Synfig/C2/E-card-animation/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Synfig का उपयोग करके “E-card animation” के इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:05 इस ट्यूटोरियल में हम कुछ png छवियों का उपयोग करके E-card animation बनाना सीखेंगे।
00:11 यहाँ, हम सीखेंगे - png फ़ॉर्मैट में छवियों को इम्पोर्ट करना
00:16 छवियों को एनीमेट करना
00:18 टेक्स्ट का एनीमेशन करना
00:20 एनीमेशन का पूर्वावलोकन करना
00:22 एनीमेशन को avi फ़ॉर्मैट में रेंडर करना
00:25 इस ट्यूटोरियल के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ - Ubuntu Linux 14.04 OS
00:32 Synfig version 1.0.2
00:35 आइए Synfig खोलते हैं।
00:38 Dash home पर जाएँ और Synfig टाइप करें।
00:42 आप लोगो पर क्लिक करके भी Synfig खोल सकते हैं।
00:47 अब आइए ई-कार्ड एनीमेशन बनाना शुरू करते हैं।
00:52 सबसे पहले हमें अपनी Synfig फाइल को सेव करने की आवश्यकता होती है।
00:56 File पर जाएँ और Save पर क्लिक करें।
00:59 जिस फ़ोल्डर में सेव करना है, उसका चयन करें।
01:02 फ़ाइल नाम में E-card-animation टाइप करें और Save बटन पर क्लिक करें।
01:07 सर्वप्रथम हम Toolbox पर जायेंगे और Rectangle टूल पर क्लिक करेंगे।
01:12 फिर दिखाए गए अनुसार, प्रदर्शन के रूप में canvas पर एक आयत बनाएँ।
01:17 हम सेटिंग्स को बदलेंगें ताकि इम्पोर्ट की गई छवि canvas के अंदर फिट हो जाए।
01:23 ऐसा करने के लिए, Edit पर जाएं। Preferences पर और फिर Misc पर क्लिक करें।
01:30 Scaling new imported image to fix canvas विकल्प पर क्लिक करें।
01:35 अब, Ok पर क्लिक करें। यह विकल्प छवियों को इस तरह इम्पोर्ट करेगा कि वे canvas के भीतर फिट हो जाएँ।
01:44 कृपया ध्यान दें : हमें png फ़ॉर्मैट वाली छवियों को इम्पोर्ट करने की आवश्यकता होती है।
01:49 ऐसा इसलिए होता है क्योंकि jpg/jpeg जैसे अन्य फ़ॉर्मैट Synfig canvas पर अलग तरह से व्यवहार करते हैं।
01:58 इसके अलावा रेंडरिंग के बाद भी, png छवियों का उपयोग किए जाने पर आउटपुट की गुणवत्ता बेहतर होती है।
02:05 आइए Synfig इंटरफ़ेस पर वापस आते हैं।
02:09 File पर जाएँ और Import पर क्लिक करें।
02:12 मैंने आवश्यक छवियाँ, my Documents फ़ोल्डर के अंदर E-card-animation folder में सेव कर रखी हैं।
02:20 ये छवियां इस वेबपेज पर Code files लिंक में भी प्रदान की गई हैं।
02:26 कृपया “Code files” लिंक खोजें और इन छवियों को अपनी मशीन पर सेव कर लें।
02:31 अब, मेरे साथ साथ अभ्यास करें।
02:34 Bg छवि चुनें और Import पर क्लिक करें।
02:37 हमें Bg छवि, canvas पर प्राप्त हो जाती है।
02:41 छवि का आकार बदलने के लिए, सर्वप्रथम नारंगी बिंदु या नारंगी डक को होल्ड करें, और Bg छवि को canvas पर फ़िट करने के लिए माउस को दिखाए गए अनुसार अंदर या बाहर खिसकाएँ।
02:55 अब, फ़ोल्डर में Cake छवि चुनें और Import पर क्लिक करें।
03:00 हमें हमारे canvas पर Cake की छवि मिल जाती है। इसी तरह, अन्य सभी छवियों को भी इम्पोर्ट करें।
03:08 ध्यान दें, हमारे पास तीन लेयर - Cake, Flowers और Balloons हैं।
03:14 आइए अब इन छवियों का आकार बदलते हैं। Layers panel पर जाएं।
03:19 सबसे पहले Cake'layer' चुनें। देखें कि चयन करने पर, canvas पर रिसाइज़ हैंडल दिखाई देने लगता है।
03:27 नारंगी बिंदु पर क्लिक करें और Cake छवि का आकार बदलें।
03:32 इसी प्रक्रिया को दोहराएं और अन्य दो छवियों का भी आकार बदलें।
03:38 अब, छवियों को खिसकाएँ और उन्हें दिखाए गए अनुसार canvas के बाहर रखें।
03:45 फिर Animation panel पर जाएँ। Turn on animate editing mode icon पर क्लिक करें।
03:52 Time cursor को 30वें फ़्रेम पर रखें।
03:56 Cake लेयर चुनें।
03:58 Cake छवि को दिखाए गए अनुसार canvas के नीचे बाईं ओर खिसकाएँ।
04:05 फिर, 'Balloons layer' चुनें।
04:08 Time cursor को 30वें फ़्रेम पर रखें।
04:11 Keyframes panel पर जाएँ और Add a keyframe पर क्लिक करें।
04:16 अब, Time cursor को 48वें फ़्रेम पर रखें।
04:21 Keyframes panel पर जाएँ और Add a keyframe पर क्लिक करें।
04:27 Balloons छवि को canvas के मध्य में बायीं ओर खिसकाएँ।
04:31 पुनः, Time cursor को 60वें फ़्रेम पर रखें।
04:36 Keyframes panel पर जाएँ और Add a keyframe पर क्लिक करें।
04:41 Flowers छवि को canvas के निचले दाएँ हिस्से में ले जाएं।
04:47 फिर, हम इस एनीमेशन के साथ एक टेक्स्ट की पंक्ति जोड़ेंगे।
04:52 इससे पहले, मैं एनीमेशन बंद कर देती हूँ।
04:57 ऐसा करने के लिए, Turn off animate editing mode आइकॉन पर क्लिक करें।
05:02 आइए टेक्स्ट जोड़ते हैं। चूंकि डिफ़ॉल्ट Fill colour सफेद है, इसलिए टेक्स्ट, सफेद बैकग्राउंड पर दिखाई नहीं देगा।
05:12 इसलिए, मैं इसका रंग बदलकर काला कर दूंगी।
05:16 अब, Toolbox पर जाएँ और Text Tool पर क्लिक करें।
05:20 फिर canvas पर कहीं भी क्लिक करें।' 'हमें Input text डायलाग बॉक्स मिल जाता है।
05:27 यहाँ, हम टेक्स्ट “Happy Birthday” टाइप करेंगें।
05:32 Ok पर क्लिक करें।
05:36 ध्यान दें कि अब हम canvas पर टेक्स्ट देख सकते हैं।
05:40 अब, Layers पैनल पर जाएं और text layer चुनें।
05:45 फिर Parameters panel पर जाएँ और Size पर क्लिक करें।
05:51 इसका मान बदलकर 80 पिक्सेल करें और फिर colour मान को बदलकर बैंगनी करें।
05:57 Toolbox पर जाएँ और Text Tool पर क्लिक करें। एक बार पुनः canvas पर क्लिक करें।
06:04 हमें एक और Input text डायलाग बॉक्स मिल जाता है।
06:09 इस टेक्स्ट बॉक्स में, “Have a wonderful, happy, healthy birthday now and forever” टाइप करें।
06:21 और फिर Ok पर क्लिक करें। अब हम यह टेक्स्ट canvasपर भी देख सकते हैं
06:27 Parameters panel पर जाएँ और Size पर क्लिक करें।
06:32 इसका मान बदलकर 30 पिक्सेल करें और फिर colour को बदलकर काला करें।
06:38 अब, आइए Layers panel पर जाते हैं।
06:41 पहली text layer पर क्लिक करें और उसlayer का नाम बदलकर Happy Birthday कर दें।
06:48 इसी तरह, अन्य text layer पर क्लिक करें और' layer का नाम बदलकर Now and Forever कर दें।
06:56 लेयरों को उचित नाम देना एक अच्छी आदत है
07:01 इससे हमें भविष्य में उन्हें आसानी से ढूंढने में मदद मिलेगी।
07:06 अब, दिखाए गए अनुसार text layers को canvas के बाहर ले जाएं।
07:13 Turn on animate editing mode आइकॉन पर क्लिक करें।
07:18 फिर, Layers panel पर जाएँ। Happy Birthday लेयर चुनें।
07:24 अब, Time cursor को 72वें फ़्रेम पर रखें।
07:29 Keyframes panel पर जाएँ और Add a keyframe पर क्लिक करें। टेक्स्ट को दिखाए गए अनुसार खिसकाएँ।
07:37 फिर Layers panel पर जाएँ और Now and forever लेयर चुनें।
07:44 फिर Time cursor को 90वें फ़्रेम पर रखें।
07:48 एक बार पुनः Keyframes panel पर जाएँ और Add a keyframe पर क्लिक करें.
07:55 अब canvas पर जाएँ और टेक्स्ट Now and forever को दिखाए गए अनुसार खिसकाएँ।
08:02 अब हमारी Synfig फ़ाइल को सेव करते हैं।
08:05 File पर जाएँ और Save पर क्लिक करें।
08:09 आइए अब पूर्वावलोकन देखते हैं। File पर जाएँ और फिर Preview पर क्लिक करें।
08:15 quality को 0.5 पर और FPS को 24 पर सेट करें।
08:24 Preview बटन पर क्लिक करें। फिर Play button बटन पर क्लिक करें।
08:29 हम स्क्रीन पर एनीमेशन का पूर्वावलोकन देख सकते हैं।
08:33 Preview विंडो को बंद करें।
08:35 अंत में, आइए एनीमेशन को रेंडर करते हैं।
08:38 ऐसा करने के लिए, File पर और फिर Render पर क्लिक करें।
08:43 Render setting विंडो पर जाएँ।
08:46 Choose पर क्लिक करें। Save render as विंडो खोलें।
08:50 Document पर क्लिक करें। E-card-animation folder पर क्लिक करें।
08:55 इसका नाम बदलकर E-card-animation.avi कर दें।
09:00 Target ड्रॉप डाउन मेन्यू पर क्लिक करें। एक्सटेंशन के रूप में ffmpeg चुनें।
09:06 Time टैब पर क्लिक करें और End time को बदलकर 110 कर दें। फिर Render पर क्लिक करें।
09:20 आइए एनीमेशन को चलाकर देखते हैं। Document में जाएँ।
09:24 E- card-animation folder पर डबल क्लिक करें।
09:26 E- card-animation.avi चुनें।
09:30 राइट-क्लिक करें और Firefox वेब ब्राउजर का प्रयोग करके एनीमेशन चलाएँ।
09:39 इसके साथ ही यह ट्यूटोरियल समाप्त होता है।
09:44 आइए सारांशित करते हैं। इस ट्यूटोरियल में हमने E-card एनीमेशन बनाना सीखा।
09:50 हमने छवियों को इम्पोर्ट करना भी सीखा
09:54 छवियों को एनीमेट करना। टेक्स्ट एनीमेशन करना।
09:57 एनीमेशन का पूर्वावलोकन करना और एनीमेशन को .avi फ़ॉर्मैट में रेंडर करना।
10:04 यहां आपके लिए एक असाइनमेंट है। Flower नामक छवि खोजें, जो Code files लिंक में प्रदान की गई है।
10:11 Flower छवियों का उपयोग करके, एक ऐसा ही एनीमेशन बनाएँ।
10:16 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे देखें।
10:23 हम Spoken Tutorials का उपयोग करके कार्यशालाएं आयोजित करते हैं। और प्रमाण पत्र देते हैं। कृपया हमसे संपर्क करें।
10:31 कृपया अपने समयबद्ध प्रश्न इस फ़ोरम में भेजें।
10:35 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
10:42 यह ट्यूटोरियल इं. अमित कुमार द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे की स्पोकन ट्यूटोरियल टीम से मैं ज्योति सोलंकी आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Indiantranslators2012, Sakinashaikh