PERL/C3/Perl-and-HTML/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Perl and HTML पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि

html pages कैसे बनाते हैं और CGI module कैसे बनाते हैं।

00:14 इस ट्यूटोरियल के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ:

'Ubuntu Linux 12.04' ऑपरेटिंग सिस्टम 'Perl' 5.14.2 'Firefox Web Browser' 'Apache HTTP server' और 'gedit' टेक्स्ट एडिटर

00:31 आप अपनी पसंद का कोई भी टेक्स्ट एडिटर उपयोग कर सकते हैं।
00:35 इस ट्यूटोरियल के अनुसरण के लिए आपको 'Perl' प्रोग्रामिंग की कार्यकारी जानकारी होनी चाहिए।
00:40 यदि नहीं, तो सम्बंधित 'पर्ल' स्पोकन ट्यूटोरियल्स के लिए स्पोकन ट्यूटोरियल वेबसाइट पर जाएँ।
00:47 पर्ल प्रोग्राम्स जो 'web' पर उपयोग किये जाते हैं, Perl CGI कहलाते हैं।
00:52 'CGI' का मतलब Common Gateway Interface है।
00:56 यह client-server वेब संचार उपयोग करने के लिए एक इंटरफ़ेस है।
01:01 'CGI.pm' एक 'पर्ल' मॉड्यूल है जो 'Perl' संस्थापन के साथ संस्थापित किया जाता है जो संचार में मदद करता है।
01:10 'CGI.pm', 'Perl CGI' एप्पलीकेशन्स लिखने में बनाने वालों की मदद के लिए उपयोग को तैयार फंक्शन्स रखता है।
01:19 जब 'HTTP server' से अलग, वेब ब्रॉउज़र से किसी डायरेक्टरी में एक फाइल अनुरोध की जाती है तो 'Perl CGI' स्क्रिप्ट्स निष्पादित की जाती हैं और डिस्प्ले के लिए ब्रॉउज़र पर वापस आउटपुट भेजती हैं।
01:33 यह फंक्शन 'CGI' कहलाता है और प्रोग्राम्स 'CGI scripts' कहलाते हैं।
01:40 'CGI' प्रोग्राम्स 'Perl script, Shell Script, C' या 'C++ program' हो सकते हैं।
01:47 अब एक सैंपल 'पर्ल' प्रोग्राम देखते हैं।
01:50 'टर्मिनल' पर जाएँ।
01:53 मैं 'gedit' में 'cgiexample.pl' फाइल खोलती हूँ जो मैंने पहले ही सेव की है।
02:01 'cgiexample dot pl' फाइल में स्क्रीन पर प्रदर्शित की तरह निम्न कोड टाइप करें।
02:08 अब कोड समझते हैं।
02:11 'use CGI' स्टेटमेंट 'पर्ल' को बताता है कि हम अपना प्रोग्राम 'CGI.pm' मॉड्यूल उपयोग करना चाहते हैं।
02:19 यह मॉड्यूल को लोड करेगा और हमारे कोड के लिए उपलब्ध 'CGI functions' का सेट बनाएगा।
02:26 'HTML' शुरू करने के लिए हम 'start_html()' मेथड उपयोग करते हैं।
02:33 'My Home Page' वेब पेज के लिए दिया गया पेज का शीर्षक है
02:38 हम 'CGI module' उपयोग करके कोई भी 'HTML' टैग प्रिंट कर सकते हैं।
02:43 शीर्षक टैग्स 'h1, h2' आदि से दर्शाये जाते हैं।
02:49 'end_html' मेथड 'BODY' और 'HTML' टैग्स रिटर्न करता है।
02:55 अब फाइल सेव करें।
02:57 'वेब ब्रॉउज़र' से स्क्रिप्ट रन करने से पहले इसे 'कमांड लाइन' से रन करने की कोशिश करते हैं।
03:04 'टर्मिनल' पर वापस जाएँ और टाइप करें: 'perl cgiexample.pl' और एंटर दबाएं।
03:12 आउटपुट 'HTML' की तरह दिखता है।
03:15 आगे हम उसी स्क्रिप्ट को 'वेब ब्रॉउज़र' से टेस्ट करेंगे।
03:20 पहले चेक करते हैं वेब ब्रॉउज़र कार्य कर रहा है या नहीं।
03:25 अपना 'वेब ब्रॉउज़र' खोलें और मशीन पर 'IP address' प्रविष्ट करें और एंटर दबाएं।
03:31 अन्यथा आप 'localhost' टाइप कर सकते हैं।
03:35 अगर सब कुछ ठीक चलता है तो आप ब्रॉउज़र में कुछ इस तरह देखेंगे।
03:40 अगर आपको कोई एरर मिलती है तो 'वेब सर्विस' संस्थापित नहीं हुई है या यह 'ON' स्टेटस में नहीं है।
03:48 मेरी मशीन पर 'Apache HTTP server' संस्थापित हुआ है।
03:52 अगर यह संस्थापित नहीं हुआ है तो टर्मिनल पर नीचे वाली कमांड निष्पादित करें।
03:58 अन्यथा सर्वर कॉन्फ़िग्रेशन के लिए अपने सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर से पूछें।
04:04 अब हम वही स्क्रिप्ट वेब सर्वर से टेस्ट करेंगे।
04:09 इसके लिए हमें कुछ स्टेप्स का अनुसरण करना है।
04:13 पहले 'cgi-bin' डायरेक्टरी में अपना प्रोग्राम रखें जहाँ वेब ब्रॉउज़र इसे 'CGI' स्क्रिप्ट की तरह पहचानेगा।
04:22 प्रोग्राम फाइल नाम 'dot pl' या 'dot cgi' एक्सटेंशन के साथ अंत होना चाहिए।
04:29 'सर्वर' पर निष्पादन के लिए फाइल की अनुमति सेट करें।
04:33 स्क्रिप्ट 'रन' करें।
04:35 इस प्रोग्राम के लिए URL 'स्लाइड' में प्रदर्शित की तरह होगी।
04:40 टर्मिनल पर जाएँ।
04:42 अब हम 'cgi-bin' डायरेक्टरी पर वो फाइल कॉपी करेंगे।
04:47 इसके लिए कमांड टाइप करें:

'sudo space cp space cgiexample.pl /usr/lib/cgi-bin/'.

05:03 अगर आवश्यक हो तो पासवर्ड प्रविष्ट करें।
05:06 आगे हमें फाइल के लिए वेब-सर्वर यूज़र को 'read और 'execute' की अनुमति देने की ज़रुरत है।
05:13 इसके लिए टाइप करें: 'sudo space chmod space 755 space /usr/lib/cgi-bin/cgiexample.pl'
05:31 अब हमारी फाइल जो 'cgi-bin' डायरेक्टरी में रखी जाती है निष्पादन के लिए तैयार है।
05:38 वेब ब्रॉउज़र पर जाएँ।
05:41 टाइप करें: 'localhost/cgi-bin/cgiexample.pl' और एंटर दबाएं।
05:50 हम आउटपुट देख सकते हैं जो वेब ब्रॉउज़र पर निष्पादित होता है।
05:55 अब एक अन्य प्रोग्राम देखते हैं। यह प्रोग्राम, 'form' पर 'फ़ील्ड्स' जोड़ेगा और हमारे वेब पेज पर प्रविष्ट वैल्यूज़ को पुनः प्राप्त करेगा।
06:06 पहले बनाई हुई 'cgi-bin डायरेक्टरी' में, मैंने 'form.cgi' फाइल सेव की है। मैं इस फाइल को 'gedit' में खोलूँगी।
06:17 अब नीचे वाली लाइनें जोड़ें। यह प्रोग्राम एक 'feedback form' बनाता है।
06:24 यूज़र को 'first name, last name, gender' और फीडबैक विवरण प्रविष्ट करना है।
06:31 एक 'फॉर्म' शुरू करने के लिए हम 'start_form()' मेथड उपयोग कर रहे हैं।
06:36 'Form field' मेथड्स स्टैण्डर्ड html टैग मेथड्स के बहुत समान हैं।
06:42 उस फॉर्म में एक टेक्स्ट बॉक्स बनाने के लिए बहुत से पैरामीटर्स के साथ 'Textfield()' मेथड उपयोग किया जाता है।
06:49 यहाँ 'fname', 'lname' टेस्टबॉक्स के नाम हैं जो यूज़र से इनपुट प्राप्त करते हैं।
06:57 'radio underscore group' दो विकल्पों 'Male' और 'Female' के साथ रेडियो बटन को उल्लिखित करता है।
07:05 यह 'hyphen values' पैरामीटर से निर्दिष्ट किया जाता है।
07:09 'hyphen default' पैरामीटर रेडियो बटन के डिफ़ॉल्ट चयन को दिखाता है।
07:15 'popup underscore menu' लिस्टबॉक्स विकल्प को निर्दिष्ट करता है।
07:20 'Submit' बटन URL प्रोवाइडर पर प्रविष्ट किया हुआ डेटा सब्मिट यानि देने में उपयोग होता है।
07:26 'Clear' बटन 'form' को खाली रखने में उपयोग होता है।
07:30 'displayform' फंक्शन उन वैल्यूज़ को दोबारा प्राप्त करता है जो हमने फॉर्म में प्रविष्ट की थी।
07:36 'param()' फंक्शन फॉर्म फील्ड की वैल्यू देता है जिसका नाम पैरामीटर की तरह पास किया जाता है।
07:42 यहाँ 'fname' वो नाम है जो 'First Name' टेस्टबॉक्स को दिया गया है।
07:47 वो वैल्यू दोबारा प्राप्त की जाती है और 'dollar name1' वेरिएबल में संचित की जाती हैं।
07:53 अब प्रोग्राम को निष्पादित करते हैं।
07:56 वेब ब्रॉउज़र पर जाएँ।
07:58 टाइप करें: 'localhost/cgi-bin/form.cgi' और एंटर दबाएं।
08:06 'feedback form' दिखता है।
08:09 मैं यहाँ प्रदर्शित की तरह इस 'फॉर्म' में डेटा प्रविष्ट करुँगी।
08:15 फिर फॉर्म से दोबारा प्राप्त किया हुआ आउटपुट देखने के लिए 'Submit' बटन दबाएं ।
08:21 यह हमें इस ट्यूटोरियल की समाप्ति पर लाता है। इसे सारांशित करते हैं।
08:26 इस ट्यूटोरियल में हमने 'CGI' मॉड्यूल उपयोग करके 'html pages' बनाना सीखा।
08:33 नियत कार्य -

'form.cgi' प्रोग्राम में 'Java, C/C++' और 'Perl' लैंग्वेजेज़ के लिए 'checkbox' विकल्प जोड़ें।

08:44 यूज़र फीडबैक प्राप्त करने के लिए 'textarea' विकल्प जोड़ें।
08:48 वेबपेज पर यूज़र की प्रविष्ट की हुई जानकारी प्रिंट करें।
08:52 निम्न लिंक पर उपलब्ध विडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रॉजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
08:59 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रॉजेक्ट टीम:

स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देती है।

09:08 अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें।
09:11 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रॉजेक्ट भारत सरकार के MHRD के NMEICT द्वारा निधिबद्ध है। इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
09:23 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Pratik kamble, Shruti arya