Java/C2/Using-this-keyword/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:02 | java में this कीवर्ड के उपयोग पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे |
| 00:09 | this कीवर्ड के उपयोग के बारे में, |
| 00:11 | fields के साथ this कीवर्ड का उपयोग करने के बारे में, |
| 00:14 | कंस्ट्रक्टर्स के श्रृंखलन के लिए this कीवर्ड का उपयोग करने के बारे में, |
| 00:17 | यहाँ हम उपयोग कर रहे हैं,
उबंटू वर्जन 11.10 jdk 1.6 इक्लिप्स 3.7.0 |
| 00:28 | इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए आपको ज्ञात होना चाहिए। |
| 00:30 | इक्लिप्स का उपयोग करके जावा में कंस्ट्रक्टर कैसे बनाएँ। |
| 00:34 | यदि नहीं तो, संबंधित ट्यूटोरियल के लिए दर्शाई गई हमारी वेबसाइट पर जाएँ। |
| 00:40 | अब हम this कीवर्ड के बारे में जानेंगे। |
| 00:44 | कंस्ट्रक्टर में, वर्तमान ऑब्जेक्ट के लिए this एक रिफ्रेंस है। |
| 00:48 | हम this का उपयोग करके कंस्ट्रक्टर में वर्तमान ऑब्जेक्ट के किसी भी सदस्य(मेम्बर) को रिफर कर सकते हैं। |
| 00:55 | अब हम फिल्ड के साथ this कीवर्ड का उपयोग देखेंगे। |
| 01:00 | this कीवर्ड हमें नाम के टकराव को दूर करने में मदद करता है। |
| 01:07 | हम यहाँ इस तरह का एक उदाहरण देखेंगे। |
| 01:10 | इसके लिए इक्लिप्स खोलें। |
| 01:17 | Student क्लास खोलें, जो हमनें पिछले ट्यूटोरियल में बनाया है। |
| 01:23 | डिफॉल्ट कंस्ट्रक्टर को कमेंट करें, 1 पैरामीटर के साथ कंस्ट्रक्टर कमेंट करें। |
| 01:40 | और पहले दो ऑब्जेक्ट बनाने के लिए कोड को भी कंमेंट करें। |
| 02:03 | अब, parameterized कंस्ट्रक्टर पर ध्यान दें। |
| 02:11 | the_roll_number और the_name कंस्ट्रक्टर के पास किए गए आर्ग्युमेंटस हैं। |
| 02:20 | roll_number और name इंस्टंस वेरिएबल है। |
| 02:26 | अब, मैं roll_number और name अर्ग्युमेंट बदलता हूँ। |
| 02:39 | अतः कंस्ट्रक्टर के अंदर हमारे पास हैः |
| 02:42 | roll_number equal to roll_number और name equal to name. |
| 02:55 | अब फाइल को सेव और रन करें। अतः Ctrl ,S और Ctrl, F11 दबाएँ। |
| 03:04 | हमें निम्न प्रकार आउटपुट मिलता है। |
| 03:07 | I am a Parameterized Constructor
0 null |
| 03:12 | अब कोड पर वापस आएँ। |
| 03:17 | हमें कोड में 2 चेतावनी देखते हैं। |
| 03:20 | आपने माउस को चेतावनी सिंबल पर ले जाएँ। |
| 03:23 | हम देख सकते हैं The assignment to the variable roll_number has no effect.
|
| 03:29 | और The assignment to the variable name has no effect. |
| 03:33 | ऐसा इसलिए, क्योंकि कंस्ट्रक्टर में रोल नंबर और नाम लोकल वेरिएबल हैं। |
| 03:40 | लोकल वेरिएबल वह वेरिएबल हैं, जो मेथड या ब्लॉक में एक्सेस करने योग्य होते हैं। |
| 03:47 | यहाँ, roll_number और name 11 और Raju होंगे। |
| 03:54 | क्योंकि हमने कंस्ट्रक्टर के रुप में वेल्यूस 11 और Raju पास किए हैं। |
| 04:01 | लेकिन एक बार वे कंस्ट्रक्टर के बाहर आ जाते हैं, तो एक्सेस करने योग्य नहीं होते हैं। |
| 04:06 | फिर हम जानते हैं, कि roll_number और name instance वेरिएबल्स हैं। |
| 04:13 | वे 0 और null से इनिशिलाइज हो जाते हैं, जैसे ही ऑब्जेक्ट बन जाता है। |
| 04:18 | अतः हमें आउटपुट 0 और null मिलता है। |
| 04:21 | अब कंस्ट्रक्टर के अंदर एक छोटा परिवर्तन करें। |
| 04:29 | अतः टाइप करें this dot roll_number equal to roll_number. |
| 04:37 | और this dot name equal to name. |
| 04:44 | अब फाइल को सेव और रन करें। अतः ctrl, S और Ctrl, F11 कीज दबाएँ। |
| 04:51 | हमें इस प्रकार आउटपुट मिलता है। |
| 04:53 |
I am Parameterized Constructor 11 और Raju |
| 04:58 | ऐसा इसलिए, क्योंकि this dot roll_number और this dot name, instance वेरिएबल्स roll_number और name को संदर्भित करते हैं। |
| 05:12 | और यहाँ roll_number और name मेथड में पास किए गए आर्ग्युमेंट्स हैं। |
| 05:19 | लोकल और instance वेरिएबल्स के मध्य टकराव दूर करने के लिए हमारे पास this कीवर्ड है। |
| 05:29 | अब हम कंस्ट्रक्टर के श्रृंखलन के लिए this कीवर्ड का उपयोग देखेंगे। |
| 05:34 | हम this कीवर्ड का उपयोग कंस्ट्रक्टर के अंदर किसी अन्य को कॉल करने के लिए कर सकते हैं। |
| 05:39 | कंस्ट्रक्टर्स समान क्लास में होनी चाहिए। |
| 05:43 | यह explicit constructor invocation कहलाता है। |
| 05:46 | अतः Student क्लास पर वापस जाएँ, जिसे हमनें बनाया है। |
| 05:53 | अब कमेंट्स को हटाएँ। |
| 06:28 | अब पहले दो कंस्ट्रक्टर्स में instance वेरिएबल्स की वेल्यू निर्धारित करने के लिए भाग को कमेंट करें। |
| 06:52 | फिर उस भाग को कमेंट करें, जो दूसरा और तीसरा ऑब्जेक्ट बनाता है। |
| 07:08 | अब पहले कंस्ट्रक्टर पर पैरामीटर्स के बिना आएँ। |
| 07:16 | कर्ली ब्रैकेट के बाद टाइप करें, this ब्रैकेट्स में 11 और सेमीकॉलन |
| 07:28 | दूसरे कंस्ट्रक्टर के अंदर टाइप करें, this ब्रैकेट्स में 11 कॉमा डबल कोट्स में Raju सेमीकॉलन |
| 07:42 | अब फाइल को सेव और रन करें। अतः Ctrl,S और Ctrl , F11 दबाएँ। |
| 07:49 | हमें इस प्रकार आउटपुट मिलता है, |
| 07:51 | I am a Parameterized Constructor |
| 07:54 | I am a constructor with a single parameter |
| 07:57 | I am Default Constructor
11 और Raju |
| 08:02 | अब, मैं आउटपुट समझाता हूँ। |
| 08:08 | जब ऑब्जेक्ट बनता है, संबंधित कंस्ट्रक्टर कॉल होता है। |
| 08:13 | यहाँ कंस्ट्रक्टर आर्गुमेंट रहित कंस्ट्रक्टर है। |
| 08:20 | कंस्ट्रक्टर में कंट्रोल पहली लाइन पर आ जाता है। |
| 08:24 | यह सामना करता है, this ब्रैकेट्स में 11 स्टेटमेंट। |
| 08:26 | इसलिए यह ऐसा कंस्ट्रक्टर कॉल करता है, जो सिंगल इंटीजर आर्गुमेंट स्वीकरता है। |
| 08:36 | फिर कंट्रोल this ब्रैकेट्स में 11 कॉमा Raju पर आ जाता है। |
| 08:44 | इसलिए, यह ऐसा कंस्ट्रक्टर कॉल करता है, जो 1 इंटीजर और 1 स्ट्रिंग आर्गुमेंट स्वीकारता है। |
| 08:53 | अतः यह कंस्ट्रक्टर निष्पादित होता है और हमें यह आउटपुट मिलता है I am Parameterized Constructor. |
| 09:02 | अब instance वेरिएबल्स 11 और Raju के लिए इनिशीलाइज होंगे । जैसे हमने पास किए। |
| 09:11 | अब, कंट्रोल कॉलिंग कंस्ट्रक्टर पर वापस जाता है। |
| 09:16 | अतः दूसरा कंस्ट्रक्टर निष्पादित होता है। |
| 09:19 | हमें आउटपुट मिलता है, I am constructor with a single parameter. |
| 09:25 | फिर, कंट्रोल पहले कंस्ट्रक्टर पर जाता है और इसे निष्पादित करता है। |
| 09:30 | अतः हमें आउटपुट मिलता है, I am a default constructor. |
| 09:36 | फिर studentDetail मेथड निष्पादित होता है। |
| 09:42 | अतः हमें 11 और Raju मिलता है। |
| 09:45 | अब, एक छोटा-सा परिवर्तन करें। |
| 09:47 | this स्टेटमेंट को कंस्ट्रक्टर में आखिरी रखें। |
| 10:00 | हमें कंपाइलर एरर मिलती है। |
| 10:03 | एरर सिंबल पर माउस रखें। |
| 10:06 | हमें एरर मिलती है:Constructor call must be the first statement in the constructor. |
| 10:12 | अतः हमें इसे कंस्ट्रक्टर में पहली लाइन में रखना चाहिए। |
| 10:16 | अतः इसे कंस्ट्रक्टर की पहली लाइन बनाएँ। |
| 10:27 | अब हम देख सकते हैं कि एरर हट गई है। |
| 10:31 | अतः इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा। |
| 10:35 | फिल्ड्स के साथ this कीवर्ड का उपयोग करना, |
| 10:38 | कंस्ट्रक्टर्स श्रृंखलन के लिए this कीवर्ड का उपयोग करना। |
| 10:41 | कंस्ट्रक्टर में this कीवर्ड का उपयोग कैसा होना चाहिए। |
| 10:45 | स्व-मूल्यांकन के लिए, पहले बनाए हुए Employee क्लास में, |
| 10:49 | दो पैरामीटर्स के साथ एक कंस्ट्रक्टर बनाएँ। |
| 10:52 | instance वेरिएबल्स को इनिशीलाइज करने के लिए this कीवर्ड का उपयोग करें। |
| 10:57 | 1 और बिना पैरामीटर्स के साथ एक कंस्ट्रक्टर बनाएँ। |
| 11:01 | ट्यूटोरियल में दिए गए विवरण के अनुसार this का उपयोग करके कंस्ट्रक्टर्स का श्रृंखलन करने का अभ्यास करें। |
| 11:07 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानने के लिए, |
| 11:09 | निम्न लिंक पर उपलब्ध विडियो देखें। http://spoken-tutorial.org/What_is_a_Spoken_Tutorial |
| 11:12 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 11:16 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 11:19 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम |
| 11:23 | स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
| 11:26 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 11:30 | अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें। |
| 11:36 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 11:40 | यह भारत सरकार, एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 11:46 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। |
| 11:55 | अब हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए है। |
| 11:58 | यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ। धन्यवाद। |