PhET/C2/States-of-Matter/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 States of Matter Simulation पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम, States of Matter, एक इंटरैक्टिव PhET simulation के बारे में सीखेंगे।
00:13 इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, शिक्षार्थियों को हाई स्कूल के साइंस के विषयों से परिचित होना चाहिए।
00:20 यहाँ मैं उपयोग कर रही हूँ

Ubuntu Linux OS वर्जन 14.04

Java वर्जन 1.7.0

Firefox Web Browser वर्जन 53.02.2

00:37 इस Simulation का उपयोग करते हुए, छात्र निम्नलिखित में सक्षम होंगे:

1. पदार्थ की अवस्थाओं की विशेषताओं का वर्णन करना

2. पूर्वानुमान करना कि तापमान में परिवर्तन या दाब कणों के व्यवहार को कैसे बदलता है।

3. विभिन्न पदार्थों के पिघलने, जमने और क्वथनांक का अध्ययन करना।

00:58 4. तीन अलग-अलग चरणों में कणों की तुलना करना।
01:02 5. ठोस, तरल पदार्थ और गैसों में कणों के बीच परस्पर क्रिया की तुलना करना।
01:09 6. अणुओं के तापमान और गतिज ऊर्जा के बीच के संबंध का अध्ययन करना।
01:15 हमारे चारों ओर पदार्थ 3 अवस्थाओं में मौजूद हैं- ठोस, तरल और गैस।
01:22 ये अवस्थाएँ कणों के बीच अंतर-आणविक बलों के कारण उत्पन्न होती हैं। अवस्था में परिवर्तन ऊष्मा और दाब के अनुप्रयोग पर होता है।
01:34 अब simulation शुरू करते हैं।
01:37 simulation डाउनलोड करने के लिए निम्न लिंक का उपयोग करें।

http://phet.colorado.edu

01:42 मैंने अपने Downloads फोल्डर में पहले से ही States of Matter simulation डाउनलोड कर लिया है।
01:49 सिमुलेशन खोलने के लिए, States-of-Matter html फाइल पर राइट-क्लिक करें। Open with Firefox Web Browser ऑप्शन चुनें।
02:00 फाइल ब्राउजर में खुलती है।
02:03 सिमुलेशन 3 स्क्रीन के साथ खुलता है-

States, Phase changes और Interaction.

02:13 States स्क्रीन पर क्लिक करें।
02:16 Screen में डिफ़ॉल्ट रूप से नियॉन परमाणुओं से भरा एक (कंटेनर )पात्र है।
02:22 कंटेनर थर्मामीटर के साथ भी फिट है।

यह केल्विन पैमाने में तापमान को दर्शाता है। सेल्सियस पैमाने में तापमान देखने के लिए काले एरो पर क्लिक करें।

02:36 कंटेनर के नीचे, सिस्टम को गर्म या ठंडा करने के लिए एक हीट रेगुलेटर है।
02:43 कंटेनर को गर्म करने के लिए slider को खींचें और दबाए रखें।

कंटेनर को ठंडा करने के लिए स्लाइडर को नीचे खींचें और दबाए रखें।

02:53 स्क्रीन के दाईं ओर, Atoms & Molecules की एक सूची है।
02:59 इस सूची के नीचे, Solid, Liquid और Gas के लिए बटन हैं।
03:07 सिमुलेशन के निचले-बाएँ कोने पर दो बटन हैं।

सिमुलेशन को pause और play के लिए बड़ा बटन है।

03:16 छोटा वाला स्टेप-वाईज सिमुलेशन को प्ले करने के लिए है।

Reset बटन निचले-दाएँ कोने पर है।

03:25 यहां, हम अवस्था में परिवर्तन देखने के लिए परमाणुओं या अणुओं को गर्म या ठंडा कर सकते हैं।
03:32 कंटेनर में नियॉन परमाणु हैं। Solid बटन पर क्लिक करें।
03:38 स्क्रीन को देखें। ठोस में, नियॉन कणों को कसकर पैक किया जाता है।
03:43 परमाणुओं की गतिविधि प्रतिबंधित है। कंपन न्यूनतम हैं।
03:50 हीट रेगुलेटर पर स्लाइडर को ऊपर ले जाकर तापमान बढ़ाएं।
03:56 27 K तक तापमान बढ़ाएं। हम परमाणुओं में गतिविधि देख सकते हैं।
04:04 यह इंगित करता है कि नियॉन तरल अवस्था में है।

तापमान को और बढ़ाएं। कंटेनर में परमाणु स्वतंत्र रूप से गतिविधि कर रहे हैं।

04:15 नियॉन गैस अवस्था में है।
04:18 गैस अवस्था में, परमाणु उच्च गति के साथ अनियमित रूप से गति करते हैं।
04:24 इस यादृच्छिक गति के कारण, परमाणु एक दूसरे और कंटेनर की दीवारों से टकराते हैं।
04:30 सिमुलेशन को रीसेट करने के लिए Reset बटन पर क्लिक करें।
04:35 सूची से Water अणुओं का चयन करें।

Solid बटन पर क्लिक करें।

04:41 कंटेनर में अणुओं के तापमान और गति का निरीक्षण करें।

फिर से Liquid बटन पर क्लिक करें और कंटेनर में अणुओं का निरीक्षण करें।

04:53 इसी तरह Gas बटन पर क्लिक करें।

सिमुलेशन को रीसेट करने के लिए Reset बटन पर क्लिक करें।

05:01 इसके बाद, इंटरफ़ेस के नीचे Phase Changes स्क्रीन पर क्लिक करें।
05:08 इस स्क्रीन का उपयोग करके, हम यह पता लगा सकते हैं कि सिस्टम के गर्म होने, ठंडा होने, संपीड़ित होने या अधिक परमाणुओं के जुड़ने पर परमाणु या अणु कैसे व्यवहार करते हैं।
05:20 इस स्क्रीन में, कंटेनर को pressure gauge के साथ लगाया गया है।
05:25 इसे गैस परमाणुओं या अणुओं में पंप करने के लिए एक पंप के साथ भी लगाया जाता है।
05:32 स्क्रीन के दाईं ओर हम देख सकते हैं-

1. Interaction Potential curve या Lennard-Jones potential curve और

2. Phase Diagram curve.

05:44 प्रयोग शुरू करने से पहले, प्रेशर गेज पर प्रारंभिक दाब पर ध्यान दें।
05:51 थर्मामीटर पर तापमान पर ध्यान दें।

नियॉन ठोस अवस्था में है, जैसा कि Phase Diagram पर लाल बिंदु द्वारा दर्शाया गया है।

06:02 उंगली को धीरे-धीरे नीचे करके दाब बढ़ाएं।

उंगली पर क्लिक करें, माउस पकड़ें और धीरे-धीरे नीचे खींचें।

06:13 तापमान और दाब का निरीक्षण करें, क्योंकि ढक्कन अणुओं को छूता है।
06:19 जैसे-जैसे दाब बढ़ता है, अणुओं की गतिज ऊर्जा बढ़ती जाती है।

Phase Diagram में लाल बिंदु पर ध्यान दें।

06:28 पंप को पुस करके कंटेनर में अधिक नियॉन परमाणु जोड़ें।
06:43 जैसे-जैसे कणों के बीच टकराव बढ़ता है, तापमान औरदाबबढ़ता है।

Phase Diagram को ध्यान से देखें, नियॉन अब गैस की अवस्था में है।

06:55 इस स्थिति पर, यदि आप दाब बढ़ाते हैं तो ढक्कन बंद हो जाता है।

यह कुछ परमाणुओं को कंटेनर से बाहर निकलने की अनुमति देता है।

07:06 ढक्कन को बदलने के लिए, पीले Return Lid बटन पर क्लिक करें।
07:11 तापमान की स्थिति को ठंडा करने के लिए टेंपरेचर रेगुलेटर को नीचे खींचें।
07:16 कंटेनर का तापमान अब कम हो जाता है।

नियॉन अब तरल अवस्था में है। प्रेशर गेज पर ध्यान दें, दाब भी कम हो जाता है।

07:28 अवस्था को ठोस में बदलने तक कंटेनर को ठंडा करें।

Phase Diagram पर लाल बिंदु का ध्यान रखें।

07:39 इसी प्रकार सूची में अन्य परमाणुओं और अणु के लिए स्थिति परिवर्तन का निरीक्षण करें।
07:49 इंटरफ़ेस के नीचे Interaction स्क्रीन पर क्लिक करें।
07:54 यह स्क्रीन Potential Energy बनाम Distance Between Atoms के एक प्लॉट को दिखाती है।
08:01 इस स्क्रीन का उपयोग करके, हम आबंधन दूरी और स्थिरता के बीच संबंध दिखा सकते हैं।
08:08 उन्हें अलग करने के लिए परमाणुओं को क्लिक करें और खींचें।

पिन किए गए परमाणु से गतिशील परमाणु को दूर खींचें।

08:17 स्थितिज ऊर्जा कर्व को देखें क्योंकि परमाणु करीब आते हैं।

स्थितिज ऊर्जा तब बदलती है जब आकर्षण और प्रतिकारक बल परमाणुओं के बीच बदलते हैं।

08:29 नियतकार्य के रूप में,
08:31 Phase Changes स्क्रीन में, Atoms & Molecules सूची से Adjustable Attraction चुनें।
08:38 Interaction Strength को weak से strong में बदलने के लिए स्लाइडर का उपयोग करें।

और, इन अणुओं पर तापमान औरदाबके प्रभाव का अध्ययन करें।

08:50 Phase Changes स्क्रीन का उपयोग करके, निर्धारित करें कि किस पदार्थ में सबसे मजबूत अंतर-परमाण्विक या आणविक बल हैं।
08:59 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा: States of Matter इंटरैक्टिव PhET simulation का उपयोग कैसे करना है।
09:07 इस सिमुलेशन का उपयोग करते हुए, हमने सीखा-

1.States of matter' की विशेषताएँ।

09:14 2. तापमान या दाब में भिन्नता कणों के व्यवहार को कैसे बदल देती है।
09:21 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
09:30 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके वर्कशॉप आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर सर्टिफिकेट देती है।

अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।

09:45 कृपया इस फोरम में अपने समयबद्ध प्रश्नों को पोस्ट करें।
09:51 यह प्रोजेक्ट आंशिक रूप से शिक्षक और शिक्षण पर पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन द्वारा वित्त पोषित है।
10:00 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट भारत सरकार के NMEICT, MHRD द्वारा वित्त पोषित है।

इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।

10:14 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh