Linux/C3/The-grep-command/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 'grep' कमांड के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:05 इस ट्यूटोरियल में हम 'grep कमांड' सीखेंगे।
00:09 हम यह कुछ उदाहरणों की मदद से करेंगे।
00:11 इस ट्यूटोरियल्स को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ
00:15 * 'उबन्टु लिनक्स' 12.04 ऑपरेटिंग सिस्टम
00:20 और 'GNU BASH' वर्जन 4.2.24
00:24 ध्यान दें, अभ्यास के लिए 'GNU BASH' वर्जन 4 या उससे नए की सलाह दी जाती है।
00:32 पूर्व आवश्यकताओं में आपको 'लिनक्स टर्मिनल' के बेसिक का ज्ञान होना चाहिए।
00:36 सम्बंधित ट्यूटोरियल्स के लिए, कृपया हमारी दर्शायी वेबसाइट पर जाएँ।
00:41 पहले regular expressions (रेग्युलर एक्सप्रेशंस) के बारे में जानते हैं।
00:45 *रेग्युलर एक्सप्रेशंस पैटर्न के मिलान की तकनीक है।
00:50 *जब हमें पता लगाना है कि क्या एक पैटर्न लाइन, पैराग्राफ या फाइल में मौजूद है।
00:56 उदाहरण के लिए यदि आप टेलीफोन डिरेक्टरी में एक फ़ोन नंबर ढूंढना चाहते हैं।
01:02 या एक लाइन या पैराग्राफ में कीवर्ड ढूंढने के लिए, हम 'grep कमांड' का प्रयोग करते हैं। अब 'grep' पर जाते हैं।
01:11 'grep' एक या अधिक लाइन, पैराग्राफ या फाइल में एक या अधिक पैटर्न खोजता है।
01:17 अगर फाइल का नाम नहीं दिया है, तो 'grep' स्टैंडर्ड इनपुट में पैटर्न को खोजता है।
01:23 अगर फाइल का नाम अनुपस्थित है, तो 'grep' स्टैंडर्ड इनपुट में पैटर्न को खोजता है।
01:30 मैं 'grepdemo.txt' नामक डेमो फाइल प्रयोग करके 'grep' के उपयोग का प्रदर्शन करुँगी।
01:37 अब फाइल की विषय सूची यानी कंटेंट देखते हैं।
01:40 इस फाइल में 13 प्रविष्टियाँ हैं।
01:44 प्रत्येक प्रविष्टि 6 क्षेत्र रखती है रोल नंबर, नाम,स्ट्रीम, मार्क्स और छात्रवृत्ति।
01:52 क्षेत्रों को बार के द्वारा अलग किया जाता है जिसे 'delimiter (डिलिमिटर)' कहते हैं।
01:56 अब देखते हैं 'grep' कैसे कार्य करता है।
02:00 माना हम 'grep कमांड' उपयोग करके यह देखना चाहते हैं कि 'कंप्यूटर' स्ट्रीम के छात्र कौन से हैं।
02:07 इसके लिए हमें 'टर्मिनल' खोलना है।
02:10 अपने कीबोर्ड पर एकसाथ 'CTRL + ALT और T' कीज़ दबाएं।
02:16 अब 'टर्मिनल' पर टाइप करें:
02:18 'grep स्पेस डबल कोट्स में computers डबल कोट्स के बाद स्पेस grepdemo .txt'
02:27 एंटर दबाएं।
02:28 यह उन प्रविष्टियों को सूचीबद्ध करेगा जहाँ स्ट्रीम 'कम्प्यूटर्स' है।
02:33 अब परिणाम की तुलना मूल फाइल से करते हैं।
02:37 अपने टेक्स्ट एडिटर पर वापस आते हैं।
02:40 हम देखते हैं कि 'ज़ुबिन' की प्रविष्टि सूचीबद्ध नहीं हुई है।
02:45 ऐसा क्यों है?
02:46 ऐसा इसीलिए है क्योंकि 'grep' ने छोटे 'c' के साथ पैटर्न 'कंप्यूटर' को ढूँढा
02:52 जबकि 'ज़ुबिन' के लिए स्ट्रीम 'कंप्यूटर' बड़े 'C' के साथ है।
02:57 पैटर्न का मिलान 'केस सेंसिटिव' यानी केस संवेदनशील है।
03:00 इसको 'केस' असंवेदनशील बनाने के लिए, हमें 'grep' के साथ 'माइनस i' विकल्प प्रयोग करने की आवश्यकता है।
03:06 अपने टर्मिनल पर वापस आते हैं, टाइप करें

'grep स्पेस माइनस i स्पेस डबल कोट्स में computers डबल कोट्स के बाद स्पेस grepdemo.txt'

03:20 एंटर दबाएं।
03:21 अब यह सारी चार प्रविष्टियाँ सूचीबद्ध करेगा।
03:25 अतः हमने देखा, 'grep' केवल फाइल्स की वही लाइनें सूचीबद्ध करता है, जो दिए हुए पैटर्न से मिलती हैं।
03:32 हम इसके विपरीत कर सकते हैं।
03:34 यह संभव है कि 'grep' वही लाइनें सूचीबद्ध करे, जो पैटर्न से नहीं मिलती हैं।
03:40 इसके लिए 'माइनस v' विकल्प है।
03:43 माना, हम छात्रों की उन प्रविष्टियों को सूचीबद्ध करना चाहते हैं जो पास नहीं हुए हैं।
03:48 हम इस परिणाम को अन्य फाइल में संचित कर सकते हैं।
03:52 इसके लिए टाइप करें:

'grep स्पेस माइनस iv स्पेस डबल कोट्स में pass डबल कोट्स के बाद स्पेस grepdemo.txt स्पेस ग्रेटर दैन साइन स्पेस notpass.txt'

04:11 एंटर दबाएं।
04:12 फाइल की विषय वस्तु देखने के लिए, टाइप करें: 'cat स्पेस notpass.txt'
04:20 एंटर दबाएं।
04:21 आउटपुट प्रदर्शित होता है।
04:24 अब प्रॉम्प्ट पर टाइप करें:
04:26 'grep स्पेस माइनस i स्पेस डबल कोट्स में fail डबल कोट्स के बाद स्पेस grepdemo.txt'
04:37 और एंटर दबाएं।
04:38 यह अलग है।
04:41 यह उन छात्रों को सम्मिलित करेगा जो फेल हैं, पर उनका रिज़ल्ट अपूर्ण है।
04:46 अगर हम फाइल में वह लाइन नंबर देखना चाहते हैं जहाँ पर सूचीबद्ध प्रवष्टियां हैं, तो हमारे पास 'माइनस n' विकल्प है।
04:54 अब 'प्रॉम्प्ट' को खाली करते हैं।
04:58 अब टाइप करें 'grep स्पेस माइनस in स्पेस डबल कोट्स में fail डबल कोट्स के बकद स्पेस grepdemo.txt'
05:09 एंटर दबाएं।
05:11 लाइन नंबर प्रदर्शित होते हैं।
05:15 अभी तक पैटर्न सिंगल वर्ड रहा है।
05:18 हमारे पास मल्टी वर्ड पैटर्न भी हो सकता हैं।
05:21 लेकिन पूरा पैटर्न कोट्स में होना चाहिए।
05:24 अतः टाइप करें: 'grep स्पेस माइनस i स्पेस डबल कोट्स में ankit स्पेस saraf डबल कोट्स के बाद grepdemo.txt'
05:38 एंटर दबाएं।
05:40 हम देखते हैं कि 'Ankit Saraf' का रिकॉर्ड प्रदर्शित होता है।
05:44 हम पैटर्न्स को मल्टिपल फाइल्स में भी ढूँढ सकते हैं।
05:48 इसके लिए टाइप करें:

'grep स्पेस माइनस i स्पेस डबल कोट्स में fail डबल कोट्स के बाद grepdemo.txt स्पेस notpass.txt'

06:03 एंटर दबाएं।
06:04 आउटपुट प्रदर्शित होता है।
06:07 मल्टिपल फाइल्स के साथ, 'grep' उस फाइल का नाम लिखता है जिसमें वो प्रविष्टि ढूँढी गयी है। 'grepdemo.txt' और 'notpass.txt'
06:18 ये रिकार्ड्स 'notpass.txt' से हैं और ये रिकार्ड्स 'grepdemo.txt' से हैं।
06:26 माना कि हम सिर्फ 'मिलान की संख्या या 'गिनती' का पता लगाना चाहते हैं।
06:31 इसके लिए, हमारे पास 'माइनस c' विकल्प है।
06:35 अतः टाइप करें: 'grep स्पेस माइनस c स्पेस डबल कोट्स में Fail बड़े F के साथ डबल कोट्स के बाद स्पेस grepdemo.txt'
06:48 एंटर दबाएं।
06:50 यह हमें मिलान की हुई लाइन्स की संख्या की गिनती देगा।
06:55 यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है।
06:59 इसको सारांशित करते हैं।
07:01 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा,
07:03 फाइल की विषय वस्तु देखना उदाहरण 'cat filename'
07:07 एक वशेष स्ट्रीम की प्रविष्टियों को सूचीबद्ध करना उदाहरण: 'grep “computers” grepdemo.txt'
07:14 To ignore cases केसेस को अनदेखा करना उदाहरण: 'grep -i “computers” grepdemo.txt'
07:21 लाइनें जो पैटर्न से नहीं मिलती हैं। उदाहरण 'grep -iv “pass” grepdemo.txt'
07:30 प्रविष्टियों के साथ लाइन के नंबर्स को सूचीबद्ध करना। उदाहरण 'grep -in “fail” grepdemo.txt'
07:38 अन्य फाइल में परिणाम संचित करना। उदाहरण 'grep -iv “pass” grepdemo.txt > notpass.txt'
07:50 और * गिनती जानना।उदाहरण 'grep -c “Fail” grepdemo.txt'
07:57 एक नियत कार्य में
07:58 कुछ अन्य कमांड्स जैसे '-E, + और ?' का अन्वेषण करें।
08:04 नीचे दर्शाये लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें।
08:06 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
08:10 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
08:14 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम
08:16 *स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है।
08:19 *ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं
08:23 अधिक जानकारी के लिए, कृपया 'contact@spoken-tutorial.org' पर लिखें।
08:30 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
08:33 यह भारत सरकार के एमएचआरडी के आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
08:40 इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है : http://spoken-tutorial.org\NMEICT-Intro
08:45 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Devraj, Pratik kamble, Sakinashaikh, Shruti arya