QGIS/C2/Raster-Data-Styling/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Raster Data Styling in QGIS पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे सतत raster को स्टाइल करना
00:13 Raster Calculator में एक्स्प्रेशन लिखना
00:17 raster प्रोपर्टिज के बारे में।
00:20 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ,

Ubuntu Linux OS वर्जन 16.04

00:28 QGIS वर्जन 2.18
00:32 इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए, आपको QGIS interface से परिचित होना चाहिए।
00:38 पूर्वपेक्षित ट्यूटोरियल्स के लिए कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएं।
00:43 प्लेयर के नीचे स्थित Code files लिंक में दिए गए फोल्डर को डाउनलोड़ करें।
00:49 डाउनलोड़ की गई zip फाइल के कंटेंट्स को एक्स्ट्रैक्ट करें और इसे फोल्डर में सेव करें।
00:56 मेरा Code files फोल्डर यहां है।
00:59 फोल्डर को खोलने के लिए डबल-क्लिक करें।
01:02 इस फोल्डर में आप वर्ष 2000 और 1990 हेतु पूर्ण विश्व के लिए Population Density grid files पायेंगे।
01:12 यहां .asc file extension के साथ ASCII फॉर्मेट में दो फाइल्स हैं।
01:20 इन फाइल्स को QGIS में खोलें।
01:24 Code files फोल्डर को बंद करें।
01:27 यहां मैंने QGIS इंटरफेस खोला है। Layer मैन्यू पर क्लिक करें।
01:34 ड्राप-डाउन से Add Layer चुनें।
01:38 सब-मैन्यू से Add Raster Layer चुनें।
01:43 एक डायलॉग बॉक्स खुलता है। मैं Desktop में Code file फोल्डर पर जाऊंगी।
01:52 .asc file extension के साथ दो फाइल्स चुनें।
01:58 Ctrl की को दबाएं और पकड़कर रखें, दोनों फाइल्स पर क्लिक करें।
02:04 Open बटन पर क्लिक करें।
02:07 Coordinate Reference System Selector खुलता है।
02:11 कुछ सेटिंग्स में, CRS स्वतः ही चयनित होगा।
02:17 ऐसी स्थिति में यह विंडो नहीं खुल सकती है।
02:21 यदि Coordinate Reference System Selector नहीं खुलता है, तो इस स्टेप को छोड़ दें और अगले स्टेप के साथ आगे बढ़ें।
02:30 यहां, मैं सूची से WGS 84 EPSG 4326 चुनूंगी।
02:39 OK बटन पर क्लिक करें।
02:42 क्योंकि एक ही समय पर हम समान दो लेयर्स जोड़ रहे हैं, Coordinate Reference System Selector एक बार और यहां खुलता है।
02:51 फिर से WGS 84 EPSG 4326 चुनें।
02:58 OK बटन पर क्लिक करें।
03:01 कैनवास पर आप grayscale में प्रस्तुत विश्व का मानचित्र देखेंगे।
03:07 हल्के रंग का pixels अधिकतम जनसंख्या और गहरे रंग का pixels निम्नतम जनसंख्या दर्शाता है।
03:15 Layers Panel में, आप दोनों लोड़ raster layers देखेंगे।
03:21 raster में प्रत्येक pixel में उस ग्रिड के लिए जनसंख्या घनत्व का मान होता है।
03:27 pixel का मान देखने के लिए, टूल बार के ऊपरी राइट-कोने पर Identify Features टूल पर क्लिक करें।
03:35 मानचित्र को जूम-इन करने के लिए माउस के व्हील का उपयोग करें।
03:38 raster मानचित्र पर कहीं भी क्लिक करें।
03:41 Pixel मान Identify Results पैनल में दिखाई देगा।
03:48 ध्यान दें कि हल्के रंग में pixel उच्चतम मान और गहरे रंग के pixel में निम्नतम मान होता है।
03:57 Identify Results पैनल बंद करें।
04:00 मानचित्र को जूम आउट करें। Pan Map टूल पर क्लिक करें और कैनवास पर मानचित्र को व्यवस्थित करें।
04:09 जनसंख्या घनत्व पैटर्न को उपयुक्त प्रकार की स्टाइलिंग के साथ बेहतर रूप से देखा जा सकता है।
04:16 Layers Panel में पहली लेयर पर राइट-क्लिक करें।
04:21 कॉन्टैक्स्ट मैन्यू से Properties ऑप्शन चुनें।
04:26 Layer Properties डायलॉग बॉक्स खुलता है।
04:30 डायलॉग बॉक्स में Style टैब चुनें।
04:35 Band Rendering सेक्शन में, Render type को Singleband pseudocolor में बदलें।
04:42 Interpolation को Linear करें।
04:46 Color ड्राप-डाउन में, Spectral चुनें।
04:51 नीचे स्क्रोल करें।
04:54 Mode को Continuous चुनें।

Classify बटन पर क्लिक करें।

05:00 आप देखेंगे कि 5 नए रंग मान बन गए हैं।
05:05 Apply बटन पर क्लिक करें और डायलॉग बॉक्स के निचले दाएं कोने में OK बटन पर क्लिक करें।
05:14 वापस QGIS कैनवस में, आप वर्णक्रमीय रंग प्रतिपादन के 5 वर्गों में प्रदर्शित raster मानचित्र देखेंगे।
05:24 जैसे 1 layer में दिखाया गया है उन्ही स्टेप्स का अनुकरण करें और 2 layer के लिए raster style बदलें।
05:45 हमारे विश्लेषण के लिए, हम 1990 और 2000 के बीच के सबसे बड़े जनसंख्या परिवर्तन वाले क्षेत्रों को खोजना चाहेंगे।
05:54 इसके लिए, हमें दोनों layers में प्रत्येक ग्रिड के pixel मान के मध्य अंतर ज्ञात करने की आवश्यकता है।
06:02 इन गणनाओं के लिए, हम Raster Calculator tool का उपयोग करेंगे।
06:07 मैन्यू बार में Raster मैन्यू पर क्लिक करें। ड्राप-डाउन से Raster calculator चुनें।
06:16 Raster Calculator डायलॉग बॉक्स खुलता है।
06:20 Raster bands चयन में, बैंड्स के नाम प्रदर्शित होते हैं।
06:26 क्योंकि हमारे प्रत्येक rasters में 1 बैंड है, आप प्रति raster 1 प्रविष्टि देखेंगे।
06:33 raster calculator, raster pixels पर गणितीय कार्य लागू कर सकता है।
06:40 इस मामले में हम वर्ष 2000 के जनसंख्या घनत्व से वर्ष 1990 के जनसंख्या घनत्व को घटाने के लिए एक सरल सूत्र दर्ज करना चाहते हैं।
06:52 Raster bands सेक्शन में, वर्ष 2000 के लिए raster layer पर डबल-क्लिक करके layer चुनें।
07:00 एक्स्प्रेशन अब Raster calculator expression सेक्शन में जुड़ जाती है।
07:06 Operators सेक्शन से, subtraction operator बटन पर क्लिक करें।
07:12 फिर से Raster bands सेक्शन से, वर्ष 1990 के लिए raster layer पर डबल-क्लिक करें।
07:20 अब गणना के लिए सूत्र Raster calculator expression सेक्शन में प्रदर्शित होता है।
07:27 Result Layer सेक्शन में, आप Output layer बॉक्स देखेंगे।
07:33 बॉक्स में, अपने output layer का नाम pop-change.tif टाइप करें।
07:41 Output format ड्राप-डाउन में, Geo TIFF चुनें।
07:47 Output CRS ऑप्शन स्वतः चयनित होता है। इसे ऐसे ही रहने दें।
07:54 Add result to project के आगे बॉक्स को चेक करें।
08:00 डायलॉग बॉक्स के निचले भाग में OK बटन पर क्लिक करें।
08:04 आपको Layers Panel में नई layer लोड़ दिखेगी।
08:08 तीसरी लेयर के लिए मानचित्र देखने के लिए, Layers Panel में पॉप-2000 और पॉप-1990 layers के लिए चेक बॉक्स को अनचेक करें।
08:21 हम लेयर की स्टाइल बदलकर अधिक सूचनात्मक मानचित्र बना सकते हैं।
08:27 pop-change layer पर राइट-क्लिक करें। कॉन्टैक्स्ट मैन्यू से Properties ऑप्शन चुनें।
08:36 Layer Properties डायलॉग बॉक्स खुलता है।
08:40 हम layer को इस तरह स्टाइल करना चाहते हैं, कि कुछ रैंज में pixel मान समान रंग के होते हैं।
08:47 Metadata टैब पर क्लिक करें,Properties ऑप्शन पर नीचे स्क्रोल करें।
08:55 maximum और minimum मान नोट करें।
08:59 अधिकतम मान 6000 के करीब है।
09:02 न्यूनतम मान-2000 से थोड़ा अधिक है।
09:06 Style टैब पर जाएं। Band Rendering, में Render type के रूप में Singleband pseudocolor चुनें।
09:14 Interpolation को Discrete सेट करें।
09:19 नीचे स्क्रोल करें। Add Values Manually बटन पर जाएं।
09:25 यह Classify बटन के आगे स्थित हरा प्लस सिंबल बटन है।
09:31 4 यूनिक classes बनाने के लिए Add Values Manually बटन को 4 बार क्लिक करें।
09:39 यह मान मध्य पैनल में दिखाई देता है।
09:43 यहां हमें प्रत्येक रो में मानों को बदलना पड़ेगा।
09:47 दर्ज किए गए मान से कम जनसंख्या मान की उस प्रविष्टि को रंग दिया जाएगा।
09:54 मान को बदलने के लिए Values कॉलम में पहली प्रविष्टि पर डबल-क्लिक करें।
10:00 हमने देखा कि हमारे metadata विश्लेषण में न्यूनतम मान -2000 से थोड़ा अधिक है। पहली प्रविष्टि में -2000 टाइप करें।
10:12 रंग के बॉक्स पर डबल-क्लिक करें और रंग बदलें।
10:20 पहली रो में Label कॉलम पर डबल-क्लिक करें। No Data values टाइप करें।
10:28 इसी तरह यहां दिखाए अनुसार सभी मान और लेबल भरें।
10:33 Negative बदलाव को निरूपित करने के लिए दूसरी रो में -10,
10:46 Neutral निरूपित करने के लिए तीसरी रो में 10,
10:59 आखिर में 6000, Positive बदलाव निरूपित करने के लिए।
11:03 क्योंकि metadata विश्लेषण से हमारा अधिकतम मान 6000 के करीब है।
11:23 विंडो के निचले दाएं-कोने में, Apply बटन और फिर OK बटन पर क्लिक करें।
11:30 अब कैनवास पर आपको जनसंख्या डेटा का अधिक प्रभावशाली दृश्य दिखाई देगा।
11:37 यहां आप स्पष्ट रूप से उन क्षेत्रों को देख सकते हैं जिनमें धनात्मक और ऋणात्मक जनसंख्या घनत्व में परिवर्तन देखा गया है।
11:46 नीले रंग में रंगे हुए क्षेत्र धनात्मक जनसंख्या परिवर्तन को दर्शाते हैं।
11:52 हरे रंग के क्षेत्र ऋणात्मक परिवर्तन को दर्शाते हैं।
11:56 गुलाबी क्षेत्रों में बहुत अधिक जनसंख्या परिवर्तन नहीं देखा गया है।
12:02 संक्षेप में,
12:04 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा,

सतत raster स्टाइल करना, raster calculator में एक एक्स्प्रेशन लिखना, raster प्रोपर्टिज के बारे में।

12:17 नियतकार्य के रूप में,

Code files लिंक में दिए गए जनसंख्या डेटा का उपयोग करके, एक नई रैस्टर फाइल बनाएं, जो केवल ऋणात्मक जनसंख्या परिवर्तन दिखाता है।

12:28 संकेत: Raster Calculator का उपयोग करें, 0 से कम जनसंख्या परिवर्तन का चयन करने के लिए एक एक्स्प्रेशन लिखें।
12:36 आपका पूर्ण नियतकार्य यहां दिखाए गए अनुसार दिखना चाहिए।
12:41 निम्न लिंक पर मौजूद विडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
12:49 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, कार्यशालाएं आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
13:00 कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी इस फोरम पर पोस्ट करें।
13:04 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है। इस मिशन से संबंधित अधिक जानकारी दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।
13:16 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh