Spoken-Tutorial-Technology/C2/What-is-a-Spoken-Tutorial/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | इस प्रदर्शन में आपका स्वागत है, जो स्पोकन ट्यूटोरियल टेक्नोलॉजी का परिचय कराता है, जो भारत को IT साक्षर बनाने की क्षमता रखता है। |
| 00:15 | स्पोकन ट्यूटोरियल क्या है ? |
| 00:17 | यह एक कंप्यूटर सेशन की रिकॉर्डिंग है। |
| 00:19 | जो रनिंग कॉमेंट्री के साथ किसी सॉफ्टवेयर को समझाता है। |
| 00:24 | परिणामी मूवी स्पोकन ट्यूटोरियल है। |
| 00:27 | विशिष्ट रूप से 10 मिनट लम्बा |
| 00:30 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स बनाने के लिए स्टेप्स हैं |
| 00:33 | आउटलाइन स्क्रिप्ट |
| 00:35 | रिकॉर्डिंग अन्य भाषाओँ में स्क्रिप्ट का अनुवाद करना और |
| 00:38 | डबिंग अब मैं इन स्टेप्स में से प्रत्येक को समझाती हूँ। |
| 00:42 | हम दो सॉफ्टवेयर सिस्टम्स की आउटलाइन दिखाएंगे: |
| 00:47 | Xfig और PHP/MySQL |
| 00:52 | मैंने इस ट्यूटोरियल के लिए सभी आवश्यक लिंक्स http://spoken-tutorial.org से डाउनलोड कर लिए हैं। |
| 01:03 | अब Xfig के लिए आउटलाइन देखते हैं। |
| 01:09 | अब PHP के लिए आउटलाइन देखते हैं। |
| 01:15 | अब दूसरी स्लाइड पर जाते हैं। |
| 01:19 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स बनाने में दूसरी स्टेप 'स्क्रिप्ट' है। |
| 01:24 | जैसे कि एक मूवी के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट की ज़रुरत होती है। |
| 01:26 | वैसे ही स्पोकन ट्यूटोरियल के लिए भी एक अच्छी स्क्रिप्ट की ज़रुरत होती है। |
| 01:29 | मौजूदा ट्यूटोरियल की स्क्रिप्ट यहाँ है। |
| 01:38 | स्क्रिप्ट लिखने के लिए दिशा-निर्देश यहाँ हैं। |
| 01:45 | एक ट्यूटोरियल जो दिशा-निर्देश समझाता है जल्द ही उपलब्ध होगा। |
| 01:52 | मैं एक छोटा सा स्पोकन ट्यूटोरियल बनाऊँगी जो समझाता है कि gmail अकाउंट से एक ईमेल कैसे भेजते हैं। |
| 02:00 | अब मैं iShowU, स्क्रीन रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर शुरू करती हूँ। |
| 02:06 | स्क्रीन पर रेक्टेंगल देखें। |
| 02:09 | इस रेक्टेंगल में जो कुछ भी आता है, रिकॉर्ड किया जायेगा। |
| 02:15 | मैंने Netscape खोला है। |
| 02:17 | मैंने इसे बिल्कुल इस रेक्टेंगल के अंदर रखा है। |
| 02:22 | यह gmail की ओर संकेत कर रहा है। |
| 02:25 | अब तमिल में बोला जायेगा। |
| 02:27 | अब रिकॉर्डिंग शुरू होती है। |
| 02:30 | Guest.spoken aaga login seygiren gmail ai thirandagi vittadu |
| 02:40 | compose button moolam aarambikap pogiren kannan@iitb.ac.in |
| 02:56 | Subject :Test |
| 03:03 | ingu varuvom |
| 03:06 | This is a test mail |
| 03:11 | Send button moolam email ai anuppugiren |
| 03:16 | ippodu sign out seygiren nanri, vanakkam |
| 03:26 | रिकॉर्डिंग समाप्त हो गयी है। |
| 03:28 | तुरंत ही, रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर एक मूवी बनाता है। |
| 03:32 | पहले मैं Netscape और iShowU बंद करती हूँ। |
| 03:43 | अब मैं रिकॉर्ड की हुई मूवी प्ले करती हूँ। |
| 03:47 | “Recording plays” |
| 03:53 | अब इसे आगे बढ़ाते हैं। |
| 03:57 | “Recording plays” |
| 04:04 | मैं इसे बंद करती हूँ। |
| 04:09 | अब हम अगली स्लाइड पर जाते हैं। |
| 04:11 | यह वो है जिसे मैं स्पोकन ट्यूटोरियल कहती हूँ। |
| 04:14 | स्कूल जाने वाले बच्चे भी स्पोकन ट्यूटोरियल बना सकते हैं - यह बहुत आसान है। |
| 04:20 | रिकॉर्डिंग के लिए हमारे पास जो टूल्स हैं अब मैं उनके बारे में बताती हूँ। |
| 04:24 | लिनक्स पर, recordMyDesktop |
| 04:27 | स्पोकन ट्यूटोरियल समझाता है कि यह कैसे करें |
| 04:37 | “Recording plays” |
| 04:43 | विंडोज़ पर हमारे पास Camstudio है। |
| 04:47 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल समझाता है कि यह कैसे करें |
| 04:52 | दोनों FOSS हैं। |
| 04:59 | ट्यूटोरियल नेरैशन के लिए दिशा-निर्देश देता है। |
| 05:03 | मैं उसे प्ले करती हूँ। |
| 05:08 | “Recording plays” |
| 05:16 | अब मैं स्लाइड्स पर वापस आती हूँ। |
| 05:19 | स्पोकन ट्यूटोरियल बनाने की चौथी स्टेप स्क्रिप्ट को स्थानीय भाषाओँ में अनुवाद करना है। |
| 05:26 | अंग्रेज़ी में कमज़ोर लोगों के लिए सुगम्य बनाने के लिए। |
| 05:31 | मैं आपको getting started on Scilab पर अनुवादित स्क्रिप्ट दिखाऊँगी। |
| 05:35 | हिंदी, मराठी और बंगाली में |
| 05:40 | हिंदी, मराठी और बंगाली |
| 05:46 | अब ब्राउज़र पर वापस जाते हैं। |
| 05:49 | स्क्रिप्ट उपयोग करके हम सिर्फ स्पोकन पार्ट यानी बोले जाने वाले भाग को बदलते हैं। |
| 05:53 | विडिओ वही रहता है। |
| 05:56 | लिनक्स पर, हम ऑडेसिटी और ffmpeg उपयोग कर सकते हैं। |
| 06:00 | स्पोकन ट्यूटोरियल समझाता है कि यह कैसे करें |
| 06:06 | अब मैं ब्राउज़र को छोटा करती हूँ। |
| 06:09 | इसके नीचे, मेरे पास अन्य टैब्स के साथ दूसरा ब्राउज़र है। |
| 06:13 | मैं इसे प्ले करती हूँ: “Recording plays” |
| 06:31 | विंडोज़ पर, हम मूवी मेकर उपयोग कर सकते हैं। |
| 06:38 | स्पोकन ट्यूटोरियल समझाता है कि यह कैसे करें |
| 06:42 | अब अगली स्लाइड पर जाते हैं। |
| 06:50 | अब हम साइलैब स्पोकन ट्यूटोरियल्स हिंदी, मलयालम और बंगाली में देखेंगे। |
| 07 06 | “Recording plays” मैं मलयालम प्ले करती हूँ “Recording plays” मैं बंगाली प्ले करती हूँ “Recording plays” |
| 07:46 | अब अपनी स्लाइड्स पर वापस जाते हैं। |
| 07:50 | अब चर्चा करते हैं कि स्पोकन ट्यूटोरियल्स के माध्यम से जटिल विषयों को कैसे प्रस्तुत करते हैं। |
| 07:54 | आखिर, स्पोकन ट्यूटोरियल सिर्फ दस मिनट लम्बा होता है। |
| 07:59 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स को मिलाकर, अग्रिम विषयों को भी पढ़ाया जा सकता है। |
| 08:03 | अगर पर्याप्त छोटे स्टेप्स उपलब्ध हों तो, |
| 08:06 | हिमालय पर भी चढ़ा जा सकता है। |
| 08:09 | अब हम LaTeX और Scilab के लिए अध्ययन का ढाँचा देखते हैं। |
| 08:20 | LaTeX अध्ययन योजना |
| 08:26 | Scilab अध्ययन योजना |
| 08:29 | अब अगली स्लाइड पर जाते हैं। |
| 08:32 | स्पोकन ट्यूटोरियल के माध्यम से डिजिटल डिवाइड को मिटाया जा सकता है। |
| 08:36 | उदाहरण के लिए, आप समझा सकते हैं कि irctc से ट्रेन का टिकट कैसे खरीदें। |
| 08:41 | कम लागत के कृषि ऋण का कैसे पता लगाएं। |
| 08:44 | प्राथमिक स्वास्थय सम्बन्धी जानकारी का पता कैसे लगाएं। |
| 08:47 | प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी कैसे प्राप्त करें। |
| 08:51 | कम से कम दाम पर TV बेचने वाली दुकान का पता लगाने के लिए वेब सर्च कैसे करें। |
| 08:56 | निश्चित ही, यह अंतहीन सूची है। |
| 08:58 | वास्तव में, यह दृष्टिकोण डिजिटल डिवाइड को मिटाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। |
| 09:04 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के अंतर्गत प्रकाशित किये जाते हैं। |
| 09:08 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल वेबसाइट से फ्री डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। |
| 09:13 | अब 10 मिनट का स्पोकन ट्यूटोरियल बनाने के लिए उपलब्ध मानदेय पर चर्चा करते हैं। |
| 09:19 | स्क्रिप्ट और स्लाइड्स बनाने के लिए 3,500 रूपए। |
| 09:23 | नौसिखिया या आरंभक द्वारा समीक्षा के लिए 500 रूपए। |
| 09:28 | स्पोकन ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए 1000 रूपए - यह आरंभक के द्वारा भी किया जा सकता है। |
| 09:34 | स्थानीय भाषा में अनुवाद के लिए 1000 रूपए। |
| 09:37 | स्थानीय भाषा में डबिंग के लिए 500 रूपए। |
| 09:40 | समीक्षा और स्वीकृति के बाद भुगतान किया जाता है। |
| 09:43 | उपरोक्त धनराशियाँ दस मिनट के स्पोकन ट्यूटोरियल के लिए है। वास्तविक मानदेय मिनट की संख्या के अनुरूप होगा। |
| 09:50 | 5,000 रूपए का एक बार बोनस भी है। |
| 09:54 | हमारे लक्ष्य वो दूरस्थ बच्चे हैं |
| 09:57 | जो आधी रात को अकेले काम करते हैं बिना किसी की मदद के। |
| 10:00 | दूसरे शब्दों में, स्पोकन ट्यूटोरियल्स को स्वयं सीखने के लिए बनाये जाने की ज़रुरत है। |
| 10:05 | हम सक्रीय रूप से ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर को बढ़ावा देते हैं। |
| 10:08 | वित्त्तीय सहायता और स्पोकन ट्यूटोरियल्स उपयोग करके छात्र क्लबों के माध्यम से कार्यशालाओं का संचालन करते हैं। |
| 10:13 | हम कैंपस ऐम्बैसडर्स को भी ढूंढते हैं। |
| 10:16 | हमारे पास कैंपस ऐम्बैसडर प्रोग्राम पर एक स्पोकन ट्यूटोरियल है। |
| 10:21 | इसे प्ले करते हैं “Recording plays” |
| 10:35 | अपने प्रोजेक्ट की वेबसाइट दिखाते हैं, [1] |
| 10:45 | वर्तमान ट्यूटोरियल यहाँ उपलब्ध है |
| 10:48 | हमें कहाँ संपर्क करें, यहाँ है |
| 10:50 | FOSS सिस्टम की सूची wiki के माध्यम से उपलब्ध है - इस पर क्लिक करते हैं। |
| 10:59 | आप इनमें से किसी भी प्रयास से जुड़ सकते हैं। |
| 11:03 | आप नए सिस्टम पर काम भी प्रस्तावित कर सकते हैं। |
| 11:06 | आप हमसे निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं। |
| 11:10 | अब अगली स्लाइड पर जाते हैं। हम आपकी सहभागिता का स्वागत करते हैं। |
| 11:14 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स बनाने, समीक्षा करने और उपयोग करने के लिए |
| 11:17 | हमें प्रौद्योगिकी समर्थन की भी ज़रुरत होती है। |
| 10:20 | हमारे पास बहुत सी नौकरियाँ भी हैं |
| 11:22 | हमारे साथ काम करें फुल टाइम या पार्ट टाइम। |
| 11:25 | आपको हमारे साथ काम क्यों करना चाहिए ? |
| 11:27 | डिजिटल डिवाइड को मिटाने के लिए |
| 11:29 | अपने बच्चों को आईटी साक्षर बनाने के लिए। |
| 11:31 | FOSS का प्रचार करने के लिए |
| 11:33 | अपने बच्चों को नौकरी के योग्य बनाने के लिए |
| 11:35 | अपने देश को विकसित बनाने के लिए |
| 11:37 | डॉ अब्दुल कलाम का सपना साकार करने के लिए |
| 11:40 | अब अगली स्लाइड्स पर जाते हैं। हमारे पास आपके लिए एक नियत कार्य है। |
| 11:44 | कृपया देखें की क्या आप इस ट्यूटोरियल में दर्शाये सभी वेब पेजेज़ को ढूँढ सकते हैं |
| 11:49 | अब मैं वित्तीय सहायता के लिए आभार प्रकट करना चाहती हूँ। |
| 11:52 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 11:56 | यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है। |
| 12:01 | इस मिशन पर अधिक जानकारी spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro पर उपलब्ध है। |
| 12:11 | हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। |
| 12:14 | आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |