Spoken-Tutorial-Technology/C2/Editing-a-spoken-tutorial-using-Movie-Maker/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:04 नमस्कार। सीडीप आई आई टी बॉम्बे की ओर से, मैं इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत करती हूँ।
00:11 यह ट्यूटोरियल विंडोज़ मूवी मेकर प्रयोग करके विडिओ को कैसे एडिट करना है के मूल तत्वों को समझायेगा।
00:19 माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ का एक घटक, विंडोज मूवी मेकर, एक एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जो सारे विंडोज वर्जन्स - Me, XP या Vista के लिए उपलब्ध है।
00:31 अगर आपके PC पर यह नहीं है तो आप इसे www.microsoft.com/downloads से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।
00:42 आपको मूवी क्लिप का ऑडियो सुनने के लिए हेडसेट और स्पीकर्स की ज़रुरत होगी
00:47 प्रोग्राम को रन करने के लिए विंडोज मूवी मेकर आइकन पर डबल क्लिक करें।
00:52 यह आपके स्क्रीन पर एक खाली मूवी प्रोजेक्ट खोलेगा।
00:57 सबसे ऊपर शीर्ष पर आप मेन मेन्यू देखेंगे।
01:00 जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे तो हम देखेंगे कि यह अनेक विकल्प रखता है।
01:05 स्क्रीन पर, आप देखेंगे बाएं हाथ की तरफ एक मूवी टास्क पैनल, बीच में एक कलैक्शन पैनल और दायें हाथ की तरफ एक डिस्प्ले पैनल।
01:17 अगर आप विंडोज मूवी मेकर पहली बार उपयोग कर रहे हैं तो कलैक्शन पैनल खाली होगा।
01:23 प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक सारी विडिओ क्लिप्स, ऑडियो नैरेशन और म्यूजिक फाइल्स जब इम्पोर्ट होती हैं, तो कलैक्शन पैनल पर दिखाई देंगी।
01:32 अगर आपने पहले वो प्रोग्राम उपयोग किया है, विडिओ और ऑडियो क्लिप्स जो पहले इम्पोर्ट की गयी थीं आपके कलेक्शन पैनल पर दिखाई देंगी।
01:42 CRTL+A दबाकर कलेक्शन पैनल में सारी क्लिप्स को चुनें। किसी एक क्लिप पर राइट क्लिक करें और Delete (डिलीट) विकल्प पर क्लिक करें।
01:52 अब आपके पास आपके स्क्रीन पर एक खाली मूवी प्रोजेक्ट है, जिनकी आपको ज़रुरत है वो फाइल्स आप विंडोज मूवी मेकर में इम्पोर्ट कर सकते हैं।
01:59 मूवी टास्क पैनल अनेक विकल्प रखता है - Capture Video, Edit Movie और Finish Movie इनमें मुख्य हैं।
02:09 Movie Making Tips अन्य विकल्प है। Capture Video के अंतर्गत, आप Import Video विकल्प देखेंगे।
02:19 इस पर क्लिक करें, आप मेन मेन्यू में फाइल पर क्लिक कर सकते हैं और सब-विकल्प Import into Collections चुनें।
02:30 दोनों चुनाव Import File डायलॉग बॉक्स खोलेंगे। यहाँ आप वो विडिओ चुन सकते हैं जो आप फाइल का नाम और पथ निर्दिष्ट करके एडिट करना चाहते हैं।
02:39 मैं यह वीडियो चुनूँगी और Import बटन पर क्लिक करुँगी। चुना हुआ विडिओ कलैक्शन पैनल पर इम्पोर्ट किया जाता है।
02:53 अगर विडिओ बहुत बड़ा है तो विंडोज़ मूव मेकर अपने आप से उसे छोटे क्लिप्स में विभाजित कर देगा।
02:58 CTRL+A दबाकर उन सबको चुनें। अब किसी क्लिप पर राइट क्लिक करें और Add to Timeline सब-विकल्प चुनें।
03:12 कलैक्शन पैनल पर दिखने के क्रम में क्लिप्स यहाँ टाइमलाइन पर जोड़ी जाएँगी।
03:17 अगर आप चाहते हैं, तो आप एक-एक करके क्लिप को टाइमलाइन पर जोड़ सकते हैं। इसको टाइमलाइन पर ड्रैग और ड्राप करके। अब मैं इसे पीछे लेती हूँ।
03:30 प्रयोग करने वाले कृपया ध्यान दें कि विंडोज़ विस्टा में चलाया गया विंडोज़ मूवी मेकर वीडिओ को छोटी क्लिप्स में विभाजित नहीं करेगा।
03:39 यह कलैक्शन पैनल में सिंगल क्लिप की तरफ दिखाई देगा। इसलिए दोबारा, विडिओ क्लिप पर राइट क्लिक करें और Add to Timeline विकल्प चुनें।
03:49 यह पूरे विडिओ को टाइमलाइन पर सिंगल क्लिप में जोड़ेगा।
03:54 टाइमलाइन के सबसे ऊपर छोटे नीले रेक्टेंगल पर ध्यान दें। यह फ्रेम-हेड कहलाता है।
04:00 यह टाइमलाइन पर विडिओ की मौजूदा स्थिति दिखता है। डिफ़ॉल्ट रूप से, यह टाइमलाइन की शुरुआत पर है।
04:09 पहली क्लिप पर क्लिक करें। विडिओ का फर्स्ट फ्रेम या शुरुआत अब यहाँ डिस्प्ले में दिखाई देगी।
04:19 जब विडिओ प्ले किया जाता है तो यह डिस्प्ले पैनल पर दिखाई देगा। आप ध्यान देंगे कि डिस्प्ले पैनल पर नीचे VCR कंट्रोल्स हैं।
04:30 उनको समझाने से पहले, मैं फ्रेम हेड को यहाँ तक लाऊँगी।
04:38 पहला बटन प्ले या पॉज़ का है। जब यह प्ले मोड में होता है, तो फ्रेम हेड आगे की ओर जाता है।
04:46 जब पॉज़ मोड में होता है तो फ्रेम हेड मौजूदा स्थिति में रहता है।
04:51 दूसरा बटन प्लेबैक को स्टॉप यानी रोकने के लिए है।
04:55 जब इस पर क्लिक करते हैं तो प्लेबैक रुक जायेगा लेकिन फ्रेम हेड टाइमलाइन की शुरुआत में आ जायेगा।
05:03 अब मैं फ्रेम हेड को यहाँ लाती हूँ। तीसरा बटन एक बार में एक क्लिप को रिवाइंड करने का है।
05:15 ध्यान दें कि फ्रेम हेड एक बार में एक क्लिप पीछे की ओर जाता है।
05:21 छठा बटन एक बार में एक क्लिप को फ़ास्ट फॉरवर्ड करने का है।
05:25 ध्यान दें कि फ्रेम हेड एक बार में एक क्लिप आगे जाता है।
05:32 चौथा और पाँचवाँ बटन एक बार में एक फ्रेम को रिवाइंड और फॉरवर्ड करने के लिए हैं।
05:40 ध्यान दें कि फ्रेम हेड एक बार में एक फ्रेम चलता है।
05:49 अब यहाँ यह बटन स्प्लिट बटन कहलाता है। यह क्लिप को मौजूदा स्थिति पर दो क्लिप्स - ऑडियो और विडिओ दोनों, में विभाजित करता है।
06:01 अब मैं इसे प्रदर्शित करती हूँ। मैं फ्रेम हेड को यहाँ लाऊँगी और स्प्लिट बटन पर क्लिक करुँगी।
06:08 ध्यान दें कि अब क्लिप मौजूदा स्थिति पर दो क्लिप्स में विभाजित होती है। यह एक बहुत सक्षम एडिटिंग टूल है।
06:18 अब, मैं टाइमलाइन का लेआउट यानी विन्यास समझाती हूँ।
06:22 टाइमलाइन तीन वर्गों में विभाजित होता है - Video (विडिओ), Audio/Music (ऑडियो/म्यूजिक) और Title Overlay (टाइटल ओवरले)। विडिओ के आगे प्लस बटन पर क्लिक करें।
06:35 यह विडिओ टाइमलाइन को विस्तारित करेगा और इसमें ऑडियो टाइमलाइन को दिखायेगा। यह डबिंग के लिए उपयोगी है।
06:44 मैं डबिंग के बारे में अन्य ट्यूटोरियल में पहले ही समझा चुकी हूँ। आप इसे देखना चाह सकते हैं।
06:51 अभी मैं विडिओ के आगे वाले माइनस बटन को दबाकर विडिओ टाइमलाइन को समाप्त कर दूंगी।
06:58 टाइमलाइन के ऊपर यहाँ अनेक आइकन्स हैं जो एडिटिंग के दौरान मदद कर सकते हैं।
07:06 ज़ूम इन बटन विडिओ टाइमलाइन को खींचता है जिससे विडिओ का प्रत्येक फ्रेम एडिट किया जा सके।
07:15 ज़ूम आउट बटन विडिओ टाइमलाइन को ख़त्म करता है जिससे आप पूरे विडिओ को टाइमलाइन पर देख सकें।
07:24 यह बटन रिवाइंड टाइमलाइन बटन है।
07:26 जब भी आप इसे दबाते हैं, तो फ्रेम हेड आपके विडिओ की शुरुआत में चला जायेगा।
07:32 यह प्ले टाइमलाइन बटन है। इस पर क्लिक करके हम डिस्प्ले पैनल में वीडियो को प्ले करेंगे।
07:40 यह प्ले बटन बिलकुल VCR कंट्रोल प्ले बटन की तरह व्यवहार करता है।
07:46 विंडोज़ मूवी मेकर की अनेक विशेषताओं पर अधिक जानकारी, मूवी टास्क पैनल में Movie Making Tips विकल्प से पता लगा सकते हैं।
07:57 अभी तक मैंने विंडोज मूवी मेकर स्क्रीन के बेसिक लेआउट यानी मौलिक विन्यास समझाया है, अब अपनी टाइमलाइन पर वापस आते हैं और सीखते हैं कि विडिओ के कुछ भागों को कैसे जोड़ते और हटाते हैं।
08:09 मैं यहाँ ज़ूम इन करुँगी। एक बार जब आपने विडिओ इम्पोर्ट कर लिया है तो इसे शुरू से अंत तक प्ले करें और उन भागों को ध्यान में रखें जो आप एडिट करने चाहते हैं।
08:25 मैं यहाँ से विडिओ के कुछ सेकण्ड्स को हटाना चाहती हूँ।
08:30 अतः मैं फ्रेम हेड यहाँ लाऊँगी और क्लिप प्ले करुँगी।
08:36 मैं प्लेबैक को यहाँ रोकूंगी क्योंकि यह उस भाग की शुरुआत है जो मैं मिटाना चाहती हूँ।
08:42 अब मैं स्प्लिट बटन पर क्लिक करुँगी।
08:46 ध्यान दें कि अब क्लिप इस स्थिति पर विभाजित हुई है।
08:50 मैं प्लेबैक को फिर से चलाऊंगी और दोबारा उस भाग के अंत पर रोकूंगी जिसे मैं मिटाना चाहती हूँ।
08:57 स्प्लिट बटन पर फिर से क्लिक करें। ध्यान दें कि क्लिप इस स्थिति पर दोबारा से विभाजित होती है।
09:04 मैं वापस इस पर जाउंगी जिससे आप इसे देख सकें। अब मैं इस पर क्लिक करके इसे चुनूँगी और कीबोर्ड पर डिलीट बटन दबाऊँगी।
09:15 ध्यान दें कि [bad] वाली क्लिप आगे बढ़ती है और पहले वाली क्लिप से जुड़ जाती है।
09:22 मूवी मेकर यह अपने आप करता है जिससे विडिओ में निरंतरता बनी रहे।
09:27 हमेशा याद रखें कि जब भी आप क्लिप का एक भाग मिटाते हैं तो विडिओ के साथ ऑडियो दोनों मिट जाते हैं।
09:35 इस तरीके से, आप विडिओ से भागों को मिटा सकते हैं।
09:39 अब मैं दर्शाऊँगी कि मौजूदा विडिओ में एक अतिरिक्त क्लिप कैसे जोड़ें।
09:44 मेरे पास एक छोटी सी क्लिप है जो मैं अपने विडिओ में सम्मिलित करना चाहती हूँ।
09:49 अतः, Import Video पर क्लिक करके मैं इसे कलैक्शन पैनल में इम्पोर्ट करुँगी।
09:55 यह वो फाइल है जो मैं इम्पोर्ट करना चाहती हूँ अतः मैं इसे चुनूँगी और Import बटन पर क्लिक करुँगी।
10:03 क्लिप अभी कलैक्शन पैनल पर इम्पोर्ट की गयी है।
10:08 अब क्लिप कलैक्शन पैनल में दिखाई देती है।
10:12 मैं क्लिप पर क्लिक करके इसको चुनूँगी और इसे उस स्थिति पर खींचूँगी जहाँ मैं इसे टाइमलाइन पर दिखाना चाहती हूँ।
10:19 मैं माउस बटन को छोड़ूंगी और मेरी क्लिप मौजूदा स्थिति में जोड़ी जाती है।
10:27 कृपया ध्यान दें कि आप टाइमलाइन पर अन्य क्लिप की शुरुआत में या अंत में एक नयी क्लिप जोड़ सकते हैं पर बीच में नहीं ।
10:36 अगर आप बीच में जोड़ना चाहते हैं तो आपको क्लिप बीच में से विभाजित करनी पड़ेगी जो टाइमलाइन पर है और वहाँ नयी क्लिप जोड़नी पड़ेगी।
10:44 इस तरह से, आप विडिओ में कुछ भागों को जोड़ सकते हैं। यह प्रक्रिया दो या अधिक विडिओ को जोड़ने में प्रयोग की जा सकती है।
10:52 अन्य विशेषता जो मैं प्रदर्शित करना चाहती हूँ वो है आप क्लिप की लम्बाई या क्लिप के भाग को कैसे बड़ा सकते हैं।
11:01 यह विशेषता खास तौर पर डबिंग के दौरान उपयोगी होती है।
11:04 कभी-कभी उस भाषा में जिसमें आप डबिंग कर रहे हैं विडिओ की वास्तविक भाषा में कहे गए समान शब्दों को समझाने के लिए अधिक शब्दों की ज़रुरत हो सकती है।
11:13 ऐसे समय पर, आपको ऑडियो के साथ सिंक्रनाइज़ यानी समकालिक करने के लिए विडिओ क्लिप के समय को बढ़ाने की ज़रुरत हो सकती है।
11:21 मिटाने वाले भागों के बारे में उपरोक्त समझायी गयी प्रक्रिया का अनुसरण करके विडिओ के उस भाग को चुनें जो आप बढ़ाने चाहते हैं।
11:29 मैं इसे दिखाऊँगी। मैं फ्रेम-हेड को यहाँ लाऊँगी - यहाँ विडिओ को विभाजित करें - प्ले करें और रोकें - विडिओ को दोबारा विभाजित करें - काटे गए भाग को चुनें - राइट क्लिक करें और Copy चुनें - फ्रेम हेड को उस स्थिति पर लाएं जहाँ आप इसे पेस्ट करना चाहते हैं - राइट क्लिक करें और Paste चुनें।
11:56 वैकल्पिक रूप से, आप कॉपी के लिए CTRL+C और पेस्ट के लिए CTRL+V दबा सकते हैं। इस तरीके से, मैंने आवश्यक सेकण्ड्स की संख्या के लिए क्लिप बड़ा ली है।
12:08 यह हमेशा अच्छा रहता है कि क्लिप को लंबे समय तक बड़ा लें और फिर एडिटिंग के अंत से उस भाग को काट दें जिसकी आपको ज़रुरत नहीं है।
12:18 आदर्श रूप से माउस को बिना हिलाये एक भाग चुनें, नहीं तो पेस्ट की हुई मूवी में माउस की गतिविधि का दोहराव हो जायेगा।
12:27 यह देखने वाले के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है।
12:29 अतः, यह वो है जो हमें ध्यान में रखने की ज़रुरत है जब वीडियो को बढ़ाने के लिए हम कॉपी और पेस्ट करते हैं।
12:38 यह विंडोज मूवी मेकर की मूल एडिटिंग विशेषताओं को समाविष्ट करता है।
12:43 अतः, अपने वीडियो को एडिट करने के लिए विंडोज मूवी मेकर की इन विशेषताओं का उपयोग करें।
12:49 जैसा पहले उल्लिखित है, आप एक भाषा से दूसरी भाषा में वीडियो को कैसे डब करते हैं पर ट्यूटोरियल देखना चाह सकते हैं।
12:57 एक बार जब आप एडिटिंग और डबिंग के मूल तत्वों यानी बेसिक से परिचित हो जाएँ, तो आप अन्य टूटोरियल देखने छह सकते हैं जैसे अपने वीडियो में कुछ अच्छे इफेक्ट्स कैसे जोड़ें, परिवर्तन कैसे करें, शीर्षक या क्रेडिट्स और ऑडियो या म्यूज़िक कैसे जोड़ें
13:13 दर्शक हमारी साइट www.spoken-tutorial.org पर भी जाना चाह सकते हैं। इस साइट पर सारे ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए स्पोकन ट्यूटोरियल्स को बनाने, एडिट करने, डब करने से सम्बंधित सारी जानकारी है।
13:32 आशा करती हूँ कि यह जानकारी आपके लिए सहायक है। CDEEP आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Shruti arya