Linux-AWK/C2/Basics-of-Single-Dimensional-Array-in-awk/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| |
|
| 00:01 | नमस्कार Basics of single dimensional array in awk पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम निम्न के बारे में सीखेंगे- awk में Arrays |
| 00:12 | array elements असाइन करना। |
| 00:15 | यह अन्य प्रोग्रामिंग भाषा के arrays' से भिन्न कैसे है और एक array के एलिमेंट्स कैसे रेफर करें। |
| 00:23 | हम यह कुछ उदाहरणों के माध्यम से करेंगे। |
| 00:26 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँUbuntu Linux 16.04 Operating System और gedit text editor 3.20.1 |
| 00:38 | आप अपनी पसंद के किसी भी टेक्स्ट एडिटर का उपयोग कर सकते हैं। |
| 00:42 | इस ट्यूटोरियल का अभ्यास करने के लिए, आपको हमारी वेबसाइट पर पिछले awk ट्यूटोरियल्स देखने चाहिए। |
| 00:49 | आपको किसी प्रोग्रामिंग भाषा का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए, जैसे C या C++. |
| 00:56 | यदि नहीं, तो हमारी वेबसाइट पर समरूपी ट्यटोरियल देखें। |
| 01:02 | इस ट्यूटोरियल में उपयोगित फाइल्स इस ट्यूटोरियल के पेज पर Code Files लिंक में उपलब्ध हैं। कृपया उन्हें डाउनलोड और एक्स्ट्रैक्ट करें। |
| 01:11 | awk में एक array क्या है?
awk संबंधित elements को संचित करने के लिए arrays को सहयोग करता है। |
| 01:18 | Elements number या string हो सकते हैं। |
| 01:21 | Arrays awk में associative हैं। |
| 01:24 | इसका अर्थ है कि प्रत्येक array element एक index-value pair है। |
| 01:29 | यह किसी भी अन्य प्रोग्रामिंग भाषा में arrays के समान है। |
| 01:33 | लेकिन यहाँ कुछ महत्वपूर्ण भिन्नताएं हैं। |
| 01:36 | पहला, हमें एक 'array का उपयोग करने से पहले उसे घोषित करने की आवश्यकता नहीं है। |
| 01:41 | साथ ही यहाँ array कितने elements रखेगा यह निर्दिष्ट करने की आवश्यकता नहीं है। |
| 01:47 | प्रोग्रामिंग भाषा में, array index सामान्यतः पॉजिटिव इंटिजर होता है। |
| 01:52 | आमतौर पर index 0 से शुरू होता है, फिर 1, फिर 2 और इत्यादि। |
| 01:58 | लेकिन awk में, index कुछ भी हो सकता है- कोई number या string. |
| 02:03 | यह awk में एक array element असाइन करने का सिंटैक्स है।
Array name कोई वैध variable name हो सकता है। |
| 02:11 | यहाँ index एक integer या string हो सकता है। |
| 02:16 | Strings को double quotes में लिखा जाना है, चाहे यह index name या value हो। |
| 02:23 | इसे एक उदाहरण के साथ समझते हैं। |
| 02:27 | मैंने कोड पहले ही लिखा है और इसे array_intro.awk के रूप में सेव किया है। |
| 02:34 | यह फाइल प्लेयर के नीचे Code Files लिंक में उपलब्ध है। कृपया डाउनलोड करें और इसका उपयोग करें। |
| 02:41 | यहाँ मैंने उदाहरण के तौर पर सप्ताहिक दिन लिया है और इसे BEGIN section में लिखा है। |
| 02:48 | यहाँ array का नाम day है। |
| 02:52 | मैंने index 1 और वेल्यू Sunday सेट किया है। |
| 02:57 | इस array element में, मैंने index के रूप में string का उपयोग किया है। अतः index first के लिए वेल्यू Sunday है। |
| 03:06 | पूर्ण array इसी तरह बना है। |
| 03:10 | यहाँ ध्यान दें, array elements क्रम में नहीं हैं।
मैंने day four को day three के पहले घोषित किया है। |
| 03:18 | awk arrays में index का क्रमबद्ध होना आवश्यक नहीं है। |
| 03:23 | associative array का लाभ यह है कि नए pairs को किसी भी समय जोड़ा जा सकता है। |
| 03:29 | मैं array में day 6 जोड़ता हूँ। |
| 03:33 | आखिरी लाइन के अंत में कर्सर रखें और एंटर दबाएं। फिर निम्न टाइप करें। |
| 03:42 | फाइल सेव करें। |
| 03:44 | हमने array घोषित कर दिया है। लेकिन हमें array element को कैसे रेफर करना चाहिए? |
| 03:49 | विशिष्ट index' में एक element को रेफर करने के लिए arrayname और square brackets में index लिखें। इसे करने का प्रयास करते हैं। |
| 03:58 | एक बार फिर से कोड पर जाएं। |
| 04:01 | क्लोजिंग curly brace के आगे कर्सर रखें। |
| 04:05 | एंटर दबाएं और टाइप करें print space day square brackets में 6 |
| 04:13 | कोड सेव करें। |
| 04:15 | Ctrl, Alt और T कीज दबाकर टर्मिनल खोलें। |
| 04:20 | cd command का उपयोग करके उस फोल्डर पर जाएं, जिसमें आपने Code Files डाउनलोड और एक्स्ट्रैक्ट की है। |
| 04:27 | अब टाइप करें awk space hyphen small f space array_intro.awk
एंटर दबाएं। |
| 04:38 | देखें हमें आउटपुट Friday मिला है। |
| 04:42 | अब हम जाँचेंगे कि क्या कोई element किसी निश्चित index पर array में मौजूद है। |
| 04:48 | इसके लिए हमें in operator का उपयोग करना होगा। मैं इसे एक उदाहरण के साथ समझाती हूँ। |
| 04:55 | एडिटर विंडो में कोड पर जाएं। |
| 04:59 | print statement के अंत में कर्सर रखें और एंटर दबाएं। फिर दिखाए अनुसार कोड टाइप करें। |
| 05:09 | कोड सेव करें। |
| 05:11 | मैंने दो if conditions जोड़ी। |
| 05:15 | पहली if condition जाँचती है कि क्या index two day में मौजूद है। |
| 05:21 | यदि हाँ, तो समरूपी print statement निष्पादित होगी। |
| 05:26 | फिर दूसरी condition जाँचती है कि क्या index seven day में मौजूद है। यह print statement निष्पादित करेगा यदि यह true है। |
| 05:35 | जैसा कि हम देख सकते हैं index two' array में है और seven नहीं है।
आउटपुट को सत्यापित करने के लिए इस फाइल को निष्पादित करें। |
| 05:44 | टर्मिनल पर जाएं। पिछली निष्पादित कमांड को प्राप्त करने के लिए अप ऐरो की दबाएं। |
| 05:51 | निष्पादन के लिए एंटर दबाएं। |
| 05:54 | हमें अपेक्षित आउटपुट प्राप्त होता है। |
| 05:57 | हम अब कोड में कुछ अधिक बदलाव करेंगे। यहाँ दिखाए गए अनुसार कोड अपडेट करें। |
| 06:04 | day condition में 7 के नीचे, मैंने एक और condition जोड़ी है। |
| 06:09 | यह जाँचेगा कि क्या index seven की वेल्यू null है या नहीं। |
| 06:14 | यदि true है, तो यह Index 7 is not null प्रिंट करेगा। |
| 06:18 | हम पहले से ही जानते हैं कि हमारे पास 7 के साथ कोई index नहीं है, अतः यह कुछ भी प्रिंट नहीं करेगा। |
| 06:24 | अब, हमने day में condition 7 का print statement बदला। |
| 06:30 | कोड सेव करें। देखते हैं क्या होता है, जब हम कोड का निष्पादन करते हैं। |
| 06:35 | टर्मिनल पर जाएं। पिछली निष्पादित कमांड को प्राप्त करने के लिए अप ऐरो की दबाएं। |
| 06:43 | निष्पादन के लिए एंटर दबाएं। |
| 06:46 | हमें अनपेक्षित आउटपुट प्राप्त होता है। |
| 06:49 | स्टेटमेंट "Index 7 is present after null comparison" प्रिंट होता है।
यह कैसे संभव है? |
| 06:57 | जब हम लिखते हैं day[7] not equal to null, तो हम index 7 में element ऐक्सेस करने की कोशिश कर रहे हैं। |
| 07:04 | यह ऐक्सेस खुद ही index 7 में पहले एक एलिमेंट बनायेगा और null वेल्यू के साथ इसे इनिशीलाइज करेगा। |
| 07:12 | आगे, हम जाँचने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में कोई एलिमेंट index 7 में मौजूद है। |
| 07:18 | क्योंकि null element पहले ही बन गया है, आउटपुट दर्शाता है कि Index 7 null comparison के बाद मौजूद है। |
| 07:26 | अतः इसे याद रखें, day at index 7 not equal to null एलिमेंट की मौजूदगी जाँचने के लिए गलत तरीका है। |
| 07:34 | यह index 7 में null element बनायेगा। |
| 07:38 | इसके बजाय, हमें in operator का उपयोग करना चाहिए। |
| 07:41 | यह array में कोई अतिरिक्त एलिमेंट नहीं बनायेगा।
इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। |
| 07:50 | In this tutorial we learnt about- इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा awk' में Arrays |
| 07:54 | array elements असाइन करना। |
| 07:56 | यह अन्य प्रोग्रामिंग भाषाओं के arrays से भिन्न कैसे है? |
| 08:00 | एक array के elements को रेफर करना। |
| 08:03 | नियत-कार्य के रूप में array flowerColor को परिभाषित करें। |
| 08:07 | Index फूलों के नाम होंगे। |
| 08:10 | वेल्यू फूलों का समरूपी रंग होगा। |
| 08:14 | अपने पसंद के किन्हीं पाँच फूलों के लिए प्रविष्टियाँ प्रविष्ट करें। |
| 08:18 | चौथे फूल का रंग प्रिंट करें।
जाँचे यदि array में फूल “Lotus” मौजूद है। |
| 08:25 | निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 08:33 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है। |
| 08:42 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 08:46 | कृपया इस फोरम में अपनी समयबद्ध क्वेरी पोस्ट करें। |
| 08:50 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस मिशन पर अधिक जानकारी दिखाए गए लिंक पर उपलब्ध है। |
| 09:01 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुडने के लिए धन्यवाद। |