Java/C2/Constructor-overloading/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:03 | Java(जावा) में कंस्ट्रक्टर ओवरलोडिंग(constructor overloading) पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:08 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे, |
| 00:10 | कंस्ट्रक्टर ओवरलोडिंग(constructor overloading) क्या है। |
| 00:13 | और कंस्ट्रक्टर ओवरलोड करना। |
| 00:16 | यहाँ हम उपयोग कर रहे हैं,
उबंटु वर्जन 11.10 OS Java Development kit 1.6 इक्लिप्स 3.7.0 |
| 00:27 | इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए हमें ज्ञात होना चाहिए। |
| 00:30 | कि इक्लिप्स का उपयोग करके जावा में कंस्ट्रक्टर कैसे बनाएँ। |
| 00:34 | यदि नहीं तो संबधित ट्यूटोरियल के लिए दर्शाई गयी हमारी वेबसाइट पर जाएँ।
(http://www.spoken-tutorial.org) |
| 00:40 | कंस्ट्रक्टर ओवरलोडिंग क्या है। |
| 00:43 | क्लास के लिए विभिन्न कंस्ट्रक्टर्स परिभाषित करें। |
| 00:46 | वे पैरामीटर्स के प्रकार या नंबर में भिन्न होते हैं। |
| 00:50 | अब देखें कि, कंस्ट्रक्टर को ओवरलोड कैसे करें। |
| 00:54 | इक्लिप्स में, मेरे पास दो वेरिएबल्स और एक मेथड के साथ क्लास Student है। |
| 01:03 | पहले एक पैरामीटराइज्ड कंस्ट्रक्टर( parameterized constructor) बनाएँ। |
| 01:07 | अतः टाइप करें, Student ' parentheses में int number comma String the_name. |
| 01:26 | कर्ली ब्रैकेट्स में, टाइप करें roll_number is' equal to number. |
| 01:38 | और name is equal to the_name |
| 01:46 | अतः हमारे पास दो पैरामीटर्स के साथ एक कंस्ट्रक्टर है। |
| 01:51 | इस कंस्ट्रक्टर को कॉल करें। |
| 01:53 | अतः name मेथड में टाइप करें new Student parentheses semi colon |
| 02:03 | हम एक एरर देखते है, यह कहती है constructor Student is undefined. |
| 02:10 | यह आसान है, क्योंकि हमने दो पैरामीटर्स के साथ कंस्ट्रक्टर परिभाषित किया है। |
| 02:16 | और हम बिना पैरामीटर्स के कंस्ट्रक्टर कॉल कर रहे हैं। |
| 02:22 | अतः हमे आर्ग्युमेंट पास करने की आवश्यकता है। |
| 02:25 | अतः parentheses में टाइप करें 22 कॉमा डबल कोट्स में Ram. |
| 02:33 | हम देखते हैं कि एरर ठीक हो गई है। |
| 02:36 | मेथड को कॉल करें। |
| 02:38 | अतः new से पहले टाइप करें Student s is equal to new student. |
| 02:45 | अब ऑब्जेक्ट s का उपयोग करके मेथड studentDetail()
को पुनः कॉल करें। |
| 02:53 | प्रोग्राम सेव और रन करें। |
| 02:58 | हम आउटपुट देखते हैं 22 और Ram |
| 03:03 | अब पैरामीटर के बिना कंस्ट्रक्टर परिभाषित करें। |
| 03:07 | अतः टाइप करें, Student parentheses. |
| 03:12 | कर्ली ब्रैक्ट्स में roll_number is equal to' 0. |
| 03:21 | और name is equal to double quotes में hypen बिना नाम का। |
| 03:30 | अतः हम बिना पैरामीटर्स के कंस्ट्रक्टर कॉल कर सकते है। |
| 03:35 | अतः टाइप करें Student s1 is equal to new Student parentheses सेमीकॉलन। |
| 03:47 | इस समय हमें कोई एरर नहीं दिखी, क्योंकि हमने पैरामीटर के बिना कंस्ट्रक्टर परिभाषित किया। |
| 03:55 | फिर s1 dot studentDetail. |
| 04:01 | प्रोग्राम को सेव और रन करें। |
| 04:04 | अतः आउटपुट में हम देखते हैं zero और dash और डिफॉल्ट कंसट्रक्टर कॉल होता है। |
| 04:11 | यह कंस्ट्रक्टर ओवरलोडिंग है। |
| 04:13 | हमारे पास भिन्न पैरामीटर के साथ दो कंस्ट्रक्टर हैं। |
| 04:17 | दोनों कंस्ट्रक्टर के समान नाम हैं। |
| 04:20 | अतः पैरामीटर के नंबर और टाइप पर आधारित कंस्ट्रक्टर कॉल होता है। |
| 04:26 | अब कंस्ट्रक्टर ओवरलोडिंग का लाभ देखें। |
| 04:30 | मानिए, कि अब हम दो पैरामीटर्स के साथ एक कंस्ट्रक्टर कॉल करते हैं। |
| 04:35 | अतः टाइप करें Student s3= new Student(); |
| 04:51 | अब parentheses में, मानिए कि मैने पहले name आर्ग्युमेंट और फिर roll number प्रविष्ट किया। |
| 04:58 | देखें क्या होता है। |
| 04:59 | अतः डबल कोट्स में Raju कॉमा 45 |
| 05:08 | हम एक एरर देखते हैं, जो कहती है constructor student with the parameter String comma int is undefined. |
| 05:18 | अतः कंस्ट्रक्टर को परिभाषित करें। |
| 05:22 | अतः टाइप करें Student parentheses में String the_name कॉमा int r_no |
| 05:42 | अतः यहाँ पहला पैरामीटर string है और दूसरा पैरामीटर int' है। |
| 05:52 | फिर कर्ली ब्रैकेट में , roll_number is equal to r_no. |
| 06:05 | और name is equal to the_name. |
| 06:15 | प्रोग्राम सेव करें। |
| 06:18 | अब हम देखते हैं कि एरर ठीक हो गई है। |
| 06:22 | मेथड को कॉल करें। |
| 06:24 | अतः s3 dot studentDetail. |
| 06:29 | प्रोग्राम को सेव और रन करें। |
| 06:35 | अतः हम आउटपुट देखते हैं 45 और Raju |
| 06:40 | अतः यहाँ हम देखते हैं, कि जब हम कंस्ट्रक्टर को कॉल करते हैं। |
| 06:43 | हम पैरामीटर्स के बारे में परेशान नहीं होते हैं, जो हम पास कर रहे हैं। |
| 06:47 | यह आसान है, क्योंकि हमने भिन्न पैरामीटर्स के साथ कई कंस्ट्रक्टर परिभाषित किये हैं। |
| 06:54 | अतः सही कंस्ट्रक्टर ओवरलोड होता है। |
| 06:57 | इसलिए अब हम एक कंस्ट्रक्टर परिभाषित कर सकते हैं, जो केवल एक पैरामीटर लेता है। |
| 07:02 | जो roll number है। |
| 07:05 | अतः टाइप करें Student parentheses में int num. |
| 07:16 | कर्ली ब्रैकेट्स में roll_number is equalto num. |
| 07:25 | और name is equal to no name. |
| 07:33 | अब इस कंस्ट्रक्टर को कॉल करें। |
| 07:43 | अतः टाइप करें Student s4 is equalto new Student इस समय हम एक सिंगल आर्ग्युमेंट पास करेंगे। अतः 61 पास करें। |
| 08:04 | फिर s4 dot studentDetail |
| 08:10 | प्रोग्राम को सेव और रन करें। |
| 08:14 | अतः आउटुपट में हम देखते हैं roll number के लिए 61 और name के लिए no name. |
| 08:21 | जैसे कि हम देख सकते हैं, सही ओवरलोडेड कंस्ट्रक्टर कॉल होता है, जब नया निष्पादित होता है। |
| 08:27 | पैरामीटर्स के आधार पर उल्लिखित होता है कि सही कंस्ट्रक्टर ओवरलोड हो गया है। |
| 08:33 | इस तरह से कंस्ट्रक्टर ओवरलोडिंग होता है। |
| 08:40 | अतः इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा, |
| 08:42 | कंस्ट्रक्टर ओवरलोडिंग के बारे में। |
| 08:45 | कंस्ट्रक्टर ओवरलोड करना और कंस्ट्रक्टर ओवरलोडिंग का उपयोग। |
| 08:50 | स्व-मूल्यांकन के लिए, Employee क्लास के लिए मल्टिपल कंस्ट्रक्टर बनाएँ और कंस्ट्रक्टर को ओवरलोड करें। |
| 08:58 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानने के लिए, |
| 09:00 | इस पर उपलब्ध वीडियो देखें http://spoken-tutorial.org/What_is_a_Spoken_Tutorial |
| 09:06 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 09:09 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 09:12 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम |
| 09:15 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
| 09:17 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 09:20 | अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें। |
| 09:26 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 09:30 | यह भारत सरकार, एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 09:35 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है।http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro |
| 09:43 | अब हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गये हैं। |
| 09:46 | यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ । धन्यवाद । |