LibreOffice-Suite-Base/C3/Create-simple-queries-in-SQL-View-II/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Visual Cues | Narration |
|---|---|
| 00:02 | लिबरऑफिस बेस पर इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:06 | इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे कि- |
| 00:10 | कैसे SQL व्यू में क्वेरीस लिखें। |
| 00:13 | कैसे ORDER BY वाक्यांश का इस्तेमाल करें। |
| 00:15 | JOINS का इस्तेमाल कैसे करें। |
| 00:17 | एग्रेगेट फंक्शन्स का इस्तेमाल कैसे करें। |
| 00:19 | GROUP BY वाक्यांश का इस्तेमाल कैसे करें। |
| 00:21 | और बिल्ट इन फंक्शन्स का इस्तेमाल कैसे करें। |
| 00:26 | चलिए, SQL क्वेरीस लिखने के बारे में और अधिक सीखते हैं। |
| 00:31 | इसके लिए, अपना परिचित Library डेटाबेस खोलते हैं। |
| 00:36 | अब, बाएँ पैनल पर Queries सूची पर क्लिक करें। |
| 00:42 | और फिर ‘Create Query in SQL View’ पर क्लिक करें। |
| 00:49 | पहले देखते हैं कि कैसे हम एक क्वेरी के परिणाम को क्रमबद्ध कर सकते हैं। |
| 00:55 | और निम्न उदाहरण को देखते हैं: |
| 00:59 | Cambridge या Oxford द्वारा प्रकाशित उन सभी पुस्तकों के Book title और author की सूचना प्राप्त करिये। |
| 01:09 | और आरोही क्रम में book titles का अनुकरण करके, उनको publisher के आरोही क्रम में सूचीबद्ध करिये। |
| 01:19 | और यहाँ क्वेरी है: |
| 01:22 | SELECT Publisher, Title, Author |
| 01:28 | FROM Books |
| 01:31 | WHERE Publisher IN ( 'Cambridge', 'Oxford') |
| 01:42 | ORDER BY Publisher ASC, Title ASC |
| 01:50 | अतः ध्यान दीजिये कि कॉलम नामों से क्रम को दर्शाने के लिए हमने ORDER BY वाक्यांश का इस्तेमाल किया है। |
| 01:58 | साथ ही अल्पविराम कैरेक्टर्स पर भी ध्यान दीजिये, जो और क्रमबद्ध करने के लिए तथा अधिक कॉलम्स को जोड़ने में मदद करता है। |
| 02:05 | और आरोही या अवरोही क्रम को स्पष्ट रूप से बताने के लिए, हम प्रत्येक कॉलम के आगे केवल A S C या D E S C टाइप कर सकते हैं। |
| 02:19 | अब, file मेन्यू बार के नीचे Run Query आइकन पर क्लिक करते हैं। |
| 02:26 | यहाँ पहले Publisher से क्रमबद्ध है और फिर book title से क्रमबद्ध पुस्तकें हैं। |
| 02;34 | अब, अपनी अगली क्वेरी पर चलते हैं। |
| 02:38 | अब,book titles की एक सूची book issue dates के साथ प्राप्त करते हैं, जो अभी तक सदस्यों द्वारा वापस नहीं की गयी हैं। |
| 02:48 | चूँकि टाइटल्स(शीर्षक) Books टेबल में हैं और Book Issue date BooksIssued टेबल में है। |
| 02:55 | हमें किसी तरह से इन दोनों को जोड़ना होगा। |
| 03:00 | अतः हम इन दोनों टेबल्स को जोड़ने के लिए JOIN कीवर्ड इस्तेमाल करेंगे। |
| 03:07 | और हम इन दो टेबल्स को जोड़ने के लिए समान कॉलम, BookId का इस्तेमाल करेंगे। |
| 03:14 | अतः क्वेरी है: |
| 03:17 | SELECT B.title, I.IssueDate, I.Memberid FROM Books B JOIN BooksIssued I |
| 03:35 | ON B.bookid = I.BookId
WHERE CheckedIn = FALSE |
| 03:48 | FROM वाक्यांश में अक्षर B और I पर ध्यान दीजिये। |
| 03:55 | इन्हें ऐलीयसेस(Aliases) कहते हैं,जो बेहतर पठनीयता के लिए या तो विवरणात्मक या केवल एक अक्षर हो सकते हैं। |
| 04:06 | ध्यान दीजिये कि BookId कॉलम दोनों टेबल्स में हैं। |
| 04:11 | अतः किसी भी भ्रम से बचने के लिए हम कॉलम्स नेम्स को निर्दिष्ट या योग्य करने के लिए एलीयसेस का उपयोग करेंगे। |
| 04:21 | ठीक है, अब ध्यान दीजिये कि हमने FROM वाक्यांश में JOIN कीवर्ड का इस्तेमाल करते हुए दो टेबल्स को जोड़ लिया है। |
| 04:31 | और हमने जोड़ने के लिए BookId कॉलम को लिखकर स्पष्ट किया है: ON B.bookid = I.BookId |
| 04:46 | अतः चलिए अब अपनी क्वेरी रन करते हैं। |
| 04:49 | और हम पुस्तकों और उनके issue date की एक सूची देखते हैं और यह कि CheckedIn स्थिति; चेक्ड इन नहीं है। |
| 04:59 | ठीक है, यह भी ध्यान दीजिये कि परिणाम में केवल memberId है। यह ज्यादा लाभदायक नहीं है। |
| 05:08 | अतः हम member names कैसे दर्शायें, जो members टेबल में हैं। |
| 05:15 | सरल है; हम members टेबल को अपनी क्वेरी से निम्न प्रकार से जोड़ते हैं: |
| 05:21 | SELECT B.Title, I.IssueDate, I.MemberId, M.Name
FROM Books B |
| 05:37 | JOIN BooksIssued I ON B.BookId = I.BookId
JOIN Members M ON I.MemberId = M.MemberId |
| 05:58 | WHERE CheckedIn = FALSE |
| 06:02 | अतः Members टेबल और MemberId कॉलम को जोड़ने के लिए इस्तेमाल किये गये दूसरे जोड़ पर ध्यान दीजिये। |
| 06:12 | चलिए क्वेरी रन करते हैं। |
| 06:14 | यहाँ member names पुस्तकों के साथ हैं जो उन्हें जारी की गयी हैं। |
| 06:20 | अगला, एग्रीगेट्स और ग्रुपिंग के बारे में सीखते हैं। |
| 06:26 | हम librarry के सभी सदस्यों की गिनती कैसे प्राप्त कर सकते हैं? |
| 06:31 | यहाँ एक क्वेरी है: |
| 06:34 | SELECT COUNT(*) AS "Total Members" FROM Members |
| 06:47 | अतः यहाँ COUNT पर ध्यान दीजिये। |
| 06:51 | इसको एग्रीगेट फंक्शन बोलते हैं, क्योंकि यह रेकॉर्ड्स के समूह का मूल्यांकन करके केवल एक वेल्यू देता है। |
| 07:02 | साथ ही हमने एक Alias(उपनाम) ‘Total Members’ भी जोड़ लिया है। |
| 07:07 | अब क्वेरी रन करते हैं। |
| 07:10 | अतः यहाँ, बेस ने सभी 4 सदस्यों के रेकॉर्ड्स का मूल्यांकन किया और संख्या 4 वापस की, जोकि सदस्यों की कुल गिनती है। |
| 07:22 | एग्रीगेट फंक्शन्स के कुछ और उदाहरण हैं SUM, MAX और MIN. |
| 07:30 | अब ग्रुपिंग सूचना के बारे में सीखते हैं। |
| 07:36 | कैसे हम प्रत्येक प्रकाशक के लिए पुस्तकों की गिनती प्राप्त कर सकते हैं? |
| 07:40 | यहाँ क्वेरी है: |
| 07:43 | SELECT Publisher, COUNT(*) AS "Number of Books" FROM Books
GROUP BY Publisher ORDER BY Publisher |
| 08:03 | नये GROUP BY वाक्यांश पर ध्यान दीजिये। |
| 08:06 | अतः हम प्रत्येक publisher के लिए रेकॉर्ड्स को समूहीकृत करने के लिए Publisher और books की संख्या तथा Group By चुन रहे हैं। |
| 08:18 | अब क्वेरी रन करते हैं। |
| 08:21 | उनके सामने प्रत्येक प्रकाशक का नाम और पुस्तकों की संख्या पर ध्यान दीजिये। |
| 08:33 | आगे, SQL में फंक्शन्स के इस्तेमाल के बारे में सीखते हैं। |
| 08:38 | फंक्शन्स statements (वक्तव्य) होते हैं, जो एक वेल्यू वापस करते हैं। |
| 08:43 | उदाहरणस्वरुप, CURRENT_DATE आज की तारिख देता है। |
| 08:49 | अतः सभी पुस्तकों के टाइटल को सूचीबद्ध करते हैं, जो सदस्यों द्वारा वापस नहीं की गई हैं। |
| 08:56 | और क्वेरी है: |
| 08:58 | SELECT B.Title, I.IssueDate, I.ReturnDate |
| 09:08 | FROM Books B JOIN BooksIssued I ON B.bookid = I.BookId |
| 09:21 | WHERE CheckedIn = FALSE and ReturnDate < CURRENT_DATE |
| 09:31 | अतः, CURRENT_DATE फंक्शन के इस्तेमाल पर ध्यान दीजिये। |
| 09:36 | हम उन पुस्तकों को प्राप्त कर रहे हैं जिनकी return date आज की तारिख से पहले है। |
| 09:43 | चलिए क्वेरी रन करते हैं। |
| 09:45 | और यहाँ पुस्तकें हैं, जो वापस नहीं की गई हैं। |
| 09:51 | HSQLdb द्वारा प्रदान किये गये फंक्शन्स की सूची के लिए इस पर जाएँ: http://hsqldb.org/doc/2.0/guide/builtinfunctions-chapt.html |
| 10:23 | यह वेबसाईट देख कर पूरा यूज़र गाइड देख सकते हैं। |
| 10:29 | http://www.hsqldb.org/doc/2.0/guide/ |
| 10:48 | यहाँ एक नियत कार्य है: |
| 10:50 | निम्न के लिए अपनी SQL क्वेरीस लिखिये और जाँचिये: |
| 10:55 | 1. library में सभी पुस्तकों की गिनती प्राप्त करिये। |
| 10;58 | 2. प्रत्येक author द्वारा लिखी गयी पुस्तकों की गिनती प्राप्त करिये। |
| 11:03 | 3. सदस्यों के नाम और उनके फोन नम्बर्स की सूची प्राप्त करिये, जिन्हें पुस्तकें आज ही वापस करनी है। |
| 11:11 | 4. समझाइये कि यह क्वेरी क्या करती है?
SELECT (price) AS "Total Cost of Cambridge Books" |
| 11:24 | FROM Books
WHERE publisher = 'Cambridge' |
| 11:32 | इसी के साथ हम लिबरऑफिस बेस SQL व्यू में अधिक क्वेरीस के इस ट्यूटोरियल की समाप्ति की ओर आ गये हैं। |
| 11:40 | संक्षिप्त में, हमने सीखा कि: |
| 11:43 | कैसे SQL व्यू में क्वेरीस बनाएँ। |
| 11:47 | ORDER BY वाक्यांश का इस्तेमाल कैसे करें। |
| 11:49 | JOINS का इस्तेमाल कैसे करें। |
| 11:51 | एग्रीगेट फंक्शन्स का इस्तेमाल कैसे करें। |
| 11:54 | GROUP BY वाक्यांश का इस्तेमाल करें। |
| 11:57 | और बिल्ट इन फंक्शन्स का इस्तेमाल कैसे करें। |
| 12:00 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ-टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। यह प्रोजेक्ट http://spoken-tutorial.org. द्वारा संचालित है। इस पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। |
| 12:21 | आई.आई.टी बॉम्बे की ओर से मैं रवि कुमार अब आपसे विदा लेता हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |