LibreOffice-Suite-Draw/C3/Edit-Curves-and-Polygons/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Time | Narration |
00:01 | लिबरे ऑफिस ड्रा में 'Editing Curves' और 'Polygons' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
00:07 | इस ट्यूटोरियल में आप सीखेंगे कि ड्रा में 'वक्रों' और 'बहुभुजों' को 'एडिट' कैसे करते हैं। |
00:13 | इस ट्यूटोरियल के लिए, आपको लिबरे ऑफिस ड्रा की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए। यदि नहीं तो सम्बंधित ट्यूटोरियल्स के लिए इस वेबसाइट पर जाएँ। |
00:23 | यहाँ हम 'उबन्टु लिनक्स वर्शन 10.04' और 'लिबरे ऑफिस सूट वर्शन 3.3.4' प्रयोग कर रहे हैं। |
00:32 | अपना 'Routemap' ड्राइंग एक बार फिर खोलते हैं। |
00:37 | पिछली बार, हमने वक्र और बहुभुज बनाने सीखे। अब सीखते हैं कि उन्हें एडिट कैसे करते हैं। |
00:42 | अब 'School Campus' की आकृति को बदलते हैं। |
00:48 | यह करने के लिए हम 'एडिट पॉइंट्स टूलबार' प्रयोग करेंगे। |
00:52 | मेन मेन्यू से, 'View' पर क्लिक करें, 'Toolbars' चुनें और 'Edit Points' पर क्लिक करें। |
01:00 | एडिट पॉइंट्स टूलबार दिखती है। |
01:04 | अब, 'School Campus' बहुभुज को चुनते हैं। |
01:09 | 'Edit Points' टूल बार पर 'Points' आइकन पर क्लिक करें। |
01:12 | ऑब्जेक्ट में, हरे चुनाव वाले हैंडल्स नीले एडिट पॉइंट्स में बदल जायेंगे, यह दिखाता है कि आप एडिट पॉइंट मोड में हैं। |
01:23 | 'Edit Points' टूल बार पर, 'Insert points' आइकन पर क्लिक करें। |
01:29 | ड्रा पेज पर जाएँ। कर्सर प्लस साइन में बदल जायेगा। |
01:35 | इस प्लस साइन को 'School Campus' बहुभुज के बायीं तरफ रखें। |
01:41 | माउस के बाएं बटन को दबाएं और इसे दायीं तरफ खींचें। बटन को छोड़ें। आपने एक पॉइंट प्रविष्ट किया है। |
01:51 | अब, उस पॉइंट पर क्लिक करें जो प्रविष्ट किया था। 'Edit Points' टूल बार में विकल्प सक्षम होते हैं। |
02:00 | 'Symmetric Transition' पर क्लिक करें। |
02:03 | डॉटेड कंट्रोल लाइन पॉइंट के आगे दिखती है। |
02:07 | कैंपस यानी परिसर की आकृति को बदलने के लिए कंट्रोल लाइन को बाहर की तरफ खीचें। आकृति बदल गयी है। |
02:16 | बाहर जाने के लिए, 'Edit Points' टूलबार से, 'Points' पर क्लिक करें। |
02:21 | अब परिसर को दायीं तरफ लम्बा करते हैं। |
02:26 | विशेष रूप से, केवल आखिरी पॉइंट को ऊपरी दायीं तरफ लाएं। |
02:30 | 'School Campus' बहुभुज चुनें। |
02:34 | अब 'Edit Points' टूलबार को सक्षम करते हैं। |
02:38 | ऑब्जेक्ट पर नीले एडिट पॉइंट्स दिखते हैं। इस पॉइंट को चुनते हैं। |
02:45 | 'Edit Points' टूलबार पर, 'Move points' पर क्लिक करें। |
02:50 | आप देखेंगे कि चुने हुए पॉइंट गहरे नीले में बदल जाते हैं। |
02:54 | अब पॉइंट को दायीं तरफ खींचते हैं। |
02:58 | अपनी आवश्यकता के अनुसार हम ऑब्जेक्ट को शिफ्ट करने के लिए ग्रिड को प्रयोग कर सकते हैं। |
03:03 | हमने 'School Campus' की आकृति को दोबारा बदल दिया है। |
03:09 | इस ट्यूटोरियल को रोकें और इस नियत कार्य को करें। |
03:12 | एक वक्र बनाएं और 'Edit Points' टूलबार से इस पर सारे विकल्पों को लागू करें। याद रखें आपको 'Edit Points' टूलबार में कुशल होने के लिए बहुत अभ्यास की ज़रुरत है। |
03:25 | अंततः, नक़्शे में सारे ऑब्जेक्ट्स का समूह बनाते हैं। कीबोर्ड पर 'Ctrl + A' की दबाएं और कॉन्टेक्स्ट मेन्यू के लिए राइट-क्लिक करें। |
03:35 | अब 'Group' चुनें। अब सारे ऑब्जेक्ट्स का समूह बन गया है। |
03:43 | नक्शा पूरा हो गया है। आप इमारतों को रंग भी कर सकते हैं; लाइनें प्रयोग करके सड़कें भी बना सकते हैं, ट्रैफिक सिग्नल्स भी बना सकते हैं, और कुछ भी जिसकी आप को ज़रुरत हो बना सकते हैं। |
03:56 | यहाँ हमारा रंगीन सैंपल 'routemap' है। |
04:00 | यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है, हमने सीखा कि वक्रों और बहुभुजों को एडिट कैसे करते हैं। |
04:10 | यहाँ आपके लिए एक नियत कार्य है। इस स्लाइड में दिखाया गया नक्शा बनाएं। |
04:16 | निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडिओ देखें। यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
04:27 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है। ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं। |
04:37 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया contact at spoken hyphen tutorial dot org पर लिखें। |
04:45 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है। |
05:00 | इस मिशन पर अधिक जानकारी spoken hyphen tutorial dot org slash NMEICT hyphen Intro पर उपलब्ध है। |
05:11 | आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |