LibreOffice-Calc-on-BOSS-Linux/C2/Basic-Data-Manipulation/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
VISUAL CUE | NARRATION |
00:00 | लिबरऑफिस Calc में बुनियादी डेटा मैनिप्यूलेशन पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है । |
00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम निम्न के बारे में सीखेंगे। |
00:09 | फॉर्मुला के मूल चीजों का परिचय। |
00:12 | कॉलम द्वारा सोर्ट करना । |
00:15 | डेटा फिल्टर की मूल बातें । |
00:17 | यहाँ हम अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में GNU/लिनक्स और लिबरऑफिस वर्जन 3.3.4 का उपयोग कर रहे हैं । |
00:27 | चलिए ट्यूटोरियल की शुरुआत करते हैं और लिबरऑफिस Calc में इस्तेमाल किए जाने वाले बुनियादी फॉर्मुला के बारे में सीखते हैं। |
00:33 | फॉर्मुला समीकरण हैं जो नम्बर और वेरिएबल का उपयोग करके परिणाम देता है । |
00:39 | स्प्रैडशीट में वेरिएबल्स सेल स्थान होते हैं जो समीकरण पूरा करने के लिए आवश्यक डेटा को रखते हैं । |
00:47 | सबसे बुनियादी अरिथ्मेटिक ऑपरेशन जो किए जाते हैं वह हैं एडिशन(addition),सब्ट्रैक्शन(subtraction), मल्टीप्लिकेशन(multiplication) और डिविज़न(division). |
00:56 | चलिए पहले अपनी “Personal-Finance-Tracker.ods”फाइल ओपन करते हैं। |
01:01 | चलिए देखते हैं कि कैसे हमारी “personal finance tracker.ods” फाइल में “Cost” हेडिंग में बताए खर्चों को कैसे जोड़ें । |
01:13 | हम “SUM TOTAL” नामक हेडिंग “Miscellaneous” के अंतर्गत देते हैं। |
01:18 | और हम सेल A8 पर क्लिक करते हैं और सिरिअल नम्बर “7” देते हैं। |
01:24 | अब सेल नम्बर “C8” पर क्लिक करते हैं जहाँ हम कॉस्ट की कुल संख्या प्रदर्शित करना चाहते हैं। |
01:31 | सभी कॉस्ट को जोड़ने के लिए , हम टाइप करते हैं “= SUM” और कोष्ठक में जो कॉलम जोड़ने हैं वो हैं ”C3 colon C7”. |
01:43 | अब हम कीबोर्ड से “Enter” प्रेस करते हैं । |
01:46 | आप देखते हैं कि “Cost” के अंतर्गत सभी आइटम जुड़ जाते हैं । |
01:50 | Calc में सब्ट्रैक्ट कैसे करें यह सीखते हैं । |
01:54 | यदि हम “House Rent” और “ Electricity Bill” का कॉस्ट सब्ट्रैक्ट करना चाहते हैं और उसे सेल A9 में दिखाना चाहते हैं तो पहले सेल A9 पर क्लिक करें । |
02:06 | अब इस सेल में टाइप करें “=” और कोष्ठक में सम्बन्धी सेल रेफरेंस जो है “C3 minus C4”. |
02:16 | कीबोर्ड पर “Enter” की प्रेस करें । |
02:19 | हम देखते हैं कि दो सेल रेफरेंस में कॉस्ट सब्ट्रैक्ट होती है और परिणाम सेल नम्बर A9 में प्रदर्शित होता है । |
02:28 | बदलावों को अन्डू करते हैं। |
02:31 | उसी तरह हम अलग-अलग सेल में डिवाइड और मल्टिप्लाइ कर सकते हैं । |
02:36 | स्प्रैडशीट में एक और बुनियादी ऑपरेशन है नम्बर्स का औसत निकलना यानि “Average” . |
02:42 | चलिए देखते हैं कि यह कैसे कार्यान्वित होता हैं। |
02:45 | “SUM TOTAL” सेल के ठीक नीचे हेडिंग देते हैं “Average” . |
02:50 | यहाँ हम पूरे कॉस्ट का average प्रदर्शित करना चाहते हैं। |
02:55 | अब “C9” सेल पर क्लिक करते हैं । |
02:58 | अब हम टाइप करते हैं “=” Average और कोष्ठक में Cost . |
03:03 | कीबोर्ड पर “Enter” की प्रेस करें । |
03:07 | आप देखते हैं कि “Cost” कॉलम का average सेल में दिखाई देता है । |
03:11 | बदलावों को अन्डू करते हैं। |
03:14 | उसी तरह हॉरिज़ान्टल रो के एलिमेंट्स का average पता कर सकते हैं । |
03:19 | हम अडवांस्ड लेवल के ट्यूटोरियल में फॉर्मुला और ऑपरेटर के बारे में ज्यादा सीखेंगे । |
03:24 | हम सीखते हैं कि Calc स्प्रैडशीट में डेटा को कैसे “Sort” करें । |
03:29 | सोर्ट करने से शीट में सेल्स को इच्छा अनुसार क्रमबद्ध कर सकते हैं । |
03:34 | Calc में, आप तीन मापदंड तक डेटा सोर्ट कर सकते हैं जोकि एक के बाद एक लागू कर सकते हैं । |
03:42 | यह सुविधाजनक होते हैं जब आप एक विशिष्ट आइटम खोजना चाहते हैं और यह और सशक्त होता है जब आपके पास फिल्टर हुआ डेटा होता है। |
03:51 | मानिए कि आपको “Costs” हेडिंग के अंतर्गत जो डेटा है उसे आरोही क्रम में सोर्ट करना है । |
03:57 | अतः पहले सेल्स जो सोर्ट करने हैं उन्हें चिन्हांकित करते हैं “Cost” सेल पर क्लिक करते हैं । |
04:03 | अब लेफ्ट माउस बटन होल्ड करके कॉलम के अंत के सेल तक ड्रैग करें जिसमें “2000” लिखा है । |
04:11 | यह कॉलम चुनता है जिसे सोर्ट करना है । |
04:15 | मेन्यूबार में “Data” ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर “Sort” पर क्लिक करें। |
04:21 | अब “Current Selection” को चुनें। |
04:23 | आप “Sort criteria” और “Options” नामक टैब्स डायलॉग बॉक्स में देखते हैं। |
04:31 | “Sort criteria” टैब में, “Sort by” फिल्ड में “Cost” चुनें। |
04:36 | “Cost” को आरोही क्रम में सोर्ट करने के लिए , ठीक उसके बगल के “Ascending” ऑप्शन पर क्लिक करें । |
04:43 | अब “OK” बटन पर क्लिक करें । |
04:46 | आप देखते हैं कि कॉलम आरोही क्रम में सोर्ट हुआ है । |
04:50 | उसी तरह अवरोही क्रम में सोर्ट करने के लिए, “Descending” पर क्लिक करें और फिर “OK” बटन पर क्लिक करें । |
04:58 | बदलावों को अन्डू करते हैं । |
05:01 | विविध कॉलम को सोर्ट कर सकते है । पहले सभी कॉलम को चुनकर और फिर सोर्ट ऑप्शन लागू करके ऐसा कर सकते हैं । |
05:09 | मानिए कि हमें सीरियल नम्बर और कॉस्ट दोनों ही सॉर्ट करने हैं। |
05:13 | तो पहले इन कॉलम को चुनिए जैसे हमने पहले किया था । |
05:17 | अब हम मेन्यूबार से “Data” ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर “Sort” ऑप्शन पर क्लिक करें । |
05:23 | डायलॉग बॉक्स में “Sort by” फिल्ड में पहले “Cost” चुनें । |
05:29 | फिर “Then by” फिल्ड से “SN” चुनें । |
05:34 | दोनों ऑप्शन में “ Descending” पर क्लिक करें और फिर “OK” बटन पर क्लिक करें । |
05:40 | आप देखते हैं कि दोनों हेडिंग अवरोही क्रम में सॉर्ट होते हैं । |
05:45 | बदलावों को अन्डू करते हैं। |
05:48 | अब सीखते हैं कि लिबरऑफिस Calc में डेटा कैसे फिल्टर करते हैं । |
05:52 | फिल्टर कंडिशन्स की एक सूची है जो प्रत्येक एंटरी को पूरा करने के लिए प्रदर्शित होती है। |
05:57 | स्प्रैडशीट में फिल्टर लागू करने के लिए “Item”नामक सेल पर क्लिक करें । |
06:05 | अब मेन्यूबार में “Data” ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर “Filter” पर क्लिक करें । |
06:12 | पॉप-अप मेन्यू में “AutoFilter” ऑप्शन पर क्लिक करें । |
06:15 | हेडिंग्स पर आप एरो चिन्ह देख सकते हैं । |
06:19 | “Item” नामक सेल में डाउन एरो पर क्लिक करें । |
06:24 | अब यदि आप चाहते हैं कि सिर्फ “Electricity Bill” से संबंधित डेटा ही प्रदर्शित हो । |
06:29 | तो “Electricity Bill” ऑप्शन पर क्लिक करें । |
06:32 | आप देखते है कि “Electricity Bill” से संबंधित डेटा ही शीट में प्रदर्शित हुआ है। |
06:39 | बचे हुए ऑप्शन फिल्टर हुए हैं। |
06:43 | सभी डेटा को देखने के लिए ”Item” नामक सेल के डाउन एरो पर फिर से क्लिक करें और “All” पर क्लिक करें । |
06:51 | हम देखते हैं कि हम अपने लिखे हुए डेटा को अब देख सकते हैं । |
06:58 | “AutoFilter” के अलावा दो और फिल्टर ऑप्शन हैं, “Standard Filter” और “Advanced Filter” जिनके बारे में हम बाद में सीखेंगे । |
07:10 | अब हम लिबर ऑफिस Calc पर स्पोकन ट्यूटोरियल की समाप्ति की ओर हैं। |
07:15 | हमने निम्न सीखा है, संक्षेप में। |
07:18 | फॉर्मुला के मूल चीजों का परिचय । |
07:21 | कॉलम द्वारा सोर्ट करना । |
07:23 | डेटा फिल्टर की मूल बातें । |
07:26 | निम्न लिंक पर उपलब्ध विडियो देखें। |
07:29 | यह स्पोकन ट्यटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है । |
07:32 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
07:36 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम- |
07:40 | स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाते हैं। |
07:42 | उनको प्रमाण-पत्र भी देते हैं जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं। |
07:46 | अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें contact@spoken hyphen tutorial.org पर लिखें । |
07:52 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ-टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
07:57 | भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
08:05 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। |
08:08 | *spoken hyphen tutorial dot org slash NMEICT hyphen Intro |
08:16 | यह स्क्रिप्ट सकीना शेख द्वारा अनुवादित है। तथा आई.आई.टी. बॉम्बे की ओर से मैं रवि कुमार अब आपसे विदा लेता हूँ । हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |