LibreOffice-Suite-Writer-6.3/C2/Introduction-to-LibreOffice-Writer/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | नमस्कार Introduction to LibreOffice Writer पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम निम्न के बारे में सीखेंगे : |
| 00:10 | LibreOffice Writer |
| 00:13 | Writer में विभिन्न toolbars |
| 00:16 | एक नया और मौजूदा डॉक्यूमेंट कैसे खोलें |
| 00:20 | Writer में डॉक्यूमेंट सेव और बंद करना |
| 00:24 | MS Word डॉक्यूमेंट के रूप में सेव करना |
| 00:27 | PDF डॉक्यूमेंट के रूप में एक्स्पोर्ट करना |
| 00:30 | LibreOffice Writer LibreOffice Suite का word processor घटक है। |
| 00:36 | यह Microsoft Office Suite के Microsoft Word के समतुल्य है। |
| 00:41 | यह फ्री और ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है। |
| 00:45 | इसे बिना किसी प्रतिबंध के साझा, संशोधित और वितरित किया जा सकता है। |
| 00:51 | LibreOffice Writer निम्न में से किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य कर सकता है: |
| 00:57 | Microsoft Windows 8 या उच्चतम वर्जन |
| 01:01 | GNU/Linux OS और |
| 01:04 | Mac OSX |
| 01:07 | यह ट्यूटोरियल Ubuntu Linux OS वर्जन 18.04 और LibreOffice Suite वर्जन 6.3.5 का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है। |
| 01:19 | डिफॉल्ट रूप से नवीनतम Ubuntu Linux OS में LibreOffice Suite पहले से ही संस्थापित है। |
| 01:26 | विशिष्ट वर्जन संस्थापित करने के लिए, इस वेबसाइट पर LibreOffice Installation श्रृंखला का अनुकरण करें। |
| 01:33 | सीखते हैं कि LibreOffice Writer कैसे ओपन करें। |
| 01:37 | Ubuntu Linux OS में, नीचे बाएं कोने पर स्थित Show applications आइकन पर क्लिक करें। |
| 01:45 | search bar में, टाइप करें Writer. |
| 01:49 | प्रदर्शित सूची से Libreoffice Writer आइकन पर क्लिक करें। |
| 01:55 | Windows OS में, नीचे बाएं कोने पर स्थित Start Menu आइकन पर क्लिक करें। |
| 02:02 | search bar में, टाइप करें Writer. |
| 02:06 | प्रदर्शित सूची से Libreoffice Writer आइकन पर क्लिक करें। |
| 02:11 | यह मुख्य Writer विंडो में एक खाली डॉक्यूमेंट खोलेगा। |
| 02:16 | अब हम Writer विंडो के मुख्य घटकों के बारे में सीखते हैं। |
| 02:21 | शीर्ष पर Writer विंडो में विभिन्न toolbars हैं। |
| 02:25 | वे हैं Title bar, Menu bar, Standard toolbar और Formatting bar. |
| 02:32 | नीचे हम देखते हैं Search bar, Drawing toolbar और Status bar. |
| 02:39 | हम इंटरफ़ेस से इन toolbars को सक्षम या अक्षम कर सकते हैं। |
| 02:44 | ऐसा करने के लिए, View मेन्यू पर जाएं और Toolbars चुनें। |
| 02:49 | सब मेनू से, अपनी पसंद के आधार पर toolbars को चेक या अनचेक करें। |
| 02:56 | दाईं ओर, हम ऊर्ध्वाधर scroll bar और sidebar देखते हैं। |
| 03:01 | इन सभी में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले विकल्प हैं। |
| 03:05 | जैसे-जैसे श्रृंखला आगे बढ़ेगी, हम इनके बारे में जानेंगे। |
| 03:09 | अब Writer में एक नया डॉक्यूमेंट खोलना सीखते हैं। |
| 03:14 | हम Standard टूलबार में New आइकन पर क्लिक करके एक नया डॉक्यूमेंट खोल सकते हैं। |
| 03:20 | वैकल्पिक रूप से menu bar में File मेन्यू पर जाएं। |
| 03:25 | फिर सब मेन्यू New पर क्लिक करें और विकल्प Text Document चुनें। |
| 03:32 | Untitled 2 नामक एक नया Writer डॉक्यूमेंट खुलता है। |
| 03:37 | शीर्ष दाईं ओर दिए गए X आइकन पर क्लिक करके नए खुले डॉक्यूमेंट Untitled 2 को बंद करें। |
| 03:44 | अब हम Untitled 1 डॉक्यूमेंट में कुछ टेक्स्ट टाइप करेंगे। |
| 03:49 | “RESUME” शब्द टाइप करें। |
| 03:53 | अपना डॉक्यूमेंट लिखने के बाद, हमें इसे भविष्य में उपयोग के लिए सेव करना चाहिए। |
| 03:58 | फाइल को सेव करने के लिए, Standard toolbar में Save आइकन पर क्लिक करें। |
| 04:03 | स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। |
| 04:06 | यह हमें Name फ़ील्ड में हमारी फ़ाइल का नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित करता है। |
| 04:11 | मैं फाइल का नाम “Resume” टाइप करूंगी। |
| 04:15 | बाईं ओर, मैं अपनी फ़ाइल को सेव करने के स्थान के रूप Desktop चुनूंगी। |
| 04:21 | ध्यान दें, हमारे पास नीचे दाएं कोने पर File type ड्रॉप-डाउन है। इस ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें। |
| 04:29 | यह file types या file extensions की सूची दर्शाता है, जिसमें हम अपनी फाइल सेव कर सकते हैं। |
| 04:35 | LibreOffice Writer में डिफॉल्ट file type ODF Text Document (.odt) है। |
| 04:42 | ODF अर्थात Open Document Format जो ओपन स्टैंडर्ड है। |
| 04:48 | इसे open standards in e-Governance पर भारत सरकार पॉलिसी द्वारा भी स्वीकार किया जाता है। |
| 04:55 | मैं मेरी फाइल को सेव करने के लिए ODF Text Document विकल्प पर क्लिक करूंगी। |
| 05:00 | इसी तरह अपनी मशीन पर करें। |
| 05:02 | डायलॉग बॉक्स के ऊपरी दाएं कोने में Save बटन पर क्लिक करें। |
| 05:07 | हमें Writer विंडो पर वापस भेज दिया जाएगा। |
| 05:12 | अब title bar में बदलाव पर ध्यान दें। यह Resume.odt में बदल गया है। |
| 05:18 | dot odt फॉर्मेट में सेव करने के बजाय, आप अपनी फाइल को dot doc और dot docx फॉर्मेट में भी सेव कर सकते हैं। |
| 05:28 | इस फॉर्मेट की फाइल्स बाद में MS Word एप्लिकेशन में खुल सकती हैं। |
| 05:34 | अब हम उसी फाइल को docx फाइल के रूप में सेव करेंगे। |
| 05:39 | menu bar में File menu पर जाएं और फिर Save As विकल्प कर क्लिक करें। |
| 05:45 | Save As डायलॉग बॉक्स में, नीचे दाएं कोने पर स्थित File type ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें। |
| 05:51 | नीचे स्क्रोल करें और Word 2007 - 365 (.docx) चुनें। |
| 05:59 | फिर से सेव करने के लिए उसी फाइल का स्थान चुनें। |
| 06:03 | फिर डायलॉग बॉक्स के ऊपरी दाएं कोने पर Save बटन पर क्लिक करें। |
| 06:08 | यदि हम फाइल को किसी अन्य फाइल फॉर्मेट में सेव करते हैं, तो Confirm File Format डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 06:15 | “Ask when not saving in ODF or default format” विकल्प को चेक करें। |
| 06:21 | फिर Use Word 2007 - 365 Format बटन पर क्लिक करें। |
| 06:28 | हमें Writer विंडो पर वापस भेज दिया जाएगा। |
| 06:32 | अब title bar में बदलाव देखें। यह Resume.docx में बदल गया है। |
| 06:38 | फाइल को PDF फॉर्मेट में भी एक्स्पोर्ट किया जा सकता है। |
| 06:42 | Standard toolbar में Export Directly as PDF आइकन पर क्लिक करें। |
| 06:47 | टाइप करें filename, स्थान चुनें और ऊपर दाईं ओर पर स्थित Save बटन पर क्लिक करें। |
| 06:53 | मैं Cancel' पर क्लिक करूंगी और डॉक्यूमेंट को PDF फॉर्मेट में सेव करने का दूसरा तरीका दिखाऊंगी। |
| 07:00 | menu bar में File menu पर क्लिक करें और Export As सब-मेन्यू विकल्प चुनें। फिर Export as PDF विकल्प पर क्लिक करें। |
| 07:11 | PDF options डायलॉग बॉक्स ओपन होता है। |
| 07:15 | इस डायलॉग बॉक्स में, हम PDF विकल्प को अनुकूलित करने के लिए विभिन्न सेटिंग्स देखेंगे। |
| 07:21 | डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स को उसी तरह रखें और नीचे दिए गए Export बटन पर क्लिक करें। |
| 07:27 | filename टाइप करें, स्थान चुनें और ऊपर दाईं ओर पर स्थित Save बटन पर क्लिक करें। |
| 07:34 | चयनित स्थान में एक pdf फाइल बन जाएगी। |
| 07:38 | अन्य प्रसिद्ध एक्स्टेंशन जो अधिकतर एप्लिकेशनों में खुलता है, वह dot rtf,, Rich Text Format है। |
| 07:45 | हम dot html फॉर्मेट में भी फाइल सेव कर सकते हैं, जो कि web page format है। |
| 07:53 | यह उसी तरह किया जाता है जैसे ऊपर बताया गया है। |
| 07:57 | File type ड्राप-डाउन में, नीचे स्क्रोल करें और HTML Document (Writer)(.html) चुनें। |
| 08:05 | यह विकल्प डाक्यूमेंट को dot html एक्स्टेंशन प्रदान करता है। |
| 08:10 | सेव करने के लिए फिर से उसी फाइल का स्थान चुनें। अब डायलॉग बॉक्स के ऊपरी दाएं कोने पर Save बटन पर क्लिक करें। |
| 08:19 | Confirm File Format डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 08:23 | “Ask when not saving in ODF or default format” विकल्प पर चेक करें। |
| 08:29 | फिर Use HTML Document (Writer) Format बटन पर क्लिक करें। |
| 08:35 | हम देखते हैं कि फ़ाइल dot html एक्सटेंशन के साथ सेव हो जाती है। |
| 08:40 | इस फॉर्मेट का उपयोग तब किया जाता है जब हम अपने डॉक्यूमेंट को web page के रूप में दिखाना चाहते हैं। |
| 08:45 | यह किसी भी web browser में खुल सकता है। |
| 08:48 | File menu और फिर Close पर क्लिक करके इस डॉक्यूमेंट को बंद करें। |
| 08:53 | आगे, हम सीखेंगे कि लिबर ऑफिस राइटर में मौजूदा डॉक्यूमेंट को कैसे खोला जाता है। डॉक्यूमेंट Resume.odt खोलें। |
| 09:03 | इंटरफेस के बाईं ओर पर स्थित Open File मेन्यू पर क्लिक करें। |
| 09:09 | फ़ाइल ब्राउज़र डायलॉग बॉक्स खुलता है। उस स्थान पर जाएं जहां हमारी फ़ाइल सेव की गई है। |
| 09:16 | अब दिखाई देने वाले फ़ाइलनाम की सूची में, Resume.odt चुनें। |
| 09:22 | इसके बाद ऊपर दाहिने कोने में Open बटन पर क्लिक करें। |
| 09:27 | Writer विंडो में फाइल Resume.odt खुलती है। |
| 09:32 | इसीतरह हम राइटर में dot doc और dot docx एक्स्टेंशन के साथ भी फाइल्स खोल सकते हैं। |
| 09:39 | आगे हम देखेंगे कि फाइल को संशोधित और उसी फाइलनाम के साथ सेव कैसे करें। |
| 09:45 | अतः पहले शब्द RESUME चुनें। |
| 09:49 | ऐसा करने के लिए बाएं माउस बटन को क्लिक करें और फिर इसे टेक्स्ट के साथ खींचें। यह टेक्स्ट को चुनेगा और इसे चिन्हांकित करेगा। |
| 09:59 | अब बाएं माउस बटन को छोड़ दें। टेक्स्ट अभी भी चिन्हांकित रहना चाहिए। |
| 10:05 | अब Formatting bar में Bold आइकन पर क्लिक करें। टेक्स्ट bold हो जाता है। |
| 10:12 | इसके बाद, हम पेज के केंद्र में शब्द RESUME को अलाइन करते हैं। |
| 10:17 | यदि आपने अपने लिबरऑफिस विंडो को रिसाइज किया है, तो कुछ आइकन दिखाई नहीं दे सकते हैं। |
| 10:23 | उस स्थिति में, toolbars के अंत में डबल एरो आइकन पर क्लिक करें। |
| 10:29 | Formatting bar में Align Center आइकन पर क्लिक करें। |
| 10:34 | हम देखते हैं कि टेक्स्ट पेज के केंद्र से अलाइन हो जाता है। |
| 10:38 | अब टेक्स्ट का font size बढ़ाते हैं। |
| 10:42 | अतः Formatting bar में Font Size फील्ड में डाउन-ऐरो पर क्लिक करें। |
| 10:47 | ड्राप-डाउन में 14 चुनें। टेक्स्ट का font size 14 हो जाता है। |
| 10:56 | अब, हम Font को बदलते हैं, जिसका हम उपयोग कर रहे हैं। |
| 11:00 | Formatting bar में Font Name फील्ड में डाउन-ऐरो पर क्लिक करें। |
| 11:05 | ड्राप-डाउन में Undotum चुनें । टेक्स्ट का font name Undotum में बदल जाता है। |
| 11:13 | अब अपने द्वारा किए गए बदलवों को सेव करें। ऐसा करने के लिए, Ctrl + S कीज़ को एक साथ दबाएँ। |
| 11:22 | संशोधन किए जाने के बाद भी फ़ाइल उसी फ़ाइल नाम के साथ सेव हो जाती है। |
| 11:27 | अब डॉक्यूमेंट को बंद करें। |
| 11:29 | menu bar में File मेन्यू पर क्लिक करें और फिर Close विकल्प पर क्लिक करें। |
| 11:35 | इसी के साथ हम इस स्पोकन ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में... |
| 11:41 | इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न के बारे में सीखा: |
| 11:44 | LibreOffice Writer |
| 11:47 | विभिन्न toolbars |
| 11:49 | एक नया और मौजूदा डॉक्यूमेंट कैसे खोलें। |
| 11:53 | Writer में डॉक्यूमेंट सेव और बंद करना, |
| 11:57 | MS Word डॉक्यूमेंट के रूप में सेव करना |
| 12:00 | PDF डॉक्यूमेंट के रूप में एक्स्पोर्ट करना |
| 12:03 | नियतकार्य के रूप में राइटर में एक नया डॉक्यूमेंट खोलें। |
| 12:07 | इसे practice.odt से सेव करें। |
| 12:11 | “This is my first assignment” टेक्स्ट टाइप करें। |
| 12:15 | टेक्स्ट को अंडरलाइन करें। |
| 12:17 | Font size को 16 करें। फाइल को सेव और बंद करें। |
| 12:23 | निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 12:30 | हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 12:39 | क्या आपके पास इस स्पोकन ट्यूटोरियल से संबंधित कोई प्रश्न है? कृपया इस साइट पर जाएं। |
| 12:44 | मिनट और सेकंड चुनें जहां आपके पास प्रश्न है अपने प्रश्न को संक्षेप में बताएं। |
| 12:51 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम उत्तर सुनिश्चित करेगी । |
| 12:55 | प्रश्न पूछने के लिए आपको इस वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। |
| 12:59 | स्पोकन ट्यूटोरियल फोरम इस ट्यूटोरियल के विशिष्ट प्रश्नों के लिए है। |
| 13:04 | कृपया उन पर असंबंधित और सामान्य प्रश्न पोस्ट न करें। यह अव्यवस्था को कम करने में मदद करेगा। |
| 13:11 | कम अव्यवस्था के साथ, हम इन चर्चाओं को निर्देशात्मक सामग्री के रूप में उपयोग कर सकते हैं। |
| 13:16 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। |
| 13:21 | इस ट्यूटोरियल का योगदान मूलरूप से 2011 में DesiCrew Solutions Pvt. Ltd. द्वारा दिया गया था |
| 13:28 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद। |