PhET/C2/The-Greenhouse-Effect/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Greenhouse Effect, एक इंट्रैक्टिव PhET simulation पर इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में, हम इंट्रैक्टिव PhET simulation का उपयोग करके Greenhouse Effect को प्रदर्शित करेंगे।
00:14 इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, आपको हाई-स्कूल की विज्ञान का ज्ञान होना चाहिए।
00:20 यहाँ मैं उपयोग कर रही हूँ Ubuntu Linux OS वर्जन 14.04
00:26 Java वर्जन 1.7.0
00:30 Firefox Web Browser वर्जन 53.02.2.
00:36 इस सिमुलेशन का उपयोग करके, छात्र सीखेंगे:

1. वायुमंडलीय तापमान पर ग्रीनहाउस गैसों का प्रभाव।

00:44 2. Ice age और आज के वातावरण का अन्वेषण और तुलना करना।
00:49 3. वायुमंडलीय तापमान पर Glass panes और Clouds का प्रभाव।
00:55 4. वायुमंडलीय गैसों के साथ फोटॉन की सहभागिता।
00:59 5. वायुमंडलीय गैसों का ग्रीनहाउस प्रभाव में योगदान।
01:04 ग्रीनहाउस प्रभावः

यह एक ऐसी घटना है जिसमें सूर्य द्वारा उत्सर्जित पृथ्वी के वायुमंडल का विकिरण होता है।

01:13 यह प्रभाव वायुमंडल में गैसों के कारण होता है।
01:17 वे पृथ्वी की सतह से वापस विकिरणित गर्मी को बनाए रखते हैं।
01:22 यह स्लाइड ग्रीनहाउस गैसों और उनके प्रतिशत को दर्शाती है।
01:27 यह प्रक्रिया ग्रीनहाउस के अंदर होती है।
01:32 ठंडी जगहों पर, फलों और सब्जियों को कांच के ढके हुए क्षेत्र में उगाया जाता है, जिसे ग्रीनहाउस कहा जाता है।
01:40 एक ग्रीनहाउस में, सौर विकिरण पारदर्शी कांच से होकर गुजरते हैं और मिट्टी को गर्म करते हैं।
01:47 इस गर्मी में से कुछ को ग्लास द्वारा अवशोषित किया जाता है और कुछ को प्रतिबिंबित किया जाता है।
01:52 यह क्रियाविधि सूर्य की ऊर्जा को ग्रीनहाउस में फंसाए रखता है।
01:58 निम्नलिखित लिंक का उपयोग सिमुलेशन डाउनलोड करने के लिए करें।
02:02 मैंने पहले ही Greenhouse Effect सिमुलेशन को अपने Downloads फ़ोल्डर में डाउनलोड कर लिया है।
02:08 मैं टर्मिनल का उपयोग करके सिमुलेशन को खोलूंगी।
02:12 टर्मिनल खोलें।
02:14 प्रॉम्प्ट पर, टाइप करें cd Downloads और एंटर दबाएँ।
02:20 फिर टाइप करें, java space hyphen jar space greenhouse_en.jar और एंटर दबाएँ।
02:31 Greenhouse Effect सिमुलेशन खुलता है।
02:35 सिमुलेशन में 3 स्क्रीन हैं:

Greenhouse Effect,

Glass Layers और

Photon Absorption.

02:45 Greenhouse Effect स्क्रीन पृथ्वी के वातावरण को दिखाती है।
02:49 सूर्य से निकलने वाले प्रकाश को पीले फोटॉन के रूप में दर्शाया गया है।
02:54 पृथ्वी की सतह से निकलने वाली ऊष्मा को लाल infrared photons के रूप में दिखाया जाता है।
03:00 दाईं ओर पैनल पर, हमारे पास वातावरण का पता लगाने के लिए विकल्प हैं।
03:06 डिफ़ॉल्ट रूप से, Atmosphere during Today के रूप में सेट है।
03:11 Today's Atmosphere के लिए ग्रीनहाउस गैसों की संरचना पर ध्यान दें।
03:16 Kelvin और Fahrenheit स्केल में तापमान रिकॉर्ड करने के लिए एक थर्मामीटर है।
03:23 Options पैनल में Fahrenheit या Celsius यूनिट्स में तापमान प्रदर्शित करने के लिए रेडियो-बटन हैं।
03:31 स्क्रीन के नीचे Pause और Play सिमुलेशन के बटन हैं।
03:37 animation की गति को बदलने के लए स्लाइडर को fast से slow करें।
03:44 थर्मामीटर पर तापमान पर ध्यान दें।
03:48 Adjustable concentration बटन पर क्लिक करें।
03:52 यह ग्रीनहाउस गैसों की एकाग्रता में वृद्धि करेगा।
03:57 फिर Greenhouse Gas Concentration स्लाइडर को Lots की ओर खींचें। ।
04:03 थर्मामीटर पर तापमान पर ध्यान दें।
04:07 जैसे-जैसे ग्रीनहाउस गैसों की सांद्रता बढ़ती है, तापमान में वृद्धि होती है।
04:13 क्या वायुमंडल में बादल Greenhouse Effect को कम करने में मदद करते हैं?
04:18 Options मेन्यू से सिमुलेशन में Clouds जोड़ें।
04:23 तापमान पर ध्यान दें। ध्यान दें कि Clouds वातावरण को तापीय बनाए रखने में मदद करेगा।
04:30 आप 18th शताब्दी और Ice age के दौरान वातावरण की तुलना भी कर सकते हैं।
04:36 1750 रैडियो-बटन पर क्लिक करें।
04:40 ग्रीनहाउस गैसों की संरचना पर ध्यान दें।
04:44 Ice age रैडियो-बटन पर ध्यान दें।
04:47 ग्रीनहाउस गैसों की संरचना में परिवर्तन पर ध्यान दें।
04:52 Ice age में ग्रीनहाउस गैसों की प्रतिशत संरचना बहुत कम है।
04:58 सिमुलेशन रिसेट करने के लिए स्क्रीन के नीचे Reset All बटन पर क्लिक करें।
05:04 अपनी कार्रवाई की पुष्टि करने के लिए Yes पर क्लिक करें।
05:08 अब, इस विंडो में अन्य स्क्रीन को ढूँढते हैं।
05:13 Glass Layers टैब पर क्लिक करें।
05:16 यहां, हमारे पास सिमुलेशन में Glass Panes जोड़ने का विकल्प है।
05:22 यह वायुमंडलीय तापमान पर Glass Panes के प्रभाव को समझने में मदद करता है।
05:28 हम एक Glass Pane जोड़ते हैं और तापमान में बदलाव का निरीक्षण करते हैं।
05:33 अधिक Glass Panes जोड़ें और देखें कि क्या होता है।
05:38 Photon Absorption टैब पर क्लिक करें।
05:41 फोटॉन्स को जारी करने के लिए Infrared Photon स्लाइडर को खींचें।
05:46 एक-एक करके Atmospheric Gases रेडियो बटन पर क्लिक करें, और कंपन की जाँच करें।
06:00 Build Atmosphere रेडियो बटन पर क्लिक करें।
06:04 संबंधित परमाणुओं के लिए स्लाइडर को खींचें।
06:19 फिर स्लाइडर को Infrared या Visible Photons के लिए खींचें।
06:25 अणुओं के कंपन पर ध्यान दें।
06:29 संक्षेप में...
06:31 इस ट्यूटोरियल में, हमने सीखा-

वायुमंडलीय तापमान पर ग्रीनहाउस गैसों के प्रभाव के बारे में,

06:38 Ice age और Today के वातावरण की तुलना की,
06:43 वायुमंडलीय तापमान पर Glass panes और Clouds का प्रभाव,
06:48 वायुमंडलीय गैसों के साथ फोटॉन की सहभागिता,
06:52 वायुमंडलीय गैसों का ग्रीनहाउस प्रभाव में योगदान।
06:57 नियतकार्य के रूप में, वायुमंडलीय तापमान की तुलना 18th शताब्दी और Ice age के दौरान करें।
07:05 सिमुलेशन में Clouds जोड़ें और तापमान में बदलाव का निरीक्षण करें।
07:11 Glass layers और Photon Absorption स्क्रीन पर जाएं।
07:16 बताएं कि क्यों Glass panes वातावरण का तापमान बढ़ाता है।
07:22 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।

कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।

07:31 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके वर्कशॉप आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है।
07:41 अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
07:45 कृपया इस फोरम पर अपने समयबद्ध प्रश्नों को पोस्ट करें।
07:49 यह प्रोजेक्ट आंशिक रूप से शिक्षक और शिक्षण पर पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन द्वारा वित्त पोषित है।
07:57 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
08:09 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh