OpenModelica/C2/Array-Functions-and-Operations/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | नमस्कार, Array Functions and Operations पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे OMShell का उपयोग कैसे करना है, array construction functions का उपयोग कैसे करना है। |
| 00:17 | vectors और matrices पर arithmetic operations कैसे करना है। |
| 00:23 | array conversion functions का उपयोग कैसे करना है। |
| 00:27 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रहा हूँ OpenModelica 1.9.2 ऊबंटु ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन 14.04 औऱ gedit |
| 00:40 | Windows यूजर्स gedit के बजाय Notepad जैसे टैक्स्ट एडिटर का उपयोग कर सकते हैं। |
| 00:47 | इस ट्यूटोरियल को समझने और इसका अभ्यास करने के लिए, आपको Modelica में function और array declaration का ज्ञान होना चाहिए। |
| 00:56 | आवश्यक शर्तें हमारे वेबसाइट पर उल्लिखित हैं । कृपया उन्हें देखें। |
| 01:02 | अब OMShell के बारे में सीखते हैं। |
| 01:06 | OMShell एक इंटरैक्टिव कमांड लाइन टूल है। |
| 01:10 | यह OpenModelica का भाग है। |
| 01:13 | OpenModelica compiler' 'को' OMShell में टाइप किए गए commands के जरिए उपयोग किया जा सकता है। |
| 01:20 | इसे 'classes' लोड करने और उन्हें सिमुलेट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। |
| 01:25 | 'Functions' को 'OMShell' में भी कॉल किया जा सकता है। |
| 01:29 | अब हम OMShell को प्रदर्शित करने के लिए polynomialEvaluatorUsingVectors और functionTester नामक क्लासेस का उपयोग करेंगे। |
| 01:38 | पिछले ट्यूटोरियल में इन classes पर चर्चा हुई थी। |
| 01:42 | इनclasses पर अधिक जानकारी के लिए, कृपया पूर्वापेक्षा ट्यूटोरियल देखें। |
| 01:48 | इस ट्यूटोरियल में इस्तेमाल की जाने वाली सभी 'commands' OMShell-commands.txt 'नामक फ़ाइल में उपलब्ध हैं। |
| 01:57 | आप हमारी वेबसाइट पर सभी 'code files' को लोकेट और डाउनलोड कर सकते हैं। |
| 02:03 | कृपया इन सभी फाइलों को आसान पहुंच के लिए एक डाइरेक्टरी में सेव करें। |
| 02:09 | अब OMShell लॉंच करते हैं। |
| 02:12 | ऊबंटु ऑपरेटिंग सिस्टम पर OMShell खोलने के लिए, लॉंचर में ऊपरी बाईं ओर Dash Home पर क्लिक करें। |
| 02:21 | सर्च बार में OMShell टाइप करें। |
| 02:25 | OMShell आइकन पर क्लिक करें। |
| 02:28 | Windows में, आपStart मैन्यू में आइकन फाइंड कर सकते हैं। |
| 02:33 | अब, कुछ उपयोगी कमांड्स के बारे में सीखते हैं। |
| 02:37 | पहले, उस स्थान पर जाएँ, जहाँ आपने OMShell-commands.txt नामक फाइल सेव की है औऱ इसे खोलें। |
| 02:47 | ध्यान दें, इस फाइल में इस ट्यूटोरियल से संबंधित सभी कमांड्स है। |
| 02:52 | इसलिए, जब भी आपको समस्या हो तो आप इस फाइल को देख सकते हैं। |
| 02:57 | अब मैं OMShell पर जाता हूँ। |
| 03:00 | टाइप करें cd ओपन और क्लोज पैरैंथेसिस । |
| 03:05 | command के निष्पादन के परिणामस्वरूप प्रदर्शित परिणाम प्रदर्शित करने के लिए' 'Enter' दबाएं। |
| 03:11 | यह मौजूदा डाइरेक्टरी के पाथ को प्रिटं करता है। |
| 03:15 | अब मौजूदा डाइरेक्टरी का स्थान परिवर्तित करें, जहाँ आपने code files सेव की है। |
| 03:22 | मैं अपने सिस्टम पर डाइरेक्टरी बदलता हूँ। |
| 03:25 | टाइप करें cd(ओपन और क्लोज पैरैंथेसिस ) (डबल कोट्स में), पाथ निर्दिष्ट करें। एंटर दबाएँ। |
| 03:38 | ध्यान दें, Windows पाथ forward slash और ऊबंटु में backward slash का उपयोग होता है। |
| 03:46 | Windows यूजर्स को इस तथ्य पर ध्यान देना होगा। |
| 03:51 | अब polynomialEvaluatorUsingVectors फंक्शन लोड करते हैं। |
| 03:57 | टाइप करें loadFile(पैरैंथेसिस )(डबल कोट्स में) polynomialEvaluatorUsingVectors.mo |
| 04:11 | ध्यान दें, loadFile() कमांड में F अपर-कैस है। |
| 04:16 | इस कमांड का उपयोग .mo फाइल एक्स्टेंशन के साथ class या model फाइल्स को लोड करने के लिए किया जाता है। |
| 04:25 | अब एंटर दबाएँ। |
| 04:28 | यदि फाइल मिलती है तो, OMShell true रिटर्न करता है। |
| 04:33 | अब हम इस फ़ंक्शन को अंतःक्रियात्मक ढंग से कॉल करते हैं। |
| 04:37 | टाइप करें polynomialEvaluatorUsingVectors 10 के आर्ग्युमेंट के साथ। एंटर दबाएँ। |
| 04:47 | यह कमांड '10' यूनिट्स का इनपुट आर्ग्युमेंट लेती है और परिणाम प्रदर्शित करती है। |
| 04:55 | मैं functionTester क्लास लोड करता हूँ। |
| 04:59 | टाइप करें loadFile (ओपन और क्लोज पैरैंथेसिस) (डबल कोट्स में) functionTester.mo. एंटर दबाएँ। |
| 05:12 | अबfunctionTester क्लास सिमुलेट करते हैं। |
| 05:16 | टाइप करें simulate (पैरैंथेसिस में) functionTester (कोमा) startTime(equals) 0 stopTime (equals) 1. एंटर दबाएँ। |
| 05:32 | सिमुलेशन पूर्ण हो गया है। |
| 05:35 | FunctionTester क्लास से वैरिएबल z प्लॉट करते हैं। |
| 05:40 | टाइप करें plot (पैरैंथेसिस में) (कर्ली ब्रैसेस में) z और एंटर दबाएँ। |
| 05:50 | यह कमांड वैरिएबल z बनाम time का प्लॉट बनाता है। |
| 05:56 | अब मैं स्लाइड्स पर वापस जाता हूँ। |
| 06:01 | Array construction functions का उपयोग दिए गए आकार के arrays के निर्माण के लिए किया जाता है। |
| 06:06 | अब कुछ array construction functions पर नजर डालते हैं। |
| 06:11 | हम उनका OMShell का उपयोग करके भी अभ्यास करेंगे। |
| 06:15 | fill() फंक्शन का उपयोग सभी समान एलिमेंट्स के साथarray को बनाने के लिए किया जाता है। fill के लिए सिंटेक्स दिखाए गए अनुसार होता है। |
| 06:25 | पहला argument नंबर को दर्शाता है, जो array को भरता है। |
| 06:29 | शेष arguments प्रत्येक आयाम के आकार को दर्शाते हैं। |
| 06:34 | zeros() एक फंक्शन है जिसका उपयोग शून्य के साथ एक array को बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। zeros() फंक्शन के लिए सिंटेक्स प्रदर्शित है। |
| 06:44 | Arguments अरै के प्रत्येक आयाम के आकार को दर्शाता है। |
| 06:50 | Identity() फंक्शन एक आइडेंटिटि मैट्रिक्स बनाता है। यह एक argument लेता है जो दोनो आयामों के आकार को दर्शाता है। |
| 07:02 | अब OMShell का उपयोग करके मैं इन फंक्शन्स का प्रदर्शन करता हूँ। |
| 07:06 | मैं OMShell पर वापस जाता हूँ। |
| 07:09 | टाइप करें fill(पैरेंथेसिस में) 5 (कोमा) 2 (कोमा) 2 |
| 07:16 | यह कमांड 5 के साथ इसके सभी एलिमेंट्स के टू बाई टू मैट्रिक्स को बनाता है। |
| 07:24 | पहला arguments array में भरे जाने वाले एलिमेंट को दर्शाता है। |
| 07:30 | 2 पहले आयाम के आकार को दर्शाता है। |
| 07:30 | और तीसरा आर्ग्युमेंट 2, दूसरे आयाम के आकार को दर्शाता है। |
| 07:40 | अब एंटर दबाएँ। |
| 07:43 | परिणाम अपेक्षित है। |
| 07:46 | कर्ली ब्रेसिज़ के एक सेट वाले एलिमेंट्स रॉ दर्शाता है। |
| 07:52 | इसलिए इस मैट्रिक्स में दो रॉ और दो कॉलम्स हैं। |
| 07:57 | अब अपने सभी zero एलिमेंट्स के साथ (टू बाई टू) का मैट्रिक्स बनाने के लिए zeros() function का उपयोग करें। |
| 08:05 | टाइप करें zeros (पैरैंथिसिस में) 2 (कॉमा) 2 और एंटर दबाएँ। |
| 08:13 | परिणाम अपेक्षित है। |
| 08:16 | अब identity function का प्रयोग करें। |
| 08:19 | टाइप करें identity(3). |
| 08:23 | यह एक identity मैट्रिक्स बनाता है जिसका आकार 3 बाई 3 है। |
| 08:29 | हम arithmetic operations भी कर सकते हैं और OMShell में assignment statements का उपयोग भी कर सकते हैं। |
| 08:36 | दो मैट्रिक्स बनाते हैं और उन पर arithmetic operations लागू करते हैं। |
| 08:42 | टाइप करें a (कॉलन) (इक्वल्स) (स्क्वैर ब्रैकेट्स में) 1 (कॉमा) 2 (सेमिकॉलन) 3 (कॉमा) 4. |
| 08:54 | Comma का उपयोग रॉ में एलिमेंट्स अलग करने के लिए किया जाता है। |
| 08:58 | जबकि semi-colon का उपयोग rows को अलग करने के लिए किया जाता है। अब एटंर दबाएँ। |
| 09:07 | टाइप करें b (कॉलन) (इक्वल्स) identity (2). |
| 09:15 | यह 2 by 2 identity मैट्रिक्स बनाता है। |
| 09:19 | अब a और b पर arithmetic operations लागू करते हैं। |
| 09:24 | टाइप करें a (प्लस) b और एंटर दबाएँ। |
| 09:29 | यह मैट्रिक्स एडिशन दर्शात है। |
| 09:32 | टाइप करें a (asterisk) b |
| 09:36 | यह मैट्रिक्स मल्टिप्लिकेशन करता है। एंटर दबाएँ। |
| 09:42 | टाइप करें a (dot) (asterisk) b और एंटर दबाएँ। |
| 09:49 | यह दो मैट्रिक्स का एलिमेंट-वाइज मल्टिप्लिकेशन करता है। |
| 09:55 | ध्यान दें, कि OMShell में उपयोग किए जाने वाले डेटा-टाइप के वैरिएबल्स को परिभाषित करना आवश्यक नहीं है। |
| 10:02 | अब मैं स्लाइड्स पर वापस जाता हूँ। |
| 10:06 | Reduction functions input के रूप में array लेता है और output के रूप में scalar देता है। |
| 10:13 | min() फंक्शन है जो एक अरै में सबसे छोटी वैल्यू रिटर्न करता है। |
| 10:19 | इसीप्रकार, max() function एक अरै में सबसे बडी वैल्यू रिटर्न करता है। sum() सभी एलिमेंट्स के योग को रिटर्न करता है औऱ product() सभी एलिमेंट्स के प्रोडक्ट को रिटर्न करता है। |
| 10:33 | मैं इन फंक्शन को प्रदर्शित करने के लिए OMShell पर जाता हूँ। |
| 10:38 | मैं एक नया मैट्रिक्स बनाता हूँ। |
| 10:41 | x (colon)(equals) (within square brackets) 3 (comma) 4 (semicolon) 5 (comma) 6. |
| 10:52 | x की न्यूनतम वैल्यू प्राप्त करने के लिए min (x) टाइप करें। |
| 11:00 | अरै x में सबसे बडी वैल्यू प्राप्त करने के लिए max (x) टाइप करें। |
| 11:08 | इसी प्रकार, सभी एलिमेंट्स के योग को प्राप्त करने के लिए 'sum (x) टाइप करें। |
| 11:15 | और व्यक्तिगत एलिमेंट्स मिन अरै x के प्रो़डक्ट को प्राप्त करने के लिए product (x) टाइप करें। |
| 11:23 | मैं फिर से स्लाइड्स पर वापस जाता हूँ। |
| 11:27 | अब हम अन्य functions पर चर्चा करते हैं जो इनपुट के रूप में अरै लेते हैं। |
| 11:33 | abs()' फंक्शन है जो सभी एलिमेंट्स के absolute values के साथ एक अरै को रिटर्न करता है। |
| 11:40 | size() प्रत्येक आयाम के आकार के साथ वेक्टर रिटर्न्स करता है। |
| 11:45 | 'ndims()' अरै में आयाम की संख्या को रिटर्न करता है। |
| 11:51 | इसी के साथ हम ट्यूटोरियल के अंत में आते हैं। |
| 11:54 | इस ट्यूटोरियल में, हमने OMShell का उपयोग 'array functions को इंटरैक्टिव रूप से प्रदर्शित करने के लिए किया। |
| 12:01 | ये फंक्शन्स Modelica लैंग्वैज स्पेसिफिकेशन का भाग हैं। |
| 12:05 | इसलिए, उनका उपयोगOMEdit में classes लिखने के लिए किय जा सकता है। |
| 12:11 | नियत-कार्य के लिए, अरै के लिए abs(), ndims() और size() functions लागू करें। |
| 12:19 | दूसरा, हमने functions के लिए two-dimensional array या मैट्रिक्स को argument के रूप में उपयोग किया है। |
| 12:28 | नियत-कार्य के लिए, three-dimensional arrays के साथ इन सभी functions को लागू करें। |
| 12:35 | निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें।
org /What\_is\_a\_Spoken\_Tutorial |
| 12:39 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 12:42 | हम स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाओं का आयोजन करते हैं। कृपया हमसे सम्पर्क करें। |
| 12:48 | यदि आपके पास इस स्पोकन ट्यूटोरियल में प्रश्न हैं, तो कृपया दिए गए वेबपेज पर जाएं। |
| 12:54 | हम लोकप्रिय पुस्तकों के हल उदाहरणों के कोडिंग का समन्वय करते हैं। कृपया हमसे सम्पर्क करें। |
| 13:00 | हम व्यावसायिक सिमुलेटर लैब्स को OpenModelica में माइग्रेट करने में सहायता करते हैं |
| 13:06 | 'स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट' 'को' एनएमईआईसीटी, एमएचआरडी भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। |
| 13:14 | हम समर्थन के लिए OpenModelica की डेवलबमेंट टीम का धन्यवाद करते हैं।
यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है हमसे जुडने के लिए धन्यवाद। |