Moodle-Learning-Management-System/C2/Uploading-and-editing-resources-in-Moodle/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Uploading and Editing Resources in Moodle. पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:08 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे

URL resource , Book resource और Moodle में resources एडिट करना।

00:19 यह ट्यूटोरियल: Ubuntu Linux OS 16.04
00:25 XAMPP 5.6.30 से प्राप्त Apache, MariaDB और PHP
00:33 Moodle 3.3 और Firefox वेब ब्राउजर का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है।

आप अपने पसंद का कोई भी वेब ब्राउजर उपयोग कर सकते हैं।

00:43 हालांकि Internet Explorer का उपयोग न करें, क्योंकि यह कुछ प्रदर्शन विसंगतियों का कारण बनता है।
00:51 इस ट्यूटोरियल के अनुसार आपके site administrator ने Moodle website स्थापित किया है। और आपको teacher के रूप में पंजीकृत किया गया है।
01:01 इस ट्यूटोरियल के शिक्षार्थियों का Moodle पर teacher login होना चाहिए।

कम से कम एक course administrator द्वारा उन्हें असाइन किया गया हो।

01:11 और कुछ कोर्स सामग्री उनके संबंधित course के लिए अपलोड की गई है।
01:16 यदि नहीं, तो कृपया इस वेबसाइट पर संबंधित Moodle ट्यूटोरियल देखें।
01:22 इस ट्यूटोरियल का अभ्यास करने के लिए, आपको अपने कोर्स में छात्र जोड़ना होगा।
01:28 छात्र जोड़ने का तरीका जानने के लिए, कृपया Users in Moodle ट्यूटोरियल देखें।
01:35 मैंने अपने कोर्स में पहले ही Priya Sinha नामक छात्र को जोड़ दिया है।
01:41 ब्राउजर पर जाएँ और teacher के रूप में अपनी moodle site पर लॉगिन करें।
01:48 बाएँ navigation menu में Calculus course पर क्लिक करें।
01:53 हमने पहली श्रृंखला में एक page resource और folder resource को जोड़ा था।
02:00 अब हम कुछ अतिरिक्त course material जोड़ेंगे।

ऊपरी दाईं ओर gear आइकन पर क्लिक करें और फिर Turn Editing On पर क्लिक करें।

02:11 Basic Calculus section के नीचे दाईं ओर Add an activity or resource लिंक पर क्लिक करें।
02:19 resources की सूची के साथ एक पॉप-अप खुलता है। इसे activity chooser कहा जाता है।
02:26 नीचे स्क्रोल करें और सूची से URL चुनें। दाईं ओर resource के बारे में विस्तृत विवरण देखा गया है।
02:37 URL resource के साथ, कोई online resources से लिंक जोड़ सकता है।
02:43 ये documents, online videos, wiki pages, open educational resources, आदि हो सकते हैं।
02:52 activity chooser के नीचे Add button पर क्लिक करें।
02:57 Name फिल्ड में, मैं Evolutes of basic curves टाइप करूंगी।
03:03 फिर External URL टैक्स्टबॉक्स में, यहाँ लिखा URL टाइप करें।
03:10 Description टैक्स्ट भाग एक वैकल्पिक फिल्ड है। मैं यहां प्रदर्शित टैक्स्ट टाइप करूंगी।
03:17 इस टैक्स्ट भाग के नीचे Display description on course page चैकबॉक्स पर क्लिक करें।
03:24 अब सेक्शन को विस्तृत करने के लिए Appearance पर क्लिक करें।
03:29 यहां Display ऑप्शन, यह तय करता है कि वीडियो कैसे प्रदर्शित किया जाएगा।
03:35 यहाँ ड्रॉपडाउन में 4 ऑप्शन्स हैं: Automatic ऑप्शन browser settings और screen resolution के आधार पर सर्वश्रेष्ठ ऑप्शन का चयन करता है।
03:45 Embed कोर्स के भीतर वीडियो को खोलता है। Open यूजर को उसी विंडो के भीतर URL पर पुनर्निर्देशित करता है।
03:55 In pop-up वीडियो को एक नए पॉप-अप विंडो में खोलता है।
04:00 जब आप In pop-up चुनते हैं, तो Pop-up width और Pop-up height ऑप्शन्स इनेबल हो जाते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार वैल्यू को संशोधित कर सकते हैं।
04:12 मैं Display ऑप्शन में Embed चुनुंगी।
04:17 नीचे Activity completion section तक स्क्रॉल करें और इसे विस्तृत करने के लिए इस पर क्लिक करें।
04:24 यह सेक्शन शिक्षक को यह तय करने में मदद करता है कि क्या वह किसी गतिविधि के पूरा होने को ट्रैक करना चाहता है।
04:32 यहाँ Completion tracking में 3 ऑप्शन्स हैं।

resource के आधार पर, आप ट्रैकिंग यंत्र तय कर सकते हैं।

04:41 मैं यहाँ तीसरा ऑप्शन चुनती हूँ। और Student must view this activity to complete it चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
04:51 नीचे स्क्रोल करें और नीचे Save and return to course बटन पर क्लिक करें।
04:58 एक्टिविटि नाम के आगे चेकमार्क इंगित करता है कि गतिविधि कब पूरी हुई।
05:05 अब book resource बनाते हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है कि इसमें कई पेज, अध्याय और उप-अध्याय होंगे।
05:16 इसमें मल्टीमीडिया सामग्री भी हो सकती है।
05:20 अब ब्राउजर विंडो पर वापस जाएँ।
05:23 Basic Calculus section के नीचे दाईं ओर Add an activity or resource लिंक पर क्लिक करें।
05:30 नीचे स्क्रोल करें और Resources की सूची से Book चुनें।
05:34 activity chooser के नीचे Add बटन पर क्लिक करें।
05:39 Name फिल्ड में, Iterating evolutes and involutes टाइप करें।
05:45 यहाँ प्रदर्शित विवरण लिखें।
05:48 सेक्शन को विस्तृत करने के लिए Appearance पर क्लिक करें।
05:51 पहला ऑप्शन Chapter formatting है। यह तय करता है कि हम अध्याय और उप-अध्याय कैसे देखते हैं।
05:59 ऑप्शन्स स्व-व्याख्यात्मक हैं। आप स्पष्टीकरण पढ़ने के लिए ड्रॉपडाउन से पहले Help आइकन पर क्लिक कर सकते हैं।
06:08 मैं इसे Numbers रहने दूंगी।
06:11 अगला ऑप्शन Style of navigation है।यह तय करता है कि हम पिछले और अगले links को कैसे दिखाते हैं।
06:19 TOC , Table of Contents है।
06:23 यदि हम Images चुनते हैं, तो पिछला और अगला ऐरो के रूप में दिखाया जाएगा।
06:29 Text पिछले और अगले अध्याय को नेविगेशन में दिखाएगा।
06:34 हमारे पास प्रत्येक अध्याय नेविगेशन के लिए एक कस्टम title प्रदान करने का ऑप्शन भी है।
06:40 यह तब टैक्स्ट के रूप में दिखाए जा रहे अध्याय नाम को ओवरराइड करेगा।
06:45 मैं Text , Style of navigation के रूप में चुनुंगी।
06:49 फिर, इसे विस्तृत करने के लिए Restrict Access सेक्शन पर क्लिक करें।

इससे हमें यह तय करने में मदद मिलती है कि यह resource किसको एक्सेस है।

06:59 डिफ़ॉल्ट रूप से, कोई प्रतिबंध नहीं है। इसका अर्थ है कि जो भी इस कोर्स में नामांकित करता है, वह इस किताब को देख सकेगा।
07:08 Add restriction बटन पर क्लिक करें।
07:12 यहाँ कुछ ऑप्शन्स हैं। आप हर एक के स्पष्टीकरण को पढ़ सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि किस प्रतिबंध का चयन करना है।
07:21 हमने पहले बनाए गए URL resource के लिए गतिविधि पूर्ण करने की शर्त रखी थी।
07:27 हम इस पुस्तक के एक्सेस को प्रतिबंधित करते हैं, जब तक कि छात्र इसे पूर्ण के रूप में इंगित नहीं कर लेता।
07:33 Activity completion पर क्लिक करें। प्रतिबंध के लिए हमारे द्वारा चुने गए ऑप्शन के आधार पर, यहां के फिल्ड अलग होंगे।
07:42 Activity completion ड्रॉप-डाउन में Evolutes of basic curve चुनें।

फिर कंडिशन के रूप में Must be marked complete चुनें।

07:54 नीचे स्क्रोल करें और पेज के नीचे Save and display बटन पर क्लिक करें।
08:00 अब हम इस पुस्तक में अध्याय और उप-अध्याय जोड़ सकते हैं।
08:05 Chapter title में Introduction टाइप करें।
08:09 Content में Introduction to evolutes and involutes टाइप करें।

आप अपने व्याख्यान नोट को कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं, यदि कोई हो।

08:19 पेज के नीचे Save changes बटन पर क्लिक करें।
08:24 अब आप इस अध्याय को पेज के बीच में देख सकते हैं। और दाईं ओर table of contents है।
08:32 Exit Book लिंक पर क्लिक करने पर, हमें वापस Calculus course में ले जाएगा।
08:38 ध्यान दें कि Introduction अध्याय के नीचे Table of Contents ब्लॉक में दाईं ओर 4 आइकन्स हैं।
08:46 Edit, Delete, Hide और Add new chapter.
08:55 अब मुझे एक उप अध्याय जोड़ना है।Add new chapter इंगित करने वाले plus आइकन पर क्लिक करें। अध्यायों की तरह ही उप अध्याय बनाए जाते हैं।
09:07 उनके पास यह इंगित करने के लिए एक अतिरिक्त चेकबॉक्स है कि वे उप अध्याय हैं।चैकबॉक्स पर क्लिक करें।
09:15 Chapter title में Classical evolutes and involutes टाइप करें। यहाँ प्रदर्शित कंटेंट कॉपी और पेस्ट करें।
09:24 इस ट्यूटोरियल के Code files में आपको इस Book-IteratingEvolutesAndInvolutes.odt के लिए सामग्री मिलेगी।
09:31 पेज के नीचे Save changes बटन पर क्लिक करें।
09:37 अब आप उप-अध्याय देख सकते हैं। पिछले अध्याय के लिए नेविगेशन पर भी ध्यान दें।
09:44 ध्यान दें कि दाईं ओर आइकन के पास में एक अतिरिक्त आइकन है।
09:49 अप और डाउन ऐरो अध्यायों को फिर से व्यवस्थित करने के लिए हैं।
09:54 देखते हैं कि जब हम इस उप-अध्याय को ऊपर करते हैं तो क्या होता है।

Up ऐरो पर क्लिक करें।

10:01 ध्यान दें, कि Introduction अब एक उप-अध्याय के बजाय दूसरा अध्याय बन जाएगा।
10:08 इसे फिर से पहले अध्याय के रूप में वापस ले जाएँ।
10:11 कैसे हम फिर से उप अध्याय के रूप में Classical evolutes and involutes बनाते हैं?

इसे एडिट करने के लिए टाइटल के नीचे gear आइकन पर क्लिक करें।

10:21 अब इसे उप-अध्याय बनाने के लिए Subchapter चैकबॉक्स पर क्लिक करें।
10:26 नीचे स्क्रोल करें औरSave changes बटन पर क्लिक करें।
10:30 फिर से Calculus कोर्स पर वापस जाएँ।
10:34 अब हमारे पास Basic Calculus विषय के लिए निम्न रिसोर्सेस हैं।
10:40 हम इन्हें खींचकर इन resources को पुनः व्यवस्थित कर सकते हैं।
10:45 मैं अन्य दो के ऊपर Evolutes of Basic curves URL ड्रैग करूँगी।
10:52 प्रत्येक resource के दाईं ओर एक Edit लिंक है। इस पर क्लिक करें।
10:58 यहां रिसोर्सेस को edit, hide, duplicate और delete करने के लिए सेटिंग्स है।

ये स्व-व्याख्यात्मक हैं।

11:09 यहाँ 2 ऑप्शन्स हैं Move right और Assign roles'.
11:14 Move right पर क्लिक करें। इससे resource को थोड़ा इन्डेन्टेशन मिलेगा।
11:21 यह resource के दृश्य निरूपण के लिए सहायक है, जो दूसरे resource का एक हिस्सा है।
11:28 मैं इस resource को वापस उसकी मूल स्थिति में लाने के लिए Move left पर क्लिक करूँगी।
11:34 अब हम Moodle से लॉगआउट कर सकते हैं।
11:38 मैं छात्र Priya Sinha से लॉगिन करूंगी।
11:41 इस तरह छात्र Priya Sinha इस पेज को देखेगी।
11:46 ध्यान दें कि completion बॉक्स पहली बार टिक नहीं हुए हैं।
11:51 उसे इस resource को पूर्ण रूप से चिह्नित करने के लिए इस URL को देखना होगा।
11:56 और book resource तब तक क्लिक करने योग्य नहीं है जब तक कि URL resource पूरा चिह्नित नहीं हो जाता।
12:02 Evolutes of basic curves resource पर क्लिक करें।
12:07 अब breadcrumb में Calculus लिंक पर क्लिक करें।

अब resource पूरा हो गया है और पुस्तक छात्र के लिए उपलब्ध है।

12:17 इसी के साथ हम ट्यूटोरियल के अंत में पहुँचते हैं। संक्षेप में….
12:23 इस ट्यूटोरियल में हमने URL resource , Book resource और Moodle में resources एडिट करना सीखा।
12:34 यहाँ आपके लिए एक छोटा सा नियतकार्य है।

हमने पहले जो किताब बनाई थी उसमें और अध्याय और उप-अध्याय जोड़ें।

12:42 निर्देशित के अनुसार उन्हें फिर से व्यवस्थित करें।

विवरण के लिए इस ट्यूटोरियल के Assignment लिंक को देखें।

12:50 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
12:59 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएँ आयोजित करती है और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
13:09 कृपया समय के साथ अपने प्रश्नों को इस फोरम में पोस्ट करें।
13:14 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस मिशन पर अधिक जानकारी दिखाई गई लिंक पर उपलब्ध है।
13:26 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुुवादित है। मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ।

हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh