PERL/C3/Referencing-and-Dereferencing/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Perl में Referencing and Dereferencing पर स्पोकन ट्यूटोरियल्स में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न के बारे में सीखेंगे:

'Scalar References' 'Array References' 'Hash References' 'Dereferences' और 'ऐरे/और हैश रेफरेन्सेस' के 'एलिमेंट्स' को कैसे जोड़ते, हटाते, एक्सेस करते हैं।

00:22 इस ट्यूटोरियल के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ:

'उबन्टु लिनक्स 12.04' ऑपरेटिंग सिस्टम 'Perl 5.14.2' 'gedit टेक्स्ट एडिटर'

00:33 आप अपनी पसंद का कोई भी टेक्स्ट एडिटर उपयोग कर सकते हैं।
00:37 आपको निम्न की कार्यकारी जानकारी होनी चाहिए:

Perl प्रोग्रामिंग Array फंक्शन्स' और Hash फंक्शन्स'

00:43 यदि नहीं तो इस वेबसाइट पर उपलब्ध सम्बंधित Perl ट्यूटोरियल्स को देखें।
00:49 Reference क्या होता है?
00:51 एक reference, एक variable, array, hash या एक subroutine का 'पॉइंटर' या 'एड्रेस' होता है।
00:58 यह सीधे डेटा नहीं रखता है।
01:01 Reference एक आसान, सघन 'स्केलर' वैल्यू होती है।
01:05 Reference, 'पर्ल' कोड के प्रदर्शन को सुधारेगा जब आप बड़े डेटा-स्ट्रक्टर्स को पास या रिटर्न करते हैं।
01:12 यह मेमरी सेव करता है क्योंकि एक वैल्यू पास करने के बजाय यह 'सबरूटीन' पर 'रेफरेन्स' पास करता है।
01:18 पर्ल एक जटिल डेटा स्ट्रक्चर्स का आसानी से प्रबन्धन करता है।
01:22 अब सीखते हैं कि एक reference को कैसे बनाते हैं।
01:25 हम इसके आगे एक 'बैकस्लैश' लगाकर किसी भी 'वेरिएबल, सब-रूटीन या वैल्यू' के लिए 'रेफरेंस' बना सकते हैं।
01:33 एक 'स्केलर वेरिएबल', यहाँ प्रदर्शित की तरह 'बैकस्लैश' और 'डॉलर साइन' से 'रेफरेन्स' किया जाता है।
01:39 एक 'ऐरे वेरिएबल' 'बैकस्लैश' और at the rate(@) सिंबल से 'रेफरेन्स' किया जाता है।
01:45 एक 'हैश वेरिएबल' यहाँ उदाहरण में प्रदर्शित की तरह 'बैकस्लैश' और 'परसेंटेज (%)' सिंबल से 'रेफरेन्स' किया जाता है।
01:53 'dereference' क्या होता है ?
01:55 जब एक 'रेफरेंस' 'डीरेफरेंस' होता है, तो वास्तविक वैल्यू रिटर्न होती है।
02:00 'Dereference', 'रेफरेंस' वेरिएबल को कर्ली ब्रैकेट में संलग्न करके किया जाता है
02:06 और कर्ली ब्रैकेट से पहले उस रेफरेन्स का प्रकार बताने वाला कैरेक्टर आता है।
02:12 अब देखते हैं कि वेरिएबल्स को 'डीरेफरेंस' कैसे करते हैं।
02:16 एक 'स्केलर' वेरिएबल डॉलर साइन और कर्ली ब्रैकेट्स से डीरेफरेंस किया जाता है।
02:21 एक 'ऐरे' वेरिएबल at the rate (@) सिंबल और कर्ली ब्रैकेट्स से डीरेफरेंस किया जाता है।
02:27 एक 'हैश' वेरिएबल 'परसेंटेज (%)' सिंबल और कर्ली ब्रैकेट्स से डीरेफरेंस किया जाता है।
02:33 अब 'स्केलर रेफरेंस' और 'डीरेफरेंस' के लिए एक सरल प्रोग्राम देखते हैं।
02:38 अब मैं 'gedit' टेक्स्ट एडिटर में एक सैंपल प्रोग्राम खोलती हूँ।
02:43 'टर्मिनल' खोलें और टाइप करें: gedit scalarRef डॉट pl ampersand' और एंटर दबाएं।
02:50 स्क्रीन पर प्रदर्शित की तरह निम्न कोड टाइप करें।
02:55 अब मैं कोड समझाती हूँ।
02:57 पहली लाइन एक 'स्केलर वेरिएबल' '$a' घोषित करती है और 10 से इनिशिअलाइज़ करती है।
03:03 पहले उल्लिखित की तरह, स्केलर वेरिएबल बैकस्लैश और डॉलर साइन से रेफरेंस किया जाता है।
03:10 यह लाइन वेरिएबल का 'मेमरी एड्रेस' प्रिंट करेगी जो 'रेफरेंस' की तरह बनाया जाता है।
03:16 वास्तविक वैल्यू को प्रिंट करने के लिए, 'वेरिएबल' कर्ली ब्रैकेट से पहले '$' सिंबल लगाकर 'डीरेफरेंस' किया जाता है।
03:23 यहाँ 'ref()' फंक्शन reference type जैसे 'स्केलर' या 'ऐरे' या 'हैश' रिटर्न करेगा ।
03:30 अब, फाइल सेव करने के लिए Ctrl+S दबाएं।
03:34 अब मैं प्रोग्राम को निष्पादित करती हूँ।
03:36 'टर्मिनल' पर जाएँ और टाइप करें: perl scalarRef डॉट pl' और एंटर दबाएं।
03:43 आउटपुट दर्शाये गए की तरह दिखता है।
03:46 पहली लाइन 'मेमरी एड्रेस' को दिखाती है जहाँ वैल्यू 10 संचित की जाती है।
03:51 दूसरी लाइन वास्तविक वैल्यू 10 रिटर्न करती है।
03:55 'Ref()' फंक्शन आउटपुट में SCALAR रिटर्न करता है।
03:59 आगे, समझते हैं कि एक सैंपल प्रोग्राम प्रयोग करके 'रेफरेंस' और 'डीरेफरेंस' ऐरे को कैसे बनाते हैं।
04:07 मेरे पास पहले से सैंपल प्रोग्राम है। मैं इसे gedit टेक्स्ट एडिटर में खोलती हूँ।
04:13 'टर्मिनल' पर टाइप करें: gedit arrayRef डॉट pl ampersand' और एंटर दबाएं।
04:20 'arrayRef डॉट pl' फाइल में स्क्रीन पर प्रदर्शित की तरह निम्न कोड टाइप करें।
04:26 अब मैं कोड समझाती हूँ।
04:28 यहाँ पहली लाइन में, मैंने @color नामक एक ऐरे घोषित किया है और इसे तीन वैल्यूज़ से इनिशिअलाइज़ किया है।
04:35 यह 'बैकस्लैश @color से रेफरेंस किया जाता है जो ऐरे नेम है और $colorRef को असाइन किया जाता है।
04:42 'print' स्टेटमेंट 'रेफरेंस' वैल्यू और 'डीरेफ़रेंस्ड' वैल्यू को प्रिंट करेगा।
04:47 अब फाइल को सेव करने के लिए Ctrl+S दबाएं।
04:51 अब हम प्रोग्राम को निष्पादित करते हैं।
04:53 'टर्मिनल' पर वापस जाएँ और टाइप करें: 'perl arrayRef डॉट pl' और एंटर दबाएं।
05:00 आउटपुट यहाँ प्रदर्शित की तरह दिखता है।
05:04 पहली लाइन वेरिएबल के 'मेमरी एड्रेस' का आउटपुट दिखाती है जो 'रेफरेंस' की तरह बनाई जाती है।
05:10 दूसरी लाइन वास्तविक वैल्यू दिखाती है जो 'डीरेफरेंस' की जाती है।
05:16 आगे, हम देखेंगे कि एक 'ऐरे' के लिए 'डायरेक्ट रेफरेंस' को कैसे घोषित करते हैं।
05:21 अब अपने प्रोग्राम पर वापस आते हैं।
05:24 मैंने एक ऐरे के direct reference को दिखाने के लिए मौजूदा प्रोग्राम को बदल दिया है।
05:29 आप दिखाए गए की तरह स्क्वायर ब्रैकेट्स '[ ]' प्रयोग करके एक ऐरे के लिए direct reference बना सकते हैं।
05:35 'डीरेफरेंस' करने के लिए 'एरो ऑपरेटर (->)' प्रयोग करें।
05:39 'print' स्टेटमेंट आउटपुट की तरफ Green प्रिंट करेगा।
05:43 यहाँ, 'प्रिंट' स्टेटमेंट इंडेक्स ऑफ़ [1] की वैल्यू लेता है जो कि हमारे प्रोग्राम में 'Green' है।
05:50 फाइल को सेव करने के लिए Ctrl+S दबाएं।
05:54 'टर्मिनल' पर वापस जाएँ और टाइप करें: perl arrayRef डॉट pl' और निष्पादन के लिए एंटर दबाएं।
06:03 मैं एक उदाहरण दिखाऊँगी कि समान कोड फाइल में direct hash reference कैसे प्रयोग करते हैं।

अतः, gedit पर जाएँ।

06:11 आप यहाँ प्रदर्शित की तरह कर्ली ब्रैकेट '{ }' प्रयोग करके हैश पर direct reference बना सकते हैं।
06:18 इसे डीरेफरेंस करने के लिए 'एरो ऑपरेटर (->)' प्रयोग करें। Name 'हैश की' है।
06:24 कोड के इस ब्लॉक के निष्पादन [karne]पर दोनों 'प्रिंट स्टेटमेंट्स' आउटपुट में Sunil प्रिंट करेंगे।
06:31 आगे हम देखेंगे कि सैंपल प्रोग्राम के साथ 'ऐरे रेफरेंस' पर 'एलिमेंट्स' को कैसे जोड़ते, मिटाते, एक्सेस करते हैं।
06:39 मेरे पास पहले से एक सैंपल प्रोग्राम है। मैं इसे gedit टेक्स्ट एडिटर में खोलती हूँ।
06:45 'टर्मिनल' खोलें और टाइप करें: gedit arrayRefadd डॉट pl ampersand' और एंटर दबाएं।
06:54 arrayRefadd.pl फाइल अब gedit में खुलती है। अपनी फाइल में यहाँ प्रदर्शित की तरह कोड टाइप करें।
07:02 पहली लाइन ऐरे को इनिशिअलाइज़ करती है।
07:06 हमने backslash @numarray से ऐरे को 'रेफरेंस' किया है और '$ref' से असाइन किया है।
07:13 अब, हम देखेंगे कि 'ऐरे रेफरेंस' से एक विशेष 'एलिमेंट' को कैसे एक्सेस करते हैं।
07:19 हमें एक विशेष वैल्यू को एक्सेस करने के लिए स्क्वायर ब्रैकेट '[ ]' में 'ऐरे इंडेक्स' को और इसे 'डीरेफरेंस' करने के लिए 'एरो ऑपरेटर (“->”)' प्रयोग करने की ज़रुरत है।
07:28 'प्रिंट' स्टेटमेंट इंडेक्स ऑफ़ ज़ीरो '[0]' की वैल्यू प्रिंट करेगा।
07:32 Push() फंक्शन 'ऐरे रेफरेंस' की अंतिम स्थिति पर 'एलिमेंट्स' को जोड़ता है। हमारे केस में मौजूदा ऐरे 1, 2, 3, 4 के अंत में 5, 6, 7 जोड़े जाते हैं।
07:47 यह 'प्रिंट' स्टेटमेंट 'ऐरे रेफरेंस' पर जोड़ने के बाद आउटपुट दिखाता है।
07:53 'Pop()' फंक्शन 'ऐरे रेफरेंस' के अंतिम स्थिति से 'एलिमेंट' को हटाता है।
07:58 हमारे उदाहरण में, 7 मौजूदा 'ऐरे रेफरेंस' से हटाया जायेगा।
08:03 'ऐरे रेफरेंस' से मिटाने के बाद 'प्रिंट' स्टेटमेंट आउटपुट दिखाता है।
08:08 अब, फाइल को सेव करने के लिए Ctrl+S दबाएं।
08:11 अब प्रोग्राम को निष्पादित करते हैं।
08:14 'टर्मिनल' पर जाएँ और टाइप करें: perl arrayRefadd डॉट pl' और एंटर दबाएं।
08:22 आउटपुट यहाँ प्रदर्शित की तरह दिखता है।
08:26 अब, 'हैश रेफरेंस' के 'एलिमेंट्स' को जोड़ने, हटाने और एक्सेस करने के लिए एक अन्य सैंपल प्रोग्राम देखते हैं।
08:34 'टर्मिनल' पर, टाइप करें: gedit hashRefadd डॉट pl ampersand' और एंटर दबाएं।
08:42 यह gedit में फाइल hashRefadd.pl खोलेगा।
08:47 अब मैं सैंपल प्रोगाम समझाती हूँ।
08:50 मैंने direct hash reference घोषित किया है जो 'स्केलर' वेरिएबल $weektemp में संचित किया जा सकता है।
08:57 मैंने 'हैश रेफरेंस' को दिखाने के लिए 'कर्ली ब्रैकेट' और 'डीरेफरेंस' के लिए 'एरो ऑपरेटर' प्रयोग किया है।
09:04 यह कोड मंडे से फ्राइडे तक की टेम्प्रेचर वैल्यूज़ को संचित करता है।
09:09 मैं हैश कीज़ से लूप करने के लिए 'कीज़ बिल्ट-इन फंक्शन' प्रयोग कर रही हूँ।
09:15 'प्रिंट' स्टेटमेंट हैश के प्रत्येक एलिमेंट को प्रिंट करेगा।
09:19 हम यहाँ प्रदर्शित की तरह 'एलिमेंट' की विशेष वैल्यू को एक्सेस कर सकते हैं।
09:25 'प्रिंट' स्टेटमेंट मंडे का टेम्प्रेचर प्रिंट करेगा।
09:29 अब फाइल को सेव करें।
09:32 'टर्मिनल' पर जाएँ और टाइप करें: perl hashRefadd डॉट pl' और आउटपुट देखने के लिए एंटर दबाएं।
09:41 'हैश कीज़' और 'हैश वैल्यूज़' रैंडम (यदृच्छित) ऑर्डर में संचित की जाती हैं।
09:46 प्रदर्शित आउटपुट उस क्रम से सम्बंधित नहीं होता है जिसमें वे जोड़े गए थे।
09:52 इसके साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। इसे सारांशित करते हैं।
09:57 इस ट्यूटोरियल में हमने उदाहरणों से निम्न के बारे में सीखा:

'Scalar References' 'Array References' 'Hash References' 'Dereferences' और 'ऐरे/(और)हैश रेफरेंसेस' के 'एलिमेंट्स' को कैसे जोड़ते, हटाते और एक्सेस करते हैं।

10:14 यहाँ आपके लिए एक नियत कार्य है। हमारी hashRefadd dot pl file में, weektemp हैश में नयी कीज़ 'Saturday' और 'Sunday' जोड़ें।
10:24 अंत में Saturday की मिटायें।
10:27 हैश weektemp प्रिंट करें।
10:30 प्रोग्राम को सेव और निष्पादित करें। अब परिणाम जाँचें।
10:35 निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को साांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
10:42 हम कार्यशालाएं चलाते हैं और ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें लिखें।
10:51 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट भारत सरकार के एम एच आर डी के NMEICT द्वारा निधिबद्ध है। इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
11:02 आय आय टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Pratik kamble, Shruti arya