KiCad/C2/Electric-rule-checking-and-Netlist-generation/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | नमस्कार, |
| 00:03 | Kicad में इलैक्ट्रिक रूल चेक और नेटलिस्ट जैनरेशन के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:09 | इस ट्यूटोरियल में हम निम्न सीखेंगे |
| 00:12 | कंपोनेंट्स यानी घटकों को वैल्यूज़ नियुक्त करना। |
| 00:14 | इलैक्ट्रिक रूल चेक क्रियान्वित करना। |
| 00:17 | और बनाये हुए स्किमैटिक के लिए नेटलिस्ट का निर्माण करना। |
| 00:21 | इस ट्यूटोरियल के लिए हम ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में उबन्टु 12.04 के साथ |
| 00:25 | KiCad वर्जन 2011 हाइफन 05 हाइफन 25 उपयोग कर रहे हैं। |
| 00:33 | इस ट्यूटोरियल के लिए पूर्व आवश्यकता इलैक्ट्रॉनिक सर्किट का मौलिक ज्ञान है। |
| 00:38 | यूज़र को यह पता होना चाहिए कि KiCad में स्किमैटिक सर्किट को कैसे डिज़ाइन करें। |
| 00:42 | सम्बंधित ट्यूटोरियल्स के लिए, कृपया spoken हाइफन tutorial.org पर जाएँ। |
| 00:49 | KiCad शुरू करने के लिए, |
| 00:50 | उबन्टु डेस्कटॉप स्क्रीन के ऊपर बाएं कोने पर जाएँ। |
| 00:56 | पहला आइकन जोकि डैश होम है उस पर क्लिक करें। |
| 01:01 | सर्च टैब में KiCad लिखें और एंटर दबाएं। |
| 01:10 | यह KiCad मेन विंडो खोलेगा। |
| 01:13 | EEschema टैब पर क्लिक करें। |
| 01:17 | एक इन्फो डायलॉग बॉक्स दिखता है जो कहता है कि यह स्किमैटिक नहीं ढूँढ सकता। |
| 01:21 | OK पर क्लिक करें। |
| 01:23 | हम पहले बनाई हुई फाइल project1.sch प्रयोग करेंगे। |
| 01:29 | फाइल मेन्यू पर जाएँ और Open पर क्लिक करें। |
| 01:33 | वांछित डिरेक्टरी से project1.sch चुनें। |
| 01:44 | अब हम घटकों को वैल्यूज़ नियुक्त करेंगे। |
| 01:49 | अब हम R2 घटक को वैल्यू नियुक्त करते हैं। |
| 01:54 | रजिस्टर यानी प्रतिरोध R2 से सम्बंधित, R के ऊपर कर्सर रखें। |
| 02:01 | राइट क्लिक करें और Field value चुनें। |
| 02:05 | यह Edit value field विंडो खोलेगा। |
| 02:11 | टाइप करें 1M और OK पर क्लिक करें। |
| 02:17 | जैसे कि आप देख सकते हैं रज़िस्टर R2 को 1M (यानी 1 मेगा ohm) वैल्यू नियुक्त की गयी है। |
| 02:24 | उसी प्रकार मैंने पहले ही अन्य घटकों को वैल्यूज़ नियुक्त कर दी हैं। |
| 02:29 | अगली स्टेप इस सर्किट पर इलैक्ट्रिक रूल चेक क्रियान्वित करना है। |
| 02:36 | EEschema विंडो के ऊपरी पैनल पर जाएँ। |
| 02:39 | Perform Electric Rule Check बटन पर क्लिक करें। |
| 02:44 | यह EEschema Erc विंडो खोलेगा। |
| 02:48 | Test Erc बटन पर क्लिक करें। |
| 02:52 | हम देख सकते हैं कि यहाँ दो एरर यानी त्रुटियाँ हैं। |
| 02:56 | दोनों एरर्स बताती हैं कि टर्मिनल्स के पास पावर सोर्सेज़ यानी स्रोत्र नहीं हैं। |
| 03:00 | Close बटन पर क्लिक करें। |
| 03:03 | स्किमैटिक में, एरर नोड्स को एरोज़ से दिखाया जाता है। |
| 03:12 | अब यहाँ एक पावर फ्लैग जोड़ते हैं। जिससे Kicad को पता चलेगा कि यहाँ हम एक पावर सप्लाई जोड़ने जा रहे हैं। |
| 03:22 | इसके लिए, |
| 03:24 | दायें पैनल पर, Place a power port बटन पर क्लिक करें। |
| 03:29 | अब कॉम्पोनेन्ट सलेक्शन (component selection) विंडो को खोलने के लिए EEschema विंडो पर क्लिक कर्रें। |
| 03:34 | List All बटन पर क्लिक करें और आप पॉवर नोटेशन्स की सूची देख सकते हैं। |
| 03:40 | PWR_(अंडरस्कोर)FLAG चुनें और Ok पर क्लिक करें। |
| 03:49 | हम Vcc टर्मिनल के पास पॉवर फ्लैग रखेंगे। |
| 03:55 | इसको रखने के लिए EEschema पर क्लिक करें। |
| 03:59 | हमें इस तरह के दो पॉवर फ्लैग्स की ज़रुरत है क्योंकि यहाँ इस प्रकार की दो एरर्स हैं। |
| 04:05 | पॉवर फ्लैग पर कर्सर रखें और फिर इसको कॉपी करने के लिए c दबाएं। |
| 04:10 | इस पॉवर फ्लैग को ग्राउंड टर्मिनल के पास रखें। |
| 04:15 | अब हम पॉवर फ्लैग को तारों से जोड़ेंगे। दायें पैनल पर जाएँ और place a wireबटन पर क्लिक करें। |
| 04:24 | अब पॉवर फ्लैग को Vcc टर्मिनल से जोड़ें। |
| 04:35 | उसी प्रकार पॉवर फ्लैग को ग्राउंड टर्मिनल से जोड़ें। |
| 04:44 | अब निश्चित करने के लिए हम एक बार फिर स्किमैटिक ERC check रन करेंगे। |
| 04:49 | इसके लिए, EEschema विंडो के ऊपरी पैनल पर Perform Electric Rules Check पर क्लिक करें। |
| 04:55 | यह EEschema Erc विंडो खोलेगा। |
| 04:58 | Test Erc बटन पर क्लिक करें। |
| 05:01 | हम देख सकते हैं कि यहाँ कोई एरर नहीं है। |
| 05:04 | Close पर क्लिक करें। |
| 05:07 | अब देखते हैं कि नेटलिस्ट का निर्माण कैसे करते हैं। |
| 05:10 | नेटलिस्ट घटकों की सूची और नोड्स जो उन्हें एक साथ जोड़ते हैं, के बारे में जानकारी देता है। |
| 05:16 | जैसे-जैसे हम इस ट्यूटोरियल में आगे बढ़ते हैं हमें नेटलिस्ट का उपयोग पता चलेगा |
| 05:20 | नेटलिस्ट का निर्माण करने के लिए, ऊपरी पैनल पर जाएँ। Netlist generation बटन पर क्लिक करें। |
| 05:27 | यह Netlist विंडो खोलेगा। |
| 05:31 | इस विंडो में टैब्स हैं जो आपको भिन्न फॉर्मेट्स में नेटलिस्ट बनाने की अनुमति देती है। |
| 05:38 | kicad के लिए हम Pcbnew टैब उपयोग करेंगे। |
| 05:42 | Default format विकल्प को टिक रहने दें और Netlist बटन पर क्लिक करें। |
| 05:48 | ध्यान दें कि यह नेटलिस्ट फाइल को project1.net नाम से सेव करता है। |
| 05:54 | कृपया ध्यान दें कि जब एक नेटलिस्ट बनायी जाती है, तो फाइल .net एक्सटेंशन के साथ सेव की जाती है। |
| 06:00 | Save बटन पर क्लिक करें। |
| 06:02 | अब मैं विंडो को रीसाइज़ करती हूँ। |
| 06:04 | Save बटन पर क्लिक करें। |
| 06:06 | नेटलिस्ट फाइल प्रिंटेड सर्किट बोर्ड डिज़ाइन के लिए आवश्यक सर्किट के घटकों के बारे में जानकारी देती है। |
| 06:14 | हम इस नेटलिस्ट फाइल का उपयोग अन्य ट्यूटोरियल में देखेंगे। |
| 06:20 | फाइल मेन्यू पर जाएँ और इस स्किमैटिक को सेव करने के लिए Save Whole Schematic Project चुनें। |
| 06:27 | फाइल मेन्यू पर जाएँ और EEschema विंडो को बंद करने के लिए Quit चुनें। |
| 06:32 | KiCad मेन विंडो में, |
| 06:34 | फाइल मेन्यू पर जाएँ और Quit चुनें। यह KiCad मेन विंडो को बंद करेगा। |
| 06:40 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा, |
| 06:44 | घटकों को वैल्यूज़ नियुक्त करना |
| 06:46 | सर्किट स्किमैटिक की गलतियों को जाँचना और संशोधित करना |
| 06:50 | सर्किट के लिए नेटलिस्ट बनाना। |
| 06:53 | निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडिओ देखें। |
| 06:56 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 06:58 | अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 07:02 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम |
| 07:04 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है। |
| 07:07 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं। |
| 07:10 | अधिक जानकारी के लिए कृपया contact at spoken हाइफन tutorial डॉट org पर लिखें। |
| 07:16 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 07:19 | यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है। |
| 07:25 | इस मिशन पर अधिक जानकारी |
| 07:28 | spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro पर उपलब्ध है। |
| 07:39 | आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। |