LibreOffice-Suite-Base/C2/Add-Push-Button-to-a-form/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Visual Cues Narration
00:00 लिबरऑफिस बेस पर इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:03 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि कैसे एक फॉर्म में पुश बटन जोड़ें।
00:10 पिछले ट्यूटोरियल में, हमने सीखा था कि कैसे एक फॉर्म में एक लिस्ट बॉक्स फॉर्म कंट्रोल जोड़ें।
00:17 अब इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे कि कैसे एक फॉर्म में पुश बटन्स जोड़ें।
00:24 चलिए सबसे पहले लिबरऑफिस बेस प्रोग्राम खोलते हैं, यदि वह पहले से नही खुला है।
00:36 और अपना Library डेटाबेस खोलते हैं। आपको अब तक पता हो गया होगा कि कैसे एक मौजूदा डेटाबेस खोलें।
00:45 File मेन्यु में Open पर क्लिक करें और Library डेटाबेस चुनिए।
00:52 अब हम Library डेटाबेस में है।
00:56 'Books Issued to Members' फॉर्म को खोलते हैं जिसके साथ हम पिछले ट्यूटोरियल में काम कर रहे थे।
01:04 यह करने के लिए, बाएँ पैनेल पर Forms आइकन पर क्लिक करते हैं।
01:09 और फिर दायें पैनेल पर 'Books Issued to Members' फॉर्म पर दायाँ क्लिक करिये।
01:16 अब edit पर क्लिक करिये।
01:19 हम अब फॉर्म Design विंडो में हैं।
01:23 अपने फॉर्म में पुश बटन्स जोड़ने की बात करने से पहले, Member names के लिए दूसरा लिस्ट बॉक्स बनाते हैं।
01:34 याद रखिये, पिछले ट्यूटोरियल में दूसरी लिस्ट बॉक्स बनाने का नियत कार्य हमारे पास था।
01:41 सबसे पहले, Member Name लेबल के दायीं तरफ जो टेक्स्ट बॉक्स है उसे हटते हैं।
01:50 टेक्स्ट बॉक्स पर दायाँ क्लिक करके और फिर Cut पर क्लिक करके।
01:57 टेक्स्ट बॉक्स हट गया है।
02:00 अगला, चलिए फॉर्म एलीमेंट्स को व्यवस्थित करते हैं।
02:04 चूंकि लिस्ट बॉक्सेस को टेक्स्ट बॉक्सेस की अपेक्षा अधिक जगह चाहिए, हम फॉर्म एलीमेंट्स को फॉर्म पर और नीचे बढ़ा देंगे।
02:15 यहाँ यह हम ऐसे करेंगे।
02:17 पहले सारे फॉर्म एलीमेंट्स जो Book title लेबल के नीचे है उनको चुनते हैं।
02:26 इसके लिए, हम क्लिक, ड्रैग और ड्रॉप तरीका इस्तेमाल करेंगे।
02:32 अगला, चुनित क्षेत्र पर क्लिक करते हैं और उसे सीधा नीचे ड्रैग करते हैं।
02:39 जिससे कि पहला लिस्ट बॉक्स जोकि Book Title लेबल के बगल में है उसके लिए काफी खाली जगह बन जाए।
02:48 अब, Member Name लेबल के लिए भी वही स्टेप दोहराते हैं।
03:05 अब, दूसरी लिस्ट बॉक्स जोकि Member Name लेबल के बायीं तरफ है उसपर क्लिक, ड्रैग और ड्रॉप करते हैं।
03:14 और उसे दायीं ओर खिसकाए , ताकि यह बाकी के फॉर्म कंट्रोल्स के साथ अच्छे से पंक्तिबद्ध हो जाये।
03:22 ठीक है, फॉर्म पर अभी तक के किये गये कार्य को सेव करते हैं, कीबोर्ड से शॉर्टकट Control S का इस्तेमाल करके।
03:32 अब, अपने फॉर्म में पुश बटन्स जोड़ने के लिए हम तैयार हैं।
03:39 पुश बटन, फॉर्म कंट्रोल का अन्य उदाहरण है।
03:44 हम OK, Cancel, Next, और Finish बटन्स से परिचित हैं; यह पुश बटन्स के कुछ उदाहरण हैं।
03:56 बेस के साथ, हम इन पुश बटन्स को अपने फॉर्म में जोड़ सकते हैं और बेस को निर्देश दे सकते हैं की जब वह क्लिक हों वह विशिष्ट कार्य करें ।
04:07 इसके अतिरिक्त, Save या Undo, या Delete कुछ उदाहरण हैं।
04:14 चलिए देखते हैं कैसे।
04:17 चलिए अब अपने फॉर्म में चार पुश बटन्स जोड़ते हैं, अन्य सारे फॉर्म एलीमेंट्स के नीचे, बिलकुल वैसे ही जैसे यहाँ चित्र में दर्शाया गया है।
04:30 यह करने के लिए, अपने form design विंडो में वापस जाते हैं।
04:35 और, फॉर्म कंट्रोल्स टूलबार में Push बटन आइकन पर क्लिक करिये।
04:43 यह आइकन एक बटन जैसा दिखता है जिसपर Ok शब्द है।
04:50 घ्यान दीजिये कि माउस पॉइंटर प्लस चिह्न की तरह दिख रहा है।
04:57 फॉर्म पर सारे एलीमेंट्स के नीचे क्लिक, ड्रैग और ड्रॉप करके अब अपना पहला बटन नीचे बाएँ तरफ बनाते हैं ।
05:10 और, हम तदनुसार इसका आकर बदलेंगे।
05:14 अब उपर्युक्त कार्यों को तीन बार और दोहराते हैं।
05:27 और अब, हमारे पास तीन और बटन्स हैं, सारे एक क्षैतिज लाइन में संरेखित हैं।
05:35 हम फॉर्म पुश बटन्स बना चुके हैं; अब इनके लेबल्स बदलते हैं।
05:43 यह करने के लिए, पहले बटन पर डबल-क्लिक करिये।
05:49 हम अब Properties विंडो देखते हैं। यहाँ 'Label' के सामने 'Save Record' टाइप करते हैं।
05:59 अब, फॉर्म पर दुसरे बटन पर क्लिक करते हैं।
06:06 और properties विंडो में, हम 'Label' के सामने 'Undo Changes' टाइप करेंगे।
06:15 तीसरे और चौथे बटन्स के लिए, 'Delete Record'
06:25 और 'New Record' क्रमशः टाइप करते हैं।
06:31 अब इनके कार्यों को निर्धारित करते हैं।
06:37 यह करने के लिए, 'Save Record' बटन पर क्लिक करते हैं।
06:43 और Properties विंडो में, तब तक नीचे स्क्रोल करिये जब तक हमें लेबल 'Action' नहीं मिलता ।
06:51 यहाँ, हम ड्रॉप डाउन लिस्ट बॉक्स पर क्लिक करेंगे और 'Save record' पर क्लिक करते हैं।
06:59 अन्य तीन बटन्स के लिए वही कार्य करते हैं।
07:05 'Undo Changes' बटन के लिए, हम action 'Undo changes' चुनेंगे।
07:12 'Delete Record' बटन के लिए, हम action 'Delete Record' चुनेंगे।
07:18 और 'New Record' बटन के लिए, हम action 'New Record' चुनेंगे।
07:25 अतः, अब हमने पुश बटन्स जोड़ लिए हैं।
07:29 ठीक है, चलिए कीबोर्ड शॉर्टकट Control S का इस्तेमाल करते हुए अपना फॉर्म सेव करते हैं, और इस विंडो को बंद करते हैं।
07:40 अगले ट्यूटोरियल में, हम अपने फॉर्म में केवल तीन और सरल बदलावों के बारे में जानेंगे।
07:47 और फिर हम फॉर्म को डेटा प्रविष्ट करने और डेटा अपडेट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
07:54 उदाहरणस्वरुप, जब एक Library सदस्य एक पुस्तक वापस करता है, हम इस सूचना को फॉर्म इस्तेमाल करके डेटाबेस में यह जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
08:06 यहाँ एक नियत कार्य है:
08:08 फॉर्म में चौथे के बगल में एक पाँचवा पुश बटन जोड़िए, और जब इस्तेमाल करें, तो यह फॉर्म को रिफ्रेश करना चाहिए।
08:18 और नीचे अगली लाइन में 4 पतले पुश बटन्स जोड़िए। यह बटन्स हमें रेकॉर्ड्स में जाने के लिए मदद करने चाहिए।
08:30 इसी के साथ हम लिबरऑफिस बेस पर स्पोकेन ट्यूटोरियल की समाप्ति की ओर आ गये हैं।
08:35 संक्षेप में: हमने सीखा कि कैसे: एक फॉर्म में एक पुश बटन जोड़ें।
08:40 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ-टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है।
08:52 यह प्रोजेक्ट http://spoken-tutorial.org. द्वारा संचालित है।
08:57 इस पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro.
09:02 आई.आई.टी बॉम्बे की ओर से मैं रवि कुमार अब आपसे विदा लेता हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Pravin1389