को 70वें फ्रेम पर ले जाएं और Amount के मान को 0 से बदलकर -6.14 करें।
04:02 Layers panel पर जाएँ और Girl's head layer पर क्लिक करें।
04:07 Girl's head layer के Mask layer पर राइट-क्लिक करें।
04:10 New layer पर जाएँ और फिर Transform पर क्लिक करें।
04:14 अब Rotate पर क्लिक करें और rotate हैंडल को दिखाए गए अनुसार समायोजित करें।
04:20 Cursor को 70वें फ्रेम पर ले जाएं और Parameters panel पर जाएँ।
04:26 Amount का मान 0 से बदलकर -20 करें।
04:34 हमें layers को निम्नलिखित के रूप में पुनर्व्यवस्थित करने की आवश्यकता होती है-

Boy’s hand,

Boy's body,

Girl’s head,

Girl's upper body and bucket,

Girl’s legs

04:44 अब Layers panel पर जाएँ और paint layer के Mask पर क्लिक करें।
04:48 Cursor को 0वें फ़्रेम पर ले जाएँ और फिर canvas पर जाएँ।
04:56 mask nodes को दिखाए गए अनुसार खिसकाएँ।
04:59 Cursor को 30वें फ़्रेम पर रखें और canvas पर जाएँ।
05:04 mask nodes को दिखाए गए अनुसार खिसकाएँ।
05:08 Turn off animate editing mode आइकॉन पर क्लिक करें।
05:12 फिर canvas के निचले हिस्से में Seek to begin पर क्लिक करें।
05:17 अब Play बटन पर क्लिक करने एनीमेशन चलाएँ।
05:22 background layer के लिए canvas पर एक आयत बनाएँ।
05:26 फ़ाइल को सेव करने के लिए Ctrl और S कुंजी दबाएं।
05:31 फिर, File पर जाएँ और Render पर क्लिक करें।
05:36 Render setting window पर जाएँ। Target ड्रॉप डाउन मेन्यू पर क्लिक करें और एक्सटेंशन के रूप में ffmpeg चुनें।
05:45 End time पर क्लिक करें और इसे बदलकर 70 करें।
05:49 Render पर क्लिक करें।
05:52 Desktop पर जाएँ। Cutout-animation folder पर डबल क्लिक करें।
05:56 Cutout-animation.avi चुनें।
06:00 राइट-क्लिक करें और Firefox वेब ब्राउजर का प्रयोग करके एनीमेशन चलाएँ।
06:07 इसके साथ ही यह ट्यूटोरियल समाप्त होता है।
06:12 आइए सारांशित करते हैं। इस ट्यूटोरियल में हमने Synfig में Cutout animation के बारे में सीखा।
06:19 हमें सीखा : Cutout tool का उपयोग करना और ‘’’cutouts ‘’’ को एनीमेट करना।
06:24 यहां आपके लिए एक असाइनमेंट है।
06:28 भारत के झंडे की इमेज खोजें, जो Code files लिंक में प्रदान की गई है।
06:33 Cutout tool का उपयोग करके पहिए वाले हिस्से को कट करें और पहिए को घुमाएँ।
06:38 आपका पूर्ण असाइनमेंट इस तरह दिखना चाहिए।
06:42 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
06:49 हम Spoken Tutorials का उपयोग करके कार्यशालाएं आयोजित करते हैं। और प्रमाण पत्र देते हैं। कृपया हमसे संपर्क करें।
06:56 कृपया अपने समयबद्ध प्रश्न इस फ़ोरम में भेजें।
06:59 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
07:05 यह ट्यूटोरियल इं. अमित कुमार द्वारा अनुवादित है। आई आई टी बॉम्बे से मैं ज्योति सोलंकी आपसे विदा लेती हूँ । हमसे जुडने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Arthi, Indiantranslators2012, Sakinashaikh