OpenFOAM/C2/Creating-curved-geometry-in-OpenFOAM/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | नमस्कार ! 'Creating Curved geometry in OpenFOAM' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:06 | इस ट्यूटोरियल में मैं आपको दिखाउंगी |
| 00:09 | ओपन फोम में कर्व्ड यानि वक्रीय ज्योमेट्री बनाने के स्टेप्स |
| 00:14 | 'paraview' में परिणामों को देखना |
| 00:17 | इस ट्यूटोरियल को रेकॉर्ड करने के लिए |
| 00:19 | मैं उपयोग कर रही हूँ 'Linux Operating system Ubuntu' वर्जन 10.04, 'OpenFOAM' वर्जन 2.1.0 |
| 00:28 | 'ParaView' वर्जन 3.12.0. |
| 00:32 | हम एक सिलिंडर पर फ्लो के लिए ज्योमेट्री बनाएंगे। |
| 00:36 | ध्यान दें कि मैं यह केस केवल समझाने के लिए उपयोग कर रही हूँ। |
| 00:41 | वो सिलिंडर एक अर्धवृत्त की फॉर्म में है। |
| 00:45 | 'Meshing' एक बॉडी फिटेड ग्रिड है। |
| 00:49 | सम्पूर्ण ज्योमेट्री ब्लॉक्स में विभाजित की गयी है। |
| 00:54 | हम अर्धवृत को समान भागों में विभाजित करते हैं। |
| 00:58 | इसे मिनिमाइज़ करें। |
| 01:03 | पिछले ट्यूटोरियल की 'blockMeshDict' फाइल खोलें। |
| 01:08 | मैंने इसे पहले ही खोल लिया है। |
| 01:12 | नीचे जाएँ। सरल ज्योमेट्रीज़ के लिए आप देख सकते हैं कि 'edges' को खाली रखा गया है। |
| 01:20 | अब एक नयी 'blockMeshDict' फाइल बनाते हैं। |
| 01:23 | यह करने के लिए पहले इसे मिनिमाइज़ करते हैं। |
| 01:27 | अब राइट क्लिक करें > 'create document > empty file' पर क्लिक करें। |
| 01:34 | इसे 'blockMeshDict' नाम दें। |
| 01:40 | ध्यान दें यहाँ M और D बड़े अक्षर में हैं। |
| 01:46 | इसे खोलें। |
| 01:51 | अब आप 'lid driven cavity' से शुरूआती कुछ लाइनें 'convertTometers' तक कॉपी कर सकते हैं। |
| 01:58 | ऊपर जाएँ, इसे 'convertTometers' तक कॉपी करें। |
| 02:04 | इसे कॉपी करें और इसे नयी 'blockMeshDict' फाइल में पेस्ट करें। |
| 02:12 | अब 'convert to meters' को पॉइंट 1 से बदलकर 1 करें। |
| 02:18 | क्योंकि हमारी ज्योमेट्री मीटर में है हम इसे 1 रखेंगे। |
| 02:24 | अब एंटर दबाएं, एक बार फिर एंटर दबाएं। |
| 02:28 | इसके बाद आपको vertices में ज्योमेट्री के निर्देशांकों को प्रविष्ट करना है। |
| 02:35 | अब मैं स्लाइड्स पर वापस जाती हूँ। ध्यान दें चित्र में प्रदर्शित की तरह पॉइंट्स का क्रम इस तरह से होना चाहिए कि 0, 1, 2, 3, 4 से शुरू करके आगे तक। |
| 02:47 | स्लाइड को मिनिमाइज़ करें। अब 'blockMeshDict' फाइल में टाइप करें 'vertices' और एंटर दबाएं। |
| 02:56 | ओपन ब्रैकेट लगाएं और एंटर दबाएं। |
| 03:00 | अब चित्र में प्रदर्शित की तरह ज्योमेट्री के निर्देशांक प्रविष्ट करें। |
| 03:05 | अब मैं स्लाइड्स पर वापस जाती हूँ। |
| 03:08 | समझाने के लिए मैं अर्धवृत का दाँया आधा भाग उपयोग करुँगी। |
| 03:12 | 0 से शुरू करके चित्र में पॉइंट्स के लिए वैल्यूज़ प्रविष्ट करें। |
| 03:16 | अब मैं 'blockMeshDict' फाइल पर वापस आती हूँ। |
| 03:20 | कुछ जगह छोड़ें और पॉइंट 0 के निर्देशांक प्रविष्ट करें। |
| 03:27 | ओपन क्लोज़ ब्रैकेट लगाएं और प्रविष्ट करें '0.5 (space) 0 (space) 0' एंटर दबाएं। |
| 03:36 | दोबारा कुछ जगह छोड़ें, ओपन क्लोज़ ब्रैकेट लगाएं। |
| 03:39 | पॉइंट के लिए निर्देशांक प्रविष्ट करें '1 (space) 0 (space) 0' एंटर दबाएं। |
| 03:45 | अब दो ऊर्ध्वाधर स्थान छोड़ें, दोबारा एंटर दबाएं, दोबारा एंटर दबाएं। |
| 03:51 | कुछ जगह छोड़ें और पॉइंट संख्या 4 के लिए निर्देशांक प्रविष्ट करें। |
| 03:57 | ओपन क्लोज़ ब्रैकेट लगाएं, प्रविष्ट करें '0.707 (space) 0.707 (space) 0' |
| 04:05 | एंटर दबाएं। कुछ जगह छोड़ें। |
| 04:09 | ओपन क्लोज़ ब्रैकेट लगाएं। पॉइंट 5 के लिए निर्देशांक प्रविष्ट करें। |
| 04:13 | प्रविष्ट करें '0.353 (space) 0.353 (space) 0', एंटर दबाएं। |
| 04:22 | अब चार ऊर्ध्वाधर स्थान छोड़ें और पॉइंट संख्या 9 के लिए निर्देशांक प्रविष्ट करें। |
| 04:27 | 1 2 3 4, दोबारा एंटर दबाएं, कुछ जगह छोड़ें। |
| 04:34 | ओपन क्लोज़ ब्रैकेट लगाएं। |
| 04:36 | प्रविष्ट करें '0 (space) 1 (space) 0', एंटर दबाएं। |
| 04:42 | कुछ स्थान छोड़ें। |
| 04:44 | पॉइंट संख्या 10 के लिए निर्देशांक प्रविष्ट करें। |
| 04:46 | ओपन क्लोज़ ब्रैकेट लगाएं '0 (space) 0.5 (space) 0' एंटर दबाएं। |
| 04:54 | उसी प्रकार ज्योमेट्री में बचे हुए पॉइंट्स के लिए निर्देशांक प्रविष्ट करें। |
| 05:00 | क्लोज़ ब्रैकेट लगाएं, एक सेमीकोलन लगाएं और एंटर दबाएं। |
| 05:05 | दोबारा एंटर दबाएं। अब टाइप करें 'blocks', एंटर दबाएं। |
| 05:13 | एक ओपन ब्रैकेट लगाएं, एंटर दबाएं। |
| 05:16 | अब मैं स्लाइड्स पर वापस जाती हूँ। |
| 05:20 | चित्र में प्रदर्शित की तरह 'block numbers' वृत में हैं। |
| 05:24 | अब मैं 'blockMeshDict file' पर वापस जाती हूँ। |
| 05:28 | कुछ स्थान छोड़ें। |
| 05:30 | अब 'block' का प्रकार प्रविष्ट करें जोकि 'Hex' है कुछ स्थान छोड़ें। |
| 05:37 | अब ब्लॉक्स के लिए पॉइंट्स प्रविष्ट करें। |
| 05:41 | ओपन क्लोज़ ब्रैकेट लगाएं। |
| 05:43 | कुछ स्थान छोड़ें 'simple Grading' को '(1 1 1)' रखा जा सकता है और एंटर दबाएं। |
| 05:55 | 'ब्लॉक्स बनाने के लिए, 'creating simple geometry in OpenFOAM' ट्यूटोरियल को देखें। |
| 06:02 | ध्यान दें इस उदाहरण में 'ब्लॉक्स' की संख्या अधिक होगी। |
| 06:07 | अब क्लोज़ ब्रैकेट लगाएं। |
| 06:10 | एक सेमीकोलन लगाएं और एंटर दबाएं। दोबारा एंटर दबाएं। |
| 06:16 | अगली लाइन में टाइप करें 'edges' और एंटर दबाएं। |
| 06:22 | एक ओपन ब्रैकेट लगाएं और एंटर दबाएं। |
| 06:26 | यहाँ आपको वो पॉइंट्स प्रविष्ट करने हैं जो आर्क्स यानि छापों के अंत पॉइंट्स हैं। |
| 06:31 | कुछ स्थान छोड़ें और टाइप करें 'arc'. कुछ स्थान छोड़ें, चाप के अंत पॉइंट्स टाइप करें। |
| 06:40 | अब मैं स्लाइड पर वापस जाती हूँ। अब चाप के अंत पॉइंट्स प्रविष्ट करें। |
| 06:46 | इस चित्र में हम चाप '0 5' से शुरू करते हैं। |
| 06:52 | अब मैं 'blockMeshDict file' पर वापस जाती हूँ। |
| 06:56 | प्रविष्ट करें '0 space 5'. |
| 06:59 | कुछ स्थान छोड़ें। ओपन क्लोज़ ब्रैकेट लगाएं। |
| 07:04 | ब्रैकेट में दो छापों के बीच में कोई भी मध्यवर्ती निर्देशांक प्रविष्ट करें। |
| 07:11 | अब मैं दोबारा स्लाइड्स पर आती हूँ। |
| 07:14 | चित्र में आप देख सकते हैं कि आपको चाप के दो अंतिम पॉइंट्स के बीच का पॉइंट लेना है। |
| 07:23 | इस ज्योमेट्री में मैंने वृत्त का दाँया आधा भाग लिया है। |
| 07:28 | सरल ज्योमेट्री सम्बन्ध उपयोग करके आप अर्धवृत्त में दिखाए गए की तरह मध्यवर्ती निर्देशांक प्राप्त कर सकते हैं। |
| 07:38 | उसी प्रकार आप शेष अर्धवृत्त ज्योमेट्री के लिए प्रक्रिया दोहरा सकते हैं। |
| 07:45 | अब मैं 'blockMeshDict file' पर वापस जाती हूँ। |
| 07:48 | एंटर दबाएं। |
| 07:50 | ध्यान दें कि इस उदाहरण में बहुत से चाप हैं। |
| 07:55 | एक क्लोज़ ब्रैकेट लगाएं। |
| 07:58 | सेमीकोलन लगाएं, एंटर दबाएं, दोबारा एंटर दबाएं। |
| 08:02 | अब छापों के बाद 'boundary patchs' प्रविष्ट करने हैं। |
| 08:06 | 'boundary patches' प्रविष्ट करने के लिए 'OpenFOAM' में सिम्पल ज्योमेट्री पर ट्यूटोरियल देखें। |
| 08:12 | 'boundary' टाइप करें, एंटर दबाएं। |
| 08:15 | ओपन ब्रैकेट लगाएं, एंटर दबाएं। क्लोज़ ब्रैकेट लगाएं सेमीकोलन लगाएं, एंटर दबाएं। |
| 08:21 | दोबारा एंटर दबाएं। |
| 08:24 | अब अगली लाइन में टाइप करें 'mergePatchPairs' |
| 08:29 | ध्यान दें यहाँ 'P' बड़े अक्षर में है। |
| 08:31 | एंटर दबाएं। |
| 08:33 | ओपन ब्रैकेट लगाएं, एंटर दबाएं। |
| 08:36 | चूँकि मर्ज करने के लिए कोई भी पैचेज़ नहीं हैं, इसे खाली रखा जा सकता है। |
| 08:40 | एक क्लोज़ ब्रैकेट लगाएं। |
| 08:42 | एक सेमीकोलन लगाएं और एंटर दबाएं। |
| 08:46 | अब मैं स्लाइड्स पर वापस जाती हूँ। |
| 08:49 | उसी प्रकार चित्र में प्रदर्शित की तरह ज्योमेट्री की यूनिट चौड़ाई के अगले पृष्ठ में पॉइंट्स के लिए निर्देशांक प्रविष्ट करें। |
| 08:57 | अब एक कमांड टर्मिनल खोलें। |
| 09:00 | कमांड टर्मिनल में अपने केस के लिए टाइप करें 'path' |
| 09:04 | मैंने 'flow over cylinder' ट्यूटोरियल के लिए 'path' पहले ही सेट कर लिया है। |
| 09:10 | टर्मिनल पर ज्योमेट्री मैश करने के लिए टाइप करें 'blockMesh' और एंटर दबाएं। |
| 09:18 | 'Meshing' पूरी हो गयी है। |
| 09:20 | अब टर्मिनल पर टाइप करें 'paraFoam' और ज्योमेट्री देखने के लिए एंटर दबाएं। |
| 09:26 | अब इसे कैप्चर एरिया में लाएं। |
| 09:30 | 'object inspector menu' के बायीं तरफ 'Apply' पर क्लिक करें। |
| 09:36 | 'paraview' विंडो में दिखाए गए की तरह ज्योमेट्री बनेगी। |
| 09:41 | 'Object inspector menu' पर नीचे जाएँ। |
| 09:44 | 'Mesh' फील्ड बॉक्स को चेक या अनचेक करें। |
| 09:49 | आप ज्योमेट्री के भिन्न-भिन्न क्षेत्र देख सकते हैं। |
| 09:53 | आप ज्योमेट्री का 'wire frame' भी देख सकते हैं। |
| 09:56 | 'active variable control menu' के ऊपर ड्राप डाउन मेन्यू में 'Surface' को 'wireframe' करें। |
| 10:05 | आप ज्योमेट्री का 'wireframe model' देख सकते हैं। |
| 10:11 | इसे बंद करें। अब स्लाइड्स पर वापस आएं। |
| 10:16 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा: एक कर्व्ड (वक्रीय) ज्योमेट्री बनाना |
| 10:20 | 'OpenFOAM' में कोरों के लिए पॉइंट्स प्रविष्ट करना |
| 10:24 | यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है। |
| 10:28 | नियत कार्य में - 2 मीटर त्रिज्या का एक भीतरी अर्द्ध वृत्त और 4 मीटर त्रिज्या का एक बाहरी अर्द्ध वृत्त और ज्योमेट्री को 'paraview' में देखें। |
| 10:42 | इस URL पर उपलब्ध वीडियो देखें: http://spoken-tutorial.org/What_is_a_Spoken_Tutorial |
| 10:45 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 10:48 | अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 10:53 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम: |
| 10:56 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है। |
| 10:58 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देती है। |
| 11:02 | अधिक जानकारी के लिए कृपया 'contact@spoken-tutorial.com' पर लिखें। |
| 11:09 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स टॉक टू अ टीचर का हिस्सा है। |
| 11:13 | यह भारत सरकार के MHRD के ICT के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है। |
| 11:18 | इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है: |
| 11:23 | यह स्क्रिप्ट श्रुति आर्य द्वारा अनुवादित है, आई आई टी बॉम्बे से मैं जया आपसे विदा लेती हूँ, धन्यवाद। |