LibreOffice-Suite-Base/C3/Create-Subforms/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Visual Cues | Narration |
|---|---|
| 00:00 | लिबरऑफिस बेस पर इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:04 | इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे कि कैसे। |
| 00:07 | एक सबफॉर्म बनाएँ। |
| 00:09 | इसके लिए, अपने परिचित उदाहरण Library डेटाबेस के साथ शुरुआत करते हैं। |
| 00:15 | और निम्न उदाहरणों को समझेंगे: |
| 00:18 | कैसे हम library के सभी सदस्यों को सूचीबद्ध कर सकते हैं? |
| 00:22 | और प्रत्येक सदस्य के लिए, कैसे हम केवल उन पुस्तकों को देख सकते हैं जो उस सदस्य ने वापस नहीं की हैं? |
| 00:31 | एक तरीका है कि एक फॉर्म बनाएँ जो library के सभी सदस्यों को सूचीबद्ध करे। |
| 00:36 | और फिर उसके नीचे एक सबफॉर्म बनाइए, जो उन पुस्तकों को सूचीबद्ध करे, जो सदस्य द्वारा वापस नहीं की गयी हैं। |
| 00:44 | एक बार जब हम यह फॉर्म बना लेंगे, हम फॉर्म में नवीनीकरण करने के लिए सक्षम हो जाएँगे। |
| 00:49 | उदाहरणस्वरुप,जब एक सदस्य एक पुस्तक वापस करता है, हम इस सूचना का नवीनीकरण कर सकते हैं। |
| 00:55 | और, यहाँ फॉर्म का सैम्पल स्क्रीनशॉट है, जिसे हम बनाएँगे। |
| 01:01 | ध्यान दीजिये यह साथ ही नीचे एक सबफॉर्म दर्शा रहा है। |
| 01:06 | अपनी Library डेटाबेस खोलते हैं। |
| 01:09 | अपने पिछले ट्यूटोरियल्स में, हमने 'History of Books Issued to Members’ क्वेरी बनाई थी। |
| 01:17 | अब हम इस क्वेरी और मेम्बर्स टेबल को अपना नया फॉर्म बनाने के लिए बुनियाद की तरह इस्तेमाल करेंगे। |
| 01:25 | पहले इस क्वेरी को query name पर दायाँ क्लिक करके कॉपी करते हैं, और paste पर क्लिक करते हैं। |
| 01:34 | query नाम के लिए पॉपअप विंडो में, एक नया नाम टाइप करते हैं: ‘Books Not Returned’ |
| 01:42 | ‘Books Not Returned’ क्वेरी को edit मोड में खोलते हैं। |
| 01:48 | Query Design विंडो में, चलिए एक मापदंड जोड़ते हैं, केवल उन पुस्तकों को दर्शाने के लिए जो चेक्ड इन नहीं हैं। |
| 01:58 | इसके लिए, CheckedIn के अंदर Criterion कॉलम में 'equals 0' टाइप करते हैं। |
| 02:06 | और Enter दबाइए। |
| 02:09 | अब क्वेरी सेव करते हैं और विंडो बंद करते हैं। |
| 02:13 | मुख्य Base विंडो में, चलिए बाएँ पैनल पर Forms आइकन पर क्लिक करते हैं। |
| 02:20 | और फिर ‘Use Wizard to create Form’ विकल्प पर क्लिक करें। |
| 02:25 | अब हम परिचित Form wizard देखते हैं। |
| 02:28 | अपने फॉर्म की बायीं तरफ 8 स्टेप्स को शुरू से अंत तक देखते हैं। |
| 02:34 | पहले स्टेप 1 में, field selection, चलिए ‘Table: Members’ चुनते हैं। |
| 02:40 | फिर सारी फील्ड्स को दायीं तरफ खिसका देते हैं। |
| 02:46 | और Next बटन पर क्लिक करते हैं। |
| 02:49 | हम स्टेप 2 Setup a subform पर हैं। |
| 02:54 | अतः यहाँ, ‘Add subform’ चेकबॉक्स को चेक करते हैं। |
| 02:59 | और विकल्प: ‘Subform based on manual selection of fields’ पर क्लिक करिये। |
| 03:07 | चलिए, स्टेप 3 Add subform fields पर जाते हैं। |
| 03:11 | यहाँ हम अपनी क्वेरी को लायेंगे, जिसे हमने कुछ समय पहले बनाया था। |
| 03:18 | अतः Tables या Queries ड्रॉपडाउन में से ‘Query: Books Not Returned’ चुनते हैं। |
| 03:26 | और हम उपलब्ध सूची में से चुनित फील्ड्स को दायीं तरफ खिसका देंगे जैसा कि स्क्रीन पर दिख रहा है। |
| 03:37 | Next पर क्लिक करिये। |
| 03:39 | स्टेप 4. Get joined fields. |
| 03:43 | यहाँ हम ऊपर के दो ड्रॉपडाउनों में से MemberId फील्ड चुनेंगे, क्योंकि केवल यही सम्बन्धित फील्ड है। |
| 03:53 | और Next बटन पर क्लिक करिये। |
| 03:57 | स्टेप 5. Arrange Controls |
| 04:00 | यहाँ हम दोनों के लिए form और subform के लिए तीसरा विकल्प Datasheet चुनेंगे। |
| 04:08 | और Next बटन पर क्लिक करिये। |
| 04:11 | स्टेप 6. Set data entry. |
| 04:15 | यहाँ, हम विकल्पों को वैसे ही छोड़ देंगे, जैसे वो हैं और Next पर क्लिक करिये। |
| 04:22 | स्टेप 7. Apply Styles. |
| 04:26 | चलिए फॉर्म बैकग्राउंड(पृष्ठभूमि) के लिए Grey चुनते हैं। |
| 04:29 | और आखिरी स्टेप में जाते हैं। |
| 04:32 | स्टेप 8. Set Name. |
| 04:36 | यहाँ अपने फॉर्म को एक विवरणात्मक नाम देते हैं: ‘Members Who Need to Return Books’ |
| 04:45 | और Modify form विकल्प पर क्लिक करते हैं, क्योंकि हम कुछ और बदलाव करेंगे। |
| 04:53 | अब Finish बटन पर क्लिक करते हैं। |
| 04:56 | form design विंडो में, ध्यान दीजिये कि यहाँ दो सारणीबद्ध क्षेत्र हैं। |
| 05:04 | जो ऊपर है, उसे form बोलते हैं और जो नीचे है उसे subform बोलते हैं। |
| 05:11 | अब, फॉर्म के ऊपर एक लेबल जोड़ते हैं। |
| 05:15 | हम फॉर्म कंट्रोल टूलबार्स में Label आइकन पर क्लिक करेंगे, और उसको फॉर्म पर बनाएँगे। |
| 05:25 | लेबल पर डबल क्लिक करने से, यह उसकी properties को ऊपर लाएगा। |
| 05:31 | यहाँ हम label के सामने ‘Members of the Library’ टाइप करेंगे। |
| 05:37 | और फ़ॉन्ट स्टाइल को Arial में बदलेंगे, Bold और Size 12. |
| 05:47 | उसी प्रकार से, सबफॉर्म के ऊपर एक दूसरा लेबल जोड़ते हैं जैसा कि स्क्रीन पर दिख रहा है। |
| 05:55 | और इसको बोलिए ‘List of Books to be returned by the member’ |
| 06:00 | अब, फॉर्म की लम्बाई छोटी करते हैं जैसा कि स्क्रीन पर दिखाया गया है। |
| 06:07 | और फिर फॉर्म में Name फील्ड की लम्बाई बढ़ाते हैं। |
| 06:13 | उसी प्रकार से, सबफॉर्म में book title फील्ड की लम्बाई बढ़ाते हैं।
|
| 06:21 | फ़ॉन्ट को यहाँ Arial, Bold और Size 8 में बदलते हैं। |
| 06:28 | और form के लिए पृष्ठभूमि रंग(बैकग्राउंड कलर) को सफेद में और subform के लिए Blue 8 में बदलिए। |
| 06:37 | आगे, इस पर दायाँ क्लिक करके MemberId कॉलम को छिपा देते हैं, और Hide column विकल्प चुनते हैं। |
| 06:47 | ठीक है, हमने कर लिया। अतः फॉर्म डिजाइन सेव करते हैं और इसको जाँचते हैं। |
| 06:54 | मुख्य Base विंडो में,‘Members Who Need to Return Books’ form पर डबल क्लिक करके खोलते हैं। |
| 07:03 | यहाँ फॉर्म है। |
| 07:05 | अप या डाउन एरो की का इस्तेमाल करके मेम्बर्स से ब्राउज करें। |
| 07:12 | या केवल विविध मेम्बर नेम्स पर क्लिक करके। |
| 07:16 | ध्यान दीजिये नीचे subform रिफ्रेश होता है और पुस्तकों का वापस होना दर्शाता है। |
| 07:23 | सबफॉर्म में, कोई भी रिकॉर्ड चुनें। |
| 07:27 | और actual return date फील्ड में ‘12/7/11’ टाइप करें और CheckedIn feeld को चेक करें। |
| 07:41 | और Enter दबाइए। |
| 07:45 | अब फार्म नेविगेशन टूलबार में Refresh आइकन पर क्लिक करके फॉर्म रिफ्रेश करते हैं। |
| 07:56 | ध्यान दीजिये कि रिकॉर्ड जो हमने अभी बदला था अब यहाँ सूचीबद्ध नहीं है। |
| 08:02 | जिसका मतलब है कि पुस्तक वापस हो गयी है या चेक्ड इन है। |
| 08:07 | अतः यहाँ हमारा फॉर्म सबफॉर्म के साथ है। |
| 08:11 | इसी के साथ हम लिबरऑफिस बेस पर सबफॉर्म्स के इस ट्यूटोरियल की समाप्ति की ओर आ गये हैं। |
| 08:17 | संक्षिप्त में हमने सीखा, कि कैसे: |
| 08:20 | एक सबफोर्म बनाएँ। |
| 08:23 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ-टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। यह प्रोजेक्ट http://spoken-tutorial.org. द्वारा संचालित है। इस पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। |
| 08:44 | आई.आई.टी बॉम्बे की ओर से मैं रवि कुमार अब आपसे विदा लेता हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |