Synfig/C3/Basic-bone-animation/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time
Narration
00:01 Synfig का उपयोग करके “Basic bone animation” के इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम Synfig में Skeleton ऑप्शन का उपयोग करके एक कैरेक्टर को एनीमेट करना सीखेंगे।
00:13 हम bones जोड़ना भी सीखेंगे
00:17 शरीर में bones जोड़ना, और bones को एनीमेट करना
00:22 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ Ubuntu Linux 14.04 OS
00:31 Synfig वर्जन 1.0.2
00:36 अब आइए शुरू करते हैं। हम Synfig में हैं।
00:40 मैं Synfig-character फाइल खोलूंगी, जो मेरी मशीन पर सेव है।
00:47 यह फ़ाइल आपको Code Files लिंक में मिल जाएगी। कृपया इसे डाउनलोड करके उपयोग करें।
00:57 सुनिश्चित करें कि शरीर के सभी हिस्से अलग-अलग लेयर में हों।
01:02 अब हम Skeleton का उपयोग करके निश्चित जोड़ों के साथ शरीर के ऊपरी भाग को रिग करना सीखेंगे।
01:11 इससे पहले हमें ग्रुप बनाने होंगें। उदाहरण के लिए - बायाँ हाथ, बाईं ऊपरी भुजा, बाईं निचली भुजा और बाईं हथेली को मिलाकर बनाया जाना चाहिए।
01:25 इसके लिए हमें इन तीन लेयरों को ग्रुप करने और इसे L-hand नाम देने की आवश्यकता है।
01:32 इसी प्रकार, अन्य लेयरों को ग्रुप करें।
01:36 इन group layers को यहाँ दिखाए गए अनुसार L-hand, R-hand, Head, Neck, और Trunk नाम दें।
01:46 आइए Save As विकल्प का उपयोग करके इस फाइल को सेव करते हैं।
01:50 File पर जाएं और Save As पर क्लिक करें।
01:54 अपनी पसंदीदा लोकेशन चुनें और फिर फ़ाइल के नाम में Basic hyphen bone hyphen animation टाइप करें।
02:03 फिर Save बटन पर क्लिक करें।
02:06 Layers panel पर जाएं।
02:10 इन सभी ग्रुप की गई layers का एक और समूह बनाएं और इसे Character नाम दें।
02:17 अब, त्रिभुजाकार आकृति पर क्लिक करके Character समूह को खोलें।
02:23 Character layer की शीर्ष लेयर पर राइट-क्लिक करें।
02:27 New layer, फिर Other पर जाएं और Skeleton पर क्लिक करें।
02:33 हमें canvas पर एक bone मिल जाती है।
02:37 Transform tool पर क्लिक करें और bone का हरा बिंदु चुनें।
02:42 माउस को दबाकर ड्रैग करें और bone को कैरेक्टर के Trunk भाग में ले जाएं।
02:49 अब bone को दिखाए गए अनुसार रखें।
02:53 फिर, bone की लंबाई समायोजित करने के लिए bone के orange बिंदु का उपयोग करें।
03:00 इसके बाद, bone के नारंगी बिंदु पर राइट-क्लिक करें।
03:04 और फिर Create child bone विकल्प पर क्लिक करें।
03:10 पूर्व में बताए गए अनुसार, Trunk के ऊपरी भाग में child bone की लंबाई समायोजित करें।
03:17 इसी तरह, गर्दन, सिर और हाथों के लिए bones को जोड़ें और समायोजित करें।
03:41 अब Skeleton layer को शरीर के अंदर रख दिया गया है।
03:45 फिर, हम bones को शरीर के प्रत्येक हिस्से से जोड़ेंगे।
03:50 इसके लिए, Layers panel पर जाएं। R-upper-arm layer पर राइट-क्लिक करें और फिर Select all child layers पर क्लिक करें।
04:00 canvas पर जाएं। Shift कुंजी का उपयोग करके, दाईं ऊपरी भुजा के सभी नोड्स चुनने के लिए माउस को दबाकर ड्रैग करें।
04:11 Ctrl कुंजी दबाएं और फिर Skeleton layer चुनें।
04:18 R-upper-arm की bone के किसी भी node पर राइट क्लिक करें।
04:23 Link to bone विकल्प पर क्लिक करें।
04:28 इसी तरह, हमें Link to bone का उपयोग करके शरीर के हर हिस्से को इसके संगत bone से लिंक करना होगा।
04:50 शरीर के हर हिस्से को Skeleton से जोड़ा जाना चाहिए।
04:56 इसके बाद ही हम bones का उपयोग करके शरीर के सभी हिस्सों को एनीमेट कर सकते हैं।
05:02 फ़ाइल को सेव करने के लिए Ctrl और S कुंजी दबाएँ।
05:06 आइए अब एनीमेट करना शुरू करते हैं।
05:09 Layers panel पर जाएं और Skeleton layer चुनें।
05:13 animate editing mode आइकॉन को on करें।
05:16 Time track panel पर जाएँ और cursor को 20वें फ़्रेम पर रखें।
05:22 विभिन्न रंगीन बिंदुओं का निरीक्षण करें।
05:25 नीला बिंदु रोटेशन के लिए है।
05:27 नारंगी बिंदु स्केलिंग के लिए है।
05:30 और हरा बिंदु Skeleton में विस्थापन के लिए है।
05:35 आइए canvas पर चलते हैं।
05:38 bone का नीला बिंदु चुनें, जो दाएं हाथ के निचली भुजा वाले हिस्से में है।
05:44 दिखाए गए अनुसार नीले बिंदु को स्थानांतरित करके निचली भुजा bone को खिसकाएँ।
05:49 Time track panel पर जाएँ और cursor को 32वें फ़्रेम पर रखें।
05:56 Canvas पर वापस जाएं और निचली भुजा bone को दिखाए गए अनुसार खिसकाएँ।
06:02 पुनः Time track panel पर जाएँ और cursor को 48वें फ़्रेम पर रखें।
06:09 Canvas पर वापस जाएं और निचली भुजा bone को दिखाए गए अनुसार खिसकाएँ।
06:15 फिर, उसी फ्रेम पर हथेली bone का नीला बिंदु चुनें।
06:21 फिर, हथेली bone को दिखाए गए अनुसार खिसकाएँ।
06:25 एक बार पुनः Time track panel पर जाएँ और cursor को 63वें फ़्रेम पर रखें।
06:34 Canvas पर वापस जाएं और निचली भुजा bone को दिखाए गए अनुसार खिसकाएँ।
06:40 हम L-hand को इसी तरह एनीमेट करेंगे।
06:43 Canvas पर वापस जाएं और बाएँ हाथ की निचली भुजा bone का नीला बिंदु चुनें।
06:50 Time track panel पर जाएँ और cursor को 20वें फ़्रेम पर रखें।
06:56 Canvas पर वापस जाएं।
06:59 नीले बिंदु को ड्रैग करें और बाएँ हाथ की निचली भुजा bone को दिखाए गए अनुसार खिसकाएँ।
07:06 अंत में, Turn off animate editing mode आइकॉन पर क्लिक करें।
07:11 canvas के निचले हिस्से में Seek to begin पर क्लिक करें।
07:15 Play बटन पर क्लिक करके एनीमेशन चलाएं।
07:28 एक बार पुनः, फ़ाइल को सेव करें।
07:31 आइए अब पूर्वावलोकन करके देखते हैं।
07:36 File पर जाएं और फिर Preview पर क्लिक करें।
07:40 Quality को 0.5 और Frame per second में 24 सेट करें।
07:45 Preview बटन पर क्लिक करें और फिर Play बटन पर क्लिक करें।
07:51 हम स्क्रीन पर एनीमेशन का पूर्वावलोकन देख सकते हैं।
07:56 आइए Preview विंडो बंद करते हैं।
07:58 अब आइए एनीमेशन को रेंडर करते हैं।
08:02 ऐसा करने के लिए, File पर और फिर Render पर क्लिक करें।
08:08 Render setting विंडो पर जाएँ।
08:10 Choose पर क्लिक करें और Save render as विंडो खोलें।
08:15 फ़ाइल सेव करने के लिए लोकेशन चुनें। मैंने Desktop चुना है।
08:21 फ़ाइल का नाम बदलकर Basic hyphen bone hyphen animation dot avi करें।
08:27 Target ड्रॉप-डाउन मेनू पर क्लिक करें और एक्सटेंशन के रूप में ffmpeg चुनें।
08:35 Time टैब पर क्लिक करें और End time को बदलकर 70 करें।
08:40 अंत में, Render पर क्लिक करें।
08:45 अब हमारे एनीमेशन को चलाकर देखते हैं।
08:48 Desktop पर जाएँ और Basic-bone-animation. avi चुनें।
08:56 राइट-क्लिक करें और Firefox वेब ब्राउज़र का उपयोग करके एनीमेशन चलाएं।
09:03 इसके साथ ही यह ट्यूटोरियल समाप्त होता है। आइए सारांशित करते हैं।
09:10 इस ट्यूटोरियल में, हमने Synfig में साधारण bone एनीमेशन के बारे में सीखा।
09:16 हमने bones जोड़ना, bones को शरीर में जोड़ना और bones को एनिमेट करना भी सीखा।
09:24 यहां आपके लिए एक असाइनमेंट है।
09:26 Code files लिंक में आपको प्रदान की गई Synfig फ़ाइल खोलें
09:31 bones जोड़ें और हाथ को एनीमेट करें
09:35 आपका पूर्ण किया हुआ असाइनमेंट ऐसा दिखाई देना चाहिए।
09:40 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे देखें।
09:47 हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं आयोजित करते हैं। और प्रमाण पत्र देते हैं। कृपया हमसे संपर्क करें।
09:55 कृपया अपने समयबद्ध प्रश्न इस फ़ोरम में भेजें।
09:59 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
10:06 यह ट्यूटोरियल इं. अमित कुमार द्वारा अनुवादित है। आई आई टी बॉम्बे से मैं ज्योति सोलंकी आपसे विदा लेती हूँ । हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Arthi, Indiantranslators2012, Sakinashaikh