Inkscape/C4/Warli-art-for-Textle-design/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Inkscape उपयोग करके 'Warli art for Textile design पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न बनाना सीखेंगे

बॉर्डर्स के लिए वार्ली पैटर्न डिज़ाइन क्लोनिंग उपयोग करके पैटर्न्स दोहराना

00:17 इस ट्यूटोरियल को रेकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ

'उबन्टु लिनक्स' 12.04 OS 'Inkscape' वर्जन 0.91

00:27 अब Inkscape खोलते हैं। पहले वार्ली पैटर्न डिज़ाइन बनाते हैं।
00:32 'File' पर जाएँ।

'Document Properties' पर क्लिक करें। 'Orientation' को बदलकर 'Landscape' करें। डायलॉग बॉक्स बंद करें।

00:42 Rectangle tool टूल चुनें। पूरे कैनवास को कवर करते हुए एक आयत बनाएं और इसे नीला रंग करें।
00:53 'Ellipseटूल' पर क्लिक करें। 'canvas' के बाहर एक वृत्त बनाएं। फिर 'Selector टूल' पर क्लिक करें।
01:02 Tool controls bar पर width और height को बदलकर 15 करें।
01:08 इसका रंग नारंगी करें। प्रदर्शित की तरह इसे 'कैनवास' के नीचे लाएं।
01:15 वृत्त को डुप्लीकेट करने के लिए Ctrl + D दबाएं।
01:19 Tool controls bar पर width और height को बदलकर 7 करें।
01:25 डुप्लीकेट किये हुए वृत्त को मूल वृत्त के नीचे बायीं तरफ लाएं।
01:31 यह वार्ली फिगर का शीर्ष है।
01:34 आगे

'Object menu' पर जाएँ। 'Symbols' विकल्प और पर क्लिक करें। 'Symbol set' ड्राप डाउन मेन्यू पर क्लिक करें। 'Flow Chart Shapes' चुनें।

01:46 ज्यामितीय आकृतियों की सूची दिखती है।

त्रिभुज आकृति पर क्लिक करें और इसे 'कैनवास' पर लाएं। रंग को बदलकर नारंगी करें। और 'Stroke' को हटायें।

02:00 Tool controls bar पर width और height को बदलकर 20 करें।
02:07 त्रिभुज को डुप्लीकेट करने के लिए Ctrl + D दबाएं। इसे फ्लिप यानि पलटने के लिए 'V' दबाएं।
02:14 प्रदर्शित की तरह त्रिभुजों को शीर्ष के नीचे व्यवस्थित करें।
02:21 यह वार्ली आकृति का शरीर है।
02:24 Rectangle tool चुनें और शीर्ष और शरीर के बीच में एक लाइन बनाएं।
02:30 अब आकृति की गर्दन बन गयी है।
02:33 आगे हाथ और पैर बनाते हैं। इसके लिए हम Bezier tool चुनेंगे।
02:41 प्रदर्शित की तरह हाथ और पैर बनाएं।
02:47 हाथों और पैरों दोनों को चुनें। Fill and Stroke पर Picker tool उपयोग करके वार्ली आर्ट के शरीर से नारंगी रंग का चयन करें।
02:59 Stroke width को बदलकर 2 करें।
03:02 अब सारे एलिमेंट्स को चुनें और उन सबको एकसाथ ग्रुप करने के लिए 'Ctrl + G' दबाएं।
03:09 अब वार्ली फिगर तैयार है। अब इस वार्ली फिगर के साथ राउंड पैटर्न बनाते हैं।
03:17 अब मैं इस फिगर की एक कॉपी बनाती हूँ और आगे बढ़ने से पहले इसे एक तरफ रखती हूँ।
03:22 अब मूल वार्ली आर्ट चुनें। एंकर पॉइंट प्रत्यक्ष बनाने के लिए एक बार फिर फिगर पर क्लिक करें।
03:30 एंकर पॉइंट पर क्लिक करें और प्रदर्शित की तरह इसे नीचे ले जाएँ।
03:36 'Edit' पर जाएँ। Clone पर क्लिक और फिर Create Tiled Clones पर क्लिक करें।
03:42 डायलॉग बॉक्स में 'Symmetry' टैब में ड्राप-डाउन मेन्यू में 'Simple translation' विकल्प होना चाहिए।
03:51 फिर Shift tab पर जाएँ। 'Per column' विकल्प में 'X' वैल्यू को बदलकर -100 करें।
03:58 आगे 'Rotation' टैब में 'Angle' के 'Per row' और 'Per column' पैरामीटर्स को बदलकर 30 करें।
04:07 नीचे 'rows' की संख्या 1 है। 'columns' की संख्या को बदलकर 12 करें।
04:14 फिर 'Create' बटन पर क्लिक करें।
04:16 'canvas' पर बने हुए राउंड पैटर्न को देखें।
04:21 अब कुछ अन्य विकल्पों की कोशिश करते हैं।
04:24 'Rotation' टैब में 'Angle' के 'Per row' और 'Per column' पैरामीटर्स को बदलकर 10 करें। 'Create' पर क्लिक करें।
04:33 'canvas' पर बने हुए पैटर्न को देखें। इसे पूर्ण राउंड पैटर्न बनाने के लिए 'Rows' की संख्या को 40 करें।
04:41 'Create' पर क्लिक करें। 'canvas' पर बदलावों को देखें।
04:46 इस तरह भिन्न-भिन्न एंगल्स में पैटर्न्स प्राप्त करने के लिये आप 'Rotation' पैरामीटर्स बदल सकते हैं।
04:53 राउंड पैटर्न चुनें और उन सभी को एकसाथ ग्रुप करने के लिए 'Ctrl + G' दबाएं।
04:59 अब हमारे पास 'canvas' पर एक सुन्दर वार्ली आर्ट है।
05:04 अब इसी तरह इसे एक तरफ लाएं।
05:08 अब कुछ अन्य विकल्पों की कोशिश करते हैं।
05:11 आगे 'Create Spirals' टूल उपयोग करके 'canvas' पर प्रदर्शित की तरह एक काफी बड़ा स्पाइरल बनाते हैं।
05:20 'Selector' टूल पर क्लिक करें। एक वार्ली फिगर चुनें और इसे इस तरह स्पाइरल के मध्य में रखें।
05:27 अब 'Tool Controls bar' पर 'Raise to top' विकल्प पर क्लिक करें।
05:32 फिर स्पाइरल को भी चुनें।
05:35 'Extensions menu' पर क्लिक करें और 'Generate from path' विकल्प चुनें।
05:41 प्रदर्शित सब-मेन्यू में 'Scatter' चुनें।
05:45 स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स खुलता है। यहाँ 'Follow path orientation' चेकबॉक्स को चेक करें।
05:54 'Space between copies' में, 5 प्रविष्ट करें।
05:58 निश्चित कर लें कि-

'Original pattern will be' 'Moved' पर सेट किया गया हो और 'Duplicate the pattern before deformation' भी चेक किया गया हो।

06:08 'Apply' बुट्टन पर क्लिक करें और डायलॉग बॉक्स बंद करें।
06:12 स्पाइरल पाथ को दिखाने के लिए स्पाइरल वार्ली पैटर्न को थोड़ा सा एक तरफ लाएं। अब स्पाइरल पाथ चुनें और इसे डिलीट करें।
06:21 इस प्रकार 'Inkscape' में कोई भी एक सुन्दर स्पाइरल वार्ली पैटर्न बना सकता है।
06:26 इसी प्रकार हम बहुत से अन्य सुन्दर वार्ली पैटर्न बना सकते हैं।
06:31 आगे सीखते हैं कि एक बॉर्डर कैसे बनाते हैं।
06:35 'Object menu' पर जाएँ और 'Symbols' पर क्लिक करें। त्रिभुज आकृति पर क्लिक करें और इसे 'canvas' पर लाएं।
06:42 'Tool controls bar' पर 'width' और 'height' को बदलकर 30 करें।
06:47 अब त्रिभुज को 'canvas' पर ऊपर बायीं तरफ लाएं।
06:52 मैं त्रिभुज उपयोग करके एक रो पैटर्न बनाना चाहती हूँ।
06:56 'Edit' पर जाएँ। 'Clone' पर और फिर 'Create Tiled Clones' पर क्लिक करें। पिछली सारी सेटिंग्स यहाँ दिखती हैं।
07:06 'Rotation' टैब में 'Per Row' और 'Per Column' के 'Angle' पैरामीटर्स को बदलकर 0 करें।
07:13 'Shift' टैब में 'Per column' विकल्प में 'X' को बदलकर 0 करें।
07:19 अंततः यहाँ प्रदर्शित की तरह नीचे 'Column' को 35 करें। फिर 'Create' बटन पर क्लिक करें।
07:27 'canvas' पर बने हुए रो पैटर्न को देखें।
07:31 सारे त्रिभुजों को चुनें और उन सबको एकसाथ ग्रुप करने के लिए 'Ctrl + G' दबाएं।
07:37 त्रिभुज पैटर्न को डुप्लीकेट करने के लिए 'Ctrl + D' दबाएं। इसे पलटने के लिए 'V' दबाएं।
07:43 अब 'canvas' के नीचे पैटर्न को लाएं।
07:48 हमारा वार्ली पैटर्न अब तैयार है। हम इस पैटर्न को विभिन्न टेक्सटाइल डिजाइन असाइनमेंट्स में बॉर्डर की तरह उपयोग कर सकते हैं।
07:55 यह कुर्ती पर इस प्रकार दिखता है।
07:58 हम इसे पिलो कवर डिजाइन की तरह भी उपयोग कर सकते हैं।
08:02 और यह वार्ली आर्ट कपडे के बैग पर भी बहुत अच्छा लगता है।
08:06 अतः उसी प्रकार आप वार्ली आर्ट फॉर्म उपयोग करके अनेक टेक्सटाइल पैटर्न्स बना सकते हैं।
08:13 यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है। इसे सारांशित करते हैं।
08:18 इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न बनाना सीखा:

टेक्सटाइल्स के लिए वार्ली पैटर्न क्लोनिंग उपयोग करके पैटर्न्स दोहराना।

08:27 यहाँ आपके लिए एक नियत कार्य है। एक पीकॉक (मोर) पैटर्न डिज़ाइन बनाएं।
08:33 आपका पूर्ण नियत कार्य इस प्रकार दिखना चाहिए।
08:37 निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रॉजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे देखें।
08:43 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रॉजेक्ट टीम कार्यशालाएं चलाती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें लिखें।
08:53 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रॉजेक्ट भारत सरकार के MHRD के NMEICT द्वारा निधिबद्ध है। इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
09:03 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Pratik kamble, Shruti arya