Synfig/C2/Animate-a-Toy-train/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | Synfig का उपयोग करके “Animate a toy train” के इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:06 | इस ट्यूटोरियल में हम उस टॉय ट्रेन को एनीमेट करना सीखेंगे, जिसे हमने पहले बनाया था। |
| 00:12 | इस ट्यूटोरियल के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ
Ubuntu Linux 14.04 OS Synfig वर्जन 1.0.2 |
| 00:21 | हमारी Train Synfig फाइल खोलते हैं। |
| 00:25 | कृपया अपनी Train Synfig फाइल को खोलें, जिसे आपने अपने सिस्टम पर सेव किया था। |
| 00:29 | आइए एनीमेशन शुरू करते हैं। |
| 00:31 | Engine group layer की ड्रॉप डाउन सूची पर क्लिक करें। |
| 00:36 | किसी भी Wheel group layer पर राइट-क्लिक करें। |
| 00:39 | Star लेयर चुनें। |
| 00:41 | पुनः राइट-क्लिक करें और New layer पर क्लिक करें। |
| 00:45 | फिर Transform पर और उसके बाद Rotate पर क्लिक करें। |
| 00:50 | अब पहिए पर Rotate effect लागू कर दिया गया है। |
| 00:54 | एंकर पॉइंट को पहिए के केंद्र में ले जाएं। |
| 00:58 | Animation panel में, Turn on animate editing mode आइकॉन पर क्लिक करें। |
| 01:05 | Current frame बॉक्स में 24 टाइप करें। |
| 01:09 | Parameters panel पर जाएँ। |
| 01:11 | Amount parameter के मान पर डबल-क्लिक करें और मान को बदलकर 360 कर दें। |
| 01:18 | ध्यान दें कि Time track panel पर waypoints बन गए हैं। |
| 01:23 | 2 waypoints के बीच Time cursor पर क्लिक करके ड्रैग करें और पहिए के घूमने की जाँच करें। |
| 01:29 | Ctrl + S दबाकर फ़ाइल सेव करें। |
| 01:33 | आइए अब इस rotation इफ़ेक्ट के लिए टाइम लूप बनाते हैं। |
| 01:37 | Rotate effect layer पर राइट-क्लिक करें और New layer पर क्लिक करें। |
| 01:42 | फिर Other पर और उसके बाद Time Loop पर क्लिक करें। |
| 01:48 | Parameters panel में, Only For Positive Duration के चेकबॉक्स पर निशान लगाएँ। |
| 01:55 | फिर, आइए हम सभी पहियों पर Rotate & Time Loop इफ़ेक्ट लगाते हैं। |
| 02:00 | इसके लिए, Shift key का उपयोग करके दोनों इफ़ेक्ट लेयर चुनें। |
| 02:05 | और लेयरों को कॉपी करने के लिए Ctrl और C कीज़ दबाएँ। |
| 02:09 | अब, Wheel-1 group folder पर राइट-क्लिक करें। |
| 02:13 | लेयरों को पेस्ट करने के लिए Ctrl और V कीज़ दबाएं। |
| 02:17 | सभी पहियों के लिए यही प्रक्रिया दोहराएं। |
| 02:24 | अब टॉय ट्रेन के सभी पहियों पर रोटेशन इफ़ेक्ट लगा दिया गया है। |
| 02:29 | Ctrl + S दबाकर फ़ाइल को एक बार पुनः सेव करें। |
| 02:34 | आइए अब ट्रेन को एनीमेट करते हैं। |
| 02:37 | Rail के अलावा सभी ग्रुप लेयर चुनें। |
| 02:41 | उन्हें एक साथ ग्रुप करें और ग्रुप लेयर को Train नाम दें। |
| 02:47 | सुनिश्चित करें कि Time cursor शून्य फ्रेम में है। |
| 02:52 | शिफ़्ट कीज़ का उपयोग करके, ट्रेन को दायीं ओर canvas से बाहर ड्रैग करें। |
| 02:57 | Time cursor को 100वें फ्रेम पर ले जाएं। |
| 03:01 | Shift key का उपयोग करके, ट्रेन को बायीं ओर canvas से बाहर ड्रैग करें। |
| 03:07 | Turn off animate editing mode आइकॉन पर क्लिक करें। |
| 03:11 | Ctrl + S दबाकर फ़ाइल सेव करें। |
| 03:15 | आइए अब एनीमेशन को रेंडर करते हैं। |
| 03:18 | इसके लिए, File पर जाएं और Render पर क्लिक करें। |
| 03:22 | File name फ़ील्ड में, एक्सटेंशन को बदलकर avi और Target को बदलकर ffmpeg करें। |
| 03:31 | quality को 9 तक बढ़ाएं और Render बटन पर क्लिक करें। |
| 03:36 | अब Desktop पर जाएं। avi फ़ाइल पर राइट क्लिक करें और Firefox web browser का उपयोग करके चलाएँ। |
| 03:43 | अब हम टॉय ट्रेन एनीमेशन देख सकते हैं। |
| 03:47 | इसके साथ ही यह ट्यूटोरियल समाप्त होता है। |
| 03:50 | आइए सारांशित करते हैं। इस ट्यूटोरियल में हमने एक Toy train' को एनीमेट करना सीखा। |
| 03:56 | यहां आपके लिए एक असाइनमेंट है- इस ट्यूटोरियल में दिखाए गए चरणों का पालन करते हुए पूर्व असाइनमेंट में बनाई गई बस को एनीमेट करें। |
| 04:06 | आपका पूर्ण असाइनमेंट इस तरह दिखना चाहिए। |
| 04:09 | यह वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 04:15 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएं आयोजित करती है और ऑनलाइन परीक्षण पास करने पर प्रमाण पत्र देती है। |
| 04:22 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 04:24 | कृपया अपने समयबद्ध प्रश्न इस फ़ोरम में भेजें। |
| 04:29 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है। |
| 04:35 | इस मिशन से संबंधित अधिक जानकारी दिए गए लिंक पर उपलब्ध है। |
| 04:39 | यह ट्यूटोरियल इं. अमित कुमार द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से स्पोकन ट्यूटोरियल टीम के साथ मैं ज्योति सोलंकीआपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |