Java/C2/Primitive-type-conversions/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | जावा में Type Conversion के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:06 | इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे: |
| 00:08 | डेटा को एक डेटा टाइप से दूसरे में कैसे कन्वर्ट करते हैं। |
| 00:13 | कन्वर्जन के दो प्रकार होते हैं, Implicit एवं Explicit कन्वर्जन और |
| 00:18 | स्ट्रिंग्स को नम्बर्स में कैसे कन्वर्ट करते हैं |
| 00:23 | इस ट्यूटोरियल में हम प्रयोग करेंगे
Ubuntu 11.10 JDK 1.6 और Eclipse 3.7 |
| 00:33 | इस ट्यूटोरियल के लिए, आपको जावा में डेटा टाइप्स का ज्ञान होना चाहिए। |
| 00:38 | यदि ऐसा नहीं है, तो उचित ट्यूटोरियल के लिए कृपया हमारी निम्न वेबसाईट पर जाएँ। |
| 00:47 | Type conversion का अर्थ एक डेटा टाइप से दूसरे में बदलना है। |
| 00:53 | देखते हैं कि यह कैसे किया जाता है। |
| 00:55 | Eclipse पर जाएँ। |
| 01:02 | यहाँ हमारे पास शेष कोड के लिए आवश्यक Eclipse IDE और skeleton है। |
| 01:07 | मैंने TypeConversion नामक एक क्लास बना लिया है और इसमें मेन मेथड को शामिल कर लिया है। |
| 01:13 | अब कुछ वैरिएबल निर्मित करते हैं। |
| 01:19 | int a इक्वल टू 5
float b b इक्वल टू a |
| 01:33 | मैंने दो वैरिएबल बना लिए हैं। a जो एक integer है और b जो कि एक float है। |
| 01:39 | मैं एक float वैरिएबल में इंटीजर (integer) वैल्यू स्टोर कर रही हूँ। |
| 01:43 | देखते हैं कि अब फ्लोट (float) वैरिएबल में क्या शामिल है। |
| 01:48 | System dot out dot println (b); ' |
| 01:58 | फ़ाइल को सेव और रन करें। |
| 02:07 | हम देख सकते हैं कि integer 5 float 5.0 में बदल गया है |
| 02:13 | इस प्रकार के कन्वर्जन को implicit कन्वर्जन कहा जाता है। |
| 02:17 | जैसा कि नाम से स्पष्ट है, मान स्वतः ही डेटा टाइप के अनुसार बदल जाता है। |
| 02:24 | अब उसी विधि का प्रयोग करके, float को एक int में बदलते हैं। |
| 02:30 | 5 हटायें float b इक्वल टू 2.5f और b को a में स्टोर करते हैं और a की वैल्यू प्रिंट करता है। |
| 02:50 | फ़ाइल को सेव करें। |
| 02:56 | हम देखते हैं कि वहां एक एरर है। |
| 03:00 | वह एरर मैसेज देता है, Type mismatch: cannot convert from float to int |
| 03:06 | इसका अर्थ है कि Implicit conversion केवल एक int से एक float में संभव है, दूसरी तरह से नहीं। |
| 03:13 | एक float को एक int में कन्वर्ट करने के लिए हमें explicit कन्वर्जन का प्रयोग करना होगा। |
| 03:17 | अब देखते हैं कि ऐसा कैसे करते हैं। |
| 03:23 | हम ऐसे वैरिएबल के पहले, परेन्थेसिस में एक int का प्रयोग करके करते हैं |
| 03:34 | यह स्टेटमेंट बताता है कि वैरिएबल b में डेटा को int डेटा टाइप में कन्वर्ट किया गया है और a में स्टोर किया गया है। |
| 03:43 | फाइल को सेव और रन करें |
| 03:51 | जैसा कि हम देख सकते हैं, float की वैल्यू int में बदल गयी है। |
| 03:56 | किन्तु डेटा टाइप के अनुकूल होने के लिए, डेटा को तदनुसार बदल दिया गया है। |
| 04:01 | Explicit कन्वर्जन का प्रयोग int को float में बदलने के लिए भी किया जा सकता है। |
| 04:07 | पिछला उदाहरण लेते हैं |
| 04:10 | int a =5, float b, b = (float) a |
| 04:32 | System.out.println(b); |
| 04:36 | हम integer के एक float में कन्वर्जन के लिए Explicit कन्वर्जन का प्रयोग कर रहे हैं |
| 04:42 | फ़ाइल को सेव और रन करें। |
| 04:51 | हम देखते हैं कि int वैल्यू को एक float वैल्यू में बदल दिया गया है |
| 04:58 | देखते हैं कि क्या होता है जब हम एक character को एक integer में बदलते हैं। |
| 05:06 | int a, char c equal to सिंगल कोट्स में 'm'; |
| 05:24 | a इक्वल टू '(int) c |
| 05:32 | System dot out dot println ' (a); |
| 05:36 | हम character m को एक integer में कन्वर्ट कर रहे हैं और वैल्यू को प्रिंट कर रहे हैं |
| 05:43 | इसे सेव और रन करते हैं |
| 05:53 | जैसा कि हम देख सकते हैं, कि आउटपुट 109 है जो m की एस्की (ascii) वैल्यू है |
| 05:58 | इसका अर्थ है जब एक char को int में बदला जाता है, इसकी एस्की (ascii) वैल्यू को स्टोर किया जाता है। |
| 06:03 | एक अंक के साथ यह करते हैं। |
| 06:06 | char c = अंक 5 |
| 06:11 | इसे सेव और रन करें |
| 06:18 | जैसा कि हम देख सकते हैं, आउटपुट 53 है जो character ‘5’ की एस्की वैल्यू है। |
| 06:24 | यह संख्या 5 नहीं है। |
| 06:26 | संख्या प्राप्त करने के लिए, हमें एक स्ट्रिंग का प्रयोग करना होगा और इसे integer में कन्वर्ट करना होगा। |
| 06:31 | अब देखते हैं कि ऐसा कैसे करते हैं। |
| 06:33 | मेन फंक्शन को हटायें |
| 06:38 | टाइप करें |
| 06:40 | String sHeight हाइट का string रूप इक्वल टू डबल कोट्स में 6 |
| 06:58 | int h इक्वल टू explicit कन्वर्जन int of sHeight और |
| 07:11 | System dot out dot println h फ़ाइल को सेव करें। |
| 07:27 | मैंने वैल्यू 6 के साथ एक स्ट्रिंग वैरिएबल बना लिया है और मैं इसे एक integer में कन्वर्ट करने जा रही हूँ किन्तु हम देखते हैं वहां एक एरर है |
| 07:37 | और यह एरर मैसेज प्रदर्शित करता है Cannot cast from String to int. |
| 07:42 | इसका अर्थ स्ट्रिंग को कन्वर्ट करने के लिए है, हम implicit या explicit कन्वर्जन का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। |
| 07:48 | यह अन्य मेथड्स द्वारा किया जाना चाहिए। उनका प्रयोग करते हैं |
| 07:58 | int sHeight हटायें और टाइप करें Integer dot parseInt sHeight '. |
| 08:21 | फ़ाइल को सेव और रन करें |
| 08:29 | हम देखते हैं कि वैल्यू को सफलतापूर्वक एक integer में बदल दिया गया है। |
| 08:35 | ऐसा करने के लिए हम integer मोड्यूल के parseInt मेथड का प्रयोग करते हैं। |
| 08:41 | अब देखते हैं कि क्या होता है यदि वहां एक से अधिक अंक हों जैसे 6543 |
| 08:49 | फ़ाइल को सेव और रन करें। |
| 08:55 | हम देखते हैं कि पुनः संख्या को शामिल करने वाली स्ट्रिंग को सफलतापूर्वक एक integer में बदल दिया गया है |
| 09:03 | अब देखते हैं कि क्या होता है यदि स्ट्रिंग एक फ्लोटिंग पॉइंट नंबर हों |
| 09:10 | 6543 को 65.43से बदलें। अतः हमारे पास स्ट्रिंग में एक फ्लोटिंग पॉइंट नंबर है और हम इसे एक integer में बदल रहे हैं |
| 09:22 | फ़ाइल को सेव और रन करें। |
| 09:31 | हम देखते हैं कि वहां एक एरर है, यह होता है क्योंकि हम एक स्ट्रिंग को एक integer में नहीं बदल सकते हैं जिसमें फ्लोटिंग पॉइंट नंबर शामिल है |
| 09:41 | हमें इसे एक फ्लोट में बदलना होगा। देखते हैं कि ऐसा कैसे होता है; |
| 09:45 | पहला डेटा टाइप फ्लोट होना चाहिए, |
| 09:51 | दूसरा हम float . parsefloat का प्रयोग करेंगे |
| 10:07 | हम एक फ्लोटिंग पॉइंट नंबर वाली स्ट्रिंग को एक वास्तविक फ्लोटिंग पॉइंट नंबर में कन्वर्ट करने के लिए float क्लास की Parsefloat मेथड्स का प्रयोग कर रहे हैं। |
| 10:18 | फ़ाइल को सेव और रन करें। हम देख सकते हैं कि एक फ्लोटिंग पॉइंट नंबर वाली स्ट्रिंग को सफलतापूर्वक एक फ्लोटिंग पॉइंट नंबर में कन्वर्ट कर लिया गया है। |
| 10:33 | और इसी तरह हम implicit और explicit कन्वर्जन करते हैं और कैसे हम स्ट्रिंग को नंबर्स में कन्वर्ट करते हैं। |
| 10:45 | यह हमें इस ट्यूटोरियल की समाप्ति पर लाता है। |
| 10:48 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा कि डेटा के एक प्रकार को दूसरे में कैसे कन्वर्ट करते हैं। |
| 10:54 | implicit और explicit कन्वर्जन से क्या तात्पर्य है |
| 10:57 | और स्ट्रिंग को नंबर्स में कैसे कन्वर्ट करते हैं |
| 11:01 | इस ट्यूटोरियल के लिए एक नियत कार्य के रूप में, Integer.toString और Float.toString के बारे में पढ़ें |
| 11:07 | और पता लगाएं कि वे क्या करते हैं? |
| 11:14 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानने के लिए, निम्न लिंक पर पर उपलब्ध वीडियो देखें, |
| 11:20 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 11:23 | यदि आपके पास अच्छी बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं |
| 11:27 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम,स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है। |
| 11:31 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं। |
| 11:34 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया contact AT spoken HYPHEN tutorial DOT org पर लिखें। |
| 11:40 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट, टॉक-टू-अ-टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है |
| 11:44 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 11:50 | इस मिशन पर अधिक जानकारी spoken HYPHEN tutorial DOT org SLASH NMEICT HYPHEN Intro पर उपलब्ध है |
| 11:55 | यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है। मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |