PERL/C2/Hash-in-Perl/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | पर्ल में हैश पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:05 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे, |
| 00:09 | पर्ल में हैश और |
| 00:11 | हैश के एलिमेंट को एक्सेस करना। |
| 00:14 | इस ट्यूटोरियल के लिए मैं उपयोग कर रहा हूँ |
| 00:16 | उबंटु लिनक्स 12.04 ऑपरेटिंग सिस्टम |
| 00:21 | पर्ल 5.14.2 और |
| 00:24 | gedit टेक्स्ट एडिटर |
| 00:26 | आप अपने पसंद के किसी भी टेक्स्ट एडिटर का उपयोग कर सकते हैं। |
| 00:30 | इस ट्यूटोरियल के अभ्यास के लिए, आपको पर्ल में वेरिएबल्स और डेटा स्ट्रक्चर्स का ज्ञान होना चाहिए। |
| 00:38 | कमेंट्स, लूप्स, कंडिशनल स्टेटमेंट्स और अरैज का ज्ञान अतिरिक्त लाभदायक होगा। |
| 00:46 | कृपया संबंधित ट्यूटोरियल्स के लिए स्पोकन ट्यूटोरियल की वेबसाइट पर जाएँ। |
| 00:52 | हैश डेटा का एक क्रम-विहीन संग्रह है। |
| 00:56 | यह एक की/वैल्यू डेटा स्ट्रक्चर है। |
| 00:59 | हैश की कीज़ विशिष्ट होती हैं। |
| 01:01 | फिर भी, हैश की समरुप वैल्यूज़ हो सकती हैं। |
| 01:05 | यह हैश का डिक्लेरैशन है। |
| 01:08 | देखते हैं कि, हैश से की (key) की वैल्यू कैसे प्राप्त करें। |
| 01:12 | की(key) की वैल्यू एक्सेस करने के लिए सिंटेक्स है |
| 01:17 | dollar hashName ओपन कर्ली ब्रैकेट सिंगल कोट keyName सिंगल कोट क्लोज कर्ली ब्रैकेट। |
| 01:26 | सेम्पल प्रोग्राम का उपयोग करके हैश को समझते हैं। |
| 01:31 | मैंने gedit में perlHash dot pl फाइल में कोड पहले ही टाइप कर दिया है। |
| 01:37 | कोड टाइप करें जैसे कि आपकी perlHash dot pl फाइल में दिखाया गया है। |
| 01:42 | पर्ल में हैश percentage चिन्ह द्वारा घोषित होता है। |
| 01:47 | ये हैश की कीज़ हैं। |
| 01:49 | और ये हैश की वैल्यूज हैं। |
| 01:53 | ध्यान दें, हैश की, की(key) को एक्सेस करने के लिए, डॉलर चिन्ह का उपयोग किया जाता है। |
| 01:59 | फाइल को सेव करने के लिए Ctrl + S दबाएँ। |
| 02:02 | फिर टर्मिनल पर जाएँ औऱ perl perlHash dot pl के रुप में |
| 02:08 | पर्ल स्क्रिप्ट को निष्पादित करें। |
| 02:11 | और एंटर दबाएँ। |
| 02:14 | आउटपुट टर्मिनल पर दिखाया गया है। |
| 02:19 | अब, हैश से कीज़ को जोडना और हटाना देखते हैं। |
| 02:24 | की(key) को जोडने के लिए सिंटेक्स है |
| 02:26 | dollar hashName ओपन कर्ली ब्रैकेट |
| 02:30 | सिंगल कोट KeyName सिंगल कोट |
| 02:34 | क्लोज कर्ली ब्रैकेट equal to $value सेमीकॉलन |
| 02:40 | की(key) डिलीट करने के लिए है delete dollar hashName ओपन कर्ली ब्रैकेट |
| 02:46 | सिंगल कोट KeyName सिंगल कोट क्लोज कर्ली ब्रैकेट सेमीकॉलन |
| 02:53 | अब, इसे एक सेम्पल प्रोग्राम का उपयोग करके समझते हैं। |
| 02:58 | मैंने hashKeyOperations dot pl फाइल में कोड पहले ही टाइप कर दिया है। |
| 03:05 | यह हैश का डिक्लेरैशन है। |
| 03:08 | हम इस हैश से कीज़ जोड़ेंगे, डिलीट करेंगे । |
| 03:13 | यहाँ हम पहले ही बनाये हुये एक हैश में की (key) जोड़ रहे हैं । |
| 03:18 | यह वेरिएबल में वैल्यू निर्धारित करने के समान है । |
| 03:23 | delete कीवर्ड की (key) को डिलीट करने के लिए उपयोगित है। |
| 03:27 | हमें की(key) को डिलीट करने के लिए पास करने की आवश्यकता है। |
| 03:31 | फाइल को सेव करने के लिए Ctrl+S दबाएँ। |
| 03:35 | टर्मिनल पर जाएँ और perl hashKeyOperations dot pl के रुप में |
| 03:40 | पर्ल स्क्रिप्ट निष्पादित करें। |
| 03:44 | और एंटर दबाएँ। |
| 03:47 | आउटपुट टर्मिनल पर दिखाई देगा। |
| 03:52 | हैश कीज़ और वैल्यूज़ को क्रमबद्ध करना देखते हैं। |
| 03:57 | कीज़ को क्रमबद्ध करने के लिए सिंटेक्स है |
| 04:00 | sort ओपन ब्रैकेट कीज़ percentage hashName क्लोज ब्रैकेट सेमीकॉलन। |
| 04:07 | इसी प्रकार, हम हैश की वैल्यूज़ क्रमबद्ध कर सकते हैं |
| 04:11 | sort ओपन ब्रैकेट वैल्यूज़ percentage hashName क्लोज ब्रैकेट सेमीकॉलन |
| 04:18 | एक सेम्पल प्रोग्राम का उपयोग करके क्रमबद्ध करने की प्रक्रिया समझते हैं। |
| 04:24 | gedit में sortHash dot pl पर जाएँ। |
| 04:30 | कोड टाइप करें जैसे आपकी sortHash dot pl फाइल में स्क्रीन पर दिखाया गया है। |
| 04:36 | यहाँ हमने एड्रेस का हैश घोषित किया है। |
| 04:41 | यहाँ, कीज़ को क्रमबद्ध करने के लिए, हमने कीज़ फक्शन के साथ sort इनबिल्ट फंक्शन का उपयोग किया है। |
| 04:49 | यह हैश कीज़ को वर्णात्मक क्रम में क्रमबद्ध करेगा। |
| 04:54 | इसी तरह, हम sort फंक्शन का उपयोग हैश की वैल्यूज़ पर कर सकते हैं। |
| 04:59 | क्रमबद्धता संख्यात्मक कीज़ और/या वैल्यूज पर भी कर सकते हैं। |
| 05:05 | फाइल को सेव करें और टर्मिनल पर जाएँ। |
| 05:09 | perl sortHash dot pl टाइप करके स्क्रिप्ट को निष्पादित करें और एंटर दबाएँ। |
| 05:17 | आउटपुट टर्मिनल पर दिखाई देगा। |
| 05:22 | अब, देखते हैं, कि हैश की सभी कीज़ और वैल्यूज़ को कैसे प्राप्त करें। |
| 05:27 | पर्ल सभी हैश कीज़ और वैल्यूज़ को फेच करने के लिए इनबिल्ट फंक्शन को प्रदान करता है। |
| 05:34 | keys फंक्शन का उपयोग हैश की सभी कीज़ को पुनः प्राप्त करने के लिये किया जाता है। |
| 05:40 | values फंक्शन सभी कीज़ की वैल्यूज़ रिटर्न करता है जबकि |
| 05:46 | each फंक्शन हैश पर दोहराया जाता है और हैश से की/वैल्यू( key/value) युग्म रिटर्न्स करता है। |
| 05:53 | इन्हें एक सेम्पल प्रोग्राम का उपयोग करके समझते हैं। |
| 05:57 | इसके लिए, हम perlHash dot pl स्क्रिप्ट का उपयोग करेंगे, जिसे हमने पहले ही इस ट्यूटोरियल में बनाया है। |
| 06:07 | निम्नलिखित कोड के भाग को टाइप करें, जैसे स्क्रीन पर दिखाया गया है। |
| 06:12 | अब कोड को समझते हैं। |
| 06:15 | हैश में keys फंक्शन, एक अरै रिटर्न करता है, जिसमें हैश की सभी कीज़ शामिल हैं। |
| 06:22 | हैश में values फंक्शन, हैश की सभी कीज़ के लिए वैल्यूज़ के अरै को रिटर्न्स करता है। |
| 06:30 | each फंक्शन की/वैल्यू के युग्म को रिटर्न्स करता है। |
| 06:34 | यहाँ, हमने while लूप का उपयोग किया है। |
| 06:36 | यह हैश की प्रत्येक की/वैल्यू पर पुनरावृति करेगा, जो each फंक्शन द्वारा रिटर्न होती है। |
| 06:43 | फाइल को सेव करने के लिए Ctrl+S दबाएँ। |
| 06:48 | अब, perl perlHash dot pl टाइप करके टर्मिनल पर |
| 06:53 | स्क्रिप्ट को निष्पादित करें। |
| 06:58 | और एंटर दबाएँ। |
| 07:01 | निम्न आउटपुट टर्मिनल पर दिखाई देगा। |
| 07:05 | अब हैश पर लूपिंग के कुछ अन्य तरीके देखते हैं। |
| 07:10 | हम हैश की प्रत्येक की(key) की पुनरावृति के लिए foreach लूप का उपयोग कर सकते हैं। |
| 07:15 | फिर की(key) की वैल्यू पर क्रियाओं के सेट को क्रियान्वित करते हैं। |
| 07:20 | सिंटेक्स स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है। |
| 07:24 | यहाँ, foreach लूप की प्रत्येक पुनरावृति, हैश से $variable को key निर्दिष्ट करेगी। |
| 07:32 | फिर यह उस $variable का उपयोग वैल्यू को फेच करने या क्रियाओं के सेट को क्रियान्वित करने के लिए करता है। |
| 07:40 | इसी तरह, हम हैश वैल्यूज़ पर लूप कर सकते हैं, जैसे स्क्रीन पर दिखाया गया है। |
| 07:47 | हम एक सेम्पल प्रोग्राम देखेंगे। |
| 07:49 | अतः, gedit में loopingOverHash dot pl पर जाएँ। |
| 07:55 | कोड के निम्न भाग को टाइप करें, जैसे आपके loopingOverHash dot pl पर दिखाया गया है। |
| 08:02 | कोड का यह भाग हैश की सिंगल की(key) को रिटर्न करता है। |
| 08:07 | यहाँ हमारे केस में... |
| 08:09 | पहली बार डॉलर की($key) विभाग को कीज़ के रुप में शामिल करता है। |
| 08:15 | foreach की दूसरी पुनरावृति में, नेम की(key) रिटर्न होती है। |
| 08:21 | ध्यान दें, हैश डेटा का अव्यवस्थित संग्रह है। |
| 08:26 | अतः कीज द्वारा प्राप्त रिटर्न हैश बनाते समय परिभाषित क्रम में नहीं होगा। |
| 08:33 | वैल्यूज़ पर लूप एक सामान्य तरीके से कार्य करता है। |
| 08:38 | फाइल को सेव करने के लिए Ctrl + S दबाएँ। |
| 08:41 | फिर टर्मिलन पर जाएँ और perl loopingOverHash dot pl के रुप में |
| 08:46 | पर्ल स्क्रिप्ट को निष्पादित करें। |
| 08:50 | और एंटर दबाएँ। |
| 08:53 | निम्न आउटपुट टर्मिनल पर प्रदर्शित किया जाता है। |
| 08:58 | संक्षेप में, |
| 08:59 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा, |
| 09:01 | सेम्पल प्रोग्राम का उपयोग करके, |
| 09:03 | पर्ल में हैश और |
| 09:05 | हैश के एलिमेंट्स को एक्सेस करना। |
| 09:08 | यहाँ आपके लिए नियत कार्य है- |
| 09:11 | की(key) के रुप में विद्यार्थी का नाम होने, |
| 09:15 | और वैल्यू के रुप में उसका/उसकी प्रतिशत होने पर हैश को घोषित करें । |
| 09:18 | कीज़, वैल्यूज और each फंक्शन का उपयोग करके हैश पर लूप करें। |
| 09:24 | फिर प्रत्येक विद्यार्थी के प्रतिशत को प्रिंट करें। |
| 09:29 | निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें। |
| 09:32 | यह स्पोकन ट्यटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 09:37 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख भी सकते हैं। |
| 09:42 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
| 09:49 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 09:53 | अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें । |
| 10:02 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 10:06 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 10:15 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro |
| 10:26 | आशा करते हैं कि आपने इस पर्ल के ट्यूटोरियल का आनंद लिया होगा। |
| 10:30 | यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ। |
| 10:33 | धन्यवाद |