Jmol-Application/C2/Create-and-edit-molecular-models/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 नमस्कार

'Jmol एप्लीकेशन' में 'Create and Edit molecular models' के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।

00:09 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न सीखेंगे,
00:12 * आणविक मॉडल में हाइड्रोजन परमाणु को फंक्शनल ग्रुप से बदलना।
00:17 * बॉन्ड्स को जोड़ना और मिटाना।
00:20 * परमाणुओं को जोड़ना और मिटाना।
00:23 * और सीखना कि पॉप-अप मेन्यू जिसे कन्टेक्स्चूअल मेन्यू भी कहते हैं कैसे प्रयोग होता है।
00:29 इस ट्यूटोरियल के अनुसरण के लिए आपको निम्न के साथ परिचित होना चाहिए,
00:32 * 'Jmol एप्लीकेशन' विंडो और
00:36 * 'Modelkit' फंक्शन जो आणविक मॉडल्स को बनाने में प्रयोग होता है।
00:41 सम्बंधित ट्यूटोरियल्स के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएँ।
00:46 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ
00:49 * 'उबन्टु' OS वर्जन 12.04
00:53 * 'Jmol' वर्जन 12.2.2
00:57 * और 'Java' वर्जन 7.
01:00 'Jmol एप्लीकेशन' खोलने के लिए, 'Dash home' पर क्लिक करें।
01:05 सर्च बॉक्स में टाइप करें 'Jmol'
01:08 'Jmol' आइकन स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।
01:11 Jmol एप्लीकेशन विंडो खोलने के लिए 'Jmol' आइकन पर क्लिक करें।
01:17 अब 'प्रोपेन' के मॉडल के साथ शुरू करते हैं, जो हमने पहले ही बना लिया था।
01:22 फाइल खोलने के लिए, टूल बार पर 'Open file' आइकन पर क्लिक करें।
01:27 स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स दिखता है।
01:30 उस फोल्डर पर क्लिक करें जहाँ हमारी फाइल है।
01:34 मेरी फाइल 'Desktop' पर स्थित है।
01:37 अतः, मैं 'Desktop' सिलेक्ट करुँगी और 'Open' बटन पर क्लिक करुँगी।
01:43 "File or URL" टेक्स्ट बॉक्स में फाइल का नाम टाइप करें।
01:48 फिर, 'Open' बटन पर क्लिक करें।
01:51 स्क्रीन पर 'Propane' का मॉडल दिखता है।
01:55 हम 'Propane' के हाइड्रोजन्स को निम्न फंक्शनल ग्रुप्स के साथ बदल सकते हैं:
01:59 'हाइड्रॉक्सी, अमीनो, हैलोजन्स जैसे फ्लोरो, क्लोरो, ब्रोमो' और अन्य।
02:07 इसको 'Propanol' में बदलने के लिए, मैं 'प्रोपेन' अणु में 'हाइड्रॉक्सी' ग्रुप जोड़ना चाहती हूँ।
02:13 'model kit' मेन्यू खोलें। यहाँ फंक्शनल ग्रुप्स की एक सूची उपलप्ध है।
02:20 'ऑक्सीजन' परमाणु के सामने वाला बॉक्स जाँचें।
02:23 पहले कार्बन परमाणु से जुड़े 'हाइड्रोजन' परमाणु पर क्लिक करें।
02:28 ध्यान दें कि 'हाइड्रोजन' परमाणु 'हाइड्रॉक्सी' ग्रुप से बदला गया है। यहाँ 'ऑक्सीजन परमाणु' लाल रंग में दिखता है।
02:37 अब 'Propane' '1-Propanol' में बदल गया है।
02:41 अब '1-Propanol' को '2-chloro-1-propanol' में बदलने की कोशिश करें।
02:47 'model kit' मेन्यू से 'क्लोरो' ग्रुप सिलेक्ट करें।
02:51 दूसरे 'कार्बन' परमाणु से जुड़े 'हाइड्रोजन' परमाणु पर क्लिक करें।
02:57 अब हमारे पास '2-chloro-1-propanol' का मॉडल है। यहाँ 'Chlorine' हरे रंग में दिखता है।
03:04 आप एनर्जी मिनिमाइज़ेशन कर सकते हैं और इमेज को 'डॉट mol' फाइल में सेव कर सकते हैं।
03:10 यहाँ एक नियत कार्य है।
03:11 * निम्न अणुओं के मॉडल्स बनायें। '3-bromo-1-butanol' और '2-amino-4-chloro-pentane'
03:20 * एनर्जी मिनिमाइज़ेशन करें और इमेज को JPEG फॉर्मेट में सेव करें।
03:25 भिन्न फाइल फॉर्मेट्स में इमेज सेव करने के लिए:
03:28 टूल बार में “Save current view as an image” आइकन प्रयोग करें।
03:33 आपका पूर्ण नियत कार्य निम्न प्रकार दिखना चाहिए
03:40 अब Jmol एप्लीकेशन विंडो पर जाते हैं।
03:45 'Jmol एप्लीकेशन' एक 'Pop-up' मेन्यू भी देता है।
03:50 आप दो भिन्न मेथड्स से 'pop-up' मेन्यू एक्सेस कर सकते हैं।
03:55 'model kit' मेन्यू को एग्ज़िट करें, अगर यह खुला हो।
03:59 'model kit' मेन्यू पर नीचे जाएँ और 'exit model kit mode' पर क्लिक करें।
04:04 'Pop-up' मेन्यू को खोलने के लिए, पैनल पर माउस बटन पर राइट क्लिक करें।
04:09 पैनल पर 'Pop-up' मेन्यू दिखता है।
04:12 परमाणुओं के प्रदर्शन में रूपांतरण के लिए 'Pop-up' मेन्यू अनेक फंक्शन्स देता है।
04:18 इसमें अनेक प्रकार के सिलेक्शन और प्रस्तुतीकरण विकल्प होते हैं।
04:22 इस मेन्यू में ज़्यादातर फंक्शन्स मेन्यू बार में डुप्लीकेट होते हैं।
04:28 'Pop-up' मेन्यू में आइटम्स स्वतः स्पष्ट होते हैं।
04:32 इनको विस्तृत विवरण की ज़रुरत नहीं होती है।
04:35 'Pop-up' मेन्यू को एग्ज़िट करने के लिए 'Jmol' पैनल पर क्लिक करें।
04:39 'Pop-up' मेन्यू को एक्सेस करने का दूसरा तरीका 'Jmol' लोगो पर क्लिक करना है।
04:44 यह 'Jmol' पैनल के नीचे दायें कोने पर स्थित है।
04:49 अब देखते हैं कि इस अणु को कैसे एडिट करते हैं और 'इथेन' अणु में बदलते हैं
04:55 इसके लिए, हम 'हाइड्रॉक्सी' ग्रुप, 'क्लोरीन' ग्रुप, 'कार्बन' और दो 'हाइड्रोजन' परमाणुओं को मिटायेंगे।
05:05 'model kit' मेन्यू खोलें।
05:08 “delete atom” के सामने वाले बॉक्स को जाँचें।
05:12 उन परमाणुओं पर क्लिक करें जिन्हें आप मिटाना चाहते हैं।
05:15 'ऑक्सीजन, क्लोरीन' और 'कार्बन' परमाणु।
05:21 एक 'इथेन' अणु बनाने के लिए हमें इस अणु में 'हाइड्रोजन्स' जोड़ने हैं।
05:26 'model kit' मेन्यू में “add hydrogen” विकल्प पर क्लिक करें।
05:32 अणु पर दो 'हाइड्रोजन' परमाणु जोड़े गए हैं।
05:36 अब हमारे पास स्क्रीन पर 'इथेन' का मॉडल है।
05:40 अब सीखते हैं 'एल्केन्स' और 'एल्काइन्स' कैसे बनाते हैं।
05:45 अणु में डबल बॉन्ड बनाने के लिए, 'model kit' मेन्यू खोलें।
05:50 “double” विकल्प के सामने जाँचें।
05:53 'इथेन' अणु में दो कार्बन परमाणुओं के बीच के बॉन्ड पर कर्सर रखें।
05:58 'कार्बन' परमाणुओं के चारों ओर लाल रंग की रिंग्स दिखाई देती हैं।
06:01 बॉन्ड पर क्लिक करें।
06:05 ध्यान दें सिंगल बॉन्ड डबल बॉन्ड में बदल गया है।
06:09 हमारे पास पैनल पर 'इथीन' का मॉडल है।
06:13 अब इथीन को इथाइन में बदलते हैं।
06:16 'modelkit' मेन्यू पर क्लिक करें और “triple” विकल्प के सामने क्लिक करें ।
06:21 'इथीन' अणु में डबल बॉन्ड पर कर्सर रखें और इस पर क्लिक करें।
06:28 डबल बॉन्ड ट्रिपल बॉन्ड में बदल जाता है।
06:31 यह 'इथाइन' का मॉडल है।
06:34 अधिकतम स्थिर कान्फॉर्मेशन प्राप्त करने के लिए एनर्जी मिनिमाइज़ेशन करें और सेव करें।
06:40 अब इसको सारांशित करते हैं।
06:41 इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न करना सीखा,
06:43 * 'एल्केन्स' में 'हाइड्रोजन' परमाणु को फंक्शनल ग्रुप के साथ बदलना।
06:48 * 'एल्केन्स' को 'एल्कीन्स' और 'एल्काइन्स' में बदलने के लिए बॉन्ड्स जोड़ना।
06:52 * परमाणुओं को जोड़ना और मिटाना और
06:54 * Pop-up-मेन्यू उपयोग करना।
06:58 नियत कार्य में
06:59 # 2-fluoro-1,3-butadiene' और '2-pentyne' के मॉडल्स बनायें।
07:06 # मॉडल के प्रदर्शन को वायरफ्रेम मे बदलने के लिए 'Pop-up' मेन्यू प्रयोग करें।
07:10 # एनर्जी मिनिमाइज़ेशन करें और इमेज को 'PDF' फॉर्मेट में सेव करें।
07:16 आपका पूर्ण नियत कार्य निम्न प्रकार दिखना चाहिए।
07:24 इस URL पर उपलब्ध वीडियो देखें।
http://spoken-tutorial.org/What_is_a_Spoken_ Tutorial
07:27 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
07:31 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
07:36 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम:
07:38 स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है।
07:41 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।
07:45 अधिक जानकारी के, कृपया contact@spoken-tutorial.org को लिखें।
07:52 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
07:57 यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
08:04 इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro ]
08:08 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh, Shruti arya