Java/C2/Getting-started-java-Installation/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | java संस्थापन के साथ शुरूआत पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे.. .. |
| 00:09 | सिनैप्टिक पैकेज मैनेजर का उपयोग करके JDK संस्थापित करना। |
| 00:13 | Java क्यों? Java के एप्लिकेशन और प्रकार। |
| 00:17 | यहाँ हम |
| 00:19 | उबंटु वर्जन 11.10 और |
| 00:21 | Java Development Environment JDK 1.6 का उपयोग कर रहे हैं। |
| 00:26 | इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए आपका इंटरनेट से जुड़ा होना आवश्यक है। |
| 00:31 | आपके सिस्टम पर सिनैप्टिक पैकेज मैनेजर संस्थापित होना चाहिए। |
| 00:35 | आपको लिनक्स में टर्मिनल (Terminal), टेक्स्ट एडिटर (Text Editor) और सिनैप्टिक पैकेज मैनेजर का उपयोग करने का ज्ञान होना चाहिए। |
| 00:43 | यदि नहीं है, तो कृपया spoken-tutorial.org पर उपलब्ध, लिनक्स पर स्पोकन ट्यूटोरियल देखें। |
| 00:51 | java प्रोग्राम रन करने के लिए, हमें JDK, Java Development Kit संस्थापित करने की आवश्यकता है। |
| 00:57 | JDK के बारे में अधिक जानने के लिए आप निम्न लिंक पर जा सकते हैं। |
| 01:02 | अब, हम सिनैप्टिक पैकेज मैनेजर का उपयोग करके JDK संस्थापित करेंगे। |
| 01:07 | इसके लिए, आपको root permissions की आवश्यकता है। |
| 01:10 | आपको repository चुनने की आवश्यकता भी है। |
| 01:14 | ये लिनक्स पर पूर्वापेक्षा ट्यूटोरियल में पहले से ही बताए गए हैं। |
| 01:19 | अब, आपके डेस्क्टॉप के बाएँ कोने पर, आप Taskbar देखेंगे। |
| 01:25 | सबसे ऊपर आप DashHome देखेंगे। |
| 01:28 | DashHome पर क्लिक करें। |
| 01:31 | सर्च बार में Synaptic टाइप करें। |
| 01:35 | आप यहाँ सिनैप्टिक पैकेज मैनेजर पायेंगे। |
| 01:38 | Synaptic Package Manager पर क्लिक करें। |
| 01:42 | Authentication के लिए आपको, आपके पासवर्ड को टाइप करने के लिए कहा जायेगा। |
| 01:47 | अतः अपना पासवर्ड टाइप करें और Authenticate पर क्लिक करें। |
| 01:56 | यह सिनैप्टिक पैकेज मैनेजर खोलता है। |
| 02:03 | अब Quick Filter बॉक्स में jdk टाइप करें। |
| 02:08 | हम एक openjdk-6-jdk नामक पैकेज देखते हैं। |
| 02:13 | इस पर दायाँ-क्लिक करें और Mark for Installation पर क्लिक करें। |
| 02:17 | Apply पर क्लिक करें। |
| 02:20 | आपको चयनित बदलावों की सूची निश्चित करने के लिए कहा जायेगा। |
| 02:24 | अतः To be Installed पर क्लिक करें और फिर Apply पर क्लिक करें। |
| 02:30 | संस्थापन कुछ सेकैंड लेगा। |
| 02:38 | अब, हम देखते हैं कि ऑप्शन openjdk-6-jdk हरे रंग में है। |
| 02:48 | अतः हमारा संस्थापन पूर्ण हो गया है। |
| 02:52 | अब, संस्थापन को सत्यापित करें, इसके लिए Ctrl, Alt और T कीज़ को एक साथ दबाकर टर्मिनल खोलें। |
| 03:03 | मेरा टर्मिनल पहले से ही खुला है। |
| 03:06 | कमांड प्रोम्प्ट में java space hyphen version टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
| 03:15 | हम देखते हैं, कि jdk की वर्जन संख्या प्रदर्शित होती है। |
| 03:20 | विवरण के आधार पर, आपका उपयोगित वर्जन नम्बर भिन्न हो सकता है। |
| 03:26 | अतः हमने jdk को कुशलतापूर्वक संस्थापित कर दिया है। |
| 03:30 | अब, एक सामान्य Java प्रोग्राम रन करें और देखें क्या यह कार्य करता है। |
| 03:35 | मैंने TestProgram dot java नामक फाइल में पहले से ही निम्न कोड सेव किया है। |
| 03:42 | अब, मैं कंपाइल करता हूँ और इस कोड को रन करता हूँ। |
| 03:45 | यह कोड स्पष्ट प्रदर्शित करता है, We have successfully run a Java Program on the Terminal. |
| 03:53 | अतः वापस टर्मिनल पर जाएँ। |
| 03:57 | ध्यान रखें कि मैंने TestProgram dot java फाइल होम डाइरेक्टरी में सेव की है। |
| 04:03 | और अभी मैं होम डाइरेक्टरी में हूँ। |
| 04:07 | अतः, कमांड प्रोम्प्ट पर टाइप करें javac space TestProgram dot java. |
| 04:19 | यह कोड को कंपाइल करने के लिए है। |
| 04:21 | एंटर दबाएँ। |
| 04:25 | अब, मैं कोड रन करता हूँ। |
| 04:27 | अतः टाइप करें java space TestProgram और एंटर दबाएँ। |
| 04:35 | हमें आउटपुट मिलता है, We have successfully run a java program. |
| 04:44 | इस प्रकार हमारा संस्थापन सही हो गया है। |
| 04:48 | अब, स्लाइड्स पर वापस जाएँ। |
| 04:51 | मैं अब समझाऊँगा कि Java उपयोगी क्यों है। |
| 04:55 | Java सरल है। |
| 04:57 | Java, वस्तुनिष्ठ(object oriented)है। |
| 04:59 | यह स्वतंत्र मंच है। |
| 05:01 | यह सुरक्षित है। |
| 05:02 | Java में उच्च निष्पादन हैं। |
| 05:04 | Java मल्टि-थ्रेडेड है। |
| 05:07 | हम अब Java के कुछ प्रकार और एप्लिकेशन्स देखेंगे। |
| 05:11 | -JSP, या Java Server Pages: यह सामान्य HTML टैग्स के साथ कोड पर आधारित है। |
| 05:18 | JSP सक्रिय वेबपेजेस बनाने में मदद करता है। |
| 05:22 | -Java Applets: यह वेब एप्लिकेशन्स को संवादात्मक विशेषताएँ प्रदान करता है। |
| 05:28 | -J2EE या Java Enterprise Edition: कंपनियाँ J2EE का उपयोग करती हैं। |
| 05:33 | यह XML संरचित डॉक्युमेंट्स को स्थानांतरण करने के लिए उपयोगी है। |
| 05:38 | -JavaBeans: JavaBeans एक दुबारा उपयोग योग्य सॉफ्टवेयर घटक है। |
| 05:43 | इसका उपयोग नई और एडवांस्ड एप्लिकेशन्स बनाने के लिए किया जा सकता है। |
| 05:47 | -Mobile Java: यह कई मंनोरजन के डिवाइसेस के लिए उपयोगित है, जैसे मोबाइल फोन। |
| 05:53 | अतः इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा... |
| 05:56 | सिनैप्टिक पेकैज मैनेजर का उपयोग करके JDK संस्थापित करना। |
| 05:59 | Java प्रोग्राम कंपाइल करना और रन करना। |
| 06:02 | Java उपयोग के लाभ। |
| 06:04 | Java के प्रकार और एप्लिकेशन्स। |
| 06:08 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया निम्न लिंक पर उपलब्ध विडियो देखें। |
| 06:14 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल को सारांशित करता है। |
| 06:17 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके भी देख सकते हैं। |
| 06:22 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम.. |
| 06:24 | स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
| 06:27 | जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं, उन्हें प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 06:30 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया contact@spoken-tutorial.org पर लिखें। |
| 06:36 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 06:41 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 06:47 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। |
| 06:52 | http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro |
| 06:58 | इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गये हैं। |
| 07:01 | यह स्क्रिप्ट देवेन्द्र कैरवॉन द्वारा अनुवादित है। आई आई टी मुंबई की ओर से मैं यश वोरा अब आप से विदा लेता हूँ। |
| 07:04 | हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |