Linux/C2/Installing-Software-16.04/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | नमस्कार Installing Software in Ubuntu Linux 16.04 Operating System पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:10 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि Ubuntu Linux 16.04 Operating System में Terminal , |
| 00:21 | Synaptic Package Manager और Ubuntu Software Center के माध्यम से सॉफ्टवेयर कैसे संस्थापित करें। |
| 00:27 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ Ubuntu Linux 16.04 Operating System. |
| 00:34 | इस ट्यूटोरियल के साथ आगे बढ़ने के लिए आपका इंटरनेट से जुड़ना अनिवार्य है। |
| 00:39 | आप System Administrator होने चाहिए या सॉफ्टवेयर संस्थापित करने के लिए आपके पास Administrator rights होने चाहिए। |
| 00:46 | Synaptic Package Manager a p t के लिए ग्राफिकल प्रोग्राम है। |
| 00:51 | यह apt-get command line यूटिलिटी के लिए GUI है। |
| 00:57 | डिफॉल्ट रूप से Synaptic Package Manager Ubuntu Linux 16.04 में पहले से संस्थापित नहीं रहेगा। |
| 01:05 | अब सीखते हैं कि terminal द्वारा इसे कैसे संस्थापित करें। |
| 01:10 | अपने कीबोर्ड पर Ctrl, Alt' और T कीज एक साथ दबाकर terminal खोलें। |
| 01:18 | अब terminal में टाइप करें sudo space a p t hyphen get space install space s y n a p' और टैब की दबाएं। |
| 01:34 | यह s y n a p से शुरू सॉफ्टवेयर की सूची दर्शाएगा। |
| 01:40 | अब 'synaptic' शब्द पूर्ण करें और एंटर दबाएं। |
| 01:46 | आपको अपना administrator password प्रविष्ट करने के लिए कहा जाएगा। |
| 01:51 | Enter your अपना admin password प्रविष्ट करें। |
| 01:54 | terminal में password टाइप करते समय यह हमें दिखाई नहीं देता है। अतः ध्यानपूर्वक टाइप करें। |
| 02:02 | एंटर दबाएं। |
| 02:04 | अब terminal संस्थापित किए जाने वाले packages की सूची प्रदर्शित करता है। |
| 02:09 | और डाउनलोड की जाने वाली फाइल्स के साइज और संस्थापन के बाद डिस्क स्पेस के बारे में जानकारी प्रदर्शित करता है। |
| 02:17 | इसकी पुष्टि के लिए Y दबाएं। |
| 02:19 | एंटर दबाएं। |
| 02:22 | अब संस्थापन शुरू हो गया है। आपकी इंटरनेट की गति के आधार पर यह पूर्ण होने में थोड़ा समय ले सकता है। |
| 02:31 | अब हमने Synaptic Package Manager सफलतापूर्वक संस्थापित कर दिया है। |
| 02:36 | terminal बंद करें। |
| 02:39 | संस्थापन की पुष्टि करने के लिए, Dash home पर जाएं। search bar में synaptic टाइप करें। |
| 02:46 | हम सर्च रिजल्ट में Synaptic Package Manager आइकन देख सकते हैं। |
| 02:51 | अब सीखते हैं कि Synaptic Package Manager का उपयोग करके सॉफ्टवेयर कैसे संस्थापित करें। |
| 02:57 | Synaptic Package Manager आइकन पर क्लिक करें। |
| 03:01 | एक authentication डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है जो password के लिए कहता है। |
| 03:06 | admin password टाइप करें और एंटर दबाएं। |
| 03:10 | जब हम पहली बार Synaptic Package Manager का उपयोग करते हैं, तो एक introduction डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। |
| 03:17 | इस डायलॉग बॉक्स में जानकारी है कि Synaptic Package Manager का उपयोग कैसे करें। |
| 03:23 | डायलॉग बॉक्स बंद करने के लिए Close बटन पर क्लिक करें |
| 03:27 | Synaptic Package Manager में Proxy और Repository कंफिगर करें। |
| 03:33 | हमें इसे application या package संस्थापित करने से पहले करना चाहिए। |
| 03:38 | Settings पर जाएं और Preferences पर क्लिक करें। |
| 03:42 | यहाँ Preferences विंडो में कई टैब्स हैं, जो स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। |
| 03:48 | Proxy settings कंफिगर करने के लिए Network पर क्लिक करें। |
| 03:52 | यहाँ Proxy Server में दो ऑप्शन्स हैं– Direct Connection और Manual Proxy. |
| 04:00 | मैं Direct Connection का उपयोग कर रहा हूँ।
आप अपनी पसंद का ऑप्शन चुन सकते हैं। |
| 04:06 | विंडो बंद करने के लिए OK बटन पर क्लिक करें। |
| 04:11 | अब फिर से Setting पर जाएं और Repositories पर क्लिक करें। |
| 04:16 | Software & Updates विंडो स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है। |
| 04:20 | यहाँ Ubuntu software डाउनलोड करने के लिए कई सोर्स हैं। |
| 04:24 | ड्रॉप डाउन मेन्यू से Download पर क्लिक करें और repositories की सूची देखने के लिए माउस बटन पकड़कर रखें। |
| 04:31 | Other दुनिया भर के servers की सूची दर्शाता है। |
| 04:36 | विंडो को बंद करने के लिए, नीचे Cancel बटन पर क्लिक करें। |
| 04:41 | I जैसा की यहाँ दिखाया गया है मैं Server for India का उपयोग कर रही हूँ। |
| 04:45 | Software Sources विंडो को बंद करने के लिए Close बटन पर क्लिक करें। |
| 04:50 | यदि आप पहली बार Synaptic Package Manager का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको packages फिर से लोड करने की आवश्यकता है। |
| 04:57 | ऐसा करने के लिए, टूलबार में Reload बटन पर क्लिक करें। |
| 05:02 | यह कुछ सेकेंड्स ले सकता है। |
| 05:05 | यहाँ देखें। हम देखते हैं कि packages इंटरनेट के माध्यम से स्थानांतरित किए जा रहे हैं और अपडेट हो रहे हैं। |
| 05:13 | एक उदाहरण के रूप में मैं VLC player संस्थापित करूँगा। |
| 05:18 | Search field फिल्ड पर जाएं, जो टूलबार पर मौजूद है। |
| 05:23 | Search डायलॉग बॉक्स में टाइप करें vlc और फिर Search बटन पर क्लिक करें। |
| 05:29 | यहाँ हम सभी VLC packages देख सकते हैं जो सूचीबद्ध हैं। |
| 05:34 | VLC packages चुनने के लिए, चेकबॉक्स पर राइट-क्लिक करें। और फिर दिखाए गए मेन्यू से Mark for installation ऑप्शन चुनें। |
| 05:45 | repository packages की पूर्ण सूची दर्शाते हुए एक डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। |
| 05:51 | सभी dependencies packages स्वतः ही मार्क करने के लिए Mark बटन पर क्लिक करें। |
| 05:57 | टूलबार पर जाएं और Apply बटन पर क्लिक करें। |
| 06:01 | संस्थापित किए जाने वाले packages का विवरण दिखाते हुए Summary विंडो प्रदर्शित होता है। |
| 06:07 | संस्थापन शुरू करने के लिए नीचे Apply बटन पर क्लिक करें। |
| 06:12 | संस्थापन की प्रक्रिया थोड़ा समय लेगी। |
| 06:16 | यह संस्थापित किए जाने वाले packages के साइज और संख्या पर निर्भर है। |
| 06:21 | Applying Changes विंडो बंद हो जायेगा। जैसे ही संस्थापन पूर्ण होगा। |
| 06:27 | Synaptic Package Manager विंडो बंद करें। |
| 06:31 | अब, सत्यापित करें कि क्या VLC player सफलतापूर्वक संस्थापित हो गया है। |
| 06:37 | Dash home पर जाएं। |
| 06:39 | search bar में टाइप करें vlc. |
| 06:42 | हम प्रदर्शित सूची में VLC आइकन देख सकते हैं। इसे खोलने के लिए इस पर क्लिक करें। |
| 06:49 | इसी तरह, हम Synaptic Package Manager का उपयोग करके अन्य एप्लिकेशन्स संस्थापित कर सकते हैं। |
| 06:56 | आगे हम सीखेंगे कि Ubuntu Software Center के माध्यम से सॉफ्टवेयर कैसे संस्थापित करें। |
| 07:02 | Ubuntu Software Center एक एप्लिकेशन है, जो हमें Ubuntu Linux OS पर सॉफ्टवेयर के प्रबंधन की अनुमति देता है। |
| 07:10 | आप इसका उपयोग सॉफ्टवेयर को खोजने, डाउनलोड, संस्थापन, अपडेट या संस्थापन रद्द करने के लिए कर सकते हैं। |
| 07:17 | यह आपको उपयोग करने से पहले ही software के बारे में जानकारी भी देता है। |
| 07:23 | Ubuntu Software Center खोलने के लिए, launcher पर जाएं। |
| 07:27 | आइकन Ubuntu Software पर क्लिक करें। |
| 07:31 | Ubuntu Software Centre विंडो प्रदर्शित होता है। |
| 07:35 | At the top, we can see 3 tabs - All, Installed and Updates
ऊपर आप 3 टैब्स देख सकते हैं All, Installed और Updates |
| 07:42 | All टैब पर क्लिक करें। |
| 07:44 | हम ऊपर search bar देख सकते हैं। |
| 07:47 | यह हमें उपलब्ध software को खोजने में मदद करेगा। |
| 07:51 | अब software Inkscape संस्थापित करते हैं। |
| 07:55 | search bar में टाइप करें inkscape. |
| 07:59 | Inkscape के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदर्शित होती है। |
| 08:03 | अब दाएं कोने पर Install बटन पर क्लिक करें। |
| 08:07 | Authentication डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है। |
| 08:10 | अपना admin password प्रविष्ट करें और फिर Authenticate बटन पर क्लिक करें। |
| 08:16 | प्रोग्रेस बार दर्शाता है कि Inkscape संस्थापित हो रहा है। |
| 08:21 | संस्थापन packages की संख्या और साइज के आधार पर कुछ समय ले सकता है। |
| 08:28 | ऊपर Installed टैब में भी प्रोग्रेस दर्शाया गया है। इस पर क्लिक करें। |
| 08:35 | आप किसी भी संस्थापन के दौरान अन्य एप्लिकेशन ऐक्सेस कर सकते हैं। |
| 08:41 | Inkscape शब्द पर क्लिक करें। |
| 08:44 | यह Inkscape के बारे में जानकारी प्रदर्शित करेगा। |
| 08:48 | Inkscape संस्थापित होने के बाद हम इसके आगे Remove और Launch दो बटन्स देख सकते हैं। |
| 08:55 | यदि आप सॉफ्टवेयर के संस्थापन को रद्द करना चाहचे हैं, तो केवल Remove बटन पर क्लिक करें। |
| 09:00 | एप्लिकेशन को लाँच करने के लिए, Launch बटन पर क्लिक करें। मैं इस पर क्लिक करती हूँ। |
| 09:06 | Inkscape एप्लिकेशन को लाँच करेगा। |
| 09:10 | Ubuntu Software Center पर वापस जाएं। सबसे ऊपर back arrow बटन पर क्लिक करें और मुख्य स्क्रीन पर आएं। |
| 09:18 | Updates पर क्लिक करें। |
| 09:21 | हम देख सकते हैं कि यह दर्शाता है Software is up to date. |
| 09:25 | ऊपर बाईं ओर refresh आइकन पर क्लिक करें।
यह किसी भी नए अपडेट के लिए जाँच करेगा। |
| 09:31 | अब हमें एक OS updates मिला। |
| 09:34 | विवरण देखने के लिए इस पर क्लिक करें। मैं इसे बंद करती हूँ। |
| 09:39 | यदि आप इस अपडेट को संस्थापित करना चाहते हैं तो Install बटन पर क्लिक करें। अन्यथा इसे छोड़ दें। |
| 09:46 | इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में... |
| 09:52 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा कि Ubuntu Linux 16.04 Operating System में Terminal |
| 10:02 | Synaptic Package Manager और Ubuntu Software Center के माध्यम से सॉफ्टवेयर कैसे संस्थापित करें। |
| 10:07 | निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 10:15 | स्पोकन ट्यूटोरियल टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है। |
| 10:24 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 10:28 | कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी इस फोरम में पोस्ट करें। |
| 10:32 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस मिशन पर अधिक जानकारी दिखाए गए लिंक पर उपलब्ध है। |
| 10:44 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ।
हमसे जुडने के लिए धन्यवाद। |