Moodle-Learning-Management-System/C2/Course-Administration-in-Moodle/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Course Administration in Moodle. में स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में, हम Moodle में Course Administration के बारे में और

course में Activities और Resources के बारे में सीखेंगे।

00:17 इस ट्यूटोरियल में हम उपयोग कर रहे हैं: Ubuntu Linux OS 16.04
00:24 XAMPP 5.6.30 से प्राप्त Apache, MariaDB और PHP
00:33 Moodle 3.3 and और Firefox web browser वेब ब्राउजर
00:40 आप अपने पसंद का कोई भी वेब ब्राउजर उपयोग कर सकते हैं।

हालांकि, Internet Explorer का उपयोग न करें, क्योंकि यह कुछ प्रदर्शन विसंगतियों का कारण बनता है।

00:52 इस ट्यूटोरियल के अनुसार आपके site administrator ने एक Moodle वेबसाइट स्थापित किया है और आपको एक teacher के रूप में पंजीकृत किया है।
01:03 इस ट्यूटोरियल के शिक्षार्थियों के पास Moodle पर teacher login होना चाहिए।
01:09 कम से कम administrator द्वारा उन्हें एक कोर्स असाइन किया गया हो।

कुछ कोर्स सामग्री उनके संबंधित कोर्स के लिए अपलोड की गई हो।

01:19 यदि नहीं, तो कृपया इस वेबसाइट पर संबंधित Moodle ट्यूटोरियल देखें।
01:26 ब्राउजर पर जाएँ और अपनी moodle site खोलें।
01:31 अपने teacher username और password विवरण के साथ लॉगिन करें।

मैं पहले से ही teacher Rebecca Raymond के रूप में लॉगिन हूँ।

01:41 हम teacher’s dashboard में हैं।
01:44 बाईं ओर navigation menu में, My Courses में Calculus पर ध्यान दें।
01:51 कृपया ध्यान दें। सभी courses जिनके लिए आप teacher या student के रूप में नामांकित है, यहाँ सूचीबद्ध होंगे।
01:59 Calculus course पर क्लिक करें।
02:02 हमने पूर्ववर्ती ट्यूटोरियल में course topics और summaries अपडेट किए हैं।
02:09 यदि आपने ऐसा नहीं किया है, तो कृपया पूर्ववर्ती ट्यूटोरियल के असाइनमेंट को देखें।
02:16 अब हम कुछ उपयोगी course सेटिंग्स के बारे में जानेंगे।
02:21 सेक्शन के ऊपरी दाईं ओर gear आइकन पर क्लिक करें।
02:26 Edit Settings पर क्लिक करें। फिर सभी सेक्शन को विस्तृत करने के लिए, ऊपरी दाईं ओर Expand All पर क्लिक करें।
02:36 यहां देखी गई सेटिंग्स को administrator द्वारा परिभाषित किया गया था, जब यह कोर्स बनाया गया था।
02:44 General सेक्शन में, हमारे पास Course full name है। यह कोर्स पेज के शीर्ष पर प्रदर्शित नाम है।
02:54 Course short name, course navigation और course से संबंधित emails में प्रदर्शित नाम है।
03:03 Course category पहले से ही admin द्वारा सेट किया गया है।
03:08 हम अपनी आवश्यकताओं के अनुसार, Course start date, Course end date और Course ID number को बदल सकते हैं।
03:21 Description सेक्शन में, Course Summary टैक्स्टबॉक्स देखें। मैं मौजूदा कंटेंट को हटा दूंगा और निम्नलिखित टाइप करूंगा।
03:31 मेरे छात्र मेरे कोर्स के मुख्य पेज पर इसे देखेंगे।
03:37 फिर Course summary files फिल्ड आता है।

ये वे फाइलें हैं, जो छात्रों को Course summary के साथ प्रदर्शित की जाएंगी।

03:47 डिफॉल्ट रूप से, केवल jpg, gif और png file types Course summary फाइल्स के रूप में अनुमति देता है।
03:56 फ़ाइल अपलोड करने के 3 तरीके हैं: फ़ाइल को बॉक्स में खींचें और छोड़ें।
04:03 ऊपरी बाईं ओर Upload या Add आइकन पर क्लिक करें। downward ऐरो पर क्लिक करें।
04:11 यदि आप Upload या Add आइकन या downward ऐरो पर क्लिक करते हैं, File picker डायलॉग बॉक्स खुलता है।
04:21 बाईं ओर के मैन्यू पर Upload a file ऑप्शन पर क्लिक करें।
04:26 Browse या Choose File बटन पर क्लिक करें। फिर अपनी मशीन से इच्छित फ़ाइल का चयन करें।
04:34 मैं सिस्टम से calculus.jpg चुनूंगी।
04:40 आप इसे Save as फिल्ड में टाइप करके एक अलग नाम दे सकते हैं।
04:46 संबंधित फिल्ड्स में author और license विवरण निर्दिष्ट करें। अंत में, नीचे Upload this file बटन पर क्लिक करें।
04:58 तो हम Course summary फाइल्स कैसे अपलोड कर सकते हैं।
05:02 इसके बाद Course format आता है। Course format छात्रों के लिए resources और activities को व्यवस्थित करने के तरीके को संदर्भित करता है।
05:12 Format ड्रॉपडाउन में 4 ऑप्शन्स हैं -

Single Activity Format, Social Format , Topics Format और Weekly Format.

05:26 हमारे admin ने Topics format चुना है। हम इसे वैसे ही रहने देंगे।
05:33 अगली सेटिंग Hidden sections के लिए है।

ये मूल रूप से course में topics हैं, जिन्हें छात्रों से छिपाकर रखा जा सकता है।

05:44 यह तब उपयोगी हो सकता है, जब कोई निश्चित टॉपिक हो, जो शिक्षक द्वारा अभी तक पूरा नहीं किया गया हो।यह सेटिंग यह निर्धारित करती है कि छात्रों को Hidden sections कैसे प्रस्तुत किया जाए।
05:57 इस ऑप्शन्स को चुनने से छात्रों को संक्षिप्त रूप में सामग्री प्रदर्शित होगी।
06:04 इस ऑप्शन को चुनने से छात्रों का कंटेंट छिप जाएगा।
06:09 हम इसे अभी के लिए डिफ़ॉल्ट रूप में रहने देंगे।
06:13 अगला ड्रॉप-डाउन Course Layout है। इस पर क्लिक करें।
06:19 हम इस ऑप्शन को चुनकर एक पेज में सभी sections दिखा सकते हैं।
06:25 यहाँ अन्य ऑप्शन Show one section per page है।

इससे कई पेजों पर 'course' विभाजित हो जाएगा, जो sections की संख्या पर निर्भर करेगा।

06:37 हम इसे अभी के लिए Show all sections in one page पर रहने देंगें।
06:43 अगला Appearance सेक्शन है।
06:46 Show gradebook to students ऑप्शन पर ध्यान दें।

कोर्स में कई गतिविधियाँ शिक्षकों को ग्रेड देने की अनुमति देती हैं।

06:57 यह ऑप्शन निर्धारित करता है कि क्या कोई छात्र उन ग्रेड को देख सकता है।

यह ऑप्शन डिफ़ॉल्ट रूप से Yes , पर सेट है। हम इसे वैसे ही रहने देंगे।

07:10 यदि यह पहले से ही डिफॉल्ट रूप से चयनित नहीं है तो, हम Show activity reports को Yes में बदलेंगे।
07:18 यह सुनिश्चित करता है, कि एक छात्र अपने profile page से उसकी activity reports देख सकता है।
07:27 हम फाइल्स का अधिकतम साइज सेट कर सकते हैं जिन्हें इस कोर्स के लिए अपलोड किया जा सकता है।
07:34 फाइल्स additional materials, assignments आदि के लिए अपलोड की जा सकती है।
07:41 हमारे admin ने इसे 128MB सेट किया है, जो कि अधिकतम फाइल साइज है।

साइज वैसा ही रहने दें।

07:52 हम अन्य सभी सेटिंग्स को उनके डिफ़ॉल्ट वैल्यूज पर रहने देंगे।
07:58 नीचे स्क्रोल करें और Save and display बटन पर क्लिक करें।

हम Course पेज पर आते हैं।

08:06 टॉपिक नाम के ऊपर Announcements लिंक पर ध्यान दें।
08:11 इससे छात्रों को अनिवार्य जानकारी, नवीनतम समाचार, घोषणाओं आदि के बारे में पता चल जाएगा।
08:20 पेज के ऊपरी दाएं कोने पर gear आइकन पर क्लिक करें और Turn Editing On पर क्लिक करें।
08:28 नोट: कोर्स में कोई भी बदलाव करने के लिए आपको editing ऑन करना होगा।
08:35 अब, Announcements के दाईं ओर, Edit पर क्लिक करें और फिर Edit Settings पर क्लिक करें।
08:44 और Description में, मैं निम्नलिखित टैक्स्ट टाइप करूंगी।

“Please check the announcements regularly”.

08:52 Display description on course page चेक करें। यह लिंक के ठीक नीचे विवरण प्रदर्शित करेगा।
09:01 अन्य सभी सेटिंग्स को छोड़ दें जैसे वे हैं।
09:05 नीचे स्क्रोल करें और Save and return to course बटन पर क्लिक करें।

हम कोर्स पेज पर वापस आते हैं।

09:15 अधिक announcements जोड़ने के लिए, Announcements टाइटल पर क्लिक करें।
09:21 अब Add a new topic बटन पर क्लिक करें। Subject में Minimum requirements टाइप करें।
09:31 मैसेज टाइप करें “This course requires you to submit a minimum of 3 assignments and attempt 5 quizzes to pass”.
09:43 ध्यान दें, कि चेकबॉक्स Discussion subscription चेक किया गया है और नॉन-एडिटेबल है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि कोर्स में नामांकित सभी को अनिवार्य रूप से इसकी सदस्यता दी गई है।

09:59 इसके बाद 'Attachments' है। आप या तो संबंधित फाइल्स को यहां खींच या छोड़ सकते हैं या अपलोड कर सकते हैं।
10:08 यदि आप चाहते हैं, कि घोषणाएँ forum के शीर्ष पर दिखाई दें, तो Pinned चेकबॉक्स पर क्लिक करें। मैं इस पर टिक करूंगी।
10:18 अगले चेकबॉक्स पर टिक करें।

यह इस forum के लिए तुरंत ही सभी subscribed को notification भेजेगा।

10:29 अगले सेक्शन Display period को विस्तृत करें।

यहाँ सेटिंग्स यह निर्धारित करती है कि क्या यह forum post तिथि सीमा के लिए दिखाई देना चाहिए।

10:41 डिफ़ॉल्ट रूप से, ये डिसेबल हैं। इसका अर्थ है posts हमेशा दिखाई देगा।

हम डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स को रहने देंगे।

10:52 नीचे स्क्रोल करें और Post to forum बटन पर क्लिक करें।
10:57 एक सफलता मैसेज प्रदर्शित होता है। Post authors के पास posts में कोई बदलाव करने के लिए 30 मिनट हैं।
11:08 Breadcrumb में Calculus लिंक पर क्लिक करें।
11:13 अब मैं इस section में विस्तृत पाठ्यक्रम के साथ एक पेज जोड़ती हूँ।
11:19 General section के नीचे दाईं ओर Add an activity or resource लिंक पर क्लिक करें।

Resources की सूची से, Page चुनें।

11:32 जब आप चुनते हैं तो इस गतिविधि का वर्णन पढ़ें।
11:39 फिर नीचे Add बटन पर क्लिक करें।

हम एक नए पेज पर आते हैं।

11:47 Name फिल्ड में, Detailed syllabus टाइप करें।
11:52 मैं Description टेक्स्टबॉक्स को खाली छोड़ दूंगी, क्योंकि शीर्षक स्व-व्याख्यात्मक है।
11:59 मैं इस Page Content टेक्स्टबॉक्स में इस Calculus कोर्स का विस्तृत पाठ्यक्रम प्रविष्ट करूँगी।
12:07 यह कंटेंट इस ट्यूटोरियल के Code Files लिंक में उपलब्ध है।

आप अभ्यास करते समय इसका उपयोग कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

12:18 नीचे स्क्रोल करे्ं और Save and return to course बटन पर क्लिक करें।

हम फिर से course पेज पर वापस आते हैं।

12:27 अब हम अपने अकाउंट से लॉगआउट करेंगे। ऐसा करने के लिए, ऊपर दाईं ओर मौजूद user आइकन पर क्लिक करें। अब Log out ऑप्शन चुनें।
12:39 मैं आपको दिखाती हूं कि यह पेज किसी छात्र को कैसा लगेगा।
12:45 मेरे पास Priya Sinha नामक छात्र की ID है।

इस छात्र को भी admin द्वारा Calculus कोर्स में नामांकित किया गया है।

12:55 मैंने छात्र Priya Sinha के रूप में प्रवेश किया है। अब मैं बाईं ओर Calculus पर क्लिक करूँगी।
13:04 इस तरह छात्र इस पेज को देखेगा। ध्यान दें, कि इस पेज के ऊपरी दाईं ओर पर कोई gear आइकन नहीं है।
13:14 ऐसा इसलिए है क्योंकि छात्र कोर्स के किसी भी भाग को एडिट नहीं कर सकते।
13:20 अब हम student id से लॉग आउट करेंगे।
13:24 इसी के साथ हम ट्यूटोरियल के अंत में पहुँच गए हैं। संक्षेप में....


13:30 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा Moodle में Course Administration,

course में Activities और Resources

13:40 यहाँ आपके लिए एक छोटा सा नियतकार्य है।

एक नया पेज रिसोर्स जोड़ें जो course परिणाम का विवरण देता है। विवरण के लिए इस ट्यूटोरियल के Assignment लिंक का अनुकरण करें।

13:53 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, 'स्पोकन ट्यूटोरियल' प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
14:02 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएँ आयोजित करती है और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
14:13 कृपय समय के साथ अपने प्रश्नों को इस फोरम में पोस्ट करें।
14:17 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस मिशन पर अधिक जानकारी दिखाई गई लिंक पर उपलब्ध है।
14:31 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ।

हमसे जुडने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh