Linux-AWK/C2/Basics-of-awk/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 'awk' कमांड के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:05 इस ट्यूटोरियल में हम 'awk कमांड' सीखेंगे।
00:09 हम यह कुछ उदाहरणों के माध्यम से सीखेंगे।
00:12 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ
  • उबन्टु लिनक्स 12.04 OS
  • GNU BASH v. 4.2.24
00:23 ध्यान दें, इस ट्यूटोरियल के अभ्यास के लिए GNU बैश वर्जन 4 या उससे नए की सलाह दी जाती है।
00:29 अब 'awk' के परिचय के साथ शुरू करते हैं।
00:33 'awk' कमांड बहुत प्रबल टेक्स्ट मॅनिप्युलेशन यानी जोड़-तोड़ करने का टूल है।
00:38 इसका नाम इसके लेखकों 'Aho, Weinberger' और 'Kernighan' पर दिया गया है।
00:44 यह अनेक फंक्शन्स क्रियान्वित कर सकता है।
00:46 यह रिकॉर्ड के क्षेत्र स्तर पर कार्य करता है।
00:51 अतः, यह रिकॉर्ड के अलग-अलग क्षेत्रों को आसानी से एक्सेस और एडिट कर सकता है।
00:56 अब कुछ उदाहरण देखते हैं।
00:59 प्रदर्शन उद्देश्य के लिए, हम 'awkdemo.txt' फाइल प्रयोग करते हैं।
01:04 अब 'awkdemo.txt' फाइल की विषय वस्तु देखते हैं।
01:09 अब अपने कीबोर्ड पर एक साथ 'CTRL + ALT' और 'T' कीज़ दबाकर 'टर्मिनल' खोलें।
01:17 अब देखते हैं 'awk कमांड' प्रयोग करके कैसे प्रिंट करते हैं।
01:22 टाइप करें:

'awk स्पेस' (सिंगल क्वोट्स में) '(फ्रंट स्लैश) /Pass (फ्रंट स्लैश)/(कर्ली ब्रैकेट खोलें) {print (कर्ली ब्रैकेट बंद करें)}' (क्वोट्स के बाद)' स्पेस awkdemo.txt'

01:38 एंटर दबाएं।
01:40 यहाँ 'Pass' चुनाव मानदंड यानी सलेक्शन क्राइटेरिआ है।
01:44 'awkdemo' की सारी लाइन्स जहाँ 'Pass' होता है, प्रिंट की जाती हैं।
01:49 यहाँ क्रिया यानी एक्शन प्रिंट है।
01:52 हम 'awk' में 'रेग्यूलर एक्सप्रेशन यानी नियमित व्यंजक' भी प्रयोग कर सकते हैं।
01:56 माना हम 'Mira' नामक छात्रा के रिकार्ड्स प्रिंट करना चाहते है।
02:01 हम टाइप करेंगे:

'awk स्पेस (सिंगल क्वोट्स में) '/M (स्क्वायर ब्रैकेट खोलें) [ ei (स्क्वायर ब्रैकेट बंद करें) ]*ra */{print}' क्वोट्स के बाद स्पेस awkdemo.txt'

02:27 एंटर दबाएं
02:29 '*(ऐस्टरिस्क)' पिछले कैरेक्टर की एक या अधिक उपस्थितियों को देगा।
02:33 इसलिए 'i, e और a' की एक से अधिक उपस्थितियों वाली प्रविष्टियाँ सूचीबद्ध की जाएँगी।
02:40 उदाहरण के लिए
02:42 *Mira के साथ मीरा
02:45 *Meera के साथ मीरा
02:47 *Meeraa के साथ मीरा
02:52 'awk' 'एक्सटेंडेड रेग्यूलर एक्सप्रेशंस (ERE)' का समर्थन करता है।
02:58 जिसका मतलब है कि हम 'PIPE' के द्वारा विभाजित कई पैटर्न्स का मिलान कर सकते हैं।
03:03 अब मैं प्रॉम्प्ट क्लियर करती हूँ।
03:05 अब टाइप करें:
03:06 'awk स्पेस (सिंगल क्वोट्स में) 'फ्रंट स्लैश civil 'PIPE' electrical फ्रंट स्लैश' स्पेस (कर्ली ब्रैकेट खोलें) {print} (कर्ली ब्रैकेट बंद करें) क्वोट्स के बाद स्पेस 'awkdemo.txt'
03:23 एंटर दबाएं।
03:26 अब 'सिविल' और 'इलैक्ट्रिकल' दोनों की प्रविष्टियाँ दी हुई हैं।
03:31 अब अपनी स्लाइड्स पर वापस जाते हैं।
03:34 पैरामीटर्स : एक लाइन के विशिष्ट क्षेत्रों को पहचानने के लिए 'awk' कुछ विशेष पैरामीटर्स रखता है।
03:41 '$1(डॉलर 1)' पहले क्षेत्र को दिखाता है।
03:45 उसी प्रकार सम्बंधित क्षेत्रों के लिए हमारे पास '$2, $3' और अन्य हो सकते हैं।
03:53 '$0' पूरी लाइन को दर्शाता है।
03:56 अपने टर्मिनल पर वापस आते हैं।
03:59 ध्यान दें, 'awkdemo.txt' फाइल में प्रत्येक शब्द 'PIPE' से अलग हुआ है।
04:05 इस स्थिति में 'PIPE' 'डिलिमीटर' कहलाता है।
04:09 'डिलिमीटर' शब्दों को एक दूसरे से अलग करता है।
04:13 'डिलिमीटर' सिंगल 'वाइटस्पेस' भी हो सकता है।
04:16 एक 'डिलिमीटर' को स्पष्ट करने के लिए, हमें देना है '(माइनस) - कैपिटल F [flag] के बाद डिलिमीटर'
04:24 अब देखते हैं।
04:25 टाइप करें 'awk स्पेस माइनस कैपिटल F' स्पेस (डबल क्वोट्स में) 'PIPE' (क्वोट्स के बाद) स्पेस (सिंगल क्वोट्स में) 'फ्रंट स्लैश civil PIPE electrical फ्रंट स्लैश (कर्ली ब्रैकेट खोलें) {print स्पेस डॉलर 0}(कर्ली ब्रैकेट बंद करें)' (क्वोट्स के बाद) स्पेस 'awkdemo.txt'
04:51 एंटर दबाएं।
04:53 यह पूरी लाइन प्रिंट करता है चूँकि हमने $0 प्रयोग किया है।
04:58 ध्यान दें कि, 'नेम्स' और 'छात्रों की स्ट्रीम' दूसरे और तीसरे क्षेत्र हैं।
05:04 माना हम सिर्फ दो क्षेत्र प्रिंट करना चाहते हैं।
05:08 हम उपरोक्त कमांड में '$0' को '$2' और '$3' से बदलेंगे।
05:15 एंटर दबाएं।
05:18 केवल दो क्षेत्र दिखाए गए हैं।
05:21 यद्यपि यह ठीक परिणाम देता है, पर डिस्प्ले पर यह अव्यवस्थित दिखता है।
05:26 हम 'C' स्टाइल 'printf' स्टेटमेंट प्रयोग करके आउटपुट को व्यवस्थित रूप दे सकते हैं।
05:32 हम बिल्ट इन यानी अन्तर्निहित वेरिएबल 'NR' प्रयोग करके क्रमांक भी दे सकते हैं।
05:40 हम अन्तर्निहित वेरिएबल के बारे में अधिक आगे के ट्यूटोरियल्स में सीखेंगे।
05:44 अब टाइप करें

'awk' स्पेस '(माइनस कैपिटल) -F (डबल क्वोट्स में)”| (PIPE)”(डबल क्वोट्स के बाद) स्पेस (सिंगल क्वोट्स में) '(फ्रंट स्लैश)/Pass(फ्रंट स्लैश)/(कर्ली ब्रैकेट खोलें){printf (डबल क्वोट्स में)“%4d स्पेस %-25s स्पेस %-15s स्पेस (बैकस्लैश)\n”(डबल क्वोट्स के बाद) , (कॉमा)' 'NR,$2,$3 }(कर्ली ब्रैकेट बंद करें)' (सिंगल क्वोट्स के बाद) स्पेस 'awkdemo.txt'

06:33 एंटर दबाएं।
06:34 हम अंतर देखते हैं।
06:37 यहाँ 'NR' रिकार्ड्स की संख्या के लिए है।
06:41 रिकार्ड्स 'इंटीजर्स' हैं, इसलिए हमने '%d' लिखा है।
06:45 'नेम' और 'स्ट्रीम' 'स्ट्रिंग्स' हैं। अतः हमने '%s' प्रयोग किया है।
06:50 यहाँ '25s' 'नेम' क्षेत्र के लिए 25 स्थान आरक्षित करेगा।
06:55 '15s' 'स्ट्रीम' क्षेत्र के लिए 15 स्थान आरक्षित करेगा।
07:01 'माइनस साइन' आउटपुट को लेफ्ट जस्टिफाई करने के लिए प्रयोग होता है।
07:05 यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है।
07:08 अब अपनी स्लाइड्स पर वापस जाते हैं।
07:10 इसको सारांशित करते हैं।
07:11 इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न सीखा awk प्रयोग करके प्रिंट करना।
07:16 awk में रेग्युलर एक्सप्रेशंस का प्रयोग करके विशेष स्ट्रीम की प्रविष्टियाँ सूचीबद्ध करना।
07:21 केवल दूसरे और तीसरे क्षेत्रों को सूचीबद्ध करना।
07:24 व्यवस्थित आउटपुट दिखाना।
07:28 नियत कार्य में
07:29 अंकित सर्राफ का रोल नंबर, स्ट्रीम और मार्क्स दर्शाएं।
07:34 नीचे दिए लिंक पर उपलब्ध विडिओ देखें।
07:37 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
07:40 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
07:45 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है।
07:48 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।
07:52 अधिक जानकारी के लिए कृपया contact@spoken-tutorial.org पर लिखें।
07:58 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
08:01 यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
08:07 इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है : [1]
08:12 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Nancyvarkey, Shruti arya